Stories/ News Alerts

Uncategorised

नागपुरकी ओर यात्रा करनेवाले यात्री कृपया ध्यान दे।

मध्य रेलवे नागपुर विभाग मधे प्लेटफार्म क्र – 1 और 2 का निर्माण कार्य शुरू होने की वजह से भुसावल नागपुर भुसावल पैसेंजर को रद्द करने का निर्णय लिया गया है जो निम्न प्रकार से है,

गाड़ी क्रमांक – 51286 अप नागपुर –भुसावल पैसेंजर यह दिनांक – 09.01.20 से दिनांक – 02.02.2020 तक रद्द रहेगी।

गाड़ी क्रमांक – 51285 डाउन भुसावल – नागपुर पैसेंजर यह दिनांक – 09.01.20 से दिनांक – 02.02.2020 तक रद्द रहेगी।

गाड़ी क्रमांक – 51262. अप वर्धा –अमरावती पैसेंजर यह दिनांक – 11.01.20 ,12.01.20,18.01.20,19.01.20,25.01.20,26.01.20,01.02.20,02.02.20 को रद्द रहेगी।

गाड़ी क्रमांक – 51261 डाउन अमरावती – वर्धा पैसेंजर यह दिनांक – 11.01.20 ,12.01.20,18.01.20,19.01.20,25.01.20,26.01.20,01.02.20,02.02.20 को रद्द रहेगी।

गाड़ी क्रमांक – 12290 अप नागपुर –मुंबई दुरोंतो यह दिनांक 09.01.20 से दिनांक -02.02.20 तक नागपुर स्टेशन से प्रस्थान न करते हुए अजनी स्टेशन से प्रस्थान करेगी।

गाड़ी क्रमांक – 12289 डाउन मुंबई – नागपुर दुरोंतो यह दिनांक – 09.01.20 से दिनांक – 01.02.20 तक यह गाड़ी अजनी स्टेशन पर शोर्ट टर्मिनेट की गयी है, याने अजनी स्टेशन तक ही जाएगी। आगे नागपुर तक नही जाएगी।

Uncategorised

राजस्थान के अजमेर पालनपुर रेल मार्ग के दोहरीकरण हेतु भीमाणा – मावल स्टेशनोंपर रेल ब्लॉक।

राजस्थान के अजमेर पालनपुर रेल मार्ग के दोहरीकरण हेतु भीमाणा – मावल स्टेशनोंपर दिनांक 10 जनवरी से 06 फ़रवरी तक रेल ब्लॉक है।

राजस्थान की ओर यात्रा करनेवाले यात्रिओंसे निवेदन है, चेन्नई जोधपुर चेन्नई केवल चेन्नई से अहमदाबाद के बीच, हिसार सिकन्दराबाद हिसार एक्सप्रेस सिकन्दराबाद से बड़ोदरा से हिसार के बीच डाइवर्ट मार्ग पर और नान्देड श्रीगंगानगर नान्देड एक्सप्रेस, नान्देड से मेहसाणा के बाद भीलड़ी, समदड़ी होकर आगे परावर्तित मार्गपर चलेगी। ऐसी कई गाड़ियाँ है, समय और तारीखें जानने के परिपत्रक देखे और अपनी यात्रा का नियोजन करे।

Uncategorised

अब गरीब रथ में बेड रोल अलगसे बुक कराने के आवश्यकता नही।

आपने गरीब रथ में यात्रा करते बेड रोल की उपलब्धता की समस्या से सामना किया होगा, क्योंकि रेलवे की अन्य वातानुकूलित श्रेणी की तरह गरीब रथ एक्सप्रेस में बेड रोल चार्जेस किराएमे सम्मिलित नही रहते। गरीब रथ एक्सप्रेस में बेड रोल ऑप्शनल रखा गया है, जिसका चार्जेस अलगसे देना पड़ता है और यदि आप आरक्षण लेते वक्त बेड रोल अलगसे ₹25/- देकर बुक करना भूल गए तो गाड़ी में बेड रोल मिलने में बड़ी मुश्किल होती है।

गरीब रथ एक्सप्रेस, भारतीय रेल में सन 2006 में शुरू की गई थी और आज की तारीख में 26 गरीब रथ गाड़ियाँ चलाई जा रही है। इसके शुरू करने की यह मंशा थी की सर्वसाधारण यात्री को निम्नतम किरायोंमे रेलवे की वातानुकूलित सेवा का आनंद लेते आना चाहिए। चूँकि किराया कम रखना था दूसरा गरीब रथ डिब्बों की जो रचना थी उसमें यात्री ज्यादा समाए रहते थे। इन ज्यादा यात्रिओंकी अनुपात में बेड रोल भी दिए जाते तो उतने बेड रोल रखने के लिए डिब्बों में जगह नही थी। इसके लिए यात्री को बेड रोल लेना ऑप्शनल कर दिया, यात्री अपनी आवश्यकताओं के अनुसार बेड रोल का मूल्य दे और बेड रोल बुक करें या यात्रा के दौरान ले। इससे किराए भी कम रहते थे। लेकिन इसमें दिक्कत यह होने लगी की स्टार्टिंग स्टेशन पर जितने भी बेड रोल होते, यात्री सम्भाल लेते और बीच के स्टेशनोंसे चढ़ने वाले यात्रिओंको बेड रोल उपलब्ध ही नही रहते थे। यहाँतक की बुक किए यात्रिओंको भी बेड रोल नही मिल पाते थे।

इन सारी परेशानियों के चलते रेल प्रशासन ने 15 मई 2020 से सारे गरीब रथ एक्सप्रेस में बेड रोल चार्जेस को अन्य वातानुकूलित श्रेणियों की तरह किराए में सम्मिलित कर दिया है और हर यात्री को बेड रोल मिले ऐसा सुनिश्चित कर दिया है। इसके लिए सम्बंधित क्षेत्रीय रेलवे को सूचना दी गयी है, डिब्बों में बेड रोल रखने के लिए, कुछ बर्थ कम कर के उचित जगह बनाए और यात्रिओंको सुविधा दे।

Uncategorised

जरासी लापरवाही और मोबाईल गायब!

यात्रीगण कृपया इस VDO को प्रतीकात्मक दृष्टिकोण से देखे। अपना और अपने साथ की सारी चिजोंका, सामानका अपनी रेल यात्रा के दौरान समुचीत ध्यान रखे।

चलती गाड़ी में चढ़ना, उतरना न सिर्फ खतरनाक है बल्कि रेल कानून के तहत जुर्म भी है। यात्रिओंसे निवेदन है, रेल यात्रा के दौरान गाड़ियोंके छूटने के समय अपने अपने स्थान ग्रहण करें, दरवाजे में खड़े रहकर यात्रा करना जोखिमभरा हो सकता है।

Uncategorised

पुणे मनमाड़ मार्ग पर, दौंड बाईपास से गुजरेंगी 24 गाड़ियाँ।

पुणे मनमाड़ के बीच चलनेवाली 3 जोड़ी दौंड स्टेशन पर न रुकने वाली 22685 / 22686 चंडीगढ़ यसवंतपुर चंडीगढ़ कर्नाटक संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, 12629 / 12630 निजामुद्दीन यसवंतपुर निजामुद्दीन कर्नाटक संपर्क क्रांति एक्सप्रेस और 15029 / 15030 पुणे गोरखपुर पुणे एक्सप्रेस गाड़ियाँ करीबन 2 महिनेसे दौंड बाईपास चलाई जा रही है।

इन 3 जोड़ी गाड़ियोंके अलावा भी कई सारी गाड़ियाँ जो की दौंड स्टेशन होके आगे यात्रा करती थी अब उन गाड़ियोंको भी दौंड बाईपास से चलाया जाएगा। इन गाड़ियोंको दौंड स्टेशन पर लेने में 30 से 40 मिनीट का समय लग जाता है। स्टेशन पर गाड़ी लाना, उसके लोको की स्थिति जो सोलापुर की तरफ हो जाती है उसे शंटिंग कर के फिर से पुणे स्टेशन की ओर करना और काष्टी – दौंड केबिन से फिर दौंड – पाटस कैबिन तक आना यह 6 km का चक्कर इस सारे चक्र में 30 से 40 मिनिट लग ही जाते है।

इस समय की बचत करने और शंटिंग को बचाने के लिए रेल प्रशासन ने मनमाड़ पुणे के बीच चलनेवाली 24 गाड़ियोंको दौंड बाईपास लाइनसे चलाने का निश्चय किया है। 10 जनवरीसे निम्नलिखित गाड़ियाँ दौंड स्टेशन पर न जाते हुए, दौंड कैबिन स्टेशन पर हॉल्ट लेंगी और बाईपास लाइनसे निकल जायेगी।

मनमाड़ – पुणे के बीच चलनेवाली गाड़ियाँ –

1 – 22118 अमरावती पुणे AC एक्सप्रेस

2 – 11418 नागपुर पुणे हमसफ़र एक्सप्रेस

3 – 22172 हबीबगंज पुणे हमसफ़र एक्सप्रेस

4 – 12730 नान्देड पुणे एक्सप्रेस

5 – 12114 नागपुर पुणे गरीब रथ एक्सप्रेस

6 – 12136 नागपुर पुणे एक्सप्रेस

7 – 12849 बिलासपुर पुणे एक्सप्रेस

8 – 22140 अजनी पुणे हमसफर एक्सप्रेस

9 – 12222 हावड़ा पुणे दूरंतो एक्सप्रेस

10 – 22124 अजनी पुणे AC एक्सप्रेस

11 – 51422 निझामाबाद पुणे पैसेंजर

पुणे से मनमाड़ की ओर चलनेवाली गाड़ियाँ

1 – 51421 पुणे निजामाबाद पैसेंजर

2 – 12221 पुणे हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस

3 – 22117 पुणे अमरावती AC एक्सप्रेस

4 – 22123 पुणे अजनी AC एक्सप्रेस

5 – 22171 पुणे हबीबगंज हमसफर एक्सप्रेस

6 – 12113 पुणे नागपुर गरीब रथ एक्सप्रेस

7 – 12135 पुणे नागपुर एक्सप्रेस

8 – 12850 पुणे बिलासपुर एक्सप्रेस

9 – 22151 पुणे काज़िपेट एक्सप्रेस

10 – 11407 पुणे लखनऊ एक्सप्रेस

11 – 12729 पुणे नान्देड एक्सप्रेस

12 – 22139 पुणे अजनी हमसफ़र एक्सप्रेस

13 – 11417 पुणे नागपुर हमसफ़र एक्सप्रेस

आगे परिपत्रक भी जाँच ले, जिससे आप को दौंड बाईपास की समयसारिणी भी मिल जाएगी।