04 जुलाई 2026, शनिवार, जेष्ठ, कृष्ण पक्ष, चतुर्थी, विक्रम संवत 2083
हुजुरसाहिब नान्देड़ से हिंगोली, वाशिम, अकोला होकर मुम्बई के लिए दो साप्ताहिक गाड़ियाँ घोषित हुई थी मगर चुनाव आचारसंहिता के चलते इनका शुभारंभ रोका गया था। हालाँकि ऐसे प्रशासनिक निर्णय यात्रिओंके लिए बड़े निराशाजनक रहते है। खैर, देर से ही सही यह दोनों साप्ताहिक गाड़ियाँ 17665/66/67/68 अब दिनांक 06 जुलाई को अपना शुभारंभ फेरा करेंगी।
17631/32 नान्देड़ टनकपुर नान्देड़ साप्ताहिक एक्सप्रेस की घोषणा की गई है, जो 12/14 जुलाई से नियमित फेरे शुरू करेंगी। मुम्बई साप्ताहिक गाड़ियोंके साथ ही इस गाड़ी के टनकपुर से शुभारंभ फेरे का उद्धाटन मा. रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव एवं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री मा. देवेन्द्र फडणवीस दिनांक 06 जुलाई को करेंगे। यह शुभारंभ कार्यक्रम वीडियो लिंक द्वारा किया जाएगा।
05012 टनकपुर हुजुरसाहिब नान्देड़ शुभारंभ विशेष 06 जुलाई को टनकपुर से निम्नलिखित समयसारणी के अनुसार रवाना किया जाएगा।


नियमित फेरे :
17631/32 हुजुरसाहिब नान्देड़ टनकपुर हुजुरसाहिब नान्देड़ साप्ताहिक एक्सप्रेस
17631 एक्सप्रेस दिनांक 12 जुलाई से प्रत्येक रविवार को नान्देड़ से रात 23:40 को रवाना होकर मंगलवार को सुबह 5:55 को टनकपुर पहुँचेंगी। वापसी में 17632 एक्सप्रेस दिनांक 14 जुलाई से प्रत्येक मंगलवार को सुबह 9:00 को टनकपुर से रवाना होकर बुधवार शाम 16:30 को नान्देड़ पहुँचेंगी।
स्टोपेजेस : हुजुरसाहिब नान्देड़, पूर्णा, बसमत, हिंगोली, वाशिम, अकोला, मलकापुर, खण्डवा, इटारसी, रानी कमलापति, बीना, ललितपुर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी, ग्वालियर, धौलपुर, आग्रा कैंट, मथुरा, कासगंज, बदायूं, बरेली जंक्शन, इज्जतनगर, पीलीभीत, टनकपुर
कोच संरचना : 02 वातानुकूलित टू टियर, 04 वातानुकूलित थ्री टियर, 08 स्लिपर, 04 द्वितीय साधारण अनारक्षित, 01 पेंट्रीकार, 01 एसएलआर, 01 जनरेटर कार कुल 21 LHB कोच


