21 जून 2026, रविवार, जेष्ठ, शुक्ल पक्ष, सप्तमी, विक्रम संवत 2083
19407/08 साबरमती बीकानेर साबरमती प्रतिदिन एक्सप्रेस दिनांक 22/23 जून से नियमित फेरे शुरू कर देगी। उ प रेल ने इस सन्दर्भ में निम्नलिखित परिपत्र जारी किया है।
स्टोपेजेस : साबरमती, मेहसाणा, पाटण, भीलड़ी, धानेरा, रानीवाड़ा, मारवाड़ भीनमाल, मोदरण, जालोर, मोकलसर, समदड़ी, लूणी, जोधपुर, गोटण, मेड़ता रोड, नागौर, नोखा, बीकानेर, लालगढ़
कोच संरचना : 01 वातानुकूलित प्रथम श्रेणी, 03 वातानुकूलित टू टियर, 05 वातानुकूलित थ्री टियर, 02 वातानुकूलित थ्री टियर इकोनॉमी, 06 स्लिपर, 04 द्वितीय साधारण जनरल, 02 जनरेटर कार / एसएलआर कुल 23 LHB कोच
नियमित समयसारणी :

यात्रीगण ज्ञात रहे, PTT अर्थात पब्लिक टाइमटेबल और WTT वर्किंग टाइमटेबल यात्रिओंको PTT के अनुसार अपनी रेल यात्रा का नियोजन करना है।
