25 जून 2026, गुरुवार, जेष्ठ, शुक्ल पक्ष, एकादशी, विक्रम संवत 2083
दानापुर बेंगलुरु के बीच गाड़ी क्रमांक 03251/52 से प्रतिदिन चलित विशेष गाड़ी का रेल मुख्यालय ने नियमितीकरण प्रस्ताव स्वीकृत कर लिया है। यह गाड़ी जल्द ही 22365/66 क्रमांक से नियमित की जाएगी। गाड़ी के नियमितीकरण की वजह अब इस गाड़ी में यात्री आरक्षण हेतु विभिन्न कोटे खुल जाएंगे और गाड़ी का परिचालन भी समयपर चलता रहेगा।
22365/66 दानापुर सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया टर्मिनस बेंगलुरु दानापुर प्रतिदिन सुपरफास्ट एक्सप्रेस
22365 सुपरफास्ट दानापुर से प्रतिदिन दोपहर 14:45 को रवाना हो कर अगले दिन नागपुर, बल्हारशाह होते हुए उसके अगले दिन दोपहर 14:30 सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया टर्मिनस बेंगलुरु पहुँचेंगी। 22366 सुपरफास्ट सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया टर्मिनस से प्रतिदिन 23:50 को रवाना हो कर दो दिन बाद, देर रात 0:15 पर दानापुर पहुँचेंगी।
स्टोपेजेस : दानापुर, आरा, बक्सर, पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज छिंवकी, सतना, जबलपुर, इटारसी, नागपुर, सेवाग्राम, चंद्रपुर, बल्हारशाह, वरंगल, विजयवाड़ा, ओंगल, गुडूर, पेरम्बूर, काटपाडी, जोलारपेट, बांगरपेट, व्हाइटफील्ड, सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया टर्मिनस बेंगलुरु
कोच संरचना : वातानुकूलित टू टियर 02, वातानुकूलित थ्री टियर 02, स्लिपर 12, द्वितीय साधारण जनरल 06, एसएलआर 02 कुल 24 ICF कोच
संक्षिप्त समयसारणी :

