Stories/ News Alerts

Uncategorised

मनमाड़ मुम्बई राज्यरानी का नान्देड विस्तार 10 जनवरी से।

बहुचर्चित 22101/22102 मुम्बई मनमाड़ राज्यरानी के नान्देड विस्तार के तारीख की घोषणा हो चुकी है, यह गाड़ी 10 जनवरी से नान्देड से अपनी यात्रा शुरू करेगी, विस्तृत टाइमटेबल जल्द ही आएगा।

अपने नए विस्तरित मार्ग पर राज्यरानी एक्सप्रेस नान्देड से चलने के बाद, पूर्णा, परभणी, मानवत रोड, सेलु, परतुर, जालना, औरंगाबाद, लासुर और रोटेगाव स्टेशनपर रुकेगी।

राज्यरानी के विस्तार से 57590 मनमाड़ नागरसोल पैसेंजर रद्द, 57542 नान्देड मनमाड़ पैसेंजर और 57561 /57562 काचेगुड़ा मनमाड पैसेंजर को मनमाड़ की जगह नागरसोल से चलाने का भी आदेश रेल प्रशासन के द्वारा जारी किया गया है।

पैसेंजर गाड़ियोंका मनमाड़ की जगह नागरसोल में खत्म करने से इस मार्ग के यात्रिओंमें काफी नाराजी की भावना है। साथ ही राज्यरानी के नान्देड विस्तार से नासिक मुम्बई के सीजन पास धारी यात्री भी अपनी नाराजी ज़ाहिर कर चुके है।

परिपत्रक –

Uncategorised

57305/57306 पैसेंजर, फ़रवरी से बन जाएगी एक्सप्रेस।

57305/57306 गुंटूर काचेगुड़ा गुंटूर पैसेंजर को 1 फ़रवरी से अपग्रेड किया जा रहा है। यह गाड़ी 01 फ़रवरी से 17252 गुंटूर काचेगुड़ा एक्सप्रेस और 57305 पैसेंजर 02 फरवरी से, 17251 काचेगुड़ा गुंटूर एक्सप्रेस बन जाएगी।

दक्षिण मध्य रेल्वेने निम्नलिखित परिपत्रक जारी किया है। यात्रीगण कृपया इस बात का ख्याल रखे, गाडीका समय और किराया दोनोंही 01 फ़रवरी से बदल जाएंगे।

Uncategorised

रेलवे में शिकायत? ट्वीट करें

आप रेल यात्री है, हमेशा रेल से सफर करते है, तो हम आपसे अनुरोध करते है, आप अपना खाता ट्वीटर पर जरूर खोल ले और ट्वीट करना सीख ले। रेलवे में शिकायत करने के लिए सबसे उपयुक्त साधन ट्वीटर है। रेल प्रशासन ने अपने सारे अधिकारियोंको ट्वीटरपर मौजूद रहते है। रेल के मंत्री से लेकर जनरल मैनेजर, DRM तक सारे आला अफसर ट्वीटर के जरिए जबाबदेही के लिए सतर्क रहते है। आपके एक ट्वीट करने से सम्बन्धित विभाग के अधिकारी और कर्मचारी सबको अलर्ट पोहोंच जाता है और वह तुरंत ही शिकायत के समाधान हेतु यन्त्रणा को कामसे लगा देते है।

निम्नलिखित ट्वीटर पतोंपर आप अपनी शिकायत ट्वीट के जरिए भेज सकते है। ध्यान रहे, आप जिस झोन, मण्डल में यात्रा कर रहे है, उस एरिया के अफसर को जरूर ट्वीट में शामिल करें ताकी आपकी शिकायत का समाधान जल्द हो सकें।