मित्रों, गाड़ियाँ तो लगभग इतनी शुरू हो गयी है, की आपको कहीं भी जाना हो तो रेलगाड़ियाँ उपलब्ध हो गयी है। आज हम आपके लिए ले आए है, पश्चिम रेलवे की विन्टर स्पेशल गाड़ियोंकी सारी डिटेल्स। जो गाड़ियाँ अपने नियमित शेड्यूल पर चलाई जाएगी उनका नियमित क्रमांक दिया गया है और जिनका शेड्यूल बदला गया है, उनका शेड्यूल याने समयसारणी अलग से दी गयी है।
1: 09271/09271 बांद्रा पटना बांद्रा साप्ताहिक स्पेशल
2: 02913/02914 बांद्रा सहरसा बांद्रा साप्ताहिक हमसफर स्पेशल
3: 02931/02932 बांद्रा जैसलमेर बांद्रा साप्ताहिक स्पेशल
4: 09027/09028 बांद्रा जम्मूतवी बांद्रा साप्ताहिक स्पेशल
5: 09017/09018 बांद्रा हरिद्वार बांद्रा साप्ताहिक स्पेशल
6: 09424/09423 गांधीधाम तिरुनेलवेली गांधीधाम साप्ताहिक स्पेशल
7: 09313/09314 इन्दौर राजेन्द्रनगर इन्दौर द्विसाप्ताहिक स्पेशल सुलतानपुर होकर
8: 09321/09322 इन्दौर राजेन्द्रनगर इन्दौर साप्ताहिक स्पेशल फैज़ाबाद होकर
9: 02905/02906 ओखा हावडा ओखा साप्ताहिक स्पेशल, यह गाड़ी की समयोंमे परिवर्तन किया गया है अतः इसकी समयसारणी प्रस्तुत है।
10: 09205/09206 पोरबंदर हावडा पोरबंदर द्विसाप्ताहिक स्पेशल, यह गाड़ी नियमित गाडीसे अलग समयोपर चल रही है अतः समयसारणी प्रस्तुत है।
11: 09057/09058 उधना बनारस (मंडुआडीह) उधना साप्ताहिक स्पेशल
12: 09031/09032 बांद्रा बरौनी बांद्रा साप्ताहिक स्पेशल। यह नई गाड़ी है, इसका मार्ग उधना, भुसावल, जबलपुर, प्रयागराज छिंवकी, पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, पाटलिपुत्र, हाजीपुर होकर चलेगी।
13: 09451/09452 गांधीधाम भागलपुर गांधीधाम साप्ताहिक स्पेशल, यह भी नई गाड़ी है। यह गाड़ी अहमदाबाद, घेरातपुर, नडियाद, गोधरा, रतलाम, कोटा, भरतपुर, मथुरा, कासगंज, कानपुर, लखनऊ, गोण्डा, गोरखपुर, नरकटियागंज, सगौली, मुझफरपुर, बरौनी, बेगूसराय, रतनपुर, सुल्तानगंज होकर चलेगी।
14: 09019/09020 उधना छपरा उधना साप्ताहिक स्पेशल, यह भी नई गाड़ी है, नए समयसारणी के साथ चल रही है। इसका मार्ग भुसावल, जबलपुर, प्रयागराज छिंवकी, वाराणसी, बलिया होकर रहेगा।
अन्य क्षेत्रीय रेलवे की 5 जोड़ी गाड़ियाँ है जो कि विन्टर स्पेशल के तहत चलेगी।
मित्रों आपको तो ज्ञात होगा, 12 मई से भारतीय रेलवे में यह सिलसिला शुरू हुवा है। जी हाँ, स्पेशल ट्रेन्स, विशेष गाड़ियाँ चलाने का सिलसिला। 12 मई को 30 राजधानी स्पेशल से शुरू किया गया सिलसिला आए दिन एक नया परीपत्रक रेलवे की ओरसे जारी होते होते करीबन 500 से भी ज्यादा गाड़ियोंका हो गया है।
गाड़ियाँ वही है, डिब्बे वहीं है, किराए भी वही है और यात्री भी वे की वे लेकिन गाड़ियाँ बन गयी है स्पेशल। राजधानी, दुरन्तो, गरीबरथ, हमसफ़र, मेल, एक्सप्रेस सारी की सारी स्पेशल। अब आप बोलोगे की जनाब, फिर मायाजाल कैसा? क्यों न बोले इसको मायाजाल? इतनी गाड़ियाँ चल पड़ी है पर है कोई समयसारणी? किसी भी बड़े से बड़े स्टेशनोंपर चले जाइए, आपको कहीं पर भी इन स्पेशल गाड़ियोंकी अद्ययावत लिस्ट दिखाई नही देगी। अब स्टेशनोंकी पूछताछ विंडोपर चले जाइए, और जरा पूछिए, फलाँ गाँव जाने के लिए कब और कौनसी गाड़ी है? हमारा दावा है, आपको उचित जानकारी वहाँ का बन्दा नही दे पाएगा। इसका कारण ऐसे है, की उसके पास ही जानकारी उपलब्ध नही होगी। वह अपने कम्प्यूटर में झांकेगा, बटनोंपर हाथ फिराएगा, फिर कुछ बताएगा जिससे आप का संतुष्टि होना मुश्किल है।
इसका प्रमुख कारण है, गाड़ियोंके शेड्यूल्स की संहिता की फिजिकल उपलब्धि न होना, हर चीज मौजूद है मगर ऑनलाईन। आप खुद ही इसे ऑनलाइन, आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर चेक कर सकते है, बशर्ते आप को इंटरनेट चलाने का ज्ञान हो, और वेबसाइट खंगालनी आती हो। अब आप आभासी, व्हर्च्युअल ज्ञानगंगा को, इंटरनेट के देवलोक से अपने मोबाइल, लैपटॉप या कम्प्यूटर में अवतरीत करा पाने वाले भगीरथ हो तो ही इस जमाने मे विचरण करने लायक हो। हर चीज का लिखित डॉक्यूमेंट की इच्छा रखते हो तो भाईसाहब, आप का भविष्य बड़ा ही कठिन है, ख़तरे में है। भारतीय रेलवे बीते 6 महिनेसे इसी तर्ज पर अपना काम चला रही है। स्टेशनोंपर लगे समयसारणी के बड़े बड़े तखतें बेकार है, क्योंकी एकभी नियमित गाड़ी नही चल रही है। स्पेशल गाड़ियोंकी संक्षिप्त सूची कही पर भी उपलब्ध नही है।
माना की, संक्रमण काल मे रेल प्रशासन को कई अनियमितताओंका सामना करना था या अब भी कर ही रही है, लेकिन दुनिया के सबसे बड़े रेल यातायात में पांचवे स्थान पर रहने वाली भारतीय रेल के लिए यह बात कतई गौरवपूर्ण नही है, की विगत छह महीनोंसे उनकी तमाम यात्री गाड़ियाँ बिना किसी स्थायी समयसारणी के चल रही है। हम रेल प्रशासन से आग्रह करते है, की स्पेशल गाड़ियोंके, इस भ्रमीत करने वाले मायाजाल को दूर करे, हटाए और अपनी नियमित सेवाओंको शुरू करे।
पूर्व तटीय रेलवे के परीपत्रक में यह दिखता है, निम्नलिखित गाड़ियाँ 15 अक्टूबर से लेकर 30 नवम्बर की अवधि के बीच, उत्सव स्पेशल के तौर पर अस्थायीचलाई जाएगी।यह सभी गाड़ियाँ आरक्षित आसन व्यवस्थाओंके के साथ चलेगी।
इन गाड़ियोंमे 02879/80 भुबनेश्वर लोकमान्य तिलक टर्मिनस भुबनेश्वर द्विसाप्ताहिक, 02827/28 पूरी सूरत पूरी साप्ताहिक स्पेशल वाया भुसावल, रायपुर, 02847/48 विसाखापट्टनम लोकमान्य तिलक टर्मिनस विसाखापट्टनम साप्ताहिक स्पेशल वाया भुसावल, नागपुर, 08501/02 विसाखापट्टनम गांधीधाम विसाखापट्टनम साप्ताहिक स्पेशल वाया भुसावल, वर्धा, बल्हारशाह, वरंगल, 02520/02519 कामाख्या लोकमान्य तिलक टर्मिनस कामाख्या साप्ताहिक वातानुकूलित स्पेशल यह गाड़ियाँ मध्य रेलवे से गुजरने वाली है।
यात्रिओंसे निवेदन है, परीपत्रक को समझकर अपनी रेल यात्रा का नियोजन करे।