Stories/ News Alerts

Uncategorised

रेल बजट 2025-26 हाईलाइट्स

03 फरवरी 2025, सोमवार, माघ, शुक्ल पक्ष, पंचमी, विक्रम संवत 2081

रेलवे बजट 2025-26 में रेल के बुनियादी ढांचे, डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर, माल ढुलाई गलियारों और यात्री सेवाओं पर इसके पडने वाले परिणामों के बारे में समझते है।

इसके लिए हमें पहले बजट 2025-26 में रेल क्षेत्र के विकास के लिए प्रमुख आबंटन, परियोजना पर किया जानेवाला निवेश और सरकारी प्राथमिकताओं को समझना होगा।

आर्थिक वर्ष 2025-26 के लिए रेलवे बजट की घोषणा कर दी गई है, जिसमें पिछले साल के जितना ही 2.65 लाख करोड़ रुपये का कुल आबंटन किया गया है।

बजट में पूंजीगत व्यय (कैपेक्स) और बुनियादी ढांचे के विस्तार पर जोर दिया गया है, लेकिन ग्राहक अर्थात मुख्यतः यात्री सुविधाओं, सार्वजनिक क्षेत्र के निवेश और माल ढुलाई गलियारों के लिए आबंटन में कटौती ने चिंता बढ़ा दी है।

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जोर देकर कहा की पिछले साल के बजट आबंटन को बनाए रखने से बुनियादी ढांचे के विकास को निरंतर बढ़ावा मिलता है, जबकि दीर्घकालिक निवेश पर ध्यान केंद्रित किया जाता है।

आइए बजट 2025-26 रेलवे की मुख्य बातों पर नज़र डालते है।

रेल बजट 2025-26 आवंटन और व्यय
कुल आवंटन: ₹2.65 लाख करोड़ (पिछले वर्ष जितनाही)
पूंजीगत व्यय (कैपेक्स): ₹2.52 लाख करोड़, जिसमें सार्वजनिक और निजी भागीदारी (पीपीपी) निवेश शामिल है।
वित्त वर्ष 2024-25 में व्यय: ₹2.09 लाख करोड़ (23 जनवरी, 2025 तक 79.33% उपयोग किया गया)
वित्त वर्ष 2023-24 के लिए वास्तविक व्यय: ₹2.45 लाख करोड़
बेहतर सुरक्षा के लिए आधुनिक सिग्नलिंग सिस्टम की स्थापना
फ्रेट कॉरिडोर कॉरपोरेशन निवेश
रेलवे की माल ढुलाई और विद्युतीकरण लक्ष्यों में वृद्धि
रिकॉर्ड माल ढुलाई क्षमता

रेल मंत्री वैष्णव ने घोषणा की कि मार्च 2025 तक, भारतीय रेलवे 1.6 बिलियन टन माल ढुलाई क्षमता में मील का पत्थर हासिल कर लिया जाएगा, जिससे यह चीन (3.7 बिलियन टन) के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा रेलवे कार्गो वाहक बन जाएगा।

100% विद्युतीकरण लक्ष्य :

रेलवे वित्त वर्ष 2025-26 में अपने नेटवर्क का 100% विद्युतीकरण करने के लिए तैयार है। जिससे कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी और ऊर्जा दक्षता में सुधार होगा।

बुलेट ट्रेन और हाई-स्पीड रेल विकास

स्वदेशी बुलेट ट्रेन परियोजना भारत रक्षा पीएसयू बीईएमएल और एनएचएसआरसीएल के सहयोग से हाई-स्पीड बुलेट ट्रेनों के स्वदेशी उत्पादन की दिशा में आगे बढ़ रहा है। जापानी सरकार के निरंतर समर्थन से इन ट्रेनों को 280 किमी प्रति घंटे की गति से चलाने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

वित्त वर्ष 2023-24 बुलेट ट्रेन व्यय: ₹18,295 करोड़
वित्त वर्ष 2025-26 बजट आवंटन: ₹19,000 करोड़

बजट 2025 रेलवे क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित करना जारी रखेगा: टिकट बिक्री, उन्नत गाड़ियोंमे यात्रिओंकी ऑक्यूपेंसी, संचालन दक्षता,
भविष्य की योजनाएँ और उनके विस्तार के लक्ष्य,
सेमी-हाई-स्पीड और मेट्रो कनेक्टिविटी का विस्तार,
रेलवे स्टेशनों और टर्मिनलों का आधुनिकीकरण
सुरक्षा उपायों और एआई-आधारित निगरानी प्रणालियों को मजबूत करना।

मगर रेल यात्रिओंके विचार में रेल बजट को लेकर कुछ प्रमुख बिंदु चिन्ता का विषय है,

  • बीते वर्ष जितना ही आवंटन : एक तरफ देश की सबसे किफायती, अन्तिम छोर तक पहुँच और सुरक्षित यातायात होने के वजह से यात्रिओंकी गाड़ियोंको लेकर लगातार माँग बढ़ रही है। यात्री गाड़ियाँ बढाना हो तो रेल इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर बढाना होगा। नई रेल लाइनें, नई गाड़ियाँ, ज्यादा प्लेटफार्म इत्यादि
  • यात्री सुविधाओं के लिए बीते वर्ष से कटौती
  • डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के लिए बेहद कम आबंटन : नए कॉरिडोर के विकास पर असर
  • यात्री किरायोंसे वृद्धि का लक्ष्य बढाया : मगर क्या द्वितीय श्रेणी कोच की बढ़ोतरी से यह लक्ष्य हासिल हो पाएगा? यात्रिओंकी प्रीमियम श्रेणी की गाड़ियोंमे भी मांग बढ़ती जा रही है। प्रीमियम गाड़ियाँ माँग के बावजूद नही चल रही है।
Uncategorised

महाकुम्भ 2025 : बसंत पंचमी अमृत स्नान हेतु रेल विभाग ने जारी की सूचना। कई गाड़ियाँ रद्द, तो कुछ के मार्ग परिवर्तन

01 फरवरी 2025, शनिवार, माघ, शुक्ल पक्ष, तृतीया, विक्रम संवत 2081

रेल विभाग ने महाकुम्भ मेले की भीड़ के नियंत्रण संहिता के मद्देनजर, निम्नलिखित 22 गाड़ियोंके परिचालन को दिनांक 03 फरवरी 2025 को पुर्णतः रद्द कर दिए है।

12816 आनन्द विहार टर्मिनस पुरी नंदनकानन एक्सप्रेस

12488 आनन्द विहार टर्मिनस जोगबनी सीमांचल एक्सप्रेस

18310 जम्मूतवी सम्बलपुर एक्सप्रेस

22460 आनन्द विहार टर्मिनस मधुपुर बैद्यनाथ धाम हमसफर एक्सप्रेस

12316 उदयपुर सिटी कोलकाता अनन्य एक्सप्रेस

22806 आनन्द विहार टर्मिनस भुबनेश्वर एक्सप्रेस

14050 दिल्ली जंक्शन गोड्डा एक्सप्रेस

15631 बाड़मेर गौहाटी एक्सप्रेस

12561 जयनगर नई दिल्ली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस दिनांक 03 एवं 04 फरवरी को अपने प्रारम्भिक स्टेशन से पुर्णतः रद्द की गई है।

12562 नई दिल्ली जयनगर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस दिनांक 02 एवं 03 फरवरी को अपने प्रारम्भिक स्टेशन से पुर्णतः रद्द की गई है।

15004 गोरखपुर कानपुर अनवरगंज चौरीचौरा एक्सप्रेस दिनांक 02, 03, 04 फरवरी को अपने प्रारम्भिक स्टेशन से पुर्णतः रद्द की गई है।

15003 कानपुर अनवरगंज गोरखपुर चौरीचौरा एक्सप्रेस दिनांक 03, 04, 05 फरवरी को अपने प्रारम्भिक स्टेशन से पुर्णतः रद्द की गई है।

12333 हावड़ा प्रयागराज रामबाग़ विभूति एक्सप्रेस दिनांक 02, 03, 04 फरवरी को अपने प्रारम्भिक स्टेशन से पुर्णतः रद्द की गई है।

12334 प्रयागराज रामबाग़ हावड़ा विभूति एक्सप्रेस दिनांक 03, 04, 05 फरवरी को अपने प्रारम्भिक स्टेशन से पुर्णतः रद्द की गई है।

14006 आनन्द विहार टर्मिनस सीतामढ़ी लिच्छवी एक्सप्रेस दिनांक 02, 03, 04 फरवरी को अपने प्रारम्भिक स्टेशन से पुर्णतः रद्द की गई है।

14005 सीतामढ़ी आनन्द विहार टर्मिनस लिच्छवी एक्सप्रेस दिनांक 03, 04, 05 फरवरी को अपने प्रारम्भिक स्टेशन से पुर्णतः रद्द की गई है।

15130/29 वाराणसी सिटी गोरखपुर कैंट वाराणसी सिटी एक्सप्रेस दिनांक 03, 04, 05 फरवरी को अपने प्रारम्भिक स्टेशन से पुर्णतः रद्द की गई है।

15131/32 वाराणसी सिटी गोरखपुर जंक्शन वाराणसी सिटी एक्सप्रेस दिनांक 02, 03, 04 फरवरी को अपने प्रारम्भिक स्टेशन से पुर्णतः रद्द की गई है।

15103/04 बनारस गोरखपुर जंक्शन बनारस इंटरसिटी एक्सप्रेस दिनांक 03, 04, 05 फरवरी को अपने प्रारम्भिक स्टेशन से पुर्णतः रद्द की गई है।

परावर्तित मार्ग से चलाई जानेवाली गाड़ियाँ :

20416 इन्दौर वाराणसी महाकाल एक्सप्रेस, जो दिनांक 03 फरवरी को इन्दौर से रवाना होगी, अपने नियमित मार्ग की जगह कानपुर, लखनऊ होकर वाराणसी पहुँचेंगी।

15018 गोरखपुर लोकमान्य तिलक टर्मिनस काशी एक्सप्रेस, जो दिनांक 03 फरवरी को गोरखपुर से रवाना होगी, अपने नियमित मार्ग की जगह  लखनऊ, कानपुर होकर लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुँचेंगी।

11060 छपरा लोकमान्य तिलक टर्मिनस गोदान एक्सप्रेस, जो दिनांक 03 फरवरी को गोरखपुर से रवाना होगी, अपने नियमित मार्ग की जगह  लखनऊ, कानपुर होकर लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुँचेंगी।

15017 लोकमान्य तिलक टर्मिनस गोरखपुर काशी एक्सप्रेस, जो दिनांक 02 फरवरी को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से रवाना होगी, अपने नियमित मार्ग की जगह  कानपुर, लखनऊ होकर गोरखपुर पहुँचेंगी।

11055 लोकमान्य तिलक टर्मिनस गोरखपुर गोदान एक्सप्रेस, जो दिनांक 02 फरवरी को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से रवाना होगी, अपने नियमित मार्ग की जगह  कानपुर, लखनऊ होकर गोरखपुर पहुँचेंगी।

22103 लोकमान्य तिलक टर्मिनस अयोध्या कैंट एक्सप्रेस, जो दिनांक 03 फरवरी को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से रवाना होगी, अपने नियमित मार्ग की जगह  कानपुर, लखनऊ होकर गोरखपुर पहुँचेंगी।

(परावर्तित मार्ग विस्तार से जानने के लिए यात्री रेल विभाग की हेल्पलाइन 139 से सम्पर्क कर सकते है अथवा रेल विभाग की वेबसाइट, NTES ऍप पर देख सकते है।)

निम्नलिखित गाड़ियाँ अपने नियमित मार्ग से चलाई जाएंगी, जिन्हें पूर्वघोषणा में, मार्ग बदल कर चलना था।

15007/08 लखनऊ वाराणसी सिटी लखनऊ जो दिनांक 02 एवं 04 फरवरी को अपने प्रारम्भिक स्टेशनोंसे लखनऊ – गोरखपुर – लखनऊ के बीच ही चलेगी। गोरखपुर – वाराणसी के बीच अंशतः रद्द की गई है।

Uncategorised

भारतीय रेल का ‘ऑल इन वन’ ऍप तैयार, परीक्षण जारी।

31 जनवरी 2025, शुक्रवार, माघ, शुक्ल पक्ष, द्वितीया, विक्रम संवत 2081

जी हाँ! आप रेल विभाग की सेवाओंके लिए अलग अलग ऍप, वेबसाइट खंगालते परेशान हो चुके थे। टिकट आरक्षित करने एक तो अनारक्षित टिकट के लिए अलग।  गाड़ियोंको ट्रैक करने के लिए एक तो रेल मद्त माँगने फिर दूजा ऍप। पार्सल बुकिंग, ट्रेकिंग के लिए कही और जाना पड़ रहा है, बहुत परेशानी थी। माननीय प्रधानमंत्री जी ने इस बात पर संज्ञान लेकर रेल विभाग की सारी सार्वजनिक सेवाओं को समेकित करने वाला एक ही ‘ऑल इन वन’ ऍप बनाया जाए, यह सूचना दी थी। उसी के मद्देनजर भारतीय रेल विभाग के सेंटर फॉर रेल इन्फर्मेशन सिस्टम्स CRIS ‘क्रिस’ ने SwaRail नामक ऍप बनाया है।

यह ऍप एंड्रॉयड एवं एपल फोन के प्ले स्टोर्स पर अपलोड किया जा चुका है। हालाँकि अभी यह परीक्षण दौर से गुजरेगा और केवल अर्ली एक्सेस प्रोग्राम के तहत ही उपलब्ध किया गया है।

हमारे पास ऍप की कुछ झलकियाँ है, आइए देखते है

फिलहाल प्ले स्टोअर पर ऍप सर्च करनेपर यह दृश्य दिखाई दे रहा है। अर्थात परीक्षण सदस्यों की संख्या अब पूर्ण हो चुकी है और हमे नियमित ऍप आने की प्रतीक्षा करनी होंगी।

Uncategorised

मध्य रेल CR के मुम्बई – भुसावल मार्ग पर, पाचोरा स्टेशन पर रेल ब्लॉक

30 जनवरी 2025, गुरुवार, माघ, शुक्ल पक्ष, प्रतिपदा, विक्रम संवत 2081

मनमाड़ – जलगांव रेल तिहरीकरण की प्रक्रिया अन्तर्गत पाचोरा स्टेशन पर रेल ब्लॉक लिया जा रहा है। युँ तो यह तकनीकी कार्य 20 जनवरी से ही चल रहा है, मगर अब बात अन्तिम चरण और यात्री गाड़ियाँ बाधित होने पर आ गई है। आइए देखते है, ब्लॉक के दौरान बाधित होने वाली यात्री गाड़ियाँ

उपरोक्त ब्लॉक में बाधित होने वाली गाड़ियोंकी सूची तिथिनुसार दी गई है।

दिनांक 31 जनवरी

01211/12 बड़नेरा नासिक बड़नेरा मेमू विशेष दोनों दिशाओंसे पुर्णतः रद्द

11113/14 देवलाली भुसावल देवलाली मेमू एक्सप्रेस दोनों दिशाओंसे पुर्णतः रद्द

नियंत्रित कर चलाई जानेवाली गाड़ियाँ

11078 जम्मूतवी पुणे झेलम एक्सप्रेस, जो भुसावल से दिनांक 31 जनवरी को रवाना होगी, 90 मिनिट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।

12142 पाटलिपुत्र लोकमान्य तिलक टर्मिनस सुपरफास्ट, भुसावल से दिनांक 31 जनवरी को रवाना होगी, 60 मिनिट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।

15065/66 गोरखपुर पनवेल गोरखपुर एक्सप्रेस दोनों दिशाओंमें 60 मिनट नियंत्रित की जाएगी।

11060 छपरा लोकमान्य तिलक टर्मिनस गोदान एक्सप्रेस, भुसावल से दिनांक 31 जनवरी को रवाना होगी, 40 मिनिट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।

22184 अयोध्या कैंट लोकमान्य तिलक टर्मिमस सुपरफास्ट, भुसावल से दिनांक 31 जनवरी को रवाना होगी, 40 मिनिट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।

दिनांक 01 फरवरी

01211/12 बड़नेरा नासिक बड़नेरा मेमू विशेष दोनों दिशाओंसे पुर्णतः रद्द

11113/14 देवलाली भुसावल देवलाली मेमू एक्सप्रेस दोनों दिशाओंसे पुर्णतः रद्द

नियंत्रित कर चलाई जानेवाली गाड़ियाँ

11078 जम्मूतवी पुणे झेलम एक्सप्रेस, जो भुसावल से दिनांक 01 फरवरी को रवाना होगी, 40 मिनिट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।

12142 पाटलिपुत्र लोकमान्य तिलक टर्मिनस सुपरफास्ट, भुसावल से दिनांक 01 फरवरी को रवाना होगी, 30 मिनिट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।

15065/66 गोरखपुर पनवेल गोरखपुर एक्सप्रेस दोनों दिशाओंमें 20 मिनट नियंत्रित की जाएगी।

दिनांक 02 फरवरी

कोई भी यात्री गाड़ी ब्लॉक के चलते बाधित नही रहेंगी।

11025/26 पुणे अमरावती पुणे एक्सप्रेस को दोनों दिशाओंमें, दिनांक 31 जनवरी, 01 एवं 02 फरवरी को मूर्तिजापुर स्टेशन पर अस्थायी स्टोपेजेस दिया जाएगा।

दिनांक 04 फरवरी

01211/12 बड़नेरा नासिक बड़नेरा मेमू विशेष दोनों दिशाओंसे पुर्णतः रद्द

11113/14 देवलाली भुसावल देवलाली मेमू एक्सप्रेस दोनों दिशाओंसे पुर्णतः रद्द

नियंत्रित कर चलाई जानेवाली गाड़ियाँ

12336 लोकमान्य तिलक टर्मिनस भागलपुर सुपरफास्ट, मनमाड़ से दिनांक 04 फरवरी को रवाना होगी, 30 मिनिट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।

12534 मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस लखनऊ पुष्पक सुपरफास्ट, भुसावल से दिनांक 04 फरवरी को रवाना होगी, 30 मिनिट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।

अपने प्रारम्भिक स्टेशन से नियोजित समयसारणी की जगह देरी से रवाना की जाने वाली गाड़ियाँ

12859 मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस हावड़ा गीतांजली सुपरफास्ट 120 मिनट देरी से रवाना होगी।

22129 लोकमान्य तिलक टर्मिनस अयोध्या कैंट सुपरफास्ट 120 मिनट देरी से रवाना होगी।

15017 लोकमान्य तिलक टर्मिनस गोरखपुर काशी एक्सप्रेस, 60 मिनट देरी से रवाना होगी।

22455 साईंनगर शिर्डी कालका सुपरफास्ट, 30 मिनट देरी से रवाना होगी।

देरी से चलनेवाली गाड़ियाँ अपना समय बना सकती है। यात्रीगण कृपया रेलवे हेल्पलाइन 139 से अपनी गाड़ी का परिचालन जाँच ले।

Uncategorised

मध्य रेल ने अस्थायी स्टोपेजेस की अवधि बढाई

28 जनवरी 2025, मंगलवार, माघ, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी, विक्रम संवत 2081

मध्य रेल ने अठरह जोड़ी गाड़ियोंके अस्थायी स्टोपेजेस को आगामी सूचना दिए जाने तक जारी रखने का निर्णय लिया है। जिन स्टेशनोंको यह लाभ मिलने जा रहा है, उनके नाम मोटे अक्षरोंमें लिखे गए है।

1: 11019/20 मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस – भुबनेश्वर – मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस कोणार्क प्रतिदिन एक्सप्रेस कर्जत, शाहाबाद

2: 22157/58 मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस – पुरुच्ची थलाइवार डॉ. एम जी रामचन्द्रन चेन्नई सेंट्रल – मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस सुपरफास्ट प्रतिदिन एक्सप्रेस लोनावला, शाहाबाद

3: 11121/22 भुसावल – वर्धा – भुसावल मेमू प्रतिदिन एक्सप्रेस तळणी

4: 12159/60 अमरावती – जबलपुर – अमरावती प्रतिदिन सुपरफास्ट एक्सप्रेस चांदूर

5: 12119/20 अमरावती – अजनी – अमरावती प्रतिदिन सुपरफास्ट इंटरसिटी तुळजापुर

6: 17029/30 विजयपुरा – हैदराबाद – विजयपुरा प्रतिदिन एक्सप्रेस शाहाबाद

7: 22155/56 कलबुर्गी – छत्रपति शाहू महाराज टर्मिनस कोल्हापुर – कलबुर्गी प्रतिदिन सुपरफास्ट एक्सप्रेस सांगोळा

8: 11411/12 परळी वैजनाथ – मिरज – परळी वैजनाथ प्रतिदिन एक्सप्रेस मुरुड़

9: 11413/14 निजामाबाद – पंढरपुर – निजामाबाद प्रतिदिन डेमू एक्सप्रेस मुरुड़

10: 01487/88 पुणे – हरंगुळ – पुणे विशेष पारेवाड़ी

11: 20475/76 बीकानेर – मिरज – बीकानेर साप्ताहिक सुपरफास्ट किर्लोस्करवाड़ी

12: 22455/56 साईंनगर शिर्डी – कालका – साईंनगर शिर्डी द्विसाप्ताहिक सुपरफास्ट खण्डवा

13: 12719/20 जयपुर – हैदराबाद – जयपुर द्विसाप्ताहिक सुपरफास्ट बुरहानपुर

14: 16093/94 पुरुच्ची थलाइवार डॉ. एम जी रामचन्द्रन चेन्नई सेंट्रल – लखनऊ – पुरुच्ची थलाइवार डॉ. एम जी रामचन्द्रन चेन्नई सेंट्रल हिंगणघाट

15: 18029/30 लोकमान्य तिलक टर्मिनस – शालीमार – लोकमान्य तिलक टर्मिनस प्रतिदिन एक्सप्रेस चांदूर

16: 17318/17 दादर – श्री सिध्धरुढ़ स्वामीजी हुब्बाली – दादर प्रतिदिन एक्सप्रेस किर्लोस्करवाड़ी

17: 61103/04 बड़नेरा – नरखेड़ – बड़नेरा प्रतिदिन मेमू रिद्धपुर

18: 61105/06 बड़नेरा – नरखेड़ – बड़नेरा प्रतिदिन मेमू रिद्धपुर

परिपत्रक: