Stories/ News Alerts

Uncategorised

आरक्षण के अलग अलग कोटे

आरक्षण में विविध प्रकार के कोटे होते हैं। जिसमे कल हमने तत्काल एवं प्रिमियम तत्काल कोटे की जानकारी ली थी। आज कुछ और कोटे की जानकारी लेते है।

1: जनरल कोटा ( GNWL ) – यह कोटा आम तौरपर गाड़ी के शुरवाती स्टेशन या स्टार्टिंग स्टेशन के पास के बड़े जंक्शन स्टेशन से शुरू होकर गाडीके आखरी स्टेशन तक टिकटोंके लिए उपलब्ध होता है। कई सारी रोजाना चलने वाली या ज्यादा स्टोपेजेस वाली गाड़ियोंमे कम अंतर तक भी उपलब्ध रहता है। किसी भी गाड़ी का जनरल कोटा सबसे ज्यादा बड़ा और महत्वपूर्ण रहता है। यह कोटा सभी के लिए खुला है, इसमें सभी तरह के कन्सेशन धारी टिकट ले सकते है। इस कोटे में कन्फर्म टिकट खत्म होने के बाद RAC टिकट भी बनते है। जनरल कोटे के प्रतिक्षा सूची में कन्फर्मेशन के चांसेस बहोत ज्यादा रहते है।

2: लेडीज कोटा – हर गाड़ीमे महिलाओं के लिए 6 बर्थ स्लिपर में, 3 बर्थ वातानुकूलित श्रेणी में उपलब्ध रहती है। यह कोटा केवल महिलाओं के लिए है। यदि किसी महिला के साथ 12 वर्ष से कम उम्र का लड़का यात्रा कर रहा है तो उसे भी इसी कोटे में आरक्षण मिल सकता है। इस कोटे में कन्सेशनधारक यात्री टिकट ले सकते है।

3: वरिष्ठ नागरिक कोटा ( सीनियर सिटीजन या लोअर बर्थ कोटा ) सभी मेल एक्सप्रेस गाड़ी के प्रत्येक स्लिपर क्लास डिब्बेमें 6 लोअर बर्थ, 3 लोअर बर्थ वातानुकूलित श्रेणी उपलब्ध रहती है। इस कोटे में वरिष्ठ नागरिक, पुरूष जिनकी उम्र 60 या उससे ज्यादा है और महिला जिनकी उम्र 58 या उससे ज्यादा है रियायत ले सकते है। इस कोटे के लिए, गर्भवती महिला और 45 वर्ष या उससे ज्यादा उम्र की महिला जो अकेले या एक PNR पर दो महिला यात्रा कर रही हो, पात्र है, लेकिन उंन्हे किराए में रियायत नही मिलेगी।

तत्काल कोटा, प्रिमियम तत्काल कोटा इसकी जानकारी तो आपको कल दी थी। इस कोटे में कोई भी कन्सेशन, रियायत नही दी जाती। इसके अलावा विदेशी पर्यटक कोटा, विदेशी यात्रिओंके लिए और दिव्यांग कोटा भी अलग से उपलब्ध है।

मुख्यालय कोटा याने HO कोटा या VIP कोटा, यह वो कोटा है, जिसपे कई यात्रिओंकी नजर रहती है।इस कोटे का आबंटन रेलवे के हेड ऑफिस, ज़ोनल ऑफिस, डिविजनल ऑफिस के जिम्मे रहता है। इस कोटे की रचना मुख्यतः रेलवे मुख्यालय के कार्यालयीन कामसे जानेवाले कर्मचारियों के लिए की गई है और VIP याने सांसद, विधायक, मंत्री, उच्चपदस्थ अधिकारी यह लोग VIP कोटे के इस्तेमाल करते है। अत्यावश्यक यात्रा करने वाले यात्री, मरीज इस कोटे से बर्थ के आबंटन हेतु, अपना प्रतीक्षा सूची वाला टिकट लेकर सम्बन्धित रेलवे के दफ्तर से सम्पर्क कर सकते है।

उपरोक्त सभी कोटे जिसमे मुख्यालय कोटा, विदेशी पर्यटक कोटा, दिव्यांग कोटा, लोअर बर्थ कोटा में मांग के अनुसार आबंटन के बाद यदि कोई बर्थ खाली रह जाती है तो उसे जनरल कोटे में वर्ग कर दिया जाता है।

Uncategorised

रेलवे का टिकट

माना की हमने यह बात आपको हमेशा बताई है, आज विस्तार से एक बार और समझ लीजिए। रेलवे में टिकट खरीदते, आरक्षण लेते वक्त कौनसी बात ध्यान रखना है।

सबसे पहले आरक्षित टिकट,

आरक्षित टिकट कन्फर्म मिल जाए तो वाह! क्या बात है। लेकिन वेटिंग लिस्ट याने प्रतीक्षा सूची वाला खरीदना पड़े तो याद रखिए कन्फर्मेशन की ज्यादा सम्भावना GNWL टिकट में होती है और उसके ठीक बाद का नम्बर आता है PQWL टिकट का। इन दोनों वेटिंग लिस्ट में खरीदने में एक फायदा यह भी है की इसमें कन्फर्म फिर RAC और उसके बाद वेटिंग लिस्ट ऐसी संरचना होती है। याने आपका वेटिंग लिस्ट टिकट यदि कन्फर्म नही भी होता है तो RAC तो हो ही सकता है।
लेकिन RLWL रिमोट लोकेशन वेटिंग लिस्ट में RAC का कोई चान्स नही होता और न ही इसकी कन्फर्मेशन की कोई सम्भवनाए होती है। RLWL टिकट खरीदने पर आपके 60 रूपए व्यर्थ जाएंगे।

तत्काल टिकट या प्रिमियम तत्काल टिकट में भी यही बात है। सबसे पहले यह दोनोंही टिकट का फर्क जान लीजिए। तत्काल टिकट के फिक्स प्रिमियम याने एक निश्चित रकम आपकी देनी है मगर प्रिमियम तत्काल में कोटे के हर 10 % टिकट बिकने के बाद टिकट का मूल्य 20% से बढ़ता है। इन दोनोंही तत्काल टिकटोंमे किसी तरह का कोई भी कन्सेशन नहीं मिलता। यहाँतक की बच्चोंकी टिकट का किराया भी पूर्ण वयस्क किराए जितना देना है।

अब इन तत्काल टिकट के प्रतीक्षा सूची की बात। इन टिकटोंका प्रतीक्षा सूची का संचलन कुछ इस तरह होता है वह केवल तत्काल प्रतीक्षा सूची में ही कतार में खड़े रहते है, याने किसीका तत्काल कन्फर्म टिकट कैंसल हुवा तो ही आपकी वेटिंग लिस्ट आगे बढ़ेगी। अब सोचने की बात है, तत्काल टिकट केवल एक दिन पहले बनती है, कन्फर्म कैंसिल कराने पर कोई रिफण्ड नहीं मिलता तो क्यों भला कोई अपनी तत्काल कन्फर्म टिकट रद्द कराएगा? और जब वह रद्द नहीं होगी तो कैसे आपकी तत्काल वेटिंग लिस्ट की टिकट कन्फर्म होगी? याने कन्फर्मेशन का चांस न के बराबर।

कई बार हम यह सोच लेते है की प्रिमियम तत्काल टिकट का मूल्य अत्याधिक बढ जानेसे, चार्ट फाइनल होने तक वह कोटेमे बुकिंग अवेलेबल रह जाती है तो वह अनबुक्ड बर्थस तत्काल वेटिंग लिस्ट वालोंको मिल जाएगी। लेकिन प्रिमियम तत्काल टिकट केवल जहाँसे GNWL और PQWL कोटा उपलब्ध है उन्ही जगहोंसे प्रिमियम तत्काल टिकट आप खरीद सकते हो। बीच के स्टेशनोंसे यह कोटा उपलब्ध नही है।

इस वजह से यदि आपकी टिकट GLWL या PQWL कोटे से नही निकली है या उन स्टेशनोंसे आपने तत्काल की टिकट नही ली है तो आप की तत्काल वेटिंग की टिकट कदापि कन्फर्म नही हो सकती। बल्कि हम आपको यह सूचित करते है की जहाँसे RLWL टिकट निकल रही है उस स्टेशन से आप तत्काल की वेटिंग टिकट बिल्कुल न ले। टिकट कन्फर्म नही होगी और व्यर्थ ही परेशानी बढ़ेगी।

आशा है की अब आप पक्का समझ गए होंगे की GNWL टिकट में ही कन्फर्मेशन की कुछ गुंजाइश है।

दूसरा अनारक्षित टिकट की बात,

रेलवे ने अपना अनारक्षित टिकट का UTS ( unreserved ticketing system ) सिस्टम जारी कर दिया है जो हर जगह उपलब्ध है। आप अपने घर से ही, ट्रेन पकड़ने के लिए निकलने से पहले UTS पर अपना अनारक्षित ई टिकट बना लीजिए ताकी टिकट खिड़की पर आपका समय जाया नहीं होगा और ना ही छुट्टे पैसे, कम ज्यादा लेन देन का कोई चक्कर। बस घर से निकलो और सीधे गाड़ीमे बैठिए। जनरल अनारक्षित टिकट के लिए UTS सिस्टम बेहद उपयोगी है।

Uncategorised

आरक्षण का आभास

आरक्षण याने क्या? हाँ साहब, हम रेलवे में, आप जो अपनी सिटों, बर्थस का आरक्षण करवाते है उसीकी बात कर रहे है।

रेलवे में एक ऐसी व्यवस्था है, जिसमे आप करीबन दुगना यात्रा का किराया देकर अपनी शयिका याने बर्थ या आसन याने सीट आरक्षित कर सकते हो और ऐसा माना जाता है की, अपने पूरे रेल यात्रा में उस क्रमांक की आरक्षित सीट बर्थ पर केवल और केवल आपका यात्रा करने का अधिकार होगा।

यही नही जिस डिब्बे में आपका आरक्षण है, उसका टॉयलेट, बेसिन का उपयोग आप सहजता से करोगे, अपनी आरक्षित जगह से पैसेजसे गुजरते हुए दरवाजे तक, बेसिन, शौचालय तक जाना यह भी आपका अधिकार रहना चाहिए। क्योंकी इन सब सुविधाओं के लिए आप अतिरिक्त मूल्य जो, रेलवे को दे रहे हो।

यह सब स्लिपर शयनयान की बाते है, वातानुकूलित डब्बोंमे आरक्षण के किराए का मोल ज्यादा है तो सुविधाएं भी थोड़ी ज्यादा बढ़ जाती है। वहाँ आपको बिस्तर, नैपकिन, टॉयलेट में लिक्विड सोप और यात्रा के दौरान थोड़ी ज्यादा प्राइवसी, वातानुकूलित कक्ष के साथ मिलती है।

आरक्षण में भी प्रकार है। सामान्य आरक्षण, तत्काल आरक्षण और प्रिमियम तत्काल आरक्षण। हालाँकि इसमें फर्क केवल जगह के किराए का होता है सुविधाओं का नहीं। सामान्य आरक्षण से लेकर प्रिमियम तक किराया दुगुना, चौगुना बढ़ते चला जाता है।

अब आप सोचते होंगे, यह तो आम बात है। आरक्षण किया तो यह सब सुविधाएं तो मिलना आम बात है। लेकिन शायद आप गलत है या फिर आजकल की, रेलवे की आरक्षित टिकट वाली यात्रा आपको गलत सिद्ध कर देगी।

आजकल आरक्षित डिब्बे और सामान्य अनारक्षित डिब्बे एकजैसे ही माहौल वाले हो गए है। हर कोई यात्री बिना किसी संकोच के सीधे आरक्षित डिब्बे का रुख़ करता है चाहे उसका आरक्षण हो या न हो, प्रतीक्षासूची धारी यात्री तो बड़े हक़ से आरक्षित डिब्बेमे यात्रा करते हुए मिलता है। रेल्वे के कर्मचारी, रोजाना आनाजाना करने वाले पास धारी यात्री, द्वितीय श्रेणी छोटी दूरी के यात्री सभी अपनी सुविधानुसार, अपने बल और दल के साथ आरक्षित डिब्बेमे आपको यात्रा करते मिलेंगे।

इतना कम है क्या तो और लीजिए। अनाधिकृत बिक्रेता चाहे कितनी ही भीड़ हो अपनी रोजगारी पूरी करते ही है। इस तरह के सफ़र में आपको दुवाओंकी सख़्त जरूरत रहती है, वह भी समय समय पर एकदम उचित दाम पर याने रुपए, दो रुपए में उपलब्ध हो जाती है। इतनी भीड़ में हर तरह की सफाई याने आपके डिब्बे की ही नही तो आपके जूतों, चप्पलोंकी, आपके बटुए, अटैची, बैग, गहने, मोबाइल इन सब साधनोंकी भी सफाई का ख्याल रखा जा सकता है।

जब इतनी मुश्क़िलोंका तकलीफ़ोका पहाड़ इन आरक्षित डिब्बोंमे है, आरक्षण पाने के लिए यात्री, दुगुना चौगुना ज्यादा पैसा देते है, कन्फर्मेशन के लिए एजंटोंको भरपूर कमीशन भी देते है और अपनी यात्रा भी करते है। यकीन मानिए, कितने मजबूर है यात्री।
किसी को अपने काम पर पोहोचना है तो किसी को अपने रिश्तेदारों के यहाँ किसी प्रसंग पर हाजिर होना है। कोई अपनी छुट्टियोंपर घर जा रहा है तो कोई छुट्टी खत्म कर अपने फ़र्ज पर वापसी कर रहा है। अपने देश मे आजभी रेलवे से सस्ता और उपयोगी संसाधन यात्रा के लिए उपलब्ध नही है।

इस मजबूरी के धागे से बंधे लोग रेलवे में सफर करते है। ज्यादा, और थोड़ा ज्यादा पैसा देकर, प्रिमियम चुकाकर आरक्षण का वर्च्युअल कन्फर्मेशन याने आभासी पुष्टीकरण अपनाते हैं।

जिस दिन यातायात के संसाधन अद्ययावत हो जाएंगे, आज जो भरपूर मूल्य देकर आरक्षण की दौड़ लगाने वाले यात्री, रेलवे को सबसे पहले भुला देंगे। बुलेट ट्रेन का काम शुरू हो चुका है। हवाई ट्रैफिक दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है, रोड भी एक्सप्रेस वे में तब्दील होते जा रहे है। एयर टैक्सी की बातें चल पड़ी है। अब भी रेल प्रशासन नहीं जागी तो कब जागेगी? कब यात्रिओंको अपने मौलिक आधिकारिक सुविधाओं सुकून मिल पाएगा?

Uncategorised

आषाढ़ी एकादशी निमित्त पंढरपुर करीता विशेष रेल्वे गाड्या

आषाढ़ी एकादशी निमित्त वारकरी आणि भाविकांसाठी पंढरपुर करीता नवी अमरावती, खामगांव आणि भुसावल स्टेशन वरुन विशेष रेल्वे गाड्यांचे आयोजन भुसावल रेलवे विभागाने केले आहे.

नवी अमरावती पंढरपुर विशेष गाड़ी

01155 नवी अमरावती पंढरपुर विशेष गाड़ी
दिनांक 06/07/2019 आणि 09/07/2019 रोजी नवी अमरावती स्थानकावरून दुपारी 14.00 वाजेला पंढरपुर स्टेशन साठी सुटेल. ही गाड़ी दुसऱ्या दिवशी सकाळी 11.15 ला पंढरपुर स्टेशनला पोहचेल.

01156 पंढरपुर अमरावती विशेष गाड़ी दिनांक 07/07/2019 आणि 13/07/2019 रोजी पंढरपुर स्थानकावरून दुपारी 16.00 वाजेला नवी अमरावती स्टेशन साठी सुटेल. ही गाड़ी दुसऱ्या दिवशी सकाळी 10.40 ला नवी अमरावती स्टेशनला पोहचेल.

थांबा दोन्ही दिशेने : बडनेरा, मुर्तिजापुर, अकोला, शेगांव, जलंब, नांदुरा, मलकापुर, बोदवड, भुसावल, जळगाँव, पाचोरा, चाळीसगांव, नांदगांव, मनमाड, कोपरगाँव, बेलापुर, अहमदनगर, दौंड, भिगवन, जेउर, कुरडुवाडी या स्थानकावर थांबेल.

संरचना– 8 जनरल कोच, 5 स्लीपर कोच, 2 वातानुकूलित कोच

खामगांव पंढरपुर विशेष गाड़ी

01153 खामगांव पंढरपुर विशेष गाड़ी दिनांक 07/07/2019 आणि 10/07/2019 रोजी खामगांव स्थानकावरून दुपारी 16.20 वाजेला पंढरपुर स्टेशन साठी सुटेल. ही गाड़ी दुसरया दिवशी सकाळी 11.15 ला पंढरपुर स्टेशनला पोहचेल.

01154 पंढरपुर खामगांव विशेष गाड़ी दिनांक 08/07/2019 आणि 14/07/2019 रोजी पंढरपुर स्थानकावरून दुपारी 16.00 वाजेला खामगांव स्टेशन साठी सुटेल. ही गाड़ी दुसऱ्या दिवशी सकाळी 08.30 ला खामगांव स्टेशनला पोहचेल.

थांबा दोन्ही दिशेने : जलंब, नांदुरा, मलकापुर, बोदवड, भुसावल, जळगाँव, पाचोरा ,चाळीसगांव, नांदगांव, मनमाड, कोपरगाँव, बेलापुर, अहमदनगर, दौंड ,भिगवन, जेउर, कुरडुवाडी या स्थानकावर थांबेल.

संरचना– 6 जनरल कोच, 8 स्लीपर कोच, 2 वातानुकूलित कोच

भुसावळ पंढरपुर विशेष गाड़ी

01149 भुसावळ पंढरपुर विशेष गाड़ी दिनांक 11/07/2019 रोजी भुसावळ स्थानकावरून सकाळी 09.15 वाजेला पंढरपुर स्टेशन साठी सुटेल .ही गाड़ी रात्री 22.10 ला पंढरपुर स्टेशनला पोहचेल.

01150 पंढरपुर भुसावळ विशेष गाड़ी दिनांक 12/07/2019 रोजी पंढरपुर स्थानकावरून रात्री 21.50 वाजेला भुसावळ स्टेशन साठी सुटेल . ही गाड़ी दुसऱ्या दिवशी सकाळी 08.30 ला भुसावळ स्टेशनला पोहचेल.

थांबा दोन्ही दिशेने : जळगाँव, पाचोरा ,चाळीसगांव, नांदगांव, मनमाड, कोपरगाँव, बेलापुर, अहमदनगर, दौंड, भिगवन, जेउर, कुरडुवाडी या स्थानकावर थांबेल.

संरचना– 10 जनरल कोच, 6 स्लीपर कोच

या सर्व गाड़यांचे आरक्षण दिनांक 15.06.19 पासून आरक्षण केंद्रांवर प्रारंभ होईल.