Stories/ News Alerts

Uncategorised

दक्षिण रेल SR की नई समयसारणी – जनवरी 2025 के प्रमुख अंश

30 दिसंबर 2024, सोमवार, पौष, कृष्ण पक्ष, अमावस्या, विक्रम संवत 2081

भारतीय रेल की समयसारणी 01 जनवरी 2025 से बदली जा रही है। सभी गाड़ियोंमे किए गए बदलाव NTES नैशनल ट्रेन इन्क्वायरी सिस्टम पर दिनांक 01 जनवरी 2025 पर उपलब्ध हो जाएंगे। इसमे दक्षिण रेल SR द्वारा किए जाने वाले बदलावों के प्रमुख अंश..

Uncategorised

पूर्व मध्य रेल ECR की नई समयसारणी – जनवरी 2025 के प्रमुख अंश

28 दिसंबर 2024, शनिवार, पौष, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी, विक्रम संवत 2081

भारतीय रेल की समयसारणी 01 जनवरी 2025 से बदली जा रही है। सभी गाड़ियोंमे किए गए बदलाव NTES नैशनल ट्रेन इन्क्वायरी सिस्टम पर दिनांक 01 जनवरी 2025 पर उपलब्ध हो जाएंगे। इसमे पूर्व मध्य रेल ECR द्वारा किए जाने वाले बदलावों के प्रमुख अंश..

Uncategorised

सूरत के लिए रेल यात्रा करने वाले यात्रीगण, कृपया ध्यान दीजिए!

28 दिसंबर 2024, शनिवार, पौष, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी, विक्रम संवत 2081

पश्चिम रेल WR के सूरत स्टेशन पर स्टेशन डेवलपमेंट कार्य के अंतर्गत प्लेटफार्म क्रमांक 2 और 3 दिनांक 08 जनवरी 2025 से लेकर अगले 60 दिनोंतक यात्री सेवाओंके लिए बन्द किया जा रहा है। तदनुसार निम्नलिखित सूची के अनुसार कुछ यात्री गाड़ियाँ सूरत के जगह उधना स्टेशन पर ठहराव लेंगी और सूरत स्टेशन से बिना रुके रवाना की जाएगी। सूची में सूरत स्टेशन पर नियमित ठहराव लेने वाली गाड़ियोंकी सूची अलग से दर्ज की गई है।

मुम्बई की दिशा में चलने वाली अप यात्री गाड़ियाँ जो अपना सूरत स्टेशन का नियमित स्टॉपेज स्किप करेंगी और बजाय सूरत के, उधना स्टेशन पर रुकेंगी।

मुम्बई की दिशा में चलने वाली अप यात्री गाड़ियाँ जो अपना सूरत स्टेशन का नियमित स्टॉपेज जारी रखेंगी।

मुम्बई की दिशा से आने वाली और वडोदरा की ओर जानेवाली डाउन यात्री गाड़ियाँ जो अपना सूरत स्टेशन का नियमित स्टॉपेज स्किप करेंगी और बजाय सूरत के, उधना स्टेशन पर रुकेंगी।

मुम्बई की दिशा से आने वाली और वडोदरा की ओर जानेवाली डाउन यात्री गाड़ियाँ जो अपना सूरत स्टेशन का नियमित स्टॉपेज जारी रखेंगी।

सूरत स्टेशन की जगह उधना, नवसारी या भेस्तान स्टेशन पर शिफ्ट की गई मेमू/लोकल गाड़ियाँ

सूरत स्टेशन की जगह उधना स्टेशन पर शिफ्ट की गई लम्बी दूरी की गाड़ियाँ

डेवलपमेंट फेज 01 में सूरत स्टेशन की जगह उधना स्टेशन पर शिफ्ट की गई लम्बी दूरी की गाड़ियाँ, डेवलपमेंट फेज 02 जो की 08 जनवरी 2025 से शुरू हो रहा है, उधना से ही चलती रहेंगी।

Uncategorised

काचेगुड़ा से जयपुर, बीकानेर के बीच जारी, विशेष साप्ताहिक गाड़ियाँ चलती रहेंगी

28 दिसंबर 2024, शनिवार, पौष, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी, विक्रम संवत 2081

हैदराबाद, काचेगुड़ा से जयपुर एवं बीकानेर के लिए विशेष साप्ताहिक गाड़ियाँ चल रही है। यात्रिओंके अनुरोध पर इन्हें आगामी सूचना तक जारी रखा जा रहा है।

07020/19 हैदराबाद जयपुर हैदराबाद साप्ताहिक विशेष

07020 विशेष हैदराबाद से दिनांक 03/1/2025 से प्रत्येक शुक्रवार को जयपुर के लिए शाम 19:50 को रवाना होगी। वापसी में 07019 विशेष जयपुर से दिनांक 05/1/2025 से प्रत्येक रविवार को हैदराबाद के लिए दोपहर 15:30 को रवाना होगी।

कोच संरचना : 04 वातानुकूल टू टियर, 08 वातानुकूल थ्री टियर, 06 स्लिपर, 02 द्वितीय साधारण जनरल एवं 02 जनरेटर वैन कम लगेज कुल 22 LHB कोच

स्टोपेजेस : हैदराबाद, सिकंदराबाद, कामारेड्डी, निजामाबाद, मुदखेड़, नांदेड़, पुर्णा, बसमत, हिंगोली, वाशिम, अकोला, मलकापुर, खण्डवा, इटारसी, भोपाल, उज्जैन, रतलाम, मन्दसौर, नीमच, चित्तौड़गढ़, चन्देरिया, भीलवाड़ा, विजयनगर, अजमेर, मदार, किशनगढ़, फुलेरा, जयपुर

07053/54 काचेगुड़ा बीकानेर काचेगुड़ा साप्ताहिक विशेष

07053 विशेष काचेगुड़ा से दिनांक 04/1/2025 से प्रत्येक शनिवार को बीकानेर के लिए रात 22:00 को रवाना होगी। वापसी में 07054 विशेष बीकानेर से दिनांक 07/1/2025 से प्रत्येक मंगलवार को काचेगुड़ा के लिए दोपहर 13:30 को रवाना होगी।

कोच संरचना : 02 वातानुकूल टू टियर/ वातानुकूल थ्री टियर, 01 वातानुकूल टू टियर, 07 वातानुकूल थ्री टियर, 08 स्लिपर, 02 द्वितीय साधारण जनरल एवं 02 एसएलआर कुल 22 कोच

स्टोपेजेस : काचेगुड़ा, मलकानगिरी, कामारेड्डी, निजामाबाद, बसर, धर्माबाद, मुदखेड़, नांदेड़, पुर्णा, बसमत, हिंगोली, वाशिम, अकोला, मलकापुर, हरदा, इटारसी, भोपाल, सन्त हिरदाराम नगर, नागदा, कोटा, सवाई माधोपुर, दुर्गापुरा, जयपुर, ढहर का बालाजी, रींगस, सीकर, चुरू, रतनगढ़, श्री डूंगरगढ़, बीकानेर

Uncategorised

उ प रेल NWR की नई समयसारणी के प्रमुख अंश

27 दिसंबर 2024, शुक्रवार, पौष, कृष्ण पक्ष, द्वादशी, विक्रम संवत 2081

भारतीय रेल की समयसारणी 01 जनवरी 2025 से बदली जा रही है। सभी गाड़ियोंमे किए गए बदलाव NTES नैशनल ट्रेन इन्क्वायरी सिस्टम पर दिनांक 01 जनवरी 2025 पर उपलब्ध हो जाएंगे। इसमे उत्तर पश्चिम रेल NWR द्वारा किए जाने वाले बदलावों के प्रमुख अंश..