Stories/ News Alerts

Uncategorised

हिसार से पुणे एवं तिरुपति के बीच नई साप्ताहिक गाड़ियाँ

18 जुलाई 2026, शनिवार, आषाढ़, शुक्ल पक्ष, पंचमी, विक्रम संवत 2083

22979/80 हिसार खड़की (पुणे) हिसार साप्ताहिक सुपरफास्ट

22979 सुपरफास्ट एक्सप्रेस दिनांक 26 जुलाई से प्रत्येक रविवार को हिसार से प्रातः 4:20 को रवाना हो कर सोमवार की सुबह 8:00 पर खड़की पहुँचेंगी। वापसी में 22980 सुपरफास्ट एक्सप्रेस दिनांक 27 जुलाई से प्रत्येक सोमवार शाम 17:30 को खड़की से रवाना हो कर मंगलवार रात 22:40 पर हिसार पहुँचेंगी।

स्टोपेजेस : हिसार, सादुलपुर, लोहारू, चिड़ावा, झुंझुनूं, नवलगढ़, सीकर, रिंगस, ढहर का बालाजी, जयपुर, दुर्गापुरा, सवाई माधोपुर, कोटा, रामगंज मंडी, भवानी मंडी, रतलाम, वडोदरा, भरूच, सूरत, वापी, वसई रोड, कल्याण, लोनावला, खड़की

कोच संरचना : 01 वातानुकूलित टू टियर, 05 वातानुकूलित थ्री टियर, 07 स्लिपर, 04 द्वितीय साधारण जनरल, 02 जनरेटर कार कुल 19 LHB कोच

14723/24 हिसार तिरुपति हिसार साप्ताहिक एक्सप्रेस

14723 एक्सप्रेस दिनांक 25 जुलाई से प्रत्येक शनिवार को हिसार से दोपहर 14:10 को रवाना हो कर सोमवार की सुबह 9:10 पर तिरुपति पहुँचेंगी। वापसी में 14724 एक्सप्रेस दिनांक 27 जुलाई से प्रत्येक सोमवार रात 23:10 को तिरुपति से रवाना हो कर बुधवार रात 22:40 पर हिसार पहुँचेंगी।

स्टोपेजेस : हिसार, सादुलपुर, लोहारू, सूरजगढ़, चिड़ावा, झुंझुनूं, नवलगढ़, सीकर, रिंगस, ढहर का बालाजी, जयपुर, दुर्गापुरा, सवाई माधोपुर, कोटा, रामगंज मंडी, नागदा, उज्जैन, शुजालपुर, संत हिरदाराम नगर, भोपाल, इटारसी, नागपुर, बल्हारशाह, सिरपुर कागज़ नगर, वरंगल, खम्मम, विजयवाड़ा, ओंगल, नेल्लूर, गुडूर, रेनिगुंटा, तिरुपति

कोच संरचना : फिलहाल वातानुकूलित टू, थ्री टियर एवं स्लिपर, जनरल ICF कोचेस द्वारा चलने वाली इस गाड़ी की संरचना अगस्त में बदलने वाली है।

Uncategorised

मुम्बई पुणे रेल मार्ग की बाधाएं अभी जारी है; कई यात्री गाड़ियोंकी आवाजाही अब 24 जुलाई तक रुकी!

17 जुलाई 2026, शुक्रवार, आषाढ़, शुक्ल पक्ष, तृतीया, विक्रम संवत 2083

मध्य रेल प्रशासन ने नया बुलेटिन में 13 यात्री गाड़ियोंके फेरे रद्द, 22 यात्री गाड़ियोंके फेरे परावर्तित मार्ग से चलने और 4 गाड़ियोंके फेरे आँशिक रद्द करने की सूचना जारी की, जो निम्नप्रकार है।

पूर्णतः रद्द गाड़ियाँ :

1: 22157/58 मुम्बई चेन्नई सेंट्रल मुम्बई प्रतिदिन सुपरफास्ट JCO दिनांक 18 से 24 जुलाई तक

2: 11041 दादर साईं नगर शिर्डी एक्सप्रेस JCO दिनांक 18, 21, 22, 23 जुलाई को और 11042 साईं नगर शिर्डी दादर एक्सप्रेस JCO दिनांक 19, 22, 23, 24 जुलाई को नही चलेगी।

3: 11027 दादर सातारा एक्सप्रेस JCO दिनांक 19, 20, 24 जुलाई को और 11028 सातारा दादर एक्सप्रेस JCO दिनांक 18, 20, 21, 25 जुलाई को नही चलेगी।

4: 22732/31 मुम्बई हैदराबाद मुम्बई प्रतिदिन सुपरफास्ट JCO दिनांक 18 से 24 जुलाई तक नही चलेगी।

5: 20495/96 हड़पसर जोधपुर हड़पसर प्रतिदिन सुपरफास्ट JCO दिनांक 18 से 24 जुलाई तक नही चलेगी।

6: 17411 मुम्बई कोल्हापुर महालक्ष्मी एक्सप्रेस JCO 18 जुलाई, रद्द रहेगी।

परावर्तित मार्ग से चलनेवाली गाड़ियाँ :

1: 18519 विशाखापट्टनम लोकमान्य तिलक टर्मिनस प्रतिदिन एक्सप्रेस JCO दिनांक 16 से 22 जुलाई, दौण्ड जंक्शन, मनमाड़, इगतपुरी, कल्याण होकर चलेगी।

2: 20821 पुणे सांतरागाछी हमसफ़र JCO दिनांक 20 जुलाई, दौण्ड कॉर्ड, मनमाड़, भुसावल होकर चलेगी।

3: 20919 चेन्नई सेंट्रल एकतानगर साप्ताहिक सुपरफास्ट JCO दिनांक 17 जुलाई, दौण्ड जंक्शन, मनमाड़, जलगांव, सूरत होकर चल रही है।

4: 09420 तिरुचिरापल्ली अहमदाबाद विशेष JCO दिनांक 19 जुलाई, दौण्ड जंक्शन, मनमाड़, जलगांव, सूरत होकर चलेगी।

5: 22102 मदुरै लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक एक्सप्रेस JCO दिनांक 17 जुलाई, दौण्ड जंक्शन, मनमाड़, इगतपुरी, कल्याण होकर चलेगी।

6: 11018 कराईकल लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक एक्सप्रेस JCO दिनांक 20 जुलाई, दौण्ड जंक्शन, मनमाड़, इगतपुरी, कल्याण होकर चलेगी।

7: 20992 दौण्ड अजमेर साप्ताहिक एक्सप्रेस सुपरफास्ट JCO दिनांक 17 जुलाई, दौण्ड जंक्शन, मनमाड़, जलगांव, सूरत होकर चल रही है।

8: 22183 दौण्ड ग्वालियर साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस सुपरफास्ट JCO दिनांक 19 जुलाई, दौण्ड जंक्शन, मनमाड़, जलगांव, सूरत होकर चल रही है।

9: 22718 सिकंदराबाद राजकोट त्रिसाप्ताहिक  सुपरफास्ट JCO दिनांक 20 एवं 21 जुलाई, दौण्ड जंक्शन, मनमाड़, जलगांव, सूरत होकर चल रही है।

10: 20967 सिकंदराबाद पोरबंदर साप्ताहिक  सुपरफास्ट JCO दिनांक 22 जुलाई, दौण्ड जंक्शन, मनमाड़, जलगांव, सूरत होकर चलेगी।

11: 16614 कोयम्बटूर राजकोट साप्ताहिक  सुपरफास्ट JCO दिनांक 17 जुलाई, दौण्ड जंक्शन, मनमाड़, जलगांव, सूरत होकर चल रही है।

12: 20822 सांतरागाछी पुणे हमसफ़र JCO दिनांक 18 जुलाई मनमाड़, दौण्ड कॉर्ड होकर पुणे जाएगी।

13: 20920 एकतानगर चेन्नई सेंट्रल साप्ताहिक सुपरफास्ट JCO दिनांक 22 जुलाई, सूरत, जलगाँव, मनमाड़, दौण्ड, सोलापुर होकर चलेगी।

14: 09419 अहमदाबाद तिरुचिरापल्ली विशेष JCO दिनांक 23 जुलाई, सूरत, जलगाँव, मनमाड़, दौण्ड, सोलापुर होकर चलेगी।

15: 22101 लोकमान्य तिलक टर्मिनस मदुरै साप्ताहिक सुपरफास्ट JCO दिनांक 22 जुलाई, कल्याण, मनमाड़, दौण्ड, सोलापुर होकर चलेगी।

16: 11017 लोकमान्य तिलक टर्मिनस कराईकल साप्ताहिक एक्सप्रेस JCO दिनांक 18 जुलाई, कल्याण, मनमाड़, दौण्ड, सोलापुर होकर चलेगी।

18: 20968 पोरबंदर सिकंदराबाद साप्ताहिक सुपरफास्ट JCO दिनांक 21 जुलाई, सूरत, जलगाँव, मनमाड़, दौण्ड, सोलापुर होकर चलेगी।

19: 22194 ग्वालियर दौण्ड साप्ताहिक सुपरफास्ट JCO दिनांक 18 जुलाई, सूरत, जलगाँव, मनमाड़ होकर दौण्ड जाएगी।

20: 20991 अजमेर दौण्ड साप्ताहिक सुपरफास्ट JCO दिनांक 23 जुलाई, सूरत, जलगाँव, मनमाड़ होकर दौण्ड जाएगी।

21: 18520 लोकमान्य तिलक टर्मिनस विसाखापट्टनम प्रतिदिन एक्सप्रेस JCO दिनांक 18 से 24 जुलाई तक, कल्याण, मनमाड़, दौण्ड, सोलापुर होकर चलेगी।

22: 16613 राजकोट कोयम्बटूर साप्ताहिक सुपरफास्ट JCO दिनांक 19 जुलाई, सूरत, जलगाँव, मनमाड़, दौण्ड, सोलापुर होकर चलेगी।

शॉर्ट ओरिजिनेटिंग/टर्मिनेटिंग (आँशिक रद्द) गाड़ियाँ :-

#11029/30 कोल्हापुर मुम्बई कोल्हापुर कोयना प्रतिदिन एक्सप्रेस JCO दिनांक 18 से 24 जुलाई तक पुणे से कोल्हापुर के बीच चलेगी। मुम्बई से पुणे के बीच रद्द रहेगी।

#11030 कोल्हापुर मुंबई कोयना एक्सप्रेस JCO दिनांक 18 से 24 जुलाई तक कोल्हापुर से खड़की तक चलेगी। खड़की से मुम्बई के बीच रद्द रहेगी।

*11039/40 होसपेट मुम्बई होसपेट प्रतिदिन एक्सप्रेस JCO दिनांक 18 से 23 जुलाई तक पुणे से होसपेट के बीच चलेगी। मुम्बई से पुणे के बीच रद्द रहेगी।

*11039 मुम्बई होसपेट एक्सप्रेस JCO दिनांक 18 से 24 जुलाई तक खड़की से होसपेट के लिए, अपने निर्धारित समयपर रवाना होगी। यह गाड़ी मुम्बई से खड़की के बीच रद्द रहेगी।

Uncategorised

लोनावला – कर्जत रेल मार्ग सुचारू करने का कार्य युद्धस्तर पर जारी; मार्ग की कुछ गाड़ियाँ बाधित

11 जुलाई 2026, शनिवार, आषाढ़, कृष्ण पक्ष, एकादशी, विक्रम संवत 2083

मध्य रेल के मुम्बई पुणे रेल मार्ग के लोनावला कर्जत खण्ड में भूस्खलन की वजह से रेल मार्ग का काफी नुकसान हुवा है। मार्ग के सभी अवरोध हटाने और उसके मजबूतीकरण के कार्य युद्धस्तर पर किए जा रहे है। इसीके चलते मार्ग की कुछ नियमित यात्री गाड़ियोंको अन्य मार्ग पर परावर्तित किया जा रहा है। कुछ गाड़ियाँ आँशिक रद्द की जा रही है जिनकी सूची निम्नलिखित है।

Uncategorised

मध्य रेल की कई गाड़ियाँ मार्ग बाधित होने की वजह से रद्द, आँशिक रद्द या परावर्तित मार्ग से चलेंगी।

09 जुलाई 2026, गुरुवार, आषाढ़, कृष्ण पक्ष, नवमी, विक्रम संवत 2083

महाराष्ट्र के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी वर्षा एवं जलभराव के कारण रेल यातायात काफी प्रभावित हुआ है।

यह दिनांक 09 जुलाई को चलनेवाली गाड़ियोंकी चल स्थिति है।

मुम्बई पुणे खण्ड में लैण्ड स्लाइड के चलते दिनांक 10 से 17 जुलाई तक JCO अर्थात अपने प्रारंभिक स्टेशन से रवाना होने की तिथिसे, निम्नलिखित गाड़ियोंके फेरे पूर्णतः रद्द किए जा रहे ।

17317/18 हुब्बाली दादर हुब्बाली प्रतिदिन एक्सप्रेस

22943/44 दौण्ड इन्दौर दौण्ड प्रतिदिन सुपरफास्ट

22731/32 हैदराबाद छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुम्बई हैदराबाद प्रतिदिन सुपरफास्ट

12123/24 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुम्बई पुणे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुम्बई डेक्कन क्वीन प्रतिदिन सुपरफास्ट एक्सप्रेस

11007/08 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुम्बई पुणे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुम्बई डेक्कन प्रतिदिन एक्सप्रेस

12127/28 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुम्बई पुणे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुम्बई प्रतिदिन इंटरसिटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस

22157/58 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुम्बई – पुरुच्ची थलाइवार डॉ एम जी रामचन्द्रन चेन्नई सेंट्रल – छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुम्बई प्रतिदिन सुपरफास्ट मेल

11027 दादर सातारा एक्सप्रेस दिनांक 10, 12, 13 और 17 जुलाई को और 11028 सातारा दादर एक्सप्रेस दिनांक 11, 13 एवं 14 को नही चलेगी।

11041 दादर साईं नगर शिर्डी एक्सप्रेस दिनांक 09, 11, 14, 15 और 16 जुलाई को और 11042 साईं नगर शिर्डी दादर एक्सप्रेस दिनांक 10, 12, 15, 16 एवं 17 को नही चलेगी।

17411/12 12127/28 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुम्बई कोल्हापुर छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुम्बई प्रतिदिन महालक्ष्मी एक्सप्रेस

20495/96 जोधपुर हड़पसर जोधपुर प्रतिदिन सुपरफास्ट एक्सप्रेस

निम्नलिखित विशेष गाड़ियाँ भी उपरोक्त दर्शायी गई तिथिनुसार पूर्णतः रद्द की गई है।

01079 मुम्बई गोरखपुर प्रतिदिन विशेष  JCO दिनांक 10 से 16 जुलाई तक और वापसी की 01080 गोरखपुर मुम्बई प्रतिदिन विशेष JCO दिनांक 12 से 17 जुलाई तक रद्द रहेगी ।

01415 पुणे गोरखपुर प्रतिदिन विशेष  JCO दिनांक 10 से 15 जुलाई तक और वापसी की 01416 गोरखपुर पुणे प्रतिदिन विशेष JCO दिनांक 11 से 16 जुलाई तक रद्द रहेगी ।

01431 पुणे गाजीपुर द्विसाप्ताहिक विशेष  JCO दिनांक 10 एवं 14 जुलाई और वापसी की 01432 गाजीपुर पुणे द्विसाप्ताहिक विशेष JCO दिनांक 12 एवं 16 जुलाई तक रद्द रहेगी ।

01491 पुणे निजामुद्दीन साप्ताहिक विशेष JCO दिनांक 10 को और 01492 निजामुद्दीन पुणे साप्ताहिक विशेष JCO दिनांक 11 जुलाई को नही चलेगी।

Uncategorised

मध्य रेल : अवरुद्ध मार्ग बहाली के कार्य की ताजा स्थिति

08 जुलाई 2026, बुधवार, आषाढ़, कृष्ण पक्ष, अष्टमी, विक्रम संवत 2083

लोणावला – कर्जत खंड पर रेल सेवाओं को सामान्य करने के लिए युद्धस्तर पर बहाली कार्य जारी, 1100 से अधिक श्रमिक कार्यरत
07.07.2026 को रात्रि 22.30 बजे एक लाइन पर यातायात बहाल

06.07.2026 को हुए भूस्खलन के बाद लोणावला – कर्जत खंड पर रेल सेवाओं को शीघ्र सामान्य करने के लिए मध्य रेल द्वारा युद्धस्तर पर बहाली कार्य किया जा रहा है। 07.07.2026 को रात्रि 22.30 बजे एक लाइन पर यातायात बहाल कर दिया गया है तथा शेष दो लाइनों को चालू करने के लिए लगातार प्रयास जारी हैं।

डाउन दिशा में 07.07.2026 की 11013 लोकमान्य तिलक टर्मिनस कोयंबटूर एक्सप्रेस को 08.07.2026 को प्रातः 00.45 बजे 30 किमी प्रति घंटा की गति-सीमा के साथ रवाना किया गया। इसी प्रकार 11041 दादर साईनगर शिर्डी एक्सप्रेस को भी 08.07.2026 को प्रातः 01.57 बजे चलाया गया।

अप दिशा में 12702 हैदराबाद छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस हुसैन सागर एक्सप्रेस को 08.07.2026 को प्रातः 05.09 बजे रवाना किया गया।

उल्लेखनीय है कि मध्य रेल का दल लगातार हो रही भारी वर्षा, कम दृश्यता तथा तेज़ हवाओं जैसी प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद चौबीसों घंटे कार्य कर रहा है। घाट खंड के दुर्गम क्षेत्र में मूसलाधार वर्षा के बीच बहाली कार्य करना अत्यंत चुनौतीपूर्ण है।

06.07.2026 को भारी वर्षा के कारण लोणावला–कर्जत खंड पर अनेक स्थानों पर भूस्खलन हुआ, जिससे रेल परिचालन प्रभावित हुआ तथा कई ट्रेनों को निरस्त, आंशिक रूप से समाप्त, आंशिक रूप से प्रारंभ, मार्ग परिवर्तित एवं पुनर्निर्धारित करना पड़ा।

मध्य रेल ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बहाली कार्य तेज़ गति से प्रारंभ किया। मलबा हटाने तथा रेल सेवाओं को शीघ्र बहाल करने के लिए 1100 से अधिक श्रमिक चौबीसों घंटे कार्य कर रहे हैं। बहाली कार्य में लगे कर्मचारियों एवं श्रमिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। उन्हें रेनकोट, गमबूट तथा अन्य सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं। उनके विश्राम एवं ठहरने के लिए टेंट की व्यवस्था की गई है। साथ ही चाय एवं अल्पाहार के अतिरिक्त नाश्ता, दोपहर एवं रात्रि भोजन की भी समुचित व्यवस्था की गई है।

बहाली कार्य में तेजी लाने के लिए भारी मशीनरी भी मौके पर तैनात की गई है, जिनमें शामिल हैं—
• बड़े पत्थरों के परिवहन हेतु बोल्डर स्पेशल ट्रेन तथा बैलास्ट ढुलाई के लिए बैलास्ट रेक।
• 1 यूनिमैट (Unimat) मशीन, जो ट्रैक की लेवलिंग, एलाइनमेंट, बैलास्ट टैम्पिंग एवं ट्रैक बहाली के लिए उपयोग की जाने वाली अत्याधुनिक यूनिवर्सल ट्रैक टैम्पिंग मशीन है।
• 1 डुओमैटिक (Duomatic) मशीन, जो ड्यूल-स्लीपर टैम्पिंग एवं ट्रैक ज्यामिति सुधार के लिए प्रयुक्त उच्च गति की विशेष ट्रैक टैम्पिंग मशीन है, जिससे रखरखाव कार्य शीघ्र पूरा कर ट्रैक को यातायात हेतु तैयार किया जा सके।
• 8 पोक्लेन मशीनें, जो 360 डिग्री घूमने वाली बहुमुखी और मजबूत मशीनें हैं, इनका उपयोग बड़ी मात्रा में मिट्टी खोदने और भारी सामग्री जैसे बड़े पत्थरों और मलबे को उठाने और स्थानांतरित करने के लिए किया जाता है। भूस्खलन के दौरान गाद और मलबे को साफ करने के लिए भी इनका अक्सर उपयोग किया जाता है।
• 12 जेसीबी मशीनें, जिनका उपयोग खुदाई, सामग्री उठाने, धकेलने एवं परिवहन कार्यों में किया जा रहा है।

जहाँ संभव हो, कर्मचारियों को कार्यस्थल तक पहुँचाने के लिए श्रमिक विशेष ट्रेनें भी चलाई जा रही हैं।
मध्य रेल के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर उपस्थित रहकर बहाली कार्य की निरंतर निगरानी कर रहे हैं तथा रेल सेवाओं को यथाशीघ्र सामान्य करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

ट्रेन परिचालन संबंधी अद्यतन जानकारी के लिए यात्री रेलवे हेल्पलाइन अथवा एनटीईएस (NTES) ऐप का उपयोग कर सकते हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए समय-समय पर सोशल मीडिया के माध्यम से भी नवीनतम जानकारी साझा की जा रही है।

मध्य रेल यात्रियों से अनुरोध करती है कि प्राकृतिक आपदा के कारण उत्पन्न इस अस्थायी व्यवधान के दौरान प्रशासन का सहयोग करें एवं धैर्य बनाए रखें।

यह प्रेस विज्ञप्ति डॉ. स्वप्निल निला, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, मध्य रेल, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, मुंबई द्वारा जारी की गई है।