22 नवम्बर 2026, रविवार, कार्तिक, शुक्ल पक्ष, त्रयोदशी, विक्रम संवत 2083

सूरत रेलवे स्टेशन के रिडेवलपमेंट का कार्य ज़ोरोंपर है। अभी प्लेटफार्म क्रमांक एक पर छत डालना, कोनकोर्स बनाना ऐसा कार्य शुरू होगा। इस के अंतर्गत करीबन 80 दिनोंका रेल ब्लॉक अपेक्षित है और जिसमे 230 गाड़ियाँ सूरत स्टेशन का स्टॉपेज स्किप कर उत्राण एवं उधना स्टेशन पर रुकेगी। कुल गाड़ियोंमे केवल 44 गाड़ियाँ ही ऐसी है जो सूरत स्टेशन पर अपने नियमित स्टोपेज लेगी और इस दौरान सम्भवतः इनके नियमित प्लेटफार्म बदले जा सकते है। सूरत से रेल यात्रा प्रारम्भ/समापन करनेवाले यात्रीगण से निवेदन है, कृपया निम्नलिखित ब्लॉक के अनुसार अपनी रेलयात्रा का नियोजन कीजिएगा।
आइए, हम इस सम्पूर्ण ब्लॉक कार्यक्रम को विस्तार से समझते है।
उक्त रेल ब्लॉक 16 नवम्बर से शुरू हो चुका है।
सभी गाड़ियोंका स्टोपेज, सूरत में प्लेटफार्म बदलाव निम्नप्रकार से रहेगा।

निम्नलिखित 44 गाड़ियाँ यथावत सूरत स्टेशन पर स्टोपेज लेती रहेगी।

निम्नलिखित 8 गाड़ियाँ जिन्हें उधना एवं सूरत दोनों स्टेशनोंपर स्टोपेजेस है, यथावत उधना स्टेशन पर स्टोपेज लेती रहेगी, मगर सूरत स्टेशनपर नही रुकेगी।

निम्नलिखित 25 में से क्रमांक 1 एवं 2 की गाड़ियाँ, जिन्हें उधना एवं सूरत दोनों स्टेशनोंपर स्टोपेजेस है, यथावत उधना स्टेशन पर स्टोपेज लेती रहेगी, मगर सूरत स्टेशनपर नही रुकेगी। सूची में 3 से 25 क्रमांक की गाड़ियाँ ब्लॉक अवधि में अपने नियमित सूरत स्टेशन के स्टोपेज की जगह उधना स्टेशन पर रुकेगी।

निम्नलिखित 20 गाड़ियाँ सूरत स्टेशन के स्थान पर उधना स्टेशन से अपना प्रस्थान (ओरिजिनेट)/समापन (टर्मिनेट) करेगी। ब्लॉक अवधि में यह गाड़ियाँ सूरत स्टेशन पर नही जाएगी।

निम्नलिखित 89 गाड़ियाँ जिन्हें सूरत स्टेशनपर स्टोपेजेस है, ब्लॉक अवधि में केवल उत्राण स्टेशन पर स्टोपेज लेती रहेगी, सूरत स्टेशनपर नही रुकेगी।


निम्नलिखित 50 गाड़ियाँ जिन्हें सूरत स्टेशनपर स्टोपेजेस है, ब्लॉक अवधि में केवल उधना स्टेशन पर स्टोपेज लेती रहेगी, सूरत स्टेशनपर नही रुकेगी।

आशा करते है, सूरत से रेल यात्रा करनेवाले यात्री अपनी गाड़ियोंकी स्थिति सही तरीके से समझ गए होंगे। इस उपरान्त यात्री अपने गाड़ी की जानकारी रेल विभाग के अधिकृत ऍप/वेबसाइट या हेल्पलाइन 139 से ले सकते है।
