18 दिसम्बर 2025, गुरुवार, पौष, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी, विक्रम संवत 2082
ओटीपी बेस्ड तत्काल आरक्षण 06 दिसम्बर से प्रायोगिक तौर पर कुछ गाड़ियोंमें शुरू किया गया था। प्रयोग की सफलता देखते हुए भारतीय रेल इस व्यवस्था को अब और 100 गाड़ियोंमें लागू करने जा रहा है।
यह है सूची,
ज्ञात रहे, ओटीपी बेस्ड व्यवस्था ऑनलाइन ई टिकीटिंग एवं ऑफलाइन PRS काउंटर्स, अधिकृत एजंट्स पर समान रूप से लागू रहेगी।
ऑनलाइन आरक्षण ई-टिकट
तत्काल टिकट की ई-बुकिंग मोबाईल ऍप या वेबसाइट से की जाती है। इसमे यात्री जब अपना तत्काल टिकट यात्रिओंके नाम दर्ज करा कर निश्चित कर लेगा, तब पेमेन्ट पर जाने से पहले आधार प्रमाणित करने का पर्याय चुनना होगा। यहाँ से ओटीपी आने की प्रक्रिया शुरू हो जाती है। यात्री के मोबाईल सिस्टम में ऑटो वैरिफिकेशन शुरू है तो सीधे ओटीपी आकर ऑटो – पेस्ट होकर वैरिफिकेशन पूरा होगा और सिस्टम पेमेंट पर्याय पर चला जाएगा। पेमेंट प्रोसेस कम्प्लीट होते ही PNR जनरेट होकर टिकट बन जाएगा।
PRS आरक्षण काउन्टर टिकट:
PRS काउन्टर पर यात्री अपना आरक्षण माँग पत्र सभी मदों को जैसे की कहाँ से कहाँ तक, गाड़ी नाम/नम्बर, यात्रा की तिथी, श्रेणी, यात्रिओंका विवरण, आवेदक का विवरण मोबाईल नम्बर पूरा कर देगा। यह फॉर्म टिकट खिड़की बाबू के पास जाएगी। वह कम्प्यूटर में सारा विवरण दर्ज करेंगे और आवेदक को देय रकम की माँग करेंगे। यात्री उस देय रकम को नगद, कार्ड या UPI से जमा कराएगा। सिस्टम में रकम के जमा किए जाते ही फॉर्म में अंकित मोबाईल पर 6 अंकों वाला ओटीपी प्रकट होगा, जिसे आरक्षण क्लर्क को बताना होगा। ओटीपी वैरिफाई होते ही टिकट बन जाएगी।
17 दिसम्बर 2025, बुधवार, पौष, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी, विक्रम संवत 2082
पश्चिम रेल के मुख्य रेल मार्ग मुम्बई – सूरत पर स्थित कांदिवली, बोरीवली स्टेशन के बीच छठे रेल मार्ग का निर्माण कार्य जारी है। अब इस मार्ग का परीक्षण शुरू होगा अतः विवक्षित तिथियोंपर अलग अलग यात्री गाड़ियाँ रद्द/आँशिक रद्द, पुनर्निर्धारण या नियंत्रित कर चलाई जाएगी। निम्नलिखित परिपत्र देखिए,
आँशिक रद्द एवं रद्द गाड़ियाँ :
पुनर्निर्धारण की जाने वाली गाड़ियाँ :
निम्नलिखित गाड़ियाँ नियंत्रित की जाएगी
निम्नलिखित गाड़ियाँ अपने नियमित स्टॉपेज बोरीवली मे न रुकते हुए, वसई रोड और अंधेरी स्टेशन पर रोकी जाएगी।
16 दिसम्बर 2025, मंगलवार, पौष, कृष्ण पक्ष, द्वादशी, विक्रम संवत 2082
अभी कुछ ही दिनों पहले रेल विभाग ने अपना आरक्षण चार्टिंग का समय, चार्टिंग स्टेशन से गाड़ी के छूटने के समय से चार घण्टे पूर्व से बदलकर आठ घण्टे किया था। उद्देश्य यह था, प्रतिक्षासूची के यात्रिओंको अपनी यात्रा निर्धारण के लिए उचित समयावधि मिल सके।
अब यह समय निम्न पत्रानुसार रहेगा,
सुबह 05:01 से लेकर 14:00 बजे तक रवाना होनेवाली गाड़ियोंके के लिए चार्टिंग समय गाड़ी छूटने से एक दिन पहले रात 20:00 बजे बनाया जाएगा। ज्ञात रहे यह समय पहले रात 21:00 बजे का था।
जो गाड़ियाँ 14:00 बजे से रात 23:59 तक और 0:00 से सुबह 5:00 तक रवाना होती है, उनकी चार्टिंग अब कमसे कम 10 घण्टे पहले बना ली जाएगी। इससे पहले यह समय आठ घण्टे पूर्व का था।
रेल प्रशासन दूरदराज के गांवों से रेलवे स्टेशन पर अपनी रेल यात्रा करने पहुँचने वाले आरक्षण टिकट लेकर यात्रा करनेवाले यात्रिओंकी सुविधा के लिए यह कदम उठा रहा है। इससे चार्टिंग के बाद भी प्रतिक्षासूची पर रह जाने वाले यात्रिओंको अपनी रेल यात्रा का पुनः निर्धारण करने के लिए समुचित समय मिल सकेगा।

06 दिसम्बर 2025, शनिवार, पौष, कृष्ण पक्ष, द्वितीया, विक्रम संवत 2082
आनेवाले दिनोंमें स्कूलों को ख्रिसमस की छुट्टियाँ लगनेवाली है। छुटियोंमे रेल यात्रिओंकी गाड़ियोंके लिए माँग बढ़ जाती है। इसी के मद्देनजर मध्य रेल ने निम्नलिखित विशेष सेवाएं घोषित की है।
01151/52 मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस करमाळी मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस प्रतिदिन विशेष (18 – 18 फेरे)
01151 मुम्बई से दिनांक 19/12 से 05/1 तक प्रतिदिन अल-सुबह 0:20 को रवाना होगी। वापसी में करमाळी से उसी तिथियोंको दिनांक 19/12 से 05/1 तक दोपहर 14:15 को रवाना होगी।
कोच संरचना : 02 वातानुकूलित टू टियर, 08 वातानुकूलित थ्री टियर, 06 स्लिपर, 04 द्वितीय साधारण, 02 एसएलआर कुल 22 ICF कोच
01171/72 लोकमान्य तिलक टर्मिनस तिरुवनंतपुरम नॉर्थ लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक विशेष (4 – 4 फेरे)
01171 विशेष लोकमान्य तिलक टर्मिनस से दिनांक 18/12 से 08/1 तक प्रत्येक गुरुवार को दोपहर 16:00 को रवाना होगी। वापसी में 01172 विशेष तिरुवनंतपुरम नॉर्थ से दिनांक 20/12 से 10/1 तक प्रत्येक शनिवार को दोपहर 16:20 को रवाना होगी।
कोच संरचना : 01 वातानुकूलित टू टियर, 06 वातानुकूलित थ्री टियर, 09 स्लिपर, 04 द्वितीय साधारण, 01, जनरेटर कार, 01 एसएलआर कुल 22 LHB कोच
01185/86 लोकमान्य तिलक टर्मिनस मंगालूरु जंक्शन लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक विशेष (4 – 4 फेरे)
01185 विशेष लोकमान्य तिलक टर्मिनस से दिनांक 16/12 से 06/1 तक प्रत्येक मंगलवार को दोपहर 16:00 को रवाना होगी। वापसी में 01186 विशेष मंगालूरु जंक्शन से दिनांक 17/12 से 07/1 तक प्रत्येक बुधवार को दोपहर 13:00 को रवाना होगी।
कोच संरचना : 01 वातानुकूलित टू टियर, 06 वातानुकूलित थ्री टियर, 09 स्लिपर, 04 द्वितीय साधारण, 01, जनरेटर कार, 01 एसएलआर कुल 22 LHB कोच
01405/06 पुणे सांगानेर पुणे साप्ताहिक विशेष (3 – 3 फेरे)
01405 विशेष पुणे से दिनांक 19, 26 दिसम्बर एवं 02 जनवरी शुक्रवार सुबह 09:45 को रवाना होगी। वापसी में 01406 विशेष सांगानेर से दिनांक 20, 27 दिसम्बर एवं 03 जनवरी शनिवार सुबह 11:35 को रवाना होगी।
कोच संरचना : 04 वातानुकूलित थ्री टियर, 08 स्लिपर, 04 द्वितीय साधारण, 02 एसएलआर कुल 18 ICF कोच
01005/06 मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस नागपुर मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस साप्ताहिक विशेष (3 – 3 फेरे)
01005 मुम्बई से दिनांक 20, 27 दिसम्बर एवं 03 जनवरी शनिवार को अल-सुबह 0:30 को रवाना होगी। वापसी में नागपुर से उसी तिथिको दिनांक 20, 27 दिसम्बर एवं 03 जनवरी शनिवार को शाम 18:10 को रवाना होगी।
कोच संरचना : 02 वातानुकूलित टू टियर, 08 वातानुकूलित थ्री टियर, 06 स्लिपर, 04 द्वितीय साधारण, 02 एसएलआर कुल 22 ICF कोच
01401/02 पुणे नागपुर पुणे साप्ताहिक विशेष (3 – 3 फेरे)
01401 विशेष पुणे से दिनांक 19, 26 दिसम्बर एवं 02 जनवरी शुक्रवार शाम 20:30 को रवाना होगी। वापसी में 01402 विशेष नागपुर से दिनांक 20, 27 दिसम्बर एवं 03 जनवरी शनिवार दोपहर 16:10 को रवाना होगी।
कोच संरचना : 04 वातानुकूलित थ्री टियर, 08 स्लिपर, 04 द्वितीय साधारण, 02 एसएलआर कुल 18 ICF कोच