Uncategorised

दिवाली मनाइए घर जाकर! नागपुर – मुम्बई, पुणे के बीच दिवाली विशेष गाड़ियोंके 30 फेरे।

12 अक्तूबर 2023, गुरुवार, आश्विन, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी, विक्रम संवत 2080

मध्य रेल द्वारा 30 दशहरा/दिवाली/छठ त्योहार विशेष ट्रेन सेवाएं

मध्य रेल निम्नलिखित विवरण के अनुसार दशहरा/दिवाली एवं छठ त्योहार निमित्त अपने घर जानेवाले यात्रियों की सुव्यवस्था के लिए विशेष गाड़ियोंके 30 फेरे आयोजित किये है।

1: मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस – नागपुर वातानुकूल द्विसाप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष (20 फेरे)

02139 मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस – नागपुर सुपरफास्ट विशेष दिनांक 19.10.2023 से 20.11.2023 तक प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को (रविवार एवं बुधवार रात 12 के बाद) 00.20 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से रवाना होगी और उसी दिन 15.30 बजे नागपुर पहुंचेगी।

वापसी में 02140 नागपुर छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस सुपरफास्ट विशेष दिनांक 21.10.2023 से 21.11.2023 तक प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को दोपहर 13.30 बजे नागपुर से रवाना होगी और अगले दिन प्रातः 04.10 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुम्बई पहुंचेगी।

ठहराव: दादर, ठाणे, कल्याण, नासिक रोड, मनमाड, भुसावल, मलकापुर, शेगांव, अकोला, मुर्तिजापुर, बडनेरा, धामनगांव और वर्धा

संरचना: 16 वातानुकूलित – 3 टियर इकोनॉमी क्लास और दो जेनरेटर वैन

2: नागपुर पुणे वातानुकूल साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष (10 फेरे)

02144 नागपुर पुणे सुपरफास्ट विशेष दिनांक 19.10.2023 से 16.11.2023 तक प्रत्येक गुरुवार को शाम 19.40 बजे नागपुर से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 11.25 बजे पुणे पहुंचेगी।

वापसी में 02143 पुणे नागपुर सुपरफास्ट विशेष दिनांक 20.10.2023 से 17.11.2023 तक प्रत्येक शुक्रवार को दोपहर 16.10 बजे पुणे से रवाना होगी और अगले दिन प्रातः 06.30 बजे नागपुर पहुंचेगी।

ठहराव: वर्धा, धामनगांव, बडनेरा, अकोला, शेगांव, मलकापुर, भुसावल, मनमाड, कोपरगांव, बेलापुर, अहमदनगर, दौंड कॉर्ड लाइन और उरली।

संरचना: 16 वातानुकूलित – 3 टियर इकोनॉमी क्लास और दो जेनरेटर वैन

आरक्षण: उपरोक्त विशेष ट्रेनों के लिए विशेष शुल्क पर बुकिंग दिनांक 14/10/2023 को सभी पीआरएस केंद्रों और वेबसाइट http://www.irctc.co.in पर खुलेगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि वे इस सुविधा का लाभ उठायें।


Leave a comment