Uncategorised

SWR दपरे की आस्था विशेष गाड़ियाँ

20 जनवरी 2024, शनिवार, पौष, शुक्ल पक्ष, दशमी, विक्रम संवत 2080

मेरे राम आयेंगे, प्रभु श्री राम आएंगे” पूरे देशभर में श्री रामजी के प्राणप्रतिष्ठा समारोह की लहर चल रही है। हर कोई अपने इष्टदेव के दर्शन को लालायित हो रहे है। भारतीय रेल सभी भक्तगणों की विशेष व्यवस्था कर रही है। देशभर के 66 स्टेशनोंसे करीबन 200 विशेष गाड़ियाँ चलाने का नियोजन आईआरसीटीसी के माध्यम से ‘आस्था विशेष’ के नाम से किया जा रहा है। आज की कड़ी में आप के लिए लाए है, कर्नाटक राज्य से अयोध्याधाम के बीच चलने वाली आस्था विशेष गाड़ियाँ।

मित्रों, इन आस्था विशेष गाड़ियोंकी विशेषता पहले समझ लीजिए,

1: इन गाड़ियोंकी टिकट बुकिंग PRS पर उपलब्ध नही की जा रही है। केवल आईआरसीटीसी के बुकिंग ऍप, वेबसाइट पर ही बुकिंग उपलब्ध रहेगी।

2: यह टिकट “राउंड ट्रिप” अर्थात जाने-आने की रहेगी।

3: टिकट किराया में खानपान शुल्क, (खानपान विशेष रूप से शाकाहारी भोजन ही परोसा जाएगा) आरक्षण शुल्क, सुपरफास्ट शुल्क, सेवा शुल्क और जीएसटी सम्मिलित हैं।

4: उक्त समयसारणी में दर्शाए गए सभी स्टोपेजेस केवल तकनीकी स्टोपेजेस रहेंगे, अर्थात गाड़ी में केवल प्रारम्भिक स्टेशन से गन्तव्य स्टेशन की ही बुकिंग की जाएगी। सम्भवतः बीच के किसी स्टेशन से बुकिंग उपलब्ध नही रहेंगी।

5: गाड़ी पूर्णतः आरक्षित रहेंगी।

6: चूँकि यह प्रस्तावित गाड़ियाँ है अतः गाड़ियोंके बुकिंग्ज शुरू होने की तिथि दर्ज नही है। यात्रिओंको इन गाड़ियोंकी बुकिंग्ज के लिए IRCTC के टिकट बुकिंग ऍप/वेबसाइट का ही उपयोग करना होगा।

आस्था विशेष गाड़ियोंकी संक्षिप्त सूची :

1: सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया टर्मिनस बेंगलुरु – अयोध्याधाम सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया टर्मिनस बेंगलुरु आस्था विशेष वाया होसापेटटे, होटगी, सोलापुर, मनमाड़, भुसावल, भोपाल, झाँसी, गोविंदपुरी, प्रयागराज

गाड़ी की कोच संरचना : 20 स्लिपर, 02 एसएलआर कुल 22 कोच

2: मैसूरु अयोध्याधाम मैसूरु आस्था विशेष वाया होसापेटटे, होटगी, सोलापुर, मनमाड़, भुसावल, भोपाल, झाँसी, गोविंदपुरी, प्रयागराज

गाड़ी की कोच संरचना : 20 स्लिपर, 02 एसएलआर कुल 22 कोच

3: तुमकुरु अयोध्याधाम तुमकुरु आस्था विशेष वाया होसापेटटे, होटगी, सोलापुर, मनमाड़, भुसावल, भोपाल, झाँसी, गोविंदपुरी, प्रयागराज

गाड़ी की कोच संरचना : 20 स्लिपर, 02 एसएलआर कुल 22 कोच

4: चित्रदुर्ग अयोध्याधाम चित्रदुर्ग आस्था विशेष वाया होसापेटटे, होटगी, सोलापुर, मनमाड़, भुसावल, भोपाल, झाँसी, गोविंदपुरी, प्रयागराज

गाड़ी की कोच संरचना : 20 स्लिपर, 02 एसएलआर कुल 22 कोच

5: वास्को दर्शननगर वास्को आस्था विशेष : वाया मडगांव, रत्नागिरी, पनवेल, वसई, सूरत, वडोदरा, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, आग्रा फोर्ट, गोविंदपुरी, प्रयागराज, मिर्जापुर, जेवनाथपुर

गाड़ी की कोच संरचना : 20 स्लिपर, 02 एसएलआर कुल 22 कोच

5: मैसूरु अयोध्याधाम मैसूरु आस्था विशेष वाया होसापेटटे, होटगी, वाड़ी, सिकंदराबाद, बल्हारशाह, जुझारपुर, मानिकपुर, प्रयागराज

गाड़ी की कोच संरचना : 20 स्लिपर, 02 एसएलआर कुल 22 कोच

6: बेलगावी अयोध्याधाम बेलगावी आस्था विशेष वाया धारवाड़, हुब्बाली, गदग, होसापेटटे, बल्लारी, गुंतकल बाईपास, रायचूर, यादगीर, सिकंदराबाद, बल्हारशाह, जुझारपुर, मानिकपुर, प्रयागराज

गाड़ी की कोच संरचना : 20 स्लिपर, 02 एसएलआर कुल 22 कोच

Uncategorised

आस्था विशेष गाड़ियाँ : उपरे NWR की ओर से अयोध्याधाम के लिए विशेष यात्री सेवाएं

19 जनवरी 2024, शुक्रवार, पौष, शुक्ल पक्ष, नवमी, विक्रम संवत 2080

मेरे राम आयेंगे, प्रभु श्री राम आएंगे” पूरे देशभर में श्री रामजी के प्राणप्रतिष्ठा समारोह की लहर चल रही है। हर कोई अपने इष्टदेव के दर्शन को लालायित हो रहे है। भारतीय रेल सभी भक्तगणों की विशेष व्यवस्था कर रही है। देशभर के 66 स्टेशनोंसे करीबन 200 विशेष गाड़ियाँ चलाने का नियोजन आईआरसीटीसी के माध्यम से ‘आस्था विशेष’ के नाम से किया जा रहा है।

मित्रों, इन आस्था विशेष गाड़ियोंकी विशेषता पहले समझ लीजिए,

1: इन गाड़ियोंकी टिकट बुकिंग PRS पर उपलब्ध नही की जा रही है। केवल आईआरसीटीसी के बुकिंग ऍप, वेबसाइट पर ही बुकिंग उपलब्ध रहेगी।

2: यह टिकट “राउंड ट्रिप” अर्थात जाने-आने की रहेगी।

3: टिकट किराया में खानपान शुल्क, (खानपान विशेष रूप से शाकाहारी भोजन ही परोसा जाएगा) आरक्षण शुल्क, सुपरफास्ट शुल्क, सेवा शुल्क और जीएसटी सम्मिलित हैं।

4: उक्त समयसारणी में दर्शाए गए सभी स्टोपेजेस केवल तकनीकी स्टोपेजेस रहेंगे, अर्थात गाड़ी में केवल प्रारम्भिक स्टेशन से गन्तव्य स्टेशन की ही बुकिंग की जाएगी। सम्भवतः बीच के किसी स्टेशन से बुकिंग उपलब्ध नही रहेंगी।

5: गाड़ी पूर्णतः आरक्षित रहेंगी।

6: गाड़ियोंके बुकिंग्ज शुरू होने की तिथि दर्ज नही है।

इस कड़ी में आज हम NWR उत्तर पश्चिम रेलवे से निकलने वाली आस्था विशेष का ब्यौरा दे रहे है। यात्रीगण कृपया गाड़ियोंकी तिथि पर ध्यान दीजिएगा।

1: 09603 उदयपुर अयोध्या धाम उदयपुर आस्था विशेष

2: 09701 जयपुर अयोध्या धाम जयपुर आस्था विशेष

3: 04815 पाली मारवाड़ अयोध्या धाम पाली मारवाड़ आस्था विशेष

4: 04817 भगत की कोठी अयोध्या धाम भगत की कोठी आस्था विशेष

5: 04717 हिसार अयोध्या धाम हिसार आस्था विशेष

6: 04819 जोधपुर अयोध्या धाम जोधपुर आस्था विशेष

7: 04821 बाड़मेर अयोध्या धाम बाड़मेर आस्था विशेष

8: 04823 जैसलमेर अयोध्या धाम जैसलमेर आस्था विशेष

9: 04719 बीकानेर अयोध्या धाम बीकानेर आस्था विशेष

Uncategorised

नई गाड़ी : उधना – बान्द्रा टर्मिनस – उधना के बीच विशेष सुपरफास्ट

16 जनवरी 2024, मंगलवार, पौष, शुक्ल पक्ष, षष्टी, विक्रम संवत 2080

यात्रीगण की बढ़ती माँग को देखते हुए पश्चिम रेल प्रशासन ने सप्ताह में पाँच दिन, बान्द्रा टर्मिनस – उधना के बीच विशेष गाड़ी की घोषणा की है।

09056 उधना – बान्द्रा टर्मिनस सुपरफास्ट विशेष दिनांक 16 जनवरी से 28 फरवरी तक प्रत्येक मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को बान्द्रा टर्मिनस के लिए दोपहर 16:15 को रवाना होगी और शाम 20:30 को बान्द्रा टर्मिनस पहुँचेंगी।

09055 बान्द्रा टर्मिनस – उधना सुपरफास्ट विशेष दिनांक 17 जनवरी से 29 फरवरी तक प्रत्येक बुधवार, गुरुवार, शनिवार, रविवार और सोमवार को बान्द्रा टर्मिनस से उधना के लिए सुबह 09:50 को रवाना होगी और दोपहर 14:05 को उधना पहुँचेंगी।

गाड़ी को कोच संरचना : 08 स्लिपर, 06 द्वितीय श्रेणी साधारण जनरल, 02 एसएलआर कुल 16 कोच

स्टोपेजेस : बान्द्रा टर्मिनस से उधना के बीच यह विशेष गाड़ी, दोनों ओर से बोरीवली, विरार, बोइसर, वापी, वलसाड, बिलीमोरा, नवसारी स्टेशनोंपर रुकेगी।

समयसारणी :

चूँकि यह विशेष गाड़ी TOD विशेष है, अतिरिक्त यात्री किराया दर से चलाई जाएगी।

Uncategorised

मध्य रेल के पुणे – कोल्हापुर रेल मार्ग दोहरीकरण हेतु दिनांक 16 जनवरी को रेल ब्लॉक; 33 यात्री गाड़ियाँ बाधित रहेंगी।

16 जनवरी 2024, मंगलवार, पौष, शुक्ल पक्ष, षष्टी, विक्रम संवत 2080

सांगली – मिरज स्टेशनों के बीच दोहरीकरण के संबंध में कार्य हेतु, निम्नलिखित ट्रेनें 16/01/2024 को रद्द / शॉर्ट टर्मिनेट / शॉर्ट ओरिजिनेट की जा रही है।

पूर्णतः रद्द की जानेवाली गाड़ियाँ :

1: 01549 सांगली मिरज डेमू

2: 01548 कोल्हापुर मिरज डेमू

3: 01513 कोल्हापुर मिरज डेमू

4: 01545 कुरडुवाडी मिरज डेमू

5: 01546 मिरज कुरडुवाडी डेमू

6: 01523/24 पुणे मिरज पुणे विशेष (दोनों दिशाओँ में रद्द)

7: 01423/24 पुणे मिरज पुणे विशेष (दोनों दिशाओँ में रद्द)

अंशतः रद्द (शॉर्ट टर्मिनेटिंग) की जानेवाली गाड़ियाँ :

1: 16589 क्रांतिवीर रायण्णा सांगोला बेंगलुरु सिटी मिरज रानी चेन्नम्मा प्रतिदिन एक्सप्रेस JCO 15/1/24, बेंगलुरु से चलकर बेलगावी तक ही रहेगी आगे बेलगावी से मिरज तक रद्द रहेगी।

2: 17415 तिरुपति कोल्हापुर हरिप्रिया प्रतिदिन एक्सप्रेस JCO 15/1/24, बेंगलुरु से चलकर बेलगावी तक ही रहेगी आगे बेलगावी से मिरज तक रद्द रहेगी।

3: 22155 कलबुर्गी कोल्हापुर सुपरफास्ट प्रतिदिन JCO 16/1/24, कलबुर्गी से अरग तक चलेगी अरग से आगे कोल्हापुर तक रद्द रहेगी।

4: 11403 नागपुर कोल्हापुर 20 साप्ताहिक एक्सप्रेस JCO 16/1/24, नागपुर से कुरडुवाडी तक ही चलेगी से कुरडुवाडी कोल्हापुर के बीच रद्द रहेगी।

5: 11411 परली मिरज विशेष गाड़ी JCO 16/1/24, परली से अरग तक चलेगी अरग से आगे मिरज के बीच रद्द रहेगी।

6: 01550 कोल्हापुर सांगली डेमू JCO 16/1/24, कोल्हापुर से जयसिंहपुर के बीच ही चलेगी जयसिंहपुर से आगे सांगली के बीच रद्द रहेगी।

7: 01542 कोल्हापुर सातारा डेमू JCO 16/1/24, कोल्हापुर से जयसिंहपुर के बीच ही चलेगी जयसिंहपुर से आगे सातारा के बीच रद्द रहेगी।

8: 11425 पुणे कोल्हापुर डेमू JCO 16/1/24, पुणे से सातारा के बीच ही चलेगी सातारा से कोल्हापुर के बीच रद्द रहेगी।

9: 17332 श्री सिद्धरूढ स्वामी हुबली जंक्शन मिरज डेमू JCO 16/1/24, हुबली से शेडबल के बीच ही चलेगी शेडबल से मिरज के बीच रद्द रहेगी।

10: 01544 कोल्हापुर मिरज डेमू JCO 16/1/24, कोल्हापुर से जयसिंहपुर के बीच ही चलेगी जयसिंहपुर से मिरज के बीच रद्द रहेगी।

11: 07352 लोंडा मिरज डेमू JCO 16/1/24, लोंडा से शेडबल के बीच ही चलेगी शेडबल से मिरज के बीच रद्द रहेगी।

12: 17334 कैसल रॉक मिरज डेमू JCO 16/1/24, कैसल रॉक से शेडबल के बीच ही चलेगी शेडबल से मिरज के बीच रद्द रहेगी।

13: 11046 धनबाद कोल्हापुर दीक्षाभूमि साप्ताहिक एक्सप्रेस JCO 15/1/24, धनबाद से कुरडुवाडी तक ही चलेगी से कुरडुवाडी – कोल्हापुर के बीच रद्द रहेगी।

अंशतः रद्द (शॉर्ट ओरिजीनेटिंग) की जानेवाली गाड़ियाँ :

1: 16590 मिरज क्रांतिवीर रायण्णा सांगोला बेंगलुरु सिटी रानी चेन्नम्मा प्रतिदिन एक्सप्रेस JCO 16/1/24, अपने नियमित प्रारंभिक स्टेशन मिरज की जगह, बेलगावी स्टेशन से अपने नियमित प्रस्थान समयपर, बेंगलुरु के लिए रवाना की जाएगी।

2: 17416 कोल्हापुर तिरुपति हरिप्रिया प्रतिदिन एक्सप्रेस JCO 16/1/24, अपने नियमित प्रारंभिक स्टेशन कोल्हापुर की जगह, बेलगावी स्टेशन से अपने नियमित प्रस्थान समयपर, तिरुपति के लिए रवाना की जाएगी।

3: 22156 कोल्हापुर कलबुर्गी प्रतिदिन एक्सप्रेस JCO 16/1/24, अपने नियमित प्रारंभिक स्टेशन कोल्हापुर की जगह, अरग स्टेशन से अपने नियमित प्रस्थान समयपर, कलबुर्गी के लिए रवाना की जाएगी।

4: 11412 मिरज परली प्रतिदिन सवारी गाड़ी JCO 16/1/24, अपने नियमित प्रारंभिक स्टेशन मिरज की जगह, अरग स्टेशन से अपने नियमित प्रस्थान समयपर, परली के लिए रवाना की जाएगी।

5: 07351 मिरज लोंडा अनारक्षित एक्सप्रेस JCO 16/1/24, अपने नियमित प्रारंभिक स्टेशन मिरज की जगह, शेडबल स्टेशन से अपने नियमित प्रस्थान समयपर, लोंडा के लिए रवाना की जाएगी।

6: 01547 मिरज कोल्हापुर डेमू JCO 16/1/24, अपने नियमित प्रारंभिक स्टेशन मिरज की जगह, जयसिंगपुर स्टेशन से अपने नियमित प्रस्थान समयपर, कोल्हापुर के लिए रवाना की जाएगी।

7: 01543 मिरज कोल्हापुर डेमू JCO 16/1/24, अपने नियमित प्रारंभिक स्टेशन मिरज की जगह, जयसिंगपुर स्टेशन से अपने नियमित प्रस्थान समयपर, कोल्हापुर के लिए रवाना की जाएगी।

8: 17333 मिरज कैसल रॉक डेमू JCO 16/1/24, अपने नियमित प्रारंभिक स्टेशन मिरज की जगह, शेडबल स्टेशन से अपने नियमित प्रस्थान समयपर, कैसल रॉक के लिए रवाना की जाएगी।

9: 01541 सातारा कोल्हापुर डेमू JCO 16/1/24, अपने नियमित प्रारंभिक स्टेशन सातारा की जगह, जयसिंगपुर स्टेशन से अपने नियमित प्रस्थान समयपर, कोल्हापुर के लिए रवाना की जाएगी।

10: 11426 कोल्हापुर पुणे डेमू JCO 16/1/24, अपने नियमित प्रारंभिक स्टेशन कोल्हापुर की जगह, सातारा स्टेशन से अपने नियमित प्रस्थान समयपर, पुणे के लिए रवाना की जाएगी।

11: 17331 मिरज – श्री सिद्धरूढ स्वामी हुबली जंक्शन एक्सप्रेस JCO 16/1/24, अपने नियमित प्रारंभिक स्टेशन मिरज की जगह, शेडबल स्टेशन से अपने नियमित प्रस्थान समयपर, हुबली के लिए रवाना की जाएगी।

Uncategorised

फिर आई, स्टॉपेजेस के पुनर्बहाली करने की बहार!

15 जनवरी 2024, सोमवार, पौष, शुक्ल पक्ष, पंचमी, विक्रम संवत 2080

संक्रमण काल में बंद किए गए लगभग सारे स्टॉपेजेस, भारतीय रेलवे द्वारा पुनर्स्थापित किए जा रहे हैं। कुछ स्टोपेजेस यात्रिओंकी मांग के मद्देनजर भी बढ़ाए जा रहे है। आईए देखते है,

1: 20977/78 अजमेर दिल्ली कैंट अजमेर वंदे भारत एक्सप्रेस का गांधीनगर जयपुर में स्टॉपेज

2: 12321/22 हावड़ा छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई हावड़ा मेल का, धनबाद मंडल के परसाबाद में 15/1/2024 से दोनों दिशाओं में स्टॉपेज शुरू होगा।

3: 15159/60 छपरा दुर्ग छपरा प्रतिदिन एक्सप्रेस का माझगवाँ में स्टॉपेज

11071/72 लोकमान्य तिलक टर्मिनस बलिया लोकमान्य तिलक टर्मिनस कामायनी प्रतिदिन एक्सप्रेस का जटवार में स्टॉपेज

15205/06 लखनऊ जबलपुर लखनऊ चित्रकूट प्रतिदिन एक्सप्रेस का जटवार में स्टॉपेज

18205/06 दुर्ग नौतनवा दुर्ग साप्ताहिक एक्सप्रेस का मैहर में स्टॉपेज

(उपरोक्त स्टॉपेज अस्थाई रूप से 6 महीने की अवधि के लिए दिए गए है।)

4: 15053/54 लखनऊ छपरा लखनऊ प्रतिदिन एक्सप्रेस का करीमुद्दीनपुर स्टेशन पर स्टॉपेज

15231/32 बरौनी गोंदिया बरौनी प्रतिदिन एक्सप्रेस का यूसुफपुर में स्टॉपेज

उपरोक्त स्टोपेजेस की घोषणा हो चुकी है, तिथि की घोषणा स्थानीय रेल प्रशासन करेगा।

यात्रीगण, अस्थायी स्टोपेजेस का लाभ लेवे। रेल विभाग अस्थायी स्टोपेजेस से बढ़नेवाली आय पर लगातार नज़र रखती है। यदि स्टोपेजेस से उक्त स्टेशन की समुचित आय बढ़ती है, तो यह स्टोपेजेस को स्थायी में बदला जाता है।