Stories/ News Alerts

Uncategorised

बीकानेर – पुणे – बीकानेर साप्ताहिक सुपरफास्ट का मार्ग विस्तार

12 जुलाई 2024, शुक्रवार, आषाढ़, शुक्ल पक्ष, षष्टी, विक्रम संवत 2081

राजस्थान के बीकानेर से सातारा, मिरज का सीधा संपर्क होने जा रहा है। फिलहाल इन दो स्टेशनों को जोड़ने वाली 22497/98 तिरुचिरापल्ली साप्ताहिक हमसफ़र यह एकमात्र यात्री गाड़ी है।

Image courtesy : http://www.indiarailinfo.com

20475/76 बीकानेर पुणे बीकानेर साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस और 01423/24 पुणे मिरज पुणे विशेष को जोड़ कर के उसे 20475/76 बीकानेर मिरज बीकानेर साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस के रूप मे संचालित किया जा रहा है। विस्तारित भाग की संक्षिप्त समयसारणी यहाँ दे रहे है,

इस विस्तार में 20475/76 एक्सप्रेस पुणे से आगे लोणन्द, सातारा एवं कराड स्टापेजेस लेती हुई मिरज पहुँचेंगी। बीकानेर से पुणे के बीच समयसारणी और परिचालन दिनोंमें कोई फर्क नही किया गया है।

20475 बीकानेर से प्रत्येक सोमवार को निकल अगले दिन मंगलवार को पुणे पहुँचेंगी और पांच मिनट का स्टॉपेज लेकर उसी दिन, मंगलवार को 13:45 पर मिरज पहुँचेंगी। वापसी में 20476 मिरज से प्रत्येक मंगलवार को 14:25 को निकल अपने नियमित समय याने 20:05 को पुणे पहुँचेंगी, पांच मिनट का स्टॉपेज लेकर 20:10 को बीकानेर के लिए रवाना हो जाएगी। अगले दिन, याने बुधवार को शाम 20:40 को नियमित समयसारणी के भाँति ही बीकानेर पहुंच जाएगी।

उक्त विस्तार को रेल मुख्यालय से अनुमति प्राप्त हो गई है और जल्द ही क्षेत्रीय रेलवे के नियोजन से, यह गाड़ी मिरज तक जाने लग जाएगी।

Uncategorised

प्रतिक्षासूची के यात्रिओंमें अभी भी ‘एडजस्ट’ वाला सम्भ्रम!

11 जुलाई 2024, गुरुवार, आषाढ़, शुक्ल पक्ष, तृतीया/चतुर्थी, विक्रम संवत 2081

रेल प्रशासन ने अपने आरक्षित यात्रिओंके सुरक्षित और आरामदायक यात्रा की पुरजोर माँग और ढ़ेरों शिकायतोंके मद्देनजर, अपने ही पुराने नियमावली को कठोरता से पालन करने का आग्रह अपने वाणिज्यिक कर्मियोंको किया।

प्रतिक्षासूची टिकट धारकोंके लिए रेलवे के नियम ‘चार्ट प्रिपेयर होने के बाद चाहे किसी भी श्रेणी का टिकट हो, यदि उसका फाइनल स्टेटस वेटिंगलिस्ट रह जाता है तो उसका अस्तित्व सिवाय रिफण्ड के कुछ नही। ई-टिकट में रिफण्ड अपनेआप हो के टिकट की PNR रद्द हो जाती है। यदि यात्री के पास PRS काउंटर टिकट है, चाहे वह किसी भी श्रेणी की हो, उसे वह केवल द्वितीय श्रेणी अनारक्षित में ही यात्रा कर सकेगा।’

रेल विभाग में टिकट का आरक्षण दो पद्धति से किया जा सकता है। पहली इलेक्ट्रॉनिक याने डिजिटल ई-टिकट। इसमे टिकट का भुगतान भी डिजिटल तरीके से होता है अतः टिकट रद्दीकरण के मामलों में, धनवापसी के वक्त रेल विभाग जिस खाते से भुगतान हुवा है उसमें धनवापसी कर देती है। ऐसे टिकटोमें, टिकट चार्ट बनने के बाद भी प्रतिक्षासूची में रह जाने की अवस्था मे रेल विभाग उसे अपनेआप रद्द कर धनवापसी कर देती है। यात्री के पास रेल यात्रा के लिए कोई भी वैलिडिटी नही रह जाती। उसे यात्रा के लिए अन्य पर्याय, टिकट खोजना, खरीदना पड़ता है।

आरक्षण कराने का दूसरा पर्याय है, रेलवे के PRS काउंटर्स याने रेलवे स्टेशनोंपर उपलब्ध आरक्षण केन्द्र। यहाँ पर टिकट पेपर पर छपी हुई अवस्थामे, फिजिकल फॉर्मेट में मिलता है। रेल विभाग इस टिकट को अपने सिस्टम में भले ही रद्द कर दे मगर रद्दीकरण की धनवापसी, रिफण्ड अपनेआप नही कर सकता और इसी वजह से जब तक टिकट पर निर्धारित यात्रा समाप्त नही होती, टिकट सिस्टम में जीवित रहता है।

चूँकि यात्री का आरक्षण टिकट भले ही चार्टिंग के बाद प्रतिक्षासूची अवस्था मे बरकरार है, वह उसका रिफण्ड नही लेता है तो वह टिकट यात्रा के लिए अनुमतिप्राप्त होता है। बशर्ते ऐसा यात्री अनारक्षित कोच में यात्रा करें, और समय समय पर आरक्षित कोच पर तैनात टी टी ई, कन्डक्टर से अपने प्रतिक्षासूची का स्टेटस जान सकता है। यदि वह कर्मचारी, यात्री को कह दें, की यात्री उस आरक्षित कोच में यात्रा नही कर पाएगा या उसके टिकट का स्टेटस बदलने की अर्थात उसे आरक्षण मिलने की कोई उम्मीद नही है तो यात्री उस से प्रमाणित करता कर अपनी धनवापसी के लिए TDR दाखिल करा सकता है।

TDR याने टिकट डिपॉजिट रिसीट, जब टिकट रद्दीकरण की समयसीमा समाप्त हो जाती है, तब उसे टिकट कार्यालय में जमा कर एक रसीद मिलती है और उसका धनवापसी के भुगतान का निर्णय करने हेतु क्षेत्रीय मुख्यालय के पास भेज दिया जाता है।

यात्रिओंको पुरानी आदत थी, PRS टिकट लेकर आरक्षित कोच में यात्रा करते रहने की। दरअसल टिकट चेकिंग स्टाफ ऐसे यात्रिओंकी EFT एक्स्ट्रा फेयर टिकट बनाकर उसमें पैनाल्टी जोड़कर यात्री को गन्तव्य तक आरक्षित कोच में यात्रा करने का एक तरह का परमिट बनाकर दे देते थे, जिसे रेल विभाग ने सिरे से ख़ारिज कर दिया है। अब पेनाल्टी बनाकर EFT बनाने वाला सिस्टम बन्द कर दिया गया है। प्रतिक्षासूची धारक आरक्षित कोच में टिकट चेकिंग के दौरान पाया जाता है तो उसे अब तक कि गई यात्रा का श्रेणी अंतर का किराया और दण्ड जोडकर वसूला जाएगा और उसे आनेवाले पहले स्टापेज पर अनारक्षित कोच में जाने के लिए कहा जाता है।

यात्रीगण से आग्रह है, अब किसी सम्भ्रम में न रहे। यदि आपका आरक्षित टिकट चार्टिंग के बाद प्रतिक्षासूची में रह जाता है तो उसे रद्द कर धनवापसी ले लीजिए। यही एकमेव और उचित पर्याय है।

Uncategorised

चंडीगढ़ गरीबरथ में लगेंगे वातानुकूल इकोनॉमी कोच

09 जुलाई 2024, मंगलवार, आषाढ़, शुक्ल पक्ष, तृतीया/चतुर्थी, विक्रम संवत 2081

देशभर में परिचालित गरीबरथ एक्सप्रेस गाड़ी के रैक एक एक कर के बदले जा रहे। पुराने साइड मिडल बर्थ के कोच हटाकर उनकी जगह वातानुकूल थ्री टियर इकोनॉमी के कोच लगाए जा रहे है।

इसी कड़ी में 12983/84 अजमेर चंडीगढ़ अजमेर त्रिसाप्ताहिक गरीबरथ रैक को बदला जा रहा है। बदला हुवा रैक अजमेर से दिनांक 14 जुलाई 2024 से और चंडीगढ़ से 15 जुलाई 2024 से शुरू हो जाएगा।

Photo courtesy : http://www.indiarailinfo.com

नए अत्याधुनिक कोचों के इस रैक के पुराने 14 कोचों की जगह बढाकर 15 कोच लगाए जाएंगे। इससे 80 ज्यादा शयिका, बर्थस का फायदा यात्रिओंको होगा।

पुराने कोचों की जगह वातानुकूल थ्री टियर इकोनॉमी कोच लग रहे है, मगर किराया अभी भी गरीब रथ श्रेणी का ही लगेगा। उसमे कोई बदलाव नही किया गया है।

Uncategorised

जलभराव की वजह में मध्य रेल की मुम्बई जाने/आने वाली गाड़ियाँ बाधित

08 जुलाई 2024, सोमवार, आषाढ़, शुक्ल पक्ष, तृतीया, विक्रम संवत 2081

08.07.24 को मुंबई डिवीजन में विभिन्न स्थानों पर जल जमाव के कारण, मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों पर प्रभाव।

ए) शॉर्ट ओरिजिनेट
1) 20706 मुम्बई जालना जनशताब्दी JCO 08/07/2024 शॉर्ट ओरिजिनेट की गई है, गाड़ी अब मुम्बई की जगह, कल्याण से अपने नियमित समय 14:17 बजे पर छूटेंगी।

बी) शॉर्ट टर्मिनेट
1) 20705 जालना मुम्बई जनशताब्दी JCO 08.07.2024 कल्याण स्टेशनपर शॉर्ट टर्मिनेट, समाप्त कर दी गई है।

सी) रिशेड्यूल की गई गाड़ियाँ :

1) दिनांक 07.07.2024 की 12167 लोकमान्य तिलक टर्मिनस बनारस सुपरफास्ट (निर्धारित प्रस्थान समय – 22:45) अब दिनांक 08.07.2024 को 15:00 बजे पुनर्निर्धारित की गई है।

2) दिनांक 07.07.2024 की 12141 लोकमान्य तिलक टर्मिनस पाटलिपुत्र (निर्धारित प्रस्थान समय 23:35) अब दिनांक 08.07.2024 को 12:00 बजे पुनर्निर्धारित की गई है।

3) 12165 लोकमान्य तिलक टर्मिनस गोरखपुर सुपरफास्ट दिनांक 08.07.2024 (निर्धारित प्रस्थान समय 06:00) अब दिनांक 08.07.2024 को 14:00 बजे पुनर्निर्धारित की गई है।

4) 15017 लोकमान्य तिलक टर्मिनस गोरखपुर काशी एक्सप्रेस दिनांक 08.07.2024 (निर्धारित प्रस्थान समय 06:35) अब दिनांक 08.07.2024 को 11:00 बजे पुनर्निर्धारित की गई है।

5) 12171 लोकमान्य तिलक टर्मिनस हरिद्वार वातानुकूल सुपरफास्ट दिनांक 08.07.2024 (निर्धारित प्रस्थान समय 07:55) अब दिनांक 08.07.2024 को 13:00 बजे पुनर्निर्धारित की गई है।

6) 14313 लोकमान्य तिलक टर्मिनस बरेली एक्सप्रेस दिनांक 08.07.2024 (निर्धारित प्रस्थान समय 08:05) अब दिनांक 08.07.2024 को 16:00 बजे पुनर्निर्धारित की गई है।

Uncategorised

जलभराव के कारण, इगतपुरी – कल्याण खण्ड पर रेल यातायात रोकी गई

07 जुलाई 2024, रविवार, आषाढ़, शुक्ल पक्ष, द्वितीया, विक्रम संवत 2081

जलभराव के कारण, इगतपुरी – कल्याण मार्ग पर वाशिंद – खडावली खण्ड में, रेल यातायात रोकी गई।

निम्नलिखित यात्री गाड़ियाँ परावर्तित की जा रही है,

A.. वसई रोड, नंदुरबार, जलगांव होकर

  1. 12534 मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस – लखनऊ पुष्पक सुपरफास्ट
  2. 12336 लोकमान्य तिलक टर्मिनस – भागलपुर सुपरफास्ट
  3. 12519 लोकमान्य तिलक टर्मिनस – अगरतला सुपरफास्ट

B. जलगांव, नंदुरबार, वसई रोड होकर

  1. 11060 छपरा – लोकमान्य तिलक टर्मिनस गोदान एक्सप्रेस
  2. 12294 प्रयागराज – लोकमान्य तिलक टर्मिनस दुरन्तो
  3. 12742 पटना – वास्को सुपरफास्ट
  4. 14314 बरेली – लोकमान्य तिलक टर्मिनस  एक्सप्रेस

C. मनमाड, दौंड कॉर्ड, पुणे होकर

  1. 12168 बनारस लोकमान्य तिलक टर्मिनस सुपरफास्ट
  2. 12142 पाटलिपुत्र लोकमान्य तिलक टर्मिनस सुपरफास्ट
  3. 11080 गोरखपुर लोकमान्य तिलक टर्मिनस  एक्सप्रेस
  4. 12812 हटिया लोकमान्य तिलक टर्मिनस सुपरफास्ट

निम्नलिखित गाड़ियाँ इगतपुरी में शार्ट टर्मिनेट/शार्ट ओरिजिनेट की जा रही है।

  1. 20705 / 20706 जालना मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस जालना वन्देभारत
  2. 12110 मनमाड मुम्बई पंचवटी इगतपुरी में खत्म और इसकी रैक शेयरिंग 12071 मुम्बई हिंगोली जनशताब्दी नाशिक रोड से शुरू होगी
  3. 11012 धुळे मुम्बई एक्सप्रेस नाशिक में शार्ट टर्मिनेट
  4. 11120 भुसावल इगतपुरी मेमू एक्सप्रेस रिस्टोर की गई। गाड़ी अब इगतपुरी तक जाएगी।
  5. 12187 जबलपुर मुम्बई गरीबरथ इगतपुरी तक जाएगी और वहीं से 12188 मुम्बई जबलपुर गरीबरथ बनकर लौटेगी। गाड़ी इगतपुरी से मुम्बई के बीच रद्द कर दी गई है।

CR BULLETIN – 03

1) 12140 नागपुर मुम्बई सेवाग्राम एक्सप्रेस JCO 06/7/2024 देवलाली में शार्ट टर्मिनेट की गई और 12139 मुम्बई नागपुर सेवाग्राम एक्सप्रेस JCO 07/7/2024 शार्ट ओरिजिनेट अर्थात मुम्बई की जगह नाशिक रोड से प्रस्थान करेगी।

2) 12152 शालीमार लोकमान्य तिलक टर्मिनस समरसता एक्सप्रेस इगतपुरी में शार्ट टर्मिनेट की गई।

आगे जो भी बुलेटीन्स आएंगे, इसी पोस्ट पर अपडेट किए जाएंगे।

11119 इगतपुरी भुसावल एक्सप्रेस JCO 07/7/2024 रद्द की गई

ताजा अपडेट : रेल मार्ग रिस्टोर किया गया, मगर निम्नलिखित कुछ गाड़ियाँ रिशेड्यूल की गई है, अर्थात अपने प्रारम्भिक स्टेशन से देरी से प्रस्थान करेंगी।