Stories/ News Alerts

Uncategorised

काँवड़ मेला विशेष गाड़ियाँ

21 जुलाई 2024, रविवार, आषाढ़, शुक्ल पक्ष, पूर्णिमा, विक्रम संवत 2081

सावन का महीना 22 जुलाई से शुरू हो रहा है। इस माह में कावडियों की सुविधा हेतु हरिद्वार से दिल्ली, लखनऊ, बरैली के बीच और लक्सर – मुरादाबाद के बीच विशेष गाड़ियाँ चलाई जा रही है। दिल्ली से शामली, सहारनपुर के बीच चलनेवाली नियमित गाड़ियोंका हरिद्वार तक विस्तार, 11 गाड़ियोंमे सामान्य कोच बढ़ाए जा रहे है।

Uncategorised

प म रेल WCR के, खिरकिया स्टेशन पर पाँच गाड़ियों का छह माह तक प्रायोगिक ठहराव

19 जुलाई 2024, शुक्रवार, आषाढ़, शुक्ल पक्ष, त्रयोदशी, विक्रम संवत 2081

रेल मुख्यालय द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए पश्चिम मध्य रेल के भोपाल मण्डल के खिरकिया स्टेशन पर अगले छह महीने के लिए निम्नलिखित गाड़ियों का प्रायोगिक ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया गया है|

  1. गाड़ी संख्या 12149 पुणे – दानापुर सुपरफास्ट प्रतिदिन एक्सप्रेस दिनांक 21.07.2024 से खिरकिया स्टेशन पर 08:00 बजे पहुँचकर, 08:02 बजे गन्तव्य के लिए प्रस्थान करेगी।

2 गाड़ी संख्या 12150 दानापुर – पुणे सुपरफास्ट प्रतिदिन एक्सप्रेस दिनांक 21.07.2024 से खिरकिया स्टेशन पर 15:15 बजे पहुँचकर, 15:17 बजे गन्तव्य के लिए प्रस्थान करेगी।

  1. गाड़ी संख्या 17020 हैदराबाद – हिसार साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 21.07.2024 से खिरकिया स्टेशन पर 10:26 बजे पहुँचकर, 10:28 बजे गन्तव्य के लिए प्रस्थान करेगी।

4.गाड़ी संख्या 19483 अहमदाबाद – बरौनी सप्ताह में छह दिन परिचालित एक्सप्रेस दिनांक 21.07.2024 से खिरकिया स्टेशन पर 14:35 बजे पहुँचकर, 14:37 बजे गन्तव्य के लिए प्रस्थान करेगी।

5.गाड़ी संख्या 19484 बरौनी – अहमदाबाद सप्ताह में छह दिन परिचालित एक्सप्रेस दिनांक 21.07.2024 से खिरकिया स्टेशन पर 23:05 बजे पहुँचकर, 23:07 बजे गन्तव्य के लिए प्रस्थान करेगी।

रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों से अनुरोध है कि वे इन ठहरावों का अधिकतम उपयोग करें और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें।

Uncategorised

दक्षिण रेलवे, चेन्नई मण्डल में तम्बाराम स्टेशन यार्ड रिमॉडलिंग हेतु 27 दिनोंका रेल ब्लॉक

19 जुलाई 2024, शुक्रवार, आषाढ़, शुक्ल पक्ष, त्रयोदशी, विक्रम संवत 2081

यात्रीगण से निवेदन है, तम्बाराम स्टेशन से होकर रेल यात्रा का नियोजन निम्नलिखित कार्यक्रम के अनुसार कीजिए। अधिक जानकारी हेतु रेल हेल्पलाइन 139, या रेल विभाग की अधिकृत वेबसाइट, ऍप से सम्पर्क कीजिएगा।

Uncategorised

मध्य रेल, भुसावल मण्डल ने जारी की जनरल कोच बढ़ने वाली गाड़ियोंकी सूची

19 जुलाई 2024, शुक्रवार, आषाढ़, शुक्ल पक्ष, त्रयोदशी, विक्रम संवत 2081

रेलवे द्वारा गाड़ियों में द्वितीय सामान्य श्रेणी के अतिरिक्त कोच का विस्तार

मध्य रेलवे द्वारा सामान्य श्रेणी के यात्रियों को सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से ज्यादा से ज्यादा रेलगाड़ियों में द्वितीय सामान्य श्रेणी के कोचों की संख्या में विस्तार किया जा रहा है। इससे सामान्य श्रेणी में यात्रा करने वाले लोगों को काफी राहत होगी।

भुसावल मंडल से रवाना होनेवाली गाड़ियों में सामान्य श्रेणी के अतिरिक्त कोच की संख्या में विस्तार यात्रा शुरुवात दिनांक से प्रभावी होगा। गाड़ियों का विवरण निम्नानुसार है –

1) ट्रेन 12105 /12106 मुंबई -गोंदिया -मुंबई विदर्भ एक्सप्रेस में मुंबई से 16.11.2024 और गोंदिया से 17.11. 2024 से दो सामान्य श्रेणी के अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे।

2) ट्रेन 11057 /11058 मुंबई -अमृतसर -मुंबई एक्सप्रेस में मुंबई से 18.11.2024 और अमृतसर से 21.11.2024 से एक सामान्य श्रेणी के अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे।

3) ट्रेन 22183/22184 लोकमान्य तिलक टर्मिनस –अयोध्या- लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस में लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 13.11.2024 और अयोध्या से 14.11.2024 से एक सामान्य श्रेणी के अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे।

4) ट्रेन 11071/11072 लोकमान्य तिलक टर्मिनस –बलिया- लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस में लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 15.11.2024 और बलिया से 17.11.2024 से एक सामान्य श्रेणी के अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे।

5) ट्रेन 11061/11062 लोकमान्य तिलक टर्मिनस -जयनगर – लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस में लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 18.11.2024 और जयनगर से 20.11.2024 से एक सामान्य श्रेणी के अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे।

6) ट्रेन 22109/22110 लोकमान्य तिलक टर्मिनस –बल्लारशाह- लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस में लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 12.11.2024 और बल्लारशाह से 13.11.2024 से एक सामान्य श्रेणी के अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे।

7) ट्रेन 11059/11060 लोकमान्य तिलक टर्मिनस –छपरा- लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस में लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 23.11.2024 और छपरा से 25.11.2024 से एक सामान्य श्रेणी के अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे।

8) ट्रेन 11055/11056 लोकमान्य तिलक टर्मिनस –गोरखपुर- लोकमान्य तिलक टर्मिनस गोदान एक्सप्रेस में लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 24.11.2024 और गोरखपुर से 26.11.2024 से एक सामान्य श्रेणी के अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे।

9) ट्रेन 12167/12168 लोकमान्य तिलक टर्मिनस -बनारस – लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस में लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 20.11.2024 और बनारस से 22.11.2024 से दो सामान्य श्रेणी के अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे।

10) ट्रेन 12141/12142 लोकमान्य तिलक टर्मिनस –पाटलीपुत्र- लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस में लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 25.11.2024 और पाटलीपुत्र से 27.11.2024 से दो सामान्य श्रेणी के अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे।

11) ट्रेन 12101/12102 लोकमान्य तिलक टर्मिनस –शालीमार- लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस में लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 15.11.2024 और शालीमार से 17.11.2024 से दो सामान्य श्रेणी के अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे।

12) ट्रेन 12151/12152 लोकमान्य तिलक टर्मिनस –हावड़ा- लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस में लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 14.11.2024 और हावड़ा से 16.11.2024 से दो सामान्य श्रेणी के अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे।

13) ट्रेन 12145/12146 लोकमान्य तिलक टर्मिनस –पूरी- लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस में लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 17.11.2024 और पूरी से 19.11.2024 से दो सामान्य श्रेणी के अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे।

14) ट्रेन 11079/11080 लोकमान्य तिलक टर्मिनस –गोरखपुर- लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस में लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 14.11.2024 और गोरखपुर से 16.11.2024 से एक सामान्य श्रेणी के अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे।

15) ट्रेन 22129/22130 लोकमान्य तिलक टर्मिनस –अयोध्या- लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस में लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 17.11.2024 और अयोध्या से 18.11.2024 से एक सामान्य श्रेणी के अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे।

16) ट्रेन 11081/11082 लोकमान्य तिलक टर्मिनस –गोरखपुर- लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस में लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 13.11.2024 और गोरखपुर से 15.11.2024 से एक सामान्य श्रेणी के अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे।

17) ट्रेन 22103/22104 लोकमान्य तिलक टर्मिनस -अयोध्या – लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस में लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 18.11.2024 और अयोध्या से 19.11.2024 से एक सामान्य श्रेणी के अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे।

18) ट्रेन 12143/12144 लोकमान्य तिलक टर्मिनस –सुलतानपुर- लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस में लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 17.11.2024 और सुलतानपुर से 19.11.2024 से एक सामान्य श्रेणी के अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे।

19) ट्रेन 12165/12166 लोकमान्य तिलक टर्मिनस –गोरखपुर- लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस में लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 15.11.2024 और गोरखपुर से 16.11.2024 से एक सामान्य श्रेणी के अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे।

20) ट्रेन 20103/20104 लोकमान्य तिलक टर्मिनस –गोरखपुर- लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस में लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 19.11.2024 और गोरखपुर से 20.11.2024 से एक सामान्य श्रेणी के अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे।

21) ट्रेन 12107/12108 लोकमान्य तिलक टर्मिनस –सीतापुर- लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस में लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 16.11.2024 और सीतापुर से 17.11.2024 से एक सामान्य श्रेणी के अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे।

22) ट्रेन 12173/12174 लोकमान्य तिलक टर्मिनस –प्रतापगढ़- लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस में लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 16.11.2024 और प्रतापगढ़ से 17.11.2024 से एक सामान्य श्रेणी के अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे।

23) ट्रेन 12161/12162 लोकमान्य तिलक टर्मिनस –आग्रा काँट- लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस में लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 15.11.2024 और आग्रा काँट से 16.11.2024 से एक सामान्य श्रेणी के अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे।

24) ट्रेन 12153/12154 लोकमान्य तिलक टर्मिनस –रानी कमलापति – लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस में लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 14.11.2024 और रानी कमलापति से 15.11.2024 से एक सामान्य श्रेणी के अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे।

25) ट्रेन 12149/12150 पुणे –दानापुर- पुणे एक्सप्रेस में पुणे से 05.11.2024 से और दानापुर से 07.11.2024 से एक सामान्य श्रेणी के अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे।

26) ट्रेन 12111/12112 मुंबई –अमरावती- मुंबई एक्स्प्रेस मे मुंबई से 06.11.2024 से और अमरावती से 05.11.2024 से एक सामान्य श्रेणी के अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे।

27) ट्रेन 12139/12140 मुंबई –नागपूर-मुंबई सेवाग्राम एक्स्प्रेस मे मुंबई से 06.11.2024 से और नागपूर से 05.11.2024 से दो सामान्य श्रेणी के अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे।

28) ट्रेन 22151/22152 पुणे –काजीपेठ- पुणे एक्स्प्रेस मे पुणे से 08.11.2024 से और काजीपेठ से 10.11.2024 से एक सामान्य श्रेणी के अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे।

29) ट्रेन 12103/12104 पुणे –लखनो- पुणे एक्स्प्रेस मे पुणे से 05.11.2024 से और लखनो से 06.11.2024 से एक सामान्य श्रेणी के अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे।

30) ट्रेन 11427/11428 पुणे –जसडीह- पुणे एक्स्प्रेस मे पुणे से 08.11.2024 से और जसडीह से 10.11.2024 से एक सामान्य श्रेणी के अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे।

31) ट्रेन 11407/11408 पुणे –लखनो- पुणे एक्स्प्रेस मे पुणे से 05.11.2024 से और लखनो से 07.11.2024 से एक सामान्य श्रेणी के अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे।

32) ट्रेन 12810/12809 हावड़ा –मुंबई –हावड़ा मेल मे हावड़ा से 15.11.2024 से और मुंबई से 17.11.2024 से दो सामान्य श्रेणी के अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे।

33) ट्रेन 12870/12869 हावड़ा –मुंबई –हावड़ा एक्स्प्रेस मे हावड़ा से 22.11.2024 से और मुंबई से 24.11.2024 से दो सामान्य श्रेणी के अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे।

34) ट्रेन 12812/12811 हटिया – लोकमान्य तिलक टर्मिनस –हटिया एक्स्प्रेस मे हटिया से 20.12.2024 से और लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 22.12.2024 से दो सामान्य श्रेणी के अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे।

35) ट्रेन 12834/12833 हावड़ा –अहमदाबाद –हावड़ा एक्स्प्रेस मे हावड़ा से 15.12.2024 से और अहमदाबाद से 18.12.2024 से दो सामान्य श्रेणी के अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे।

36) ट्रेन 12860/12859 हावड़ा –मुंबई –हावड़ा गीतांजलि एक्स्प्रेस मे हावड़ा से 18.12.2024 से और मुंबई से 20.12.2024 से दो सामान्य श्रेणी के अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे।

37) ट्रेन 18609/18610 रांची – लोकमान्य तिलक टर्मिनस- रांची एक्स्प्रेस मे रांची से 25.12.2024 से और लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 27.12.2024 से दो सामान्य श्रेणी के अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे।

38) ट्रेन 22846/22845 हटिया –पुणे –हटिया एक्स्प्रेस मे हटिया से 27.12.2024 से और पुणे से 29.12.2024 से दो सामान्य श्रेणी के अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे।

इन सभी गाड़ियों में लगाए गए इन द्वितीय सामान्य श्रेणी के अतिरिक्त कोचों से आम जनता को सफर करने में काफी राहत मिलेगी।

Uncategorised

स्थायी रूप से अस्थायी… 😊

18 जुलाई 2024, गुरुवार, आषाढ़, शुक्ल पक्ष, द्वादशी, विक्रम संवत 2081

रेल विभाग द्वारा रेल परिचालन में आमूलचूल परिवर्तन करने के उद्देश्य से ‘शून्याधारित समयसारणी’ नामक बीते वर्षों में लाया गया था। सारी यात्री गाड़ियोंके समयसारणी को सिरे से सुव्यवस्थित करना, मालगाड़ियों को एक निर्बाध रास्ता मिल सके, रेल व्यवस्था के रखरखाव हेतु निश्चित ब्लॉक समय मिल सके यह प्रमुख हेतु थे। इस कार्यक्रम के तहत कई गाड़ियोंकी समयसारणी बदली गई, सवारी गाड़ियोंको एक्सप्रेस में बदला गया और बहुतसी गाड़ियोंके ढेर सारे स्टापेजेस रद्द किए गए।

नियमित स्टापेजेस का रद्द होना यात्रिओंको गवाँरा न हुवा। लगातार माँगे उठाई जाने लगी, लोकप्रतिनिधियोंद्वारा रेल प्रशासन पर दबाव लाया जाने लगा। एकतरफ रेल विभाग का महत्वाकांक्षी कार्यक्रम तो दूसरी तरफ यात्रिओं, जनप्रतिनिधियों का दबाव। हेतुतः सुवर्णमध्य खोजा गया, ‘टेम्पररी स्टापेजेस’ अर्थात अस्थायी ठहराव। दोनों पक्षोंका अहंकार, ईगो शान्त 😊

यात्रिओंको स्टापेजेस मिल गए और रेल विभाग को तसल्ली, की सांख्यिकी पर नजर रखे, मानकोंके अनुरूप न हुई तो बन्द कर दीजिएगा स्टोपेज। गौरतलब यह है, यह अस्थायी स्टापेजेस जो छह माह की निरन्तरता में बढ़ते है, शायद ही कभी रद्द हुए है। मित्रों, हमारा विशाल देश और उसमे बढ़ता शहरीकरण, यात्री संख्या, कोई व्यवस्था एक बार शुरू हो जाए तो शायद ही उसे ख़ारिज, रद्द करने देती है। दरबदर अस्थायी व्यवस्था स्थायी रूप से ‘अस्थायी’ चलते रहती है।

खैर, दक्षिण मध्य रेल SCR ने अपने अस्थायी स्टापेजेस की सूची जारी की है, 64 गाड़ियाँ है, जिनके स्टापेजेस को फिर से विस्तार दिया गया है। हाँ, इन अस्थायी स्टापेजेस को रेल परिभाषा में ‘एक्सपेरिमेंटल स्टापेजेस’ अर्थात प्रायोगिक ठहराव कहते है। 😊