Uncategorised

भुसावल – प्रयागराज रेल मार्ग का विद्युतीकरण पूरा।

भुसावल से इटारसी, इटारसी से कटनी और प्रयागराज से सतना विद्युतीकरण पूरा हो गया था केवल बीच का कटनी से सतना मार्ग का विद्युतीकरण बाकी था। हालाँकि इलेक्ट्रिक लोको से गाड़ियाँ चलाई जा रही थी। कटनी में एक डीजल लोको और लगाकर गाड़ी सतना तक जाती थी, वहाँ पर डीज़ल लोको निकल जाता था और गाड़ी इलेक्ट्रिक लोको से आगे बढ़ जाती थी। इस लॉकडौन के काल मे रेल प्रशासन ने वह बचा हुआ विद्युतीकरण का काम भी पूरा कर लिया है। इससे प्रयागराज की ओर जाने वाली सारी गाड़ियाँ शंटिंग के लिए बिना रुके सीधी चलेगी।

साभार : सतना भास्कर

Leave a comment