30 अक्टूबर 2026, शुक्रवार, कार्तिक, कृष्ण पक्ष, पंचमी, विक्रम संवत 2083
देश की तीसरी वन्देभारत स्लिपर मुम्बई बंगलुरू के बीच अपने सप्ताह में छह दिन के फेरे मुम्बई से 02 नबम्बर और बंगलुरू से 03 नबम्बर से शुरू कर देंगी। आइए, ख़बर देखते है विस्तार से,
27651/52 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुम्बई – सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया टर्मिनस बेंगलुरू – छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुम्बई वन्देभारत स्लिपर एक्सप्रेस
27651 वन्देभारत प्रत्येक मंगलवार को छोड़, सप्ताह में छह दिन, मुम्बई से 20:10 को चलकर अगले दिन दोपहर 12:00 बजे सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया टर्मिनस बेंगलुरु को पहुँचेंगी।
वापसी में 27652 वन्देभारत स्लिपर प्रत्येक सोमवार को छोड़, सप्ताह में छह दिन, शाम 19:45 को सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया टर्मिनस बेंगलुरु से चलकर अगले दिन, 11:55 पर छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुम्बई को पहुँचेंगी।
स्टोपेजेस : छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुम्बई, कल्याण, पुणे, सोलापुर, कलबुर्गी, यादगीर, रायचुर, गुंटकल, अनंतापुर, सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया टर्मिनस बेंगलुरु
कोच संरचना : 1 एसी प्रथम श्रेणी, 4 एसी द्वितीय श्रेणी (2-टियर) और 11 एसी तृतीय श्रेणी (3-टियर) कोच वन्देभारत स्लिपर के 16 कोच

शुभारंभ फेरा :
06503 सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया टर्मिनस बेंगलुरु से शुभारंभ फेरा विशेष गाड़ी दिनांक 01 नवम्बर को दोपहर 12:15 को चलकर अगले दिन सुबह 06:15 को मुम्बई पहुँचेंगी। इसका शेड्यूल निम्नलिखित है,

आरक्षण: ट्रेन संख्या 27651 स्लीपर वंदे भारत के लिए आरक्षण 01.11.2026 से सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों तथा वेबसाइट http://www.irctc.co.in पर शुरू होगा।
यात्री टिकट बुकिंग के लिए RailOne ऐप का भी उपयोग कर सकते हैं।
इन विशेष ट्रेनों के ठहरावों पर विस्तृत समय-सारणी के लिए कृपया http://www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं अथवा NTES ऐप डाउनलोड करें।
स्लीपर वंदे भारत ट्रेन की विशेष सुविधाएं
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के डिजाइन में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई विशेष सुविधाएं शामिल की गई हैं:
- रात्रिकालीन यात्रा के दौरान आराम के लिए आरामदायक शयन बर्थ।
- मोबाइल फोन एवं अन्य उपकरणों को चार्ज करने के लिए चार्जिंग पॉइंट।
- सामान रखने के लिए विशेष स्थान।
- स्वचालित दरवाजे।
- सीमित गतिशीलता वाले यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष प्रावधान।
- आवश्यकता पड़ने पर सहायता के लिए ट्रेन कर्मचारियों से संपर्क करने हेतु आपातकालीन बटन और टॉकबैक प्रणाली।
इन सुविधाओं का उद्देश्य विभिन्न आयु वर्गों और यात्रा संबंधी आवश्यकताओं वाले यात्रियों के लिए लंबी दूरी की यात्रा को अधिक आरामदायक और सुविधाजनक बनाना है।
