Stories/ News Alerts

Uncategorised

पहली अगस्त से रेल आरक्षण तत्काल बुकिंग बदलाव हो रहा है।

30 जुलाई 2026, गुरुवार, श्रावण, कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा, विक्रम संवत 2083

मित्रों, शीर्षक देख कर चौंक गए न? क्योंकि यह हमारा स्टाइल, हमारी पद्धति नही है। अच्छे बड़े नाम है मगर इस तरह शीर्षक डालकर अपनी वेबसाइटों पर फुटफॉल बढ़वाया जाता है।

दरअसल एक अगस्त से तत्काल बुकिंग के लिए PRS याने रेल आरक्षण काउंटर्स पर जो टोकन बंटते है, उसके समय मे कुछ बदलाव किया जा रहा है। PRS काउंटर्स पर तत्काल टिकट के लिए और अग्रिम आरक्षण शुरू होने का पहला दिन अर्थात यात्रा के 60 दिन पहले वाली तिथि के लिए अनेक यात्री कतार लगाकर खड़े रहते है। इन आरक्षण के खुलने के समय तय रहते है। जैसे 60 दिन पहले वाला सुबह 8:00 बजे, वातानुकूलित यान में आरक्षण सुबह 10:00 बजे और गैर-वातानुकूलित यानों में आरक्षण सुबह 11:00 शुरू होता है। मुम्बई और मुम्बई उपनगरों में यात्री कई बार पहली रात से ही कतार बनाकर खड़े हो जाते है। इनके लिए टोकन बंटते है और इसके समय मे कुछ बदलाव किया गया है। आरक्षण शुरू होने के समय में किसी तरह का कोई बदलाव नही हुवा है और न ही होने जा रहा है।

अब रेल आरक्षण पर बात चली ही है, तो कुछ सामान्य बाते भी साँझा कर लेते है। अग्रिम आरक्षण गाड़ी के प्रारंभिक स्टेशन से चलने की तिथि से 60 दिन पहले मिलना शुरू होता है। गाड़ी लम्बी दूरी तय करके आ रही है तो कुछ स्टेशनोंसे यह तिथि 61 या 62 दिन पहले भी पड़ सकती है। अतः ध्यान रहे की गाड़ी के प्रारंभिक स्टेशन से चलने की तिथि से 60 दिन गिनना है। ठीक इसी तरह से तत्काल टिकट की तिथि में भी गड़बड़ी होती है। तत्काल टिकट के लिए, गाड़ी के प्रारंभिक स्टेशन से चलने की तिथि से एक दिन पहले तत्काल टिकट मिलना शुरू हो जाता है।

रेल विभाग अपनी समयसारणी के लिए 24 घण्टे की घड़ी का उपयोग करता है। इससे AM/PM या सुबह/शाम वाली कन्फ्यूजन नही रहती 6:00 याने सुबह की 6 और 18:00 याने शाम की 6। अब रात की 12 बजे के लिए दो समय अंकित किए जा सकते है। 24:00 और 0:00। गाड़ी के आने का समय 23:55 है और जाने का 24:00 तो उसकी परिचालन तिथि जो आने की है वही छूटने की भी रहेगी। यही तिथि अगला दिन होना है तो आने का समय 23:55 और जाने का समय 0:00 रहेगा। अब यह यात्रिओंमें, तिथियोंका कन्फ्यूजन दूर करने के लिए रेल विभाग 23:55 और 0:01 ऐसे समय अंकित कर देता है। ध्यान रहे, आरक्षण या यात्रा की तिथि गाड़ी के छूटने के समय से निश्चित की जाती है। अर्थात 23:55 सोमवार को आई गाड़ी 0:01 मंगलवार को रवाना हो रही है।

कई बार गाड़ी संरचना लिखते वक्त गाड़ी के कोच LHB है, इसका विशेष उल्लेख किया रहता है। इसका कारण यह है, पारंपरिक ICF कोच से LHB कोच की यात्री क्षमता 10% ज्यादा रहती है।  यदि आपको अपनी गाड़ी LHB है या नही यह जानना हो तो उसके स्लिपर कोच की बर्थ संख्या देखकर समझा जा सकता है। ICF में प्रत्येक 8 बर्थ की 9 कैबिन याने 72 बर्थ तो LHB में प्रत्येक 8 बर्थ की 10 कैबिन याने 80 बर्थ रहती है। यही एक एक अतिरिक्त कैबिन का फर्क वातानुकूलित यानों में भी रहता है। और एक तरीका है, यदि गाड़ी में वातानुकूलित थ्री टियर इकोनॉमी कोच लगा है, तो गाड़ी पक्की LHB है। चूँकि पुराने ICF संरचना में यह कोच बने ही नही थे। यह LHB की ही जनरेशन है। 😊

चलिए, आशा करते है, आज हमने आपके रेल विषयक ज्ञान में वृद्धि करवाई होंगी। आपकी और भी कोई जिज्ञासा हो तो हमे जरूर पूछिएगा, हम प्रयत्न करेंगे आपके लिए सटीक उत्तर  लाने का।

Uncategorised

यात्री गाड़ियोंकी बाधित अवस्था मे सवार यात्रिओंको शॉर्ट मेसेजिंग के जरिए चलस्थिती से अवगत कराए, रेल विभाग

23 जुलाई 2026, गुरुवार, आषाढ़, शुक्ल पक्ष, नवमी, विक्रम संवत 2083

रेल यात्रिओंके लिए PNR यह शब्द कोई नया नही है। इसी PNR के जरिए यात्री अपनी आरक्षित रेल यात्रा को पंजीकृत करता है और रेल यात्रा शुरू होने तक शॉर्ट मेसेजिंग के जरिए प्रत्येक ताजा स्थिती जो यात्री को गाड़ी की चल-स्थिती, उसके आरक्षण की ताजा स्थिती से अवगत कराती है।मित्रों, आज हम ऐसा विषय लेकर उपस्थित हुए है, जो रेल यात्री को उसकी रेल यात्रा में आपात स्थिति में जानकारी उपलब्ध कराने के उपलक्ष में है।

PNR :- पैसेंजर नेम रिकॉर्ड : यात्री नाम एवं उसके रेल यात्रा बुकिंग का समस्त ब्यौरा

आपात स्थिति में जैसे जलभराव या लैंड स्लाइडिंग की वजह से रेल मार्ग बन्द होना इज़ तरह की स्थिति में कोई गाड़ी बीच रास्ते मे अचानक ही मार्ग परिवर्तन कर चलाने की घोषणा कर दी जाती है तो गाड़ी में सवार यात्रिओंको बहुत परेशानीयोंका सामना करना पड़ता है। कई बार यात्री की गाड़ी उसके लिए एकदम अन्जान रास्तोपर निकल पड़ती है। उसे समझ ही नही आता कि वह उसके ईच्छित स्टेशन पर कब पहुँचेंगा या किसी पास के स्टेशन पर ही उसे उतरना होगा? वह केवल स्थानीय यात्रिओंके जानकारी पर आश्रित रह जाता है। ऐसी स्थितीमें रेल विभाग यात्रीयोंके PNR रिकॉर्ड आधारित जानकारी से उन्हें SMS कर मद्त कर सकती है। यह कैसे हो सकता है इसके लिए हमें सबसे पहले PNR क्या है, यह विस्तार से समझना होगा।

PNR पी एन आर याने पैसेंजर नेम रिकॉर्ड। रेल विभाग आरक्षित यात्री की नाम, उम्र, लिंग, सम्पर्क क्रमांक, पता, आरक्षित रेल यात्रा का ब्यौरा जैसे की यात्रा कहाँ से कहाँ तक रहेगी, टिकट कन्फर्म्ड है या नही, यदि है तो सीट/बर्थ क्रमांक, बर्थ की लोकेशन इत्यादि जानकारी इसी PNR क्रमांक के तहत दर्ज की गई होती है। यह दस आँकड़ोंका PNR क्रमांक यूनिक अर्थात एकमेव होता है। इसमे दर्ज पहले आंकड़े से यह पता चलता है की किस क्षेत्रीय रेलवे से यह टिकट निकला है।

रेल विभाग की आरक्षण प्रणाली को PRS पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम कहा जाता है। इसके देशभर में पांच जगह डेटा सेंटर्स है। सिकंदराबाद, नई दिल्ली, चेन्नई, कोलकाता एवं मुम्बई। यह विभिन्न डेटा सेंटर्स यात्रिओंकी जानकारी PNR नम्बर के तहत दर्ज करते रहता है। PNR नम्बर में शुरुवाती आंकड़ा निम्नलिखित क्षेत्रीय रेल से यात्रा शुरू होगी यह दर्शाता है तो अगले दो नम्बर्स उक्त PRS के तहत पड़ने वाले बुकिंग सेंटर को दर्शाते हैं।

1 : सिकंदराबाद PRS – SCR दक्षिण मध्य रेल,

2, 3 : नई दिल्ली PRS – NR, NER, NCR एवं NWR उत्तर रेलवे, पूर्वोत्तर रेलवे, उत्तर मध्य रेलवे एवं उत्तर पश्चिम रेलवे,

4, 5 : चेन्नई PRS – SR, SWR, SCR दक्षिण रेलवे, दक्षिण पश्चिम रेलवे एवं दक्षिण मध्य रेलवे

6, 7 : कोलकाता PRS – NFR, ECR, ER, SER, SECR, ECoR पूर्व सीमांत रेलवे, पूर्व मध्य रेलवे, पूर्व रेलवे, दक्षिण पूर्व रेलवे, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, पूर्व तटीय रेलवे

8, 9 : मुम्बई PRS – CR, WR, WCR – मध्य रेल, पश्चिम रेल एवं पश्चिम मध्य रेल

अंत के सात आँकड़े केवल उक्त PNR की यूनिकनेस रखने के लिए बने रहते है।

अब यह यूनिक PNR से यात्री के रेल यात्रा की आवश्यक जानकारी रेल विभाग के पास दर्ज रहती है और समय समय पर रेल विभाग उस यात्री को उसके आरक्षण और गाड़ी की चल स्थिति से, sms शॉर्ट मेसेजिंग सर्विस के जरिए अवगत कराते रहता है। यहाँ तक यह व्यवस्था एकदम दुरुस्त है, मगर जैसे ही यात्री अपनी रेल यात्रा शुरू करने गाड़ी में सवार होता है, यह सारे sms बिल्कुल बन्द हो जाते है। हमारी अपेक्षा है, रेल विभाग यह sms सेवा यात्री की रेल यात्रा समाप्त हो अर्थात गाड़ी उसके निर्धारित गंतव्य तक पहुँचे तब तक जारी रख सकती है।

चूँकि गाड़ी निर्धारित मार्ग और समय से चल रही है तो यात्री को कोई परेशानी नही मगर कोई आपदा आए और गाड़ी की समयसारणी बाधित हो रही हो तो रेल विभाग को चाहिए की वह यात्री को sms के जरिए गाड़ी की चल-स्थिति से अवगत कराते रहे। कई बार गाड़ियोंको शॉर्ट टर्मिनेट किया जाता है, नियमित मार्ग की जगह परावर्तित मार्ग से चलाया जाता है तब गाड़ी में सवार यात्री को किसी तरह की अधिकृत जानकारी नही मिल पाती और वह बेबस की तरह इधर-उधर तकते रहता है या अधकचरी जानकारी के चलते परेशानी में पड़ सकता है।

रेल विभाग किस तरह मदत कर सकता है :- जो भी गाड़ी किसी आपदा की वजह से निर्धारीत समयसारणी की जगह अन्य व्यवस्था अपना रही है तो यह सूचना sms के जरिए गाड़ी में सवार यात्री के पंजीकृत मोबाइल पर दी जाएगी। जैसे की परावर्तित मार्ग से चलने की वजह से गाड़ी अपने समय से कितनी देरी से चल रही है, कौनसे मार्ग से चल रही है? हालाँकि यह सूचनाएं रेल विभाग सम्बंधित रेलवे स्टेशनोंकी अनाउंसमेंट सिस्टम्स के द्वारा करता है और उनकी NTES नैशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम पर भी देता है, मगर sms के जरिए PNR के आधार से दी जाए तो यात्रिओंको बहुत ज्यादा उपयोगी सिद्ध हो सकती है।

आशा करते है, रेल विभाग जल्द ही इस विषय पर कोई पहल करें और सकारात्मक निर्णय ले।

Uncategorised

नई गाड़ियाँ : रीवा हैदराबाद एवं बीड़ इटारसी के बीच यात्री सेवाएं घोषित

20 जुलाई 2026, सोमवार, आषाढ़, शुक्ल पक्ष, सप्तमी, विक्रम संवत 2083

20158/57 रीवा चारलापल्ली (हैदराबाद) रीवा साप्ताहिक सुपरफास्ट

20158 सुपरफास्ट प्रत्येक रविवार को दोपहर 12:10 को रवाना होकर सोमवार को दोपहर 14:45 पर चारलापल्ली पहुँचेंगी। वापसी में 20157 सुपरफास्ट प्रत्येक सोमवार को शाम 17:00 को चारलापल्ली से रवाना हो कर मंगलवार को शाम 19:30 पर रीवा पहुँचेंगी।

स्टोपेजेस : रीवा, सतना, कटनी मुरवाड़ा, दमोह, सागर, बीना, रानी कमलापति, इटारसी, घोड़ाडोंगरी, बैतूल, आमला, पांढुर्ना, नागपुर, सेवाग्राम, चंद्रपुर, बल्हारशाह, सिरपुर कागजनगर, मन्चरियाल, काजीपेट, चारलापल्ली

कोच संरचना : 02 वातानुकूलित टू टियर, 03 वातानुकूलित थ्री टियर, 03 वातानुकूलित थ्री टियर इकोनॉमी, 06 स्लिपर, 04 द्वितीय साधारण जनरल, 01 जनरेटर कार, 01 एसएलआर कुल 20 LHB कोच

51689/90 बीड़ इटारसी बीड़ साप्ताहिक सवारी गाड़ी

51699 सवारी प्रत्येक शनिवार को बीड़ से रात 20:20 को चलकर देर रात 00:20 को इटारसी पहुँचेंगी। वापसी में 51690 सवारी प्रत्येक रविवार को रात 21:00 पर इटारसी से चलकर देर रात 01:00 बजे बीड़ पहुँचेंगी।

स्टोपेजेस : बीड़, खैगाव, तलवाडिया, छनेरा, खिड़कियाँ, हरदा, टिमरनी, बानापुरा, इटारसी

कोच संरचना : 04 द्वितीय साधारण जनरल, 01 एसएलआर कुल 5 ICF कोच

उक्त दोनों गाड़ियोंके परिचालन शुरू होने की घोषणा सम्बंधित क्षेत्रीय रेलवे जल्द ही करेंगी।

Uncategorised

हिसार से पुणे एवं तिरुपति के बीच नई साप्ताहिक गाड़ियाँ

18 जुलाई 2026, शनिवार, आषाढ़, शुक्ल पक्ष, पंचमी, विक्रम संवत 2083

22979/80 हिसार खड़की (पुणे) हिसार साप्ताहिक सुपरफास्ट

22979 सुपरफास्ट एक्सप्रेस दिनांक 26 जुलाई से प्रत्येक रविवार को हिसार से प्रातः 4:20 को रवाना हो कर सोमवार की सुबह 8:00 पर खड़की पहुँचेंगी। वापसी में 22980 सुपरफास्ट एक्सप्रेस दिनांक 27 जुलाई से प्रत्येक सोमवार शाम 17:30 को खड़की से रवाना हो कर मंगलवार रात 22:40 पर हिसार पहुँचेंगी।

स्टोपेजेस : हिसार, सादुलपुर, लोहारू, चिड़ावा, झुंझुनूं, नवलगढ़, सीकर, रिंगस, ढहर का बालाजी, जयपुर, दुर्गापुरा, सवाई माधोपुर, कोटा, रामगंज मंडी, भवानी मंडी, रतलाम, वडोदरा, भरूच, सूरत, वापी, वसई रोड, कल्याण, लोनावला, खड़की

कोच संरचना : 01 वातानुकूलित टू टियर, 05 वातानुकूलित थ्री टियर, 07 स्लिपर, 04 द्वितीय साधारण जनरल, 02 जनरेटर कार कुल 19 LHB कोच

14723/24 हिसार तिरुपति हिसार साप्ताहिक एक्सप्रेस

14723 एक्सप्रेस दिनांक 25 जुलाई से प्रत्येक शनिवार को हिसार से दोपहर 14:10 को रवाना हो कर सोमवार की सुबह 9:10 पर तिरुपति पहुँचेंगी। वापसी में 14724 एक्सप्रेस दिनांक 27 जुलाई से प्रत्येक सोमवार रात 23:10 को तिरुपति से रवाना हो कर बुधवार रात 22:40 पर हिसार पहुँचेंगी।

स्टोपेजेस : हिसार, सादुलपुर, लोहारू, सूरजगढ़, चिड़ावा, झुंझुनूं, नवलगढ़, सीकर, रिंगस, ढहर का बालाजी, जयपुर, दुर्गापुरा, सवाई माधोपुर, कोटा, रामगंज मंडी, नागदा, उज्जैन, शुजालपुर, संत हिरदाराम नगर, भोपाल, इटारसी, नागपुर, बल्हारशाह, सिरपुर कागज़ नगर, वरंगल, खम्मम, विजयवाड़ा, ओंगल, नेल्लूर, गुडूर, रेनिगुंटा, तिरुपति

कोच संरचना : फिलहाल वातानुकूलित टू, थ्री टियर एवं स्लिपर, जनरल ICF कोचेस द्वारा चलने वाली इस गाड़ी की संरचना अगस्त में बदलने वाली है।

Uncategorised

मुम्बई पुणे रेल मार्ग की बाधाएं अभी जारी है; कई यात्री गाड़ियोंकी आवाजाही अब 24 जुलाई तक रुकी!

17 जुलाई 2026, शुक्रवार, आषाढ़, शुक्ल पक्ष, तृतीया, विक्रम संवत 2083

मध्य रेल प्रशासन ने नया बुलेटिन में 13 यात्री गाड़ियोंके फेरे रद्द, 22 यात्री गाड़ियोंके फेरे परावर्तित मार्ग से चलने और 4 गाड़ियोंके फेरे आँशिक रद्द करने की सूचना जारी की, जो निम्नप्रकार है।

पूर्णतः रद्द गाड़ियाँ :

1: 22157/58 मुम्बई चेन्नई सेंट्रल मुम्बई प्रतिदिन सुपरफास्ट JCO दिनांक 18 से 24 जुलाई तक

2: 11041 दादर साईं नगर शिर्डी एक्सप्रेस JCO दिनांक 18, 21, 22, 23 जुलाई को और 11042 साईं नगर शिर्डी दादर एक्सप्रेस JCO दिनांक 19, 22, 23, 24 जुलाई को नही चलेगी।

3: 11027 दादर सातारा एक्सप्रेस JCO दिनांक 19, 20, 24 जुलाई को और 11028 सातारा दादर एक्सप्रेस JCO दिनांक 18, 20, 21, 25 जुलाई को नही चलेगी।

4: 22732/31 मुम्बई हैदराबाद मुम्बई प्रतिदिन सुपरफास्ट JCO दिनांक 18 से 24 जुलाई तक नही चलेगी।

5: 20495/96 हड़पसर जोधपुर हड़पसर प्रतिदिन सुपरफास्ट JCO दिनांक 18 से 24 जुलाई तक नही चलेगी।

6: 17411 मुम्बई कोल्हापुर महालक्ष्मी एक्सप्रेस JCO 18 जुलाई, रद्द रहेगी।

परावर्तित मार्ग से चलनेवाली गाड़ियाँ :

1: 18519 विशाखापट्टनम लोकमान्य तिलक टर्मिनस प्रतिदिन एक्सप्रेस JCO दिनांक 16 से 22 जुलाई, दौण्ड जंक्शन, मनमाड़, इगतपुरी, कल्याण होकर चलेगी।

2: 20821 पुणे सांतरागाछी हमसफ़र JCO दिनांक 20 जुलाई, दौण्ड कॉर्ड, मनमाड़, भुसावल होकर चलेगी।

3: 20919 चेन्नई सेंट्रल एकतानगर साप्ताहिक सुपरफास्ट JCO दिनांक 17 जुलाई, दौण्ड जंक्शन, मनमाड़, जलगांव, सूरत होकर चल रही है।

4: 09420 तिरुचिरापल्ली अहमदाबाद विशेष JCO दिनांक 19 जुलाई, दौण्ड जंक्शन, मनमाड़, जलगांव, सूरत होकर चलेगी।

5: 22102 मदुरै लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक एक्सप्रेस JCO दिनांक 17 जुलाई, दौण्ड जंक्शन, मनमाड़, इगतपुरी, कल्याण होकर चलेगी।

6: 11018 कराईकल लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक एक्सप्रेस JCO दिनांक 20 जुलाई, दौण्ड जंक्शन, मनमाड़, इगतपुरी, कल्याण होकर चलेगी।

7: 20992 दौण्ड अजमेर साप्ताहिक एक्सप्रेस सुपरफास्ट JCO दिनांक 17 जुलाई, दौण्ड जंक्शन, मनमाड़, जलगांव, सूरत होकर चल रही है।

8: 22183 दौण्ड ग्वालियर साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस सुपरफास्ट JCO दिनांक 19 जुलाई, दौण्ड जंक्शन, मनमाड़, जलगांव, सूरत होकर चल रही है।

9: 22718 सिकंदराबाद राजकोट त्रिसाप्ताहिक  सुपरफास्ट JCO दिनांक 20 एवं 21 जुलाई, दौण्ड जंक्शन, मनमाड़, जलगांव, सूरत होकर चल रही है।

10: 20967 सिकंदराबाद पोरबंदर साप्ताहिक  सुपरफास्ट JCO दिनांक 22 जुलाई, दौण्ड जंक्शन, मनमाड़, जलगांव, सूरत होकर चलेगी।

11: 16614 कोयम्बटूर राजकोट साप्ताहिक  सुपरफास्ट JCO दिनांक 17 जुलाई, दौण्ड जंक्शन, मनमाड़, जलगांव, सूरत होकर चल रही है।

12: 20822 सांतरागाछी पुणे हमसफ़र JCO दिनांक 18 जुलाई मनमाड़, दौण्ड कॉर्ड होकर पुणे जाएगी।

13: 20920 एकतानगर चेन्नई सेंट्रल साप्ताहिक सुपरफास्ट JCO दिनांक 22 जुलाई, सूरत, जलगाँव, मनमाड़, दौण्ड, सोलापुर होकर चलेगी।

14: 09419 अहमदाबाद तिरुचिरापल्ली विशेष JCO दिनांक 23 जुलाई, सूरत, जलगाँव, मनमाड़, दौण्ड, सोलापुर होकर चलेगी।

15: 22101 लोकमान्य तिलक टर्मिनस मदुरै साप्ताहिक सुपरफास्ट JCO दिनांक 22 जुलाई, कल्याण, मनमाड़, दौण्ड, सोलापुर होकर चलेगी।

16: 11017 लोकमान्य तिलक टर्मिनस कराईकल साप्ताहिक एक्सप्रेस JCO दिनांक 18 जुलाई, कल्याण, मनमाड़, दौण्ड, सोलापुर होकर चलेगी।

18: 20968 पोरबंदर सिकंदराबाद साप्ताहिक सुपरफास्ट JCO दिनांक 21 जुलाई, सूरत, जलगाँव, मनमाड़, दौण्ड, सोलापुर होकर चलेगी।

19: 22194 ग्वालियर दौण्ड साप्ताहिक सुपरफास्ट JCO दिनांक 18 जुलाई, सूरत, जलगाँव, मनमाड़ होकर दौण्ड जाएगी।

20: 20991 अजमेर दौण्ड साप्ताहिक सुपरफास्ट JCO दिनांक 23 जुलाई, सूरत, जलगाँव, मनमाड़ होकर दौण्ड जाएगी।

21: 18520 लोकमान्य तिलक टर्मिनस विसाखापट्टनम प्रतिदिन एक्सप्रेस JCO दिनांक 18 से 24 जुलाई तक, कल्याण, मनमाड़, दौण्ड, सोलापुर होकर चलेगी।

22: 16613 राजकोट कोयम्बटूर साप्ताहिक सुपरफास्ट JCO दिनांक 19 जुलाई, सूरत, जलगाँव, मनमाड़, दौण्ड, सोलापुर होकर चलेगी।

शॉर्ट ओरिजिनेटिंग/टर्मिनेटिंग (आँशिक रद्द) गाड़ियाँ :-

#11029/30 कोल्हापुर मुम्बई कोल्हापुर कोयना प्रतिदिन एक्सप्रेस JCO दिनांक 18 से 24 जुलाई तक पुणे से कोल्हापुर के बीच चलेगी। मुम्बई से पुणे के बीच रद्द रहेगी।

#11030 कोल्हापुर मुंबई कोयना एक्सप्रेस JCO दिनांक 18 से 24 जुलाई तक कोल्हापुर से खड़की तक चलेगी। खड़की से मुम्बई के बीच रद्द रहेगी।

*11039/40 होसपेट मुम्बई होसपेट प्रतिदिन एक्सप्रेस JCO दिनांक 18 से 23 जुलाई तक पुणे से होसपेट के बीच चलेगी। मुम्बई से पुणे के बीच रद्द रहेगी।

*11039 मुम्बई होसपेट एक्सप्रेस JCO दिनांक 18 से 24 जुलाई तक खड़की से होसपेट के लिए, अपने निर्धारित समयपर रवाना होगी। यह गाड़ी मुम्बई से खड़की के बीच रद्द रहेगी।