14 अगस्त 2026, शुक्रवार, श्रावण, शुक्ल पक्ष, द्वितीया, विक्रम संवत 2083
भुसावल मण्डल के बड़नेरा से नासिक तक यात्रा करने वाले यात्रिओंके लिए बहुत ही किफायती यात्रा उपलब्ध होने जा रही है।
अब तक 01211/12 क्रमांक से परिचालित बड़नेरा – नासिक – बड़नेरा मेमू विशेष को 15 अगस्त से नियमित सवारी मेमू में तब्दील किया जा रहा है। इसका गाड़ी क्रमांक 61129/30 हो जाएगा। जिससे इस गाड़ी के किरायोंमे मेल/एक्सप्रेस की जगह सवारी गाड़ी के किराए लागू हो जाएंगे। बड़नेरा से नासिक का किराया जो लगभग ₹170/- लग रहा है, घट कर मात्र ₹90/- रह जाएगा।
भुसावल – बड़नेरा खण्ड पर संक्रमण काल से पहले 3 जोड़ी सवारी गाड़ियाँ चल रही थी उनमें से भुसावल – वर्धा एक्सप्रेस में बदल गई और भुसावल – नागपुर बन्द हो गई। केवल भुसावल – बड़नेरा सवारी चल रही है। उसी तरह भुसावल – नासिक खण्ड पर दो जोड़ी सवारी परिचालित थी, दोनों भी एक्सप्रेस में बदल गई। ऐसी सूरत में यह विशेष गाड़ी का सवारी मेमू में लाया जाना, इस क्षेत्र के यात्रिओंके लिए सुखद आश्चर्य है।
आइए, इस नई मेमू की समयसारणी देखते है,
61130/29 बड़नेरा नासिक रोड बड़नेरा प्रतिदिन मेमू
स्टोपेजेस : बड़नेरा, मूर्तिजापुर, अकोला, शेगांव, नांदुरा, मलकापुर, बोदवड, भुसावल, जलगांव, पाचोरा, कजगांव, चालीसगांव, नंदगांव, मनमाड़, लासलगांव, निफाड़, नासिक रोड
कोच संरचना : 12 मेमू कोच

