7 जनवरी 2024, शनिवार, पौष, कृष्ण पक्ष, एकादशी, विक्रम संवत 2080
सूफी सन्त ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह अजमेर में दिनांक 08 जनवरी से 21 जनवरी तक उर्स रहने वाला है। इस उर्स में शामिल होने हेतु यात्रिओंकी भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने कुछ विशेष गाड़ियोंका आयोजन किया है।
1: 07227/28 तिरुपति अजमेर तिरुपतिएकल फेरा विशेष
07227 तिरुपति अजमेर विशेष दिनांक 16/1/24 को तिरुपति से रवाना होगी और 17/1/24 को पहुँचेंगी। वापसीमे 07228 अजमेर तिरुपति विशेष दिनांक 21/1/24 को अजमेर से रवाना होकर 23/1/24 को तिरुपति पहुँचेंगी।
07641 हुजुरसाहिब नान्देड़ से दिनांक 15/1/24 को निकल कर 16/1/24 को अजमेर पहुँचेंगी वापसीमे 07642 अजमेर से 20/1/24 को निकल कर 23/1/24 को हुजुरसाहिब नान्देड़ पहुँचेंगी।
3: 07131/32 मछलीपट्टनम मदार मछलीपट्टनम एकल फेरा विशेष
07131 विशेष मछलीपट्टनम से दिनांक 15/1/24 को रवाना होकर 17/1/24 को अजमेर, मदार को पहुँचेंगी। वापसी में 07132 विशेष मदार, अजमेर से दिनांक 21/1/24 को निकल कर 22/1/24 को मछलीपट्टनम को पहुँचेंगी।
4: 07125/26 सिकंदराबाद अजमेर हैदराबाद एकल फेरा विशेष
07125 विशेष सिकंदराबाद से दिनांक 15/1/24 को निकल 17/1/24 को अजमेर पहुँचेंगी। वापसी में 07126 विशेष दिनांक 20/1/24 को अजमेर से निकलेगी और 21/1/24 को सिकंदराबाद होते हुए हैदराबाद को जाएगी।
5: 07129/30 काचेगुड़ा मदार काचेगुड़ा एकल फेरा विशेष
07129 विशेष काचेगुड़ा से दिनांक 15/1/24 को रवाना होकर 17/1/24 को अजमेर, मदार पहुँचेंगी। वापसीमे 07130 विशेष मदार, अजमेर से दिनांक 20/1/24 को निकलेगी और 22/1/24 को काचेगुड़ा पहुँचेंगी।
पश्चिम रेलवे की उर्स विशेष
यात्रियों की सुविधा के लिए और अजमेर में उर्स महोत्सव के लिए यात्रा करने वाले अतिरिक्त यात्री यातायात को कम करने के लिए निम्नलिखित अतिरिक्त ट्रेनें संचालित की जाएंगी।
09019/09020 मुंबई सेंट्रल – अजमेर – मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन। ट्रेन 13/01/24 और 15/01/24 को 21:15 बजे मुंबई सेंट्रल से चलेगी और अगले दिन 14:45 बजे अजमेर पहुंचेगी।
09013/09014 वलसाड – अजमेर – वलसाड स्पेशल ट्रेन। ट्रेन 14/01/24 को 22:15 बजे वलसाड से चलेगी और अगले दिन 14:25 बजे अजमेर पहुंचेगी।
5 जनवरी 2024, शुक्रवार, पौष, कृष्ण पक्ष, नवमी, विक्रम संवत 2080
लोकशाही में चुनाव और अध्यात्म, भक्ति में कुम्भ मेला यह पुण्य, फल प्राप्ति के लिए बड़े पर्व माने जाते है। जब जब चुनावों की घोषणाएं होती है, मतदाता अपनी वर्षों पुरानी तपस्या रूपी सहनशीलता को संजोए, माँग रूपी वरदान का, उस तपस्या के फलप्राप्ति का वक्त आ गया है यह समझ जाता है।
हाल ही में मध्यप्रदेश राज्य के चुनाव सम्पन्न हुए। आचार संहिता लगने के पूर्व ही यह फलप्राप्ति के महत्तम योग रहते है। वैसे आश्वासन नामक दिलासा उप वरदान तो बारों मास, तिसियों दिन नेता गण मतदाताओं की झोलियों झेलाते रहते ही है, मगर यह वक्त आज और अभी की कगार वाला रहता है। मतदाता अक्सर इसी वक्त को भुनाने की आशा रखता है और अपनी नई, पुरानी, सम्भव, असम्भव सारी मांगे फलद्रुप होने की आशा रखता है।
अब हुवा यह है, गंगा तो बह गई और बुरहानपुर, खण्डवा वासी अपनी रेल स्टोपेजेस वाली मांगों के लिए तरसते रह गए। रेल स्टोपेजेस मिलने हेतु जो जो आवश्यक सम्पर्क थे, सारे आजमाए गए। रेल मुख्यालय, क्षेत्रीय मुख्यालय, मण्डल के आधिकारिक सूत्रों से लेकर छोटे-बड़े सभी नेतागण से पत्राचार किया गया। जवाब में किसी जगह से कोरा आश्वासन तो किसी जगह से ‘तपस्या जारी रखें’ ऐसे संकेत दिए गए।
दरअसल बुरहानपुर और खण्डवा दोनों ही जिला मुख्यालय है। बड़ी अनाज मण्डिया, कल-कारखाने, लाखोंकी संख्या में जनसंख्या, पर्यटन स्थलोंके लिए निकटतम रेल सम्पर्क अर्थात किसी मेल/एक्सप्रेस के स्टोपेजेस हेतु सारी आवश्यक मदों की पूर्तता यह दोनों शहर करते है। अब कोई इनकी गलती है, की इनका शहर बड़े जंक्शन से 50, 120 किलोमीटर पर है? स्टोपेजेस की माँग को अस्वीकृत करने के लिए इन शहरोंसे उक्त जंक्शन पर पहुंचने के लिए भी पर्याप्त और सुव्यवस्थित यातायात संसाधन उपलब्ध नही है।
वर्ष 2001 में आरम्भ की गई 11055/56 और 11059/60 गोरखपुर और छपरा गोदान एक्सप्रेस के स्टोपेजेस के लिए यह शहर वासी बीते 23 वर्षोँसे तरस रहे है। यूँ तो यह गाड़ी मध्य रेलवे के रैक से चलाई जाती है और प्रयागराज जंक्शन से छपरा, गोरखपुर गन्तव्य स्टेशनोंके बीच प्रत्येक 20, 25 किलोमीटर पर ठहराव लेती है। फिर ऐसी क्या वजह होगी की मध्य रेल प्रशासन अपने ही क्षेत्रीय दायरे में इन गाड़ियोंके स्टोपेजेस को मान्यता नहीं दे पा रहा है?
सौजन्य : indiarailinfo.com
इसके अलावा और भी कुछ गाड़ियाँ है, जिनके स्टोपेजेस की माँग प्रलम्बित है। संक्रमण काल मे बन्द कर दी गयी भुसावल – नागपुर एक्सप्रेस जो खण्डवा, इटारसी होकर चलती थी, उसे भी पुनर्स्थापित करने की आस इस क्षेत्र के रेल यात्री लगाए बैठे है।
चुनावों के दौरान बहुतसी माँगोंपर सहानुभूति पूर्वक विचार होता रहा है और मांगे मानी भी जाती रही है। मगर यह प्रतीक्षा ऐसी खींची की खत्म होने का नाम ही नही ले रही। यहाँतक की कोई पर्व इसे फलद्रुप नही कर पाया।
4 जनवरी 2024, गुरुवार, पौष, कृष्ण पक्ष, अष्टमी, विक्रम संवत 2080
कोई नया, बड़ा, नामचीन पधारता है तो स्वाभाविक है, पुराने गणमान्य के अस्तित्व हिल जाते है। अमूमन यही हो रहा है, नई वन्देभारत गाड़ियोंको समयसारणी में स्थापित करने के लिए। वन्देभारत गाड़ियाँ प्रीमियम श्रेणी की गाड़ियाँ है। इनकी समयसारणी ‘द डे रिटर्न’ एक दिन में फेरा कर लौटने वाली है। इनके प्रस्थान समय, गन्तव्य पर आगमन और फिर लौटना यह लगभग तय है। अतः नियमित समयसारणी में इनके लिए स्लॉट्स बनाना, सीधी सी बात है, पहले से चल रही गाड़ियोंकी स्थापित समयसारणी को विस्थापित करना। दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटरा और अमृतसर के बीच दो नई वन्देभारत गाड़ियोंका शुभारंभ होने जा रहा है और उन्हें शेड्यूल में सेट करने के लिए 46 गाड़ियाँ अनसेटल होने जा रही है।
चलिए देखते है, उन अनसेटल्ड गाड़ियोंकी सूची और उनके नए प्रस्तावित समय। यात्रीगण, गाड़ी क्रमांक और बदलाव लागू होने की तिथि पर अवश्य ध्यान देवे।
1: 15656 श्री माता वैष्णो देवी कटरा कामाख्या साप्ताहिक एक्सप्रेस JCO 10/1/2024
2: 12752 जम्मूतवी हुजूर साहिब नान्देड़ साप्ताहिक हमसफर JCO 07/1/2024
3: 19028 जम्मूतवी बान्द्रा टर्मिनस साप्ताहिक एक्सप्रेस JCO 08/1/2024
4: 22552 जालन्धर सिटी दरभंगा साप्ताहिक अंत्योदय एक्सप्रेस JCO 07/1/2024
5: 12926 अमृतसर मुम्बई सेंट्रल पश्चिम एक्सप्रेस प्रतिदिन JCO 05/1/2024
6: 15708 अमृतसर कटिहार एक्सप्रेस प्रतिदिन JCO 05/1/2024
7: 22706 जम्मूतवी तिरुपति साप्ताहिक हमसफर एक्सप्रेस JCO 05/1/2024
8: 14612 श्री माता वैष्णो देवी कटरा गाज़ीपुर सिटी साप्ताहिक एक्सप्रेस JCO 04/1/2024
9: 22317 सियालदाह जम्मूतवी साप्ताहिक हमसफर एक्सप्रेस JCO 08/1/2024
10: 12751 हुजुरसाहिब नान्देड़ जम्मूतवी हमसफ़र साप्ताहिक एक्सप्रेस JCO 05/1/2024
11: 19027 बान्द्रा टर्मिनस जम्मूतवी साप्ताहिक एक्सप्रेस JCO 06/1/2024
12: 15933 न्यु तिनसुकिया अमृतसर साप्ताहिक एक्सप्रेस JCO 09/1/2024
13: 12407 न्यु जलपाईगुड़ी अमृतसर कर्मभूमि एक्सप्रेस JCO 10/1/2024
14: 11057 मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस अमृतसर पठानकोट एक्सप्रेस प्रतिदिन JCO 05/1/2024
25: 19804 श्री माता वैष्णो देवी कटरा कोटा साप्ताहिक एक्सप्रेस JCO 07/1/2024
11450 श्री माता वैष्णो देवी कटरा जबलपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस JCO 10/1/2024
16318 श्री माता वैष्णो देवी कटरा कन्याकुमारी हिमसागर साप्ताहिक एक्सप्रेस JCO 08/1/2024
16788 श्री माता वैष्णो देवी कटरा तिरुनेलवेली नवयुग साप्ताहिक एक्सप्रेस JCO 04/1/2024
16032 श्री माता वैष्णो देवी कटरा पुरुच्ची थलाइवार डॉ एम जी रामचन्द्रन चेन्नई सेंट्रल अंडमान साप्ताहिक एक्सप्रेस JCO 05/1/2024
26: 22462 श्री माता वैष्णो देवी कटरा नई दिल्ली श्री शक्ति प्रतिदिन एक्सप्रेस JCO 07/1/2024
27: 04641 जालन्धर सिटी पठानकोट प्रतिदिन मेमू विशेष JCO 04/1/2024
28: 04480 पठानकोट जालन्धर सिटी प्रतिदिन विशेष JCO 04/1/2024
29: 04555 लुधियाना लोहियाना खास प्रतिदिन विशेष JCO 04/1/2024
30: 06979 एन एस दोआबा जालंधर सिटी विशेष JCO 04/1/2024
31: 04630 लोहियाना खास लुधियाना प्रतिदिन विशेष JCO 04/1/2024
32: होशियारपुर जालन्धर सिटी प्रतिदिन विशेष JCO 04/1/2024
33: 12449 मडगांव चंड़ीगढ़ द्विसाप्ताहिक गोवा सम्पर्क क्रांति एक्सप्रेस JCO 09/1/2024
34: 15012 चंड़ीगढ़ लखनऊ प्रतिदिन एक्सप्रेस JCO 04/1/2024
35: 12057 नई दिल्ली दौलतपुर चौक जनशताब्दी प्रतिदिन JCO 04/1/2024
36: 12460 अमृतसर नई दिल्ली प्रतिदिन इंटरसिटी JCO 04/1/2024
37: 12459 नई दिल्ली अमृतसर प्रतिदिन इंटरसिटी JCO 04/1/2024
38: 20807 विशाखापट्टनम अमृतसर त्रिसाप्ताहिक हीराकुड एक्सप्रेस JCO 05/1/2024
39: 12203 सहरसा अमृतसर त्रिसाप्ताहिक गरीबरथ एक्सप्रेस JCO 04/1/2024
40: 14507 दिल्ली जंक्शन फाजिल्का प्रतिदिन एक्सप्रेस JCO 04/1/2024
41: 04548 बठिण्डा अम्बाला कैंट प्रतिदिन विशेष एक्सप्रेस JCO 04/1/2024
42: 04532 अम्बाला कैंट सहारनपुर प्रतिदिन विशेष एक्सप्रेस JCO 04/1/2024
43: 12916 दिल्ली जंक्शन साबरमती ब्रॉड गेज प्रतिदिन आश्रम एक्सप्रेस JCO 04/1/2024
44: 04434 रेवाड़ी दिल्ली जंक्शन प्रतिदिन विशेष एक्सप्रेस JCO 04/1/2024
45: 04373 सहारनपुर देहरादून प्रतिदिन विशेष एक्सप्रेस JCO 04/1/2024
46: 04360 ऋषिकेश चन्दौसी प्रतिदिन विशेष एक्सप्रेस JCO 04/1/2024
यात्रीगण, उपरोक्त परिपत्रक में स्टेशन्स के कोड, मौजूदा समयसारणी और नियोजित तिथि और उक्त तिथि से बदलने वाली समयसारणी दी गयी है। गाड़ी की पूर्ण समयसारणी के जिस भाग में बदलाव होने जा रहा है, केवल वहीं हिस्सा परिपत्रक में दर्ज है इसका अर्थ यह है, जो भाग प्रस्तुत नही है, उसमे कोई बदलाव नही होगा वह समय यथावत ही रहेंगे। तदुपरान्त यात्रीगण से निवेदन है, रेलवे की हेल्पलाइन 139, अधिकृत वेबसाइटों और ऍप से समय के बारे में यथासंभव जानकारी ले कर अपनी रेल यात्रा का नियोजन करें।
3 जनवरी 2024, बुधवार, पौष, कृष्ण पक्ष, सप्तमी, विक्रम संवत 2080
कहा जा रहा है, देश भर के सभी महत्वपूर्ण स्टेशनोंसे अयोध्याधाम के लिए विशेष गाड़ियाँ चलनेवाली है। यह विशेष गाड़ियोंका सिलसिला जनवरी से मार्च तक चलेगा। इस कड़ी में सबसे पहले पूर्वतटीय रेलवे ECoR की ओर से दो गाड़ियोंका प्रस्ताव रेल मुख्यालय को भेजा गया है।
02803/04 विशाखापट्टनम गोरखपुर विशाखापट्टनम द्विसाप्ताहिक विशेष
पुरी दर्शननगर पुरी द्विसाप्ताहिक विशेष
चूँकि यह प्रस्ताव है अतः गाड़ियोंके परिचालन एवं आरक्षण प्रारम्भ होने की तिथियां अभी निश्चित की जानी है। श्री राम जी के दर्शन हेतु अयोध्याधाम जाने की अधीरता सभी यात्रिओंमें है, हम में भी है! प्रतीक्षा है, और भी गाड़ियाँ घोषित होने की और उनके बुकिंग्ज खुलने की तिथियोंकी। जल्द ही इस विषय की विस्तृत जानकारी लेकर मिलेंगे, तब तक राम राम! ☺️
3 जनवरी 2024, बुधवार, पौष, कृष्ण पक्ष, सप्तमी, विक्रम संवत 2080
रेल मुख्यालय ने 22940/39 बिलासपुर हापा बिलासपुर साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस का विस्तार हापा से आगे ओखा तक करने का निर्णय लिया है। हापा से आगे यह गाड़ी जामनगर, खम्भालीया और द्वारका स्टेशनोंपर ठहराव लेंगी।
सौजन्य : indiarailinfo.com
गाड़ी के बिलासपुर से हापा के बीच समयसारणी और परिचालन दिनोंमें कोई बदलाव नही किया गया है। केवल हापा स्टेशन पर आगमन / प्रस्थान समय आने के वजह से गंतव्य स्टेशन पर जो बफर मार्जिन समय दिया रहता है, उसे घटाकर कम किया गया है।
इस विस्तार से क्षेत्र को ओखा, द्वारका धाम की यात्रा करने हेतु 22905/06 शालीमार ओखा शालीमार साप्ताहिक सुपरफास्ट के अलावा एक ओर गाड़ी उपलब्ध हो गई है।
रेल मुख्यालय ने सम्बंधित रेल मण्डलोंको इस विस्तार को जल्द से जल्द लागू करने के निर्देश दिए है।