Uncategorised

मध्य रेल CR की 60 विशेष गाड़ियोंकी सेवाओं का अवधि विस्तार

22 नवम्बर 2023, बुधवार, कार्तिक, शुक्ल पक्ष, दशमी, विक्रम संवत 2080

मध्य रेल यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए निम्नलिखित विशेष गाड़ियोंकी अवधि का विस्तार करेगी।

दिनांक 20.11.2023 तक अधिसूचित 02139 मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस – नागपुर द्विसाप्ताहिक विशेष को, जिसे अब दिनांक 28.12.2023 (11 सेवाएं) तक चलाने हेतु विस्तार दिया गया है।

दिनांक 21.11.2023 तक अधिसूचित 02140 नागपुर मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस द्विसाप्ताहिक विशेष को, अब दिनांक 30.12.2023 (11 सेवाएं) तक चलाने हेतु विस्तार दिया गया है।

उपरोक्त गाड़ियोंको चालीसगांव और जलगांव अतिरिक्त हाल्ट दिया गया है।

दिनांक 16.11.2023 तक अधिसूचित 02144 नागपुर – पुणे साप्ताहिक विशेष को अब दिनांक 28.12.2023 (6 सेवाएं ) तक चलाने हेतु विस्तार दिया गया है।

दिनांक 17.11.2023 तक अधिसूचित 02143 पुणे – नागपुर साप्ताहिक विशेष को अब दिनांक 29.12.2023 (6 सेवाएं) तक चलाने हेतु विस्तार दिया गया है।

दिनांक 28.11.2023 तक अधिसूचित 01127 लोकमान्य तिलक टर्मिनस – बल्हारशाह साप्ताहिक विशेष को अब दिनांक 26.12.2023 (4 सेवाएं) तक चलाने हेतु विस्तार दिया गया है।

दिनांक 29.11.2023 तक अधिसूचित ट्रेन संख्या 01128 बल्लारशाह – लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक विशेष को अब दिनांक 27.12.2023 (4 सेवाएं) तक चलाने हेतु विस्तार दिया गया है।

दिनांक 01.12.2023 तक अधिसूचित 01439 पुणे – अमरावती द्विसाप्ताहिक मेमू विशेष को अब दिनांक 31.12.2023 (9 सेवाएं) तक चलाने हेतु विस्तार दिया गया है।

दिनांक 02.12.2023 तक अधिसूचित 01440 अमरावती – पुणे द्विसाप्ताहिक मेमू विशेष, जिसे अब दिनांक 01.01.2024 (9 सेवाएं) तक चलाने हेतु विस्तार दिया गया है।

उपरोक्त ट्रेनों के समय, संरचना और हाल्ट में कोई बदलाव नहीं है

आरक्षण: स्पेशल ट्रेन संख्या 02139/02140 की सभी विस्तारित सेवाओं के लिए बुकिंग विशेष शुल्क पर तुरंत खुलेगी और विशेष ट्रेन संख्या 02144/02143, 01127/01128 और 01439/01440 की बुकिंग विशेष शुल्क पर दिनांक 23.11.2023 को सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्र और वेबसाइट http://www.irctc.co.in पर खुलेगी।

इन स्पेशल ट्रेनों के हाल्ट एवं समय की विस्तृत जानकारी के लिए कृपया http://www.enquiry. Indianrail.gov.in देखें या NTES ऐप डाउनलोड करें।

यात्रियों से अनुरोध है कि इन स्पेशल ट्रेन सेवाओं का लाभ उठाएं ।


यह प्रेस विज्ञप्ति जनसंपर्क विभाग, मुख्यालय, मध्य रेल, मुंबई द्वारा जारी की गई है।

Leave a comment