15 अगस्त 2026, शनिवार, श्रावण, शुक्ल पक्ष, तृतीया, विक्रम संवत 2083
मध्य रेल ने आजादी के उस महापर्व पर यात्रिओंके लिए अनुपम उपहार लाया है। अपनी छह जोड़ी लोकप्रिय विशेष गाड़ियोंको नियमित मेल/एक्सप्रेस श्रेणी में बदलने की घोषणा की है। इससे यात्रिओंको, उक्त गाड़ियोंमें यात्रा करने के दौरान लगने वाले विशेष गाड़ियोंके अतिरिक्त किरायोंसे निजात मिलेगी।

11429/30 हड़पसर हरंगुल हड़पसर प्रतिदिन एक्सप्रेस (01487/88 विशेष)
यह गाड़ी दोनों दिशाओं से, दिनांक 15 अगस्त से नियमित मेल/एक्सप्रेस के श्रेणी में परिचालित की जाएगी।
स्टोपेजेस : हड़पसर, उरुली, केडगांव, दौण्ड जंक्शन, केत्तुर, जेउर, केम, कुरडुवाड़ी, बार्शी टाउन, धाराशिव, मुरुड, हरंगुल
कोच संरचना : 01 वातानुकूलित टू टियर, 05 वातानुकूलित थ्री टियर, 05 स्लिपर, 04 द्वितीय साधारण, 01 जनरेटर कार, 01 एसएलआर कुल 17 LHB कोच


11043/44 दादर बलिया दादर त्रिसाप्ताहिक एक्सप्रेस (01025/26 विशेष)
11043 एक्सप्रेस दिनांक 17 अगस्त से प्रत्येक सोमवार, मंगलवार एवं शुक्रवार दादर से बलिया के लिए रवाना होगी और वापसी में 11044 एक्सप्रेस दिनांक 19 अगस्त से प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार एवं रविवार को बलिया से दादर के लिए रवाना होगी।
स्टोपेजेस : दादर, कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, हरदा, इटारसी, रानी कमलापति, बीना, ललितपुर, टीकमगढ़, खरगपुर, महाराजा छत्रसाल स्टेशन छतरपुर, खजुराहो, महोबा, बांदा, चित्रकूट धाम कार्वी, मानिकपुर, प्रयागराज जंक्शन, ज्ञानपुर रोड, बनारस, वाराणसी जंक्शन, औड़िहार, मऊ, रसड़ा, बलिया
कोच संरचना : 01 वातानुकूलित टू टियर, 03 वातानुकूलित थ्री टियर, 07 स्लिपर, 04 द्वितीय साधारण, 02 एसएलआर कुल 17 ICF उत्कृष्ट कोच



11047/48 दादर गोरखपुर दादर सप्ताह में चार दिवसीय एक्सप्रेस (01027/28 विशेष)
11047 एक्सप्रेस दिनांक 18 अगस्त से प्रत्येक बुधवार, गुरुवार, शनिवार एवं रविवार को दादर से गोरखपुर के लिए रवाना होगी और वापसी में 11048 एक्सप्रेस दिनांक 20 अगस्त से प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, शुक्रवार, एवं शनिवार को गोरखपुर से दादर के लिए रवाना होगी।
स्टोपेजेस : दादर, कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, हरदा, इटारसी, रानी कमलापति, बीना, ललितपुर, टीकमगढ़, खरगपुर, महाराजा छत्रसाल स्टेशन छतरपुर, खजुराहो, महोबा, बांदा, चित्रकूट धाम कार्वी, मानिकपुर, प्रयागराज जंक्शन, ज्ञानपुर रोड, बनारस, वाराणसी जंक्शन, औड़िहार, मऊ, भटनी, देवरिया सदर, गोरखपुर
कोच संरचना : 01 वातानुकूलित टू टियर, 03 वातानुकूलित थ्री टियर, 07 स्लिपर, 04 द्वितीय साधारण, 02 एसएलआर कुल 17 ICF उत्कृष्ट कोच



11304/03 सोलापुर लोकमान्य तिलक टर्मिनस सोलापुर साप्ताहिक एक्सप्रेस (01435/36)
11304 एक्सप्रेस दिनांक 18 अगस्त से प्रत्येक मंगलवार को सोलापुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के लिए रवाना होंगी। वापसी में 11303 एक्सप्रेस दिनांक 19 से प्रत्येक बुधवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से सोलापुर के लिए रवाना होगी।
स्टोपेजेस : सोलापुर, अक्कलकोट रोड, गाणगापुर रोड, कलबुर्गी, ताज सुल्तानपुर, हुमनाबाद, बीदर, भालकी, उदगीर, लातूर रोड, लातूर, मुरुड, धाराशिव, बार्शी टाउन, कुरडुवाड़ी, दौण्ड जंक्शन, पुणे, लोनावला, पनवेल, ठाणे, लोकमान्य तिलक टर्मिनस
कोच संरचना : 01 वातानुकूलित टू टियर, 01 वातानुकूलित थ्री टियर, 11 स्लिपर, 05 द्वितीय साधारण, 02 एसएलआर कुल 20 ICF उत्कृष्ट कोच



11419/20 पुणे कोल्हापुर पुणे प्रतिदिन एक्सप्रेस (01023/24 विशेष)
दिनांक 20 अगस्त से 11419/20 एक्सप्रेस पुणे एवं कोल्हापुर के बीच प्रतिदिन चलेगी।
स्टोपेजेस : पुणे, सासवड़, जेजुरी, नीरा, लोनन्द, वाठार, सातारा, कोरेगांव, रहिमतपुर, तारगाव, मसूर, कराड, टाकरी, किर्लोस्करवाड़ी, भिलावड़ी, सांगली, मिरज, जयसिंगपुर, हातकनांगले, रुकडी, वलवाड़े, कोल्हापुर
कोच संरचना : 01 वातानुकूलित टू टियर, 04 वातानुकूलित थ्री टियर, 07 स्लिपर, 04 द्वितीय साधारण, 01 जनरेटर कार, 01 एसएलआर कुल 18 LHB कोच



11313/14 सोलापुर अनकापल्ले सोलापुर साप्ताहिक एक्सप्रेस (01477/78 विशेष)
दिनांक 21 अगस्त से प्रत्येक शुक्रवार को 11313 एक्सप्रेस सोलापुर से अनकापल्ले के लिए चलेगी। वापसी में दिनांक 22 अगस्त से प्रत्येक शनिवार को 11314 एक्सप्रेस अनकापल्ले से सोलापुर के लिए चलेगी।
स्टोपेजेस : सोलापुर, अक्कलकोट रोड, दुधनी, गाणगापुर रोड, कलबुर्गी, वाड़ी, यादगीर, कृष्णा, रायचुर, मन्त्रालयम रोड, अडोनी, गुंटकल, अनन्तपुर, धर्मावरम, कादिरी, मदनापल्ले रोड, पिलर, पकाला, तिरुपति, रेनिगुंटा, कालाहस्ती, नेल्लूर, आँगल, चिराला, तेनाली, विजयवाड़ा, इलुरु, ताड़ेपल्ली गुडम, निडाडवोलु, राजामुंदरी, सामलकोट, अन्नावराम, एलमन्चिली, अनकापल्ले
कोच संरचना : 01 वातानुकूलित टू टियर, 01 वातानुकूलित थ्री टियर, 11 स्लिपर, 05 द्वितीय साधारण, 02 एसएलआर कुल 20 ICF उत्कृष्ट कोच



