20 अगस्त 2026, गुरुवार, श्रावण, शुक्ल पक्ष, अष्टमी, विक्रम संवत 2083
भारतीय रेल प्रशासन ने सभी लोकप्रिय विशेष गाड़ियोंको नियमित मेल/एक्सप्रेस, सुपरफास्ट या जरूरत के हिसाब से मेमू/डेमू गाड़ियोंको सवारी यात्री सेवाओंमें बदलना शुरू किया है। इससे यात्रिओंको नियमित किराया दरों में और समयबद्ध चलनेवाली गाड़ियोंकी सेवा मिल पाएगी। इसी कड़ी में पटना – बंगलुरू के बीच चल रही प्रतिदिन संघमित्रा क्लोन विशेष गाड़ी 03251/52 को 22365/66 दैनंदिन सुपरफास्ट सेवा में लाया जा रहा है।
22365/66 दानापुर सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया टर्मिनल बेंगलुरु दानापुर प्रतिदिन सुपरफास्ट
22365 सुपरफास्ट एक्सप्रेस दिनांक 01 सितम्बर से, दानापुर से प्रतिदिन दोपहर 14:45 को बेंगलुरु के लिए चलेगी। वापसी में 22366 सुपरफास्ट एक्सप्रेस दिनांक 03 सितंबर से, सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया टर्मिनल बेंगलुरु से प्रतिदिन रात 23:50 को दानापुर के लिए रवाना होगी।
स्टोपेजेस : दानापुर, आरा, बक्सर, पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज छिंवकी, मानिकपुर, सतना, जबलपुर, नागपुर, सेवाग्राम, चंद्रपुर, बल्हारशाह, वरंगल, विजयवाड़ा, ओंगल, गुडूर, पेरम्बूर, काटपाडी, जोलरपट्टी, बांगरपेट, व्हाइटफील्ड, सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया टर्मिनल बेंगलुरु
कोच संरचना : 02 वातानुकूलित टु टियर, 03 वातानुकूलित थ्री टियर, 10 स्लिपर, 07 द्वितीय साधारण, 02 एसएलआर कुल 24 ICF उत्कृष्ट कोच
समयसारणी : ज्ञात रहे, WTT समय केवल वर्किंग स्टाफ के लिए है।

19419/20 अहमदाबाद तिरुचिरापल्ली अहमदाबाद साप्ताहिक एक्सप्रेस (09419/20)
19419 एक्सप्रेस अहमदाबाद से दिनांक 24 अगस्त से, प्रत्येक सोमवार को सुबह 9:20 को चलकर बुधवार को प्रातः 3:35 पर तिरुचिरापल्ली पहुँचेंगी। वापसी में 19420 एक्सप्रेस तिरुचिरापल्ली से दिनांक 27 अगस्त से, प्रत्येक गुरुवार को सुबह 5:45 पर रवाना होकर शुक्रवार को रात 21:15 पर अहमदाबाद पहुँचेंगी।
स्टोपेजेस : अहमदाबाद, वड़ोदरा, सूरत, वलसाड, वापी, वसई रोड, कल्याण, पुणे, सोलापुर, कलबुर्गी, वाड़ी, कृष्णा, रायचुर, मन्त्रालयम रोड, अडोनी, गुंटकल, तादिपत्री, कड़प्पा, रेनिगुंटा, अरकोनम, पेरम्बूर, चेन्नई एग्मोर, ताम्बरम, चेंगलपट्टू, विल्लुपुरम, कड्डलोर, चिदम्बरम, सरकाजी, वैतिस्वरण कोइल, माइलादुथुराई, कुम्बकोणाम, पापनाशम, थांजावूर, तिरुचिरापल्ली
कोच संरचना : 01 वातानुकूलित टु टियर, 03 वातानुकूलित थ्री टियर, 12 स्लिपर, 04 द्वितीय साधारण, 02 एसएलआर कुल 22 ICF उत्कृष्ट कोच

