20 फरवरी 2024, मंगलवार, माघ, शुक्ल पक्ष, एकादशी, विक्रम संवत 2080
महाराष्ट्र के चन्द्रपुर क्षेत्र को राज्य की राजधानी मुम्बई से प्रतिदिन सम्पर्कता प्रदान करने हेतु 11401/02 मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस – आदिलाबाद – मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस नंदीग्राम एक्सप्रेस को पिम्पलखुटि, वणी, भद्रक एवं चन्द्रपुर होते हुए बल्हारशाह तक विस्तार घोषित किया गया है। रेल प्रशासन ने सम्बंधित क्षेत्रीय रेलवे दमरे एवं मरे को उपर्युक्त व्यवस्थाओं को जल्द लागू करने की आदेश दिया है।
गौरतलब यह है, चन्द्रपुर वासियोंकी मुम्बई की सम्पर्कता दो साप्ताहिक गाड़ियाँ, आनन्दवन एक्सप्रेस एवं ताडोबा एक्सप्रेस को शून्याधारित समयसारणी कार्यक्रम में रद्द कर दिया गया था। बीते 4-5 वर्षोँसे यहां के यात्री वर्धा जंक्शन होकर मुम्बई जा आ रहे थे। यह बात और है, वर्धा होकर जाने में उन्हें तेज गति की गाड़ियाँ उपलब्ध थी और अमूमन 13, 14 घण्टों में मुम्बई पहुंचा जा सकता था। नन्दीग्राम के बल्हारशाह विस्तार के बाद उन्हें गाड़ी सीधी तो मिल जाएगी, सीधा संपर्क उपलब्ध हो जाएगा मगर यह मार्ग एकहरा रेल लाइन मार्ग है और इसमे 18 घंटे का समय लग रहा है। खैर, आगे चलकर समयसारणी में गति बढ़ सकती है। फिलहाल संतोष की बात यह है, सीधा संपर्क तो उपलब्ध हुवा!
यह विशेष गाड़ी TOD अर्थात ट्रेन ऑन डिमाण्ड है, अतः इसके यात्री किराए नियमित गाड़ियोंके किरायोंसे ज्यादा रहेंगे। इस गाड़ी की कोच संरचना में द्वितीय श्रेणी एवं स्लिपर कोच ही रहेंगे।
समयसारणी :
04125/26 सूबेदारगंज बान्द्रा टर्मिनस सूबेदारगंज सुपरफास्ट साप्ताहिक विशेष वाया कानपुर सेंट्रल, आग्रा फोर्ट, सवाई माधोपुर, कोटा, रतलाम, वडोदरा, सूरत
04125 दिनांक 26 फरवरी 2024 से 25 मार्च 2024 तक प्रत्येक सोमवार को सूबेदारगंज से प्रातः 5:20 को बान्द्रा के लिए रवाना होगी
वापसीमे 04126 दिनांक 27 फरवरी 2024 से 26 मार्च 2024 तक प्रत्येक मंगलवार को बान्द्रा टर्मिनस से सुबह 11:00 को सूबेदारगंज के लिए रवाना होगी। गाड़ी की समयसारणी एवं कोच संरचना का विवरण निम्नप्रकार है,
लगातार ग़ैरवातानुकूलित कोचों की कमी के कारण आम रेल यात्री आजकल अपनी रेल यात्रा में भारी परेशानियों से गुजरता है। टिकट खरीदने के बावजूद उसे सुरक्षित और आरामदायक यात्रा की शाश्वती नही है। यात्रा के दौरान गाड़ी में बैठने की जगह तो क्या चढ़ने भी मिलेगा या नही, यह हाल और परिस्थितियां है।
19 फरवरी 2024, सोमवार, माघ, शुक्ल पक्ष, दशमी, विक्रम संवत 2080
रेल प्रशासन कोच संरचना के मानकीकरण के नामे लगातार अपनी नियमित मेल/एक्सप्रेस गाड़ियोंकी कोच संरचना से ग़ैरवातानुकूलित कोच कम करते जा रहा है। पवन और कामायनी एक्सप्रेस गाड़ियाँ कम अंतर की, 200 से 400 किलोमीटर की रेल यात्रा करने वाले यात्रिओंमें लोकप्रिय और उपयोगी गाड़ियाँ है। पूरे 22 कोच की संरचना में वैसे ही द्वितीय श्रेणी अनारक्षित जनरल कोच की संख्या मात्र 03 कोच की है और आरक्षित, ग़ैरवातानुकूलित स्लिपर भी अब लगातार घटाए जा रहे है।
11061/62 लोकमान्य तिलक टर्मिनस – जयनगर – लोकमान्य तिलक टर्मिनस पवन प्रतिदिन एक्सप्रेस, 11071/72 लोकमान्य तिलक टर्मिनस – बलिया – लोकमान्य तिलक टर्मिनस कामायनी प्रतिदिन एक्सप्रेस, 11055/56 लोकमान्य तिलक टर्मिनस – गोरखपुर – लोकमान्य तिलक टर्मिनस गोदान एक्सप्रेस ( सप्ताह में चार दिन), 11059/60 लोकमान्य तिलक टर्मिनस – छपरा – लोकमान्य तिलक टर्मिनस त्रिसाप्ताहिक एक्सप्रेस इन सभी LHB कोच से परिचालित गाड़ियोंकी कोच संरचना में मार्च 2024 के पहले सप्ताह में बदलाव किया जा रहा है। निम्नलिखित परिपत्रक देखिए,
बदली हुई कोच संरचना (कंस में पुरानी कोच संरचना का उल्लेख किया गया है।)
1: 11061/62 लोकमान्य तिलक टर्मिनस – जयनगर – लोकमान्य तिलक टर्मिनस पवन प्रतिदिन एक्सप्रेस इस 22 कोच की गाड़ी में अब 02 वातानुकूल टु टियर (01), 06 वातानुकूल थ्री टायर (03), 08 शयनयान स्लिपर (12)
2: 11071/72 लोकमान्य तिलक टर्मिनस – बलिया – लोकमान्य तिलक टर्मिनस कामायनी प्रतिदिन एक्सप्रेस इस 22 कोच की गाड़ी में अब 07 वातानुकूल थ्री टायर (05), 09 शयनयान स्लिपर (10), वातानुकूल थ्री टायर इकोनॉमी रद्द किया गया (01)
3: 11055/56 लोकमान्य तिलक टर्मिनस – गोरखपुर – लोकमान्य तिलक टर्मिनस गोदान एक्सप्रेस ( सप्ताह में चार दिन) और
4: 11059/60 लोकमान्य तिलक टर्मिनस – छपरा – लोकमान्य तिलक टर्मिनस त्रिसाप्ताहिक एक्सप्रेस, इन 22 कोच की गाड़ियोंमें अब 07 वातानुकूल थ्री टायर (05), 09 शयनयान स्लिपर (10), वातानुकूल थ्री टायर इकोनॉमी रद्द किया गया (01)
कुल मिलाकर पवन एक्सप्रेस के 4 स्लिपर कोच परिचालन में से निकाले गए और कामायनी एवं गोदान एक्सप्रेस का एक स्लिपर और एक वातानुकूल थ्री टियर इकोनॉमी कोच परिचालन में से निकल गया।
एक तरफ अनारक्षित और ग़ैरवातानुकूलित कोच में कमी की जा रही है और दूसरी तरफ अनारक्षित टिकटोंकी बिक्री पर कोई सीलिंग, अंकुश नही है। मार्ग के प्रत्येक स्टेशनोंपर द्वितीय श्रेणी अनारक्षित टिकट बेचे जाते है जबकि गाड़ियोंके इस श्रेणी की यात्री क्षमता मात्र 100×3 कुल 300 यात्रिओंकी होती है। उपरोक्त परिस्थितियों में, अनारक्षित यात्री आरक्षित कोचों में चढ़ने के लिए मजबूर हो जाते है। आजकल तो स्लिपर कोच की कमी के चलते यह अनारक्षित टिकट धारक वातानुकूल कोच में भी सवार हो जाते है।
आगे ही स्लिपर वर्ग के आरक्षित यात्री मासिक पास धारकों, रेल विभाग के ड्यूटी पास / प्रिविलेज पास धारकोंकी कम अंतर की अतिक्रमित यात्राओंसे परेशान रहते थे। अब अमूमन यही स्थिति वातानुकूल कोचों में भी पाई जाने लगी है और रेल प्रशासन इन समस्याओं की तरफ देखता तक नही। यात्री की शिकायत पर सुरक्षाकर्मी कोच पर हाजिरी देते है, चलती गाड़ी में अवांछित यात्रिओंको आगे या पीछे के कोचों में खदेड़ते है और एखाद, दो घण्टों में स्थिति यथावत भी हो जाती है। आम यात्री शिकायत भी कितनी बार करेगा?
इन चिजोंका, स्थितियोंका स्थाई समाधान रेल प्रशासन को ढूंढना और उसे मुस्तेदी से लागू करना आवश्यक है। नियमित मेल/एक्सप्रेस गाड़ियोंमे से अनारक्षित द्वितीय श्रेणी को आरक्षित 2S में अनिवार्य रूप से बदलना आवश्यक है, ताकि द्वितीय श्रेणी अनारक्षित टिकटोंकी बिक्री पर बन्धन आए। साथ ही गैर-उपनगरीय मार्गोंके सीजन पास पर भी मेल/एक्सप्रेस के यात्राओंमें कुछ बन्धन लाना होगा। साथ ही ग़ैरवातानुकूलित क्षेत्रोंमें 300 से 500 किलोमीटर मार्ग की मेमू/इंटरसिटी गाड़ियोंकी आवृत्तियों में वृद्धि करनी होगी। इस तरह के कुछ सकारात्मक बदलाव किए जाए तो आम रेल यात्री अपनी रेल यात्रा शांतिपूर्वक कर पाएगा।
18 फरवरी 2024, रविवार, माघ, शुक्ल पक्ष, नवमी, विक्रम संवत 2080
11057/58 मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस – अमृतसर – मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पठानकोट एक्सप्रेस के पुराने ICF कोच हटाकर नए आरामदायक और सुरक्षित LHB कोच से सुसज्जित हो कर चलेंगी।
गौरतलब यह है, पुरानी कोच संरचना में 08 स्लिपर, 04 वातानुकूल थ्री टियर, 01 वातानुकूल टु टियर, 02 द्वितीय श्रेणी जनरल और 01 रेल डाक सेवा, 02 एसएलआर ऐसे कुल 18 कोच थे। अब LHB कोच संरचना में 02 स्लिपर, 07 वातानुकूल थ्री टियर इकोनॉमी, 02 वातानुकूल टु टियर, 02 द्वितीय श्रेणी जनरल और 01 रेल डाक सेवा, 02 एसएलआर ऐसे कुल 17 कोच लगेंगे यह चर्चा है।
पठानकोट एक्सप्रेस के यात्रिओंकी रेल यात्रा LHB कोच संरचना शुरू होने से आरामदायक, सुरक्षित तो हो गई मगर जेब भी हल्की कर गई है। स्लिपर के 8 कोच के 576 यात्रिओंको अब LHB के 2 कोच X 80 कुल 160 टिकटें ही उपलब्ध रहेंगी और उसकी जगह 07 वातानुकूल इकोनॉमी (?) कोच के स्लिपर के किरायोंसे अमूमन दुगुने और वातानुकूल थ्री टियर से मामूली लगभग 8% कम किराए चुकाने होंगे।
वापसी में 11058 अमृतसर मुम्बई एक्सप्रेस की LHB सेवा 22 फरवरी से अमृतसर से शुरू हो जाएगी।
18 फरवरी 2024, रविवार, माघ, शुक्ल पक्ष, नवमी, विक्रम संवत 2080
मध्य रेल से प्राप्त प्रेस विज्ञप्ती के अनुसार, मध्य रेल पुणे मंडल के पुणे और मिरज खंड में तारगांव, मसूर और शिरवडे स्टेशनों के बीच रेल दोहरीकरण के लिए प्री-नॉन-इंटरलॉकिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के लिए यातायात और पावर ब्लॉक परिचालित करेगा।
प्री नॉन-इंटरलॉकिंग ब्लॉक के परिणामस्वरूप होने वाले ट्रेन सेवाओं में परिवर्तन इस प्रकार हैं:
मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों का रेगुलेशन: 12780 हज़रत निज़ामुद्दीन-वास्को डी गामा गोवा एक्सप्रेस दिनांक- 22.02.2024 को 02 घंटे रेगुलेशन किया जायेगा। ट्रेनों का डायवर्जन: 12630 हज़रत निज़ामुद्दीन-यशवंतपुर एक्सप्रेस को यात्रा शुरू दिनांक 21.02.2024 को दौंड, पंढरपुर, मिरज के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा *ट्रेनों का शॉर्ट टर्मिनेट: 11040 गोंदिया-कोल्हापुर महाराष्ट्र एक्सप्रेस यात्रा शुरू दिनांक 21.02.2024 को पुणे स्टेशन पर समाप्त होगी। यह ट्रेन पुणे और कोल्हापुर के बीच रद्द रहेगी। 11039 कोल्हापुर – गोंदिया महाराष्ट्र एक्सप्रेस यात्रा शुरू दिनांक 22.02.2024 को यह पुणे स्टेशन से अपने निर्धारित समय पर रवाना होगी. यह ट्रेन कोल्हापुर और पुणे के बीच रद्द रहेगी। बुनियादी ढांचे के रखरखाव और संरक्षा के लिए रखरखाव मेगा ब्लॉक आवश्यक है। यात्रियों से अनुरोध है कि वे इस असुविधा के लिए रेलवे प्रशासन को सहयोग दें।
01023/24 पुणे – कोल्हापुर – पुणे एक्सप्रेस 20 और 21 फरवरी को रद्द कर दी गई है.
11029/30 मुम्बई – कोल्हापुर – मुंबई कोयना एक्सप्रेस 22/23 फरवरी को प्रस्थान कर रही है, रद्द कर दी गई हैं.
21 और 22 फरवरी को रवाना होने वाली डेमू संख्या 01542 कोल्हापुर – सतारा कर्हाड तक ही चलेगी। 01541 सतारा – कोल्हापुर डेमू यात्रा कर्हाड से कोल्हापुर की ओर शुरू होगी। यानी यह ट्रेन सतारा – कर्हाड के बीच रद्द रहेगी.
21 और 22 फरवरी को रवाना होने वाली ट्रेन संख्या 11425 पुणे – कोल्हापुर एक्सप्रेस सतारा में समाप्त होगी
ट्रेन नंबर 11426 कोल्हापुर – पुणे एक्सप्रेस सतारा से पुणे के लिए रवाना होगी यानी यह ट्रेन कोल्हापुर – सतारा के बीच नहीं चलेगी
21 फरवरी को गोंदिया से प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 11040 गोंदिया – कोल्हापुर महाराष्ट्र एक्सप्रेस पुणे में समाप्त होगी, इसलिए 22 फरवरी को कोल्हापुर से प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 11039 कोल्हापुर-गोंदिया महाराष्ट्र एक्सप्रेस पुणे से ही प्रस्थान करेगी।
21 फरवरी को हज़रत निज़ामुद्दीन से प्रस्थान करने वाली 12630 हज़रत निज़ामुद्दीन – यशवंतपुर सम्पर्क क्रांति एक्सप्रेस दौंड – कुर्दुवाड़ी – पंढरपुर – मिरज के परिवर्तित मार्ग से चलेगी।
21 फरवरी को बेंगलुरु से प्रस्थान करने वाली 16505 बेंगलुरु – जोधपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मिरज – पंढरपुर – कुर्दुवाड़ी – दौंड – पुणे होकर चलेगी। यह ट्रेन सांगली, कर्हाड , सतारा को नहीं जाएगी।
17 और 18 फरवरी को कोल्हापुर से प्रस्थान करने वाली 11030 कोल्हापुर – मुंबई कोयना एक्सप्रेस ने कोल्हापुर से अपना नियमित प्रस्थान समय बदल दिया है। यह गाड़ी अपने नियमित समय 08.15 के बजाय 10.15 बजे यानी दो घंटे देरी से रवाना होगी।