
Stories/ News Alerts
नागपुर रेलवे स्टेशन क्या से क्या होने वाला है, देख लीजिए।
देश मे रेलवे स्टेशनोंका रिडेवलपमेंट का दौर चल रहा है। यह सारी योजना रेलवे की कम्पनी IRSDC द्वारा कराई जा रही है। नागपुर स्टेशन के पुनर्निर्माण की करीबन 500 करोड़ की योजना है।
इस पुनर्निर्माण प्रकल्प में नागपुर स्टेशन पर आने और जाने के लिए यात्रिओंकी सुव्यवस्था कराए जाने की रेल प्रशासन की मंशा है। रेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्री, मेट्रो स्टेशन, रेलवे प्लेटफार्म, वाहन पार्किंग लॉट, एवं शॉपिंग मॉल, एंटरटेनमेंट लॉन्ज सभी से बेहतर जुड़े रहेंगे। नए प्रोजेक्ट में यात्रिओंकी हर चिजोंसे बेहतर सम्पर्क रहें इस लिए 24 लिफ्ट और 16 एस्कलेटर बनाए जाएंगे। सभी प्लेटफॉर्मोंपर यात्री आसानी से पोहोंच सके इसलिए सब वे और रैम्प की भी सुविधाओंका ख्याल रखा जा रहा है। यात्रिओंको सुचारू रूप से स्टेशनके बाहर निकलते आना चाहिए इसलिये स्टेशन के दोनों ओर बराबर आगमन और प्रस्थान पैवेलियन बनाए जायेंगे।
आप देख सकते है, इन स्लाइड्स के जरिए नागपुर स्टेशन किसी एयरपोर्ट की तरह सजाया जाएगा।




























IRSDC के सौजन्यसे
हबीबगंज धारवाड़ हबीबगंज स्पेशल को मार्च महीने तक बढ़ोतरी


मुम्बई नान्देड राज्यरानी एक्सप्रेस की विस्तृत जानकारी
दक्षिण मध्य रेलवे की ओरसे राज्यरानी एक्सप्रेस के परिचालन हेतु परिपत्रक जारी किया है, जिसमे मनमाड़, नासिक MST धारकोंकी गाड़ी के नान्देड विस्तार को लेकर जो भी ढेर सारी शिकायतोंका खुलासा कर दिया गया है।
यह गाड़ी यज्ञपि अपने पुराने सुपरफास्ट 22101 / 22102 नम्बर को बदल कर नए 17611 / 17612 नम्बर से चलेगी फिर भी मुम्बई से मनमाड़ तक सुपरफास्ट ही दर्ज रहेगी। मनमाड़ से नान्देड के बीच यह गाड़ी का दर्जा केवल मेल / एक्सप्रेस का रहेगा।
पूरी गाड़ी का कम्पोजिशन 2 SLR, 1 CZAC, 9 GSCZ, 3 GSCN, 1 ACCW और 1 ACCN इस तरह रहेगा। फॉरमेशन याने डिब्बेकी संरचना नान्देड से मुम्बई की दिशामे – लोको, 1 एसएलआर, 8 GSCZ याने जनरल सेकन्ड क्लास सिटिंग, 1 CZAC वातानुकूलित कुर्सी यान, 3 GSCN स्लिपर क्लास, 1 ACCN वातानुकूलित 3 टियर, ACCW वातानुकूलित 2 टियर, 1 GSCZ जनरल सेकन्ड क्लास कुर्सीयान, 1 एसएलआर कुल 17 डिब्बे का रेक रहेगा।
मुम्बई से नान्देड और नान्देड से मुम्बई के बीच 3 स्लिपर, 1 वातानुकूलित 2 टियर और 1 वातानुकूलित 3 टियर में आरक्षण किया जा सकेगा।
मुम्बई से मनमाड़ के लिए 1 वातानुकूलित कुर्सीयान एवं 8 सेकन्ड सिटिंग उपलब्ध रहेंगे। मनमाड़ से नान्देड तक यह सभी, 1 वातानुकूलित कुर्सीयान एवं 2 सेकन्ड सिटिंग डिब्बे आरक्षण के लिए और बाकी 6 GSCZ डिब्बे, 2 SLR अनारक्षित रहेंगे।
नान्देड से मुम्बई की ओर जाते वक्त 1 वातानुकूलित कुर्सीयान, 8 GSCZ सेकन्ड क्लास कुर्सीयान और 1 SLR मनमाड़ / नासिक के यात्रिओंको मुम्बई जाने के लिए नान्देड से मनमाड़ तक लॉक अवस्था में लाये जाएंगे।
परिपत्रक अंग्रेजी में –


नान्देड मुम्बई नान्देड राज्यरानी का टाइमटेबल
यह लीजिए नान्देड मुम्बई नान्देड राज्यरानी एक्सप्रेस का टाइमटेबल आ गया है।

