02 अक्तूबर 2023, सोमवार, आश्विन, कृष्ण पक्ष, तृतीया, विक्रम संवत 2080
11025/26 भुसावल पुणे भुसावल हुतात्मा प्रतिदिन एक्सप्रेस की पुनर्बहाली की खबर है। यह गाड़ी 11025 भुसावल से दिनांक 01 नवम्बर को 0:35 (31 अक्तूबर की रात) और वापसी में 11026 पुणे से सुबह 11:40 को रवाना होगी। रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग साइट पर यह जानकारी उपलब्ध हुई है।


मध्य रेल के पनवेल – कर्जत खण्ड पर लगातार जारी रेल उन्नयनिकरन कार्य के चलते इस गाड़ी को रद्द किया गया था। सोशल मीडिया में तो इस गाड़ी के स्थायी स्वरूप में रद्द किए जाने की खबरें भी वायरल की जा रही थी।
खैर, स्थानीय रेल यात्रिओंके बीच इस लोकप्रिय गाड़ी की पुनर्बहाली यात्रिओंको बड़ी राहत देगी।
