ज़ीरो बेस टाइम्टेबलिंग में सभी क्षेत्रीय रेलवे को अपने अपने क्षेत्र की गाड़ियोंकी समीक्षा कर उन्हें रद्दीकरण या उपयुक्त बदलावोंके साथ रेल बोर्ड के सामने प्रस्तुत करने के लिए कहा गया था। उत्तर पश्चिम रेलवे ने कुछ गाड़ियोंकी सूची भेजी थी, जिनमेसे 14807/08 जयपुर अलवर जयपुर एक्सप्रेस और 59723/24 जयपुर फुलेरा जयपुर सवारी गाड़ी को रद्द करने को मंजूरी मिल चुकी है। यह दोनोंही गाड़ियाँ आने वाले समयसारणी से रद्द हो जाएगी। कृपया निम्नलिखित परीपत्रक देखें।
राज्यान्तर्गत और 7 जोड़ी गाड़ियाँ 10 और 11 तारीख से शुरू होने जा रही है। इसमें जनमानस की “महाराष्ट्र” एक्सप्रेस शामिल है। हालांकि यह सभी गाड़ियाँ विशेष श्रेणी में, आरक्षित आसन व्यवस्थाओंके के साथ ही चलाई जानी है।
1: दिनांक 11/10 से 01039 कोल्हापुर गोंदिया महाराष्ट्र एक्सप्रेस और दिनांक 13 से गोंदिया कोल्हापुर महाराष्ट्र एक्सप्रेस(RD) यात्रिओंकी सेवा में प्रतिदिन हाजिर हो रही है। यह गाड़ी भवानी नगर, चांदूर, जलम्ब, जयसिंगपुर, मासुर, पुणतांबे, सेवाग्राम, तारगाव, टाकरवाडी, विलवाड़े इन स्टेशनोंपर नही रुकेंगी।
2: 01029 मुम्बई कोल्हापुर कोयना दिनांक 13/10 और 01030 कोल्हापुर मुम्बई कोयना दिनांक 12/10 से प्रतिदिन शुरू की जा रही है। यह गाड़ी कराड, कर्जत, तारगाव, टाकरवाडी, घोरपड़ी में नही रुकेगी।
3: 02207 मुम्बई लातूर स्पेशल दिनांक 11/10 से और 02204 लातूर मुम्बई स्पेशल दिनांक 12/10 से शुरू की जा रही है। यह गाड़ी 22107/08 मुम्बई लातूर मुम्बई एक्सप्रेस के समयसारणी और दिनोंके तर्ज पर सप्ताह में 4 दिन चलेगी। लोनावला, मिरखेल और हरंगुल स्टेशनोंके स्टापेजेस रद्द किए गए है।
4: 01417/01418 पुणे नागपुर पुणे हमसफ़र स्पेशल 15 और 16 से साप्ताहिक चलाई जाएगी, यह गाड़ी 11417/18 पुणे नागपुर पुणे हमसफर की समयसारणी को फॉलो करेंगी।
5: 02239/02240 पुणे अजनी पुणे वातानुकूलित साप्ताहिक स्पेशल दिनांक 17/18 से चलनी है, पुरानी नियमित गाड़ी 22139/40 पुणे अजनी का शेड्यूल अपनाएगी।
6: 02117/02118 पुणे अमरावती पुणे वातानुकूलित साप्ताहिक स्पेशल, अपनी नियमित 22117/22118 के शेड्यूलपर दिनांक 14/15 से शुरू की जा रही है।
7: 02224/02223 अजनी पुणे अजनी वातानुकूलित साप्ताहिक स्पेशल दिनांक 13/16 अक्टूबर से, अपने नियमित क्रमांक की गाड़ी 22123 / 22124 पुणे अजनी पुणे एक्सप्रेस के शेड्यूल नुसार चलेगी।
निम्नलिखित 26 जोड़ी गाड़ियाँ स्लीपिंग अकोमोडेशन याने शयिका वाली, विविध क्षेत्रीय रेलवे की गाड़ियाँ है।
मध्य रेलवे
1: 12171/72 लोकमान्य तिलक टर्मिनस हरिद्वार लोकमान्य तिलक टर्मिनस द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस
2: 22121/22 लोकमान्य तिलक टर्मिनस लखनऊ लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक एक्सप्रेस
3: 22123/24 अजनी पुणे अजनी साप्ताहिक एक्सप्रेस
4: 22125/26 नागपुर अमृतसर नागपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस
NFR पूर्वोत्तर सीमान्त रेलवे
5: 12519/20 कामाख्या लोकमान्य तिलक टर्मिनस कामाख्या साप्ताहिक एक्सप्रेस
6: 12551/52 कामाख्या यशवंतपुर कामाख्या साप्ताहिक एक्सप्रेस
7: 20503/04 डिब्रूगढ़ नई दिल्ली डिब्रूगढ़ राजधानी साप्ताहिक एक्सप्रेस
8: 20505/06 डिब्रूगढ़ नई दिल्ली डिब्रूगढ़ राजधानी साप्ताहिक एक्सप्रेस
NR उत्तर रेलवे
9: 12493/94 हज़रत निजामुद्दीन पुणे हज़रत निजामुद्दीन साप्ताहिक एक्सप्रेस
10: 22411/12 आनंदविहार नाहारलगुन आनंदविहार साप्ताहिक एक्सप्रेस
11: 22461/62 नई दिल्ली श्री माता वैष्णो देवी कटरा नई दिल्ली प्रतिदिन एक्सप्रेस
NWR उत्तर पश्चिम रेलवे
12: 14805/06 बाड़मेर यशवंतपुर बाड़मेर साप्ताहिक एक्सप्रेस
13: 12773/74 सिकंदराबाद शालीमार सिकंदराबाद साप्ताहिक एक्सप्रेस
SCR दक्षिण मध्य रेलवे
14: 12775/76 लिंगमपल्ली काकीनाड़ा टाउन लिंगमपल्ली त्रिसाप्ताहिक एक्सप्रेस
15: 12783/84 सिकंदराबाद विशाखापत्तनम सिकंदराबाद साप्ताहिक एक्सप्रेस
SER दक्षिण पूर्व रेलवे
16: 22807/08 सांतरागाछी चेन्नई सांतरागाछी द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस
17: 22863/64 हावडा यशवंतपुर हावडा साप्ताहिक एक्सप्रेस
18: 12221/22 हावडा पुणे हावडा द्विसाप्ताहिक दुरन्तो एक्सप्रेस
SR दक्षिण रेलवे
19: 20601/02 चेन्नई मदुराई चेन्नई त्रिसाप्ताहिक एक्सप्रेस
20: 12269/70 चेन्नई नई दिल्ली चेन्नई द्विसाप्ताहिक दुरन्तो एक्सप्रेस
WR पश्चिम रेलवे
21: 22903/04 बांद्रा भुज बांद्रा त्रिसाप्ताहिक एक्सप्रेस
22: 12953/54 मुम्बई सेंट्रल हज़रत निजामुद्दीन मुम्बई सेंट्रल राजधानी प्रतिदिन
23: 12247/48 बांद्रा हज़रत निजामुद्दीन बांद्रा युवा साप्ताहिक एक्सप्रेस
ECOR पूर्व तटीय रेल्वे
24: 22805/06 भुबनेश्वर आनंदविहार भुबनेश्वर साप्ताहिक एक्सप्रेस
25: 12281/82 भुबनेश्वर नई दिल्ली भुबनेश्वर साप्ताहिक दुरन्तो
NR उत्तर रेलवे
26: 12263/64 हज़रत निजामुद्दीन पुणे हज़रत निजामुद्दीन द्विसाप्ताहिक दुरन्तो
उपरोक्त सभी गाड़ियाँ वातानुकूलित स्लिपर डिब्बों वाली सुपरफास्ट गाड़ियाँ है, जिनको चलाने की मंजूरी मिली है। जल्द ही यह क्षेत्रीय रेल्वेद्वारा पटरियोंपर दौड़ा दी जाएंगी।
यह 6 जोड़ी गाड़ियाँ उत्सव स्पेशल के तौर पर दिनांक 15 अक्टूबर से 30 नवम्बर के बीच चलाई जानी है, डिटेल्स परीपत्रक में है ही।
1: 02343/44 सियालदाह न्यू जलपाईगुड़ी सियालदाह डेली स्पेशल। यह गाड़ी 12343/44 दार्जिलिंग मेल के शेड्यूल पर चलाई जाएगी
2: 02331/32 सियालदाह जयनगर सियालदाह डेली स्पेशल। यह गाड़ी 13185/86 गंगासागर एक्सप्रेस के शेड्यूल पर चलेगी।
3: 03141/42 सियालदाह न्यू अलीपुरद्वार सियालदाह डेली स्पेशल। यह गाड़ी 13141/42 तिष्टा तोर्षा एक्सप्रेस के शेड्यूल पर चलेगी।
4: 02331/32 हावडा जम्मूतवी हावडा डेली स्पेशल। यह गाड़ी 12331/32 हिमगिरी एक्सप्रेस के शेड्यूल पर, मगर प्रतिदिन चलाई जाएगी।
5: 03021/22 हावडा रक्सौल हावडा डेली स्पेशल। यह गाड़ी 13021/22 मिथिला एक्सप्रेस के शेड्यूल पर चलेगी।
6: 03019/20 हावडा काठगोदाम हावडा डेली स्पेशल। यह गाड़ी बाघ एक्सप्रेस के शेड्यूल पर चलेगी।
यात्रिओंसे निवेदन है, उपरोक्त गाड़ियाँ केवल आरक्षित आसन व्यवस्थाओंके साथ चलाई जानी है अतः आरक्षण कर के ही यात्रा की जा सकेगी। अपनी रेल यात्रा का नियोजन करने से पहले रेलवे की हेल्पलाइन 139 से पूछताछ कर लीजिएगा।
4 जोड़ी गाड़ियाँ 12 अक्टूबर से नियमित शुरू की जा रही है। यह गाड़ियाँ भी स्पेशल्स श्रेणी में ही चलेगी और केवल आरक्षण टिकट धारी यात्री हीइन गाड़ियोंमे यात्रा कर सकते है।