Uncategorised

यात्रिओंके साथ हुवा इन्साफ : सुपरफास्ट की संज्ञा का कड़ाई से पालन, कई गाड़ियोंका दर्जा बदला।

29 अक्टूबर 2026, गुरुवार, कार्तिक, कृष्ण पक्ष, चतुर्थी, विक्रम संवत 2083

भारतीय रेल में यात्री गाड़ियोंका सुपरफास्ट, मेल/एक्सप्रेस एवं सवारी ऐसे वर्गीकरण किया हुवा है। सभी प्रीमियम एवं जिनकी औसत गति 55kmph  से ज्यादा है, हाईएस्ट प्रायॉरिटी, स्टोपेजेस कम रहते है, सुपरफास्ट वर्ग में आती है। औसत गति 55 से कम और ज्यादा स्टोपेजेस, मेल/एक्सप्रेस की श्रेणी में और आखरी सवारी गाड़ियाँ जो अमूमन सब स्टोपेजेस लेती है और ‘लिस्ट प्रायॉरिटी’ में चलती है।

हाल ही में भारतीय रेल ने लगभग 150 गाड़ियोंके औसत गति को जाँचा है और उनकी श्रेणी में बदलाव करने की प्रक्रिया शुरू की है। उस प्रक्रिया में मध्य रेल की 18 एवं दक्षिण पश्चिम रेल की 6 गाड़ियोंकी सूची हमें प्राप्त हुई है, जिनकी सुपरफास्ट श्रेणी निकल कर मेल/एक्सप्रेस श्रेणी आएगी। उनके सुपरफास्ट वाले 2 सीरीज के गाड़ी क्रमांक जाकर साधारण क्रमांक आएंगे। नम्बर्स का यह बदलाव दिनांक 01/01/2027 से लागू किया जाएगा।

अब आप पूछेंगे यात्रिओंका कैसा फायदा और क्या हुआ इंसाफ तो भैया, सुपरफास्ट चार्जेस की बचत। द्वितीय श्रेणी के ₹15, स्लिपर ₹30, वातानुकूलित थ्री, टू टियर, चेयरकार इनमे ₹45 और वातानुकूलित प्रथम में ₹75 नही लगेंगे, जो की गाड़ियाँ उस श्रेणी की नही होते हुए भी अतिरिक्त भुगतान करवा रही थी।

आगे गीतांजलि, सेवाग्राम वगैरे जैसी अनेक सुपरफास्ट गाड़ियाँ भी मेल/एक्सप्रेस श्रेणी में तब्दील होने को है।

दक्षिण पश्चिम रेलवे SWR

20675/76 बेलगांवी मैसूरु बेलगांवी विश्वमानव प्रतिदिन सुपरफास्ट एक्सप्रेस, नया गाड़ी नम्बर 16275/76 मैसूरु बेलगांवी मैसूरु विश्वमानव प्रतिदिन एक्सप्रेस

12257/58 यशवंतपुर तिरुवनंतपुरम नार्थ यशवंतपुर त्रिसाप्ताहिक गरीबरथ सुपरफास्ट, नया गाड़ी नम्बर 16537/38 यशवंतपुर तिरुवनंतपुरम नार्थ यशवंतपुर त्रिसाप्ताहिक गरीबरथ एक्सप्रेस

12779/80 वास्को डी गामा हज़रत निजामुद्दीन वास्को डी गामा प्रतिदिन गोवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस नया गाड़ी नम्बर 17379/80 वास्को डी गामा हज़रत निजामुद्दीन वास्को डी गामा प्रतिदिन गोवा एक्सप्रेस

मध्य रेल CR

Leave a Reply