11 दिसम्बर 2023, सोमवार, मार्गशीर्ष, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी/चतुर्दशी, विक्रम संवत 2080
मध्य रेल के महाव्यवस्थापक GM एवं मुम्बई के मण्डल व्यवस्थापक DRM घटनास्थल पर स्थिति का जायज़ा लेते हुए
कसारा मालगाड़ी अवपतन (डिरेलमेंट) की ताजा स्थिति यह है, पटरी से उतरे डिब्बों को पुनर्स्थापित कर लिया गया है। एक एक कर के यात्री गाड़ियोंको मध्य रेल लाइन से मैन्युअल प्रणाली से निकाला जा रहा है।
पूर्वघोषित मार्ग परिवर्तन कर चलनेवाली गाड़ियोंको नियमित मार्ग से चलाने की घोषणा की गई है। वह गाड़ियाँ निम्नलिखित है,
1) 12165 लोकमान्य तिलक टर्मिनस – गोरखपुर जेसीओ 11.12.2023
2) 12171 लोकमान्य तिलक टर्मिनस – हरिद्वार वातानुकूल एक्सप्रेस जेसीओ 11.12.2023
3) 15017 लोकमान्य तिलक टर्मिनस – गोरखपुर काशी एक्सप्रेस जेसीओ 11.12.2023
4) 12859 मुम्बई – हावड़ा गीतांजली एक्सप्रेस जेसीओ 11.12.2023
5) 01140 मडगांव-नागपुर स्पेशल अब नियमित मार्ग पर चलेगी।
अपने प्रारम्भिक स्टेशन से पूर्णतः रद्द गाड़ियाँ : चूँकि कल दिनांक 10 दिसम्बर को मुम्बई से कुछ गाड़ियाँ रद्द की गई थी इसलिए वह गाड़ियाँ अपनी वापसी यात्रा में रैक की अनुपलब्धता के चलते रद्द की जा रही है। यात्रीगण, JCO की तिथि पर ध्यान दें,
बुलेटिन नं. 6
ट्रेनों का रद्दीकरण- जेसीओ तिथि 11/12/2023
1) 22224 शिरडी मुम्बई वन्देभारत एक्सप्रेस 2) 12071 मुम्बई जालना जनशताब्दी एक्सप्रेस 3) 11011 मुम्बई धुले एक्सप्रेस 4) 12110 मनमाड मुम्बई पंचवटी एक्सप्रेस
10 दिसम्बर 2023, रविवार, मार्गशीर्ष, कृष्ण पक्ष, द्वादशी/त्रयोदशी, विक्रम संवत 2080
रेल विभाग लगातार उक्त मामले में अपडेट दे रहा है।
11 मेल एक्सप्रेस गाड़ियोंको मार्ग परिवर्तन कर चलाए जाने की घोषणा की गई है। इसके अलावा, 4 मेल एक्सप्रेस गाड़ियाँ है, जो कल्याण स्टेशन से आगे/कल्याण स्टेशन के पास हैं, जिन्हें परावर्तित मार्ग पर लेना सम्भवतः मुश्किल हो रहा है। रेल विभाग के आला अफसर, कर्मचारी जुटे हुए है।
कसारा से इगतपुरी एक थाल घाट है जिसमें 3 रेल लाइनें हैं-
1) मालगाड़ी का पटरी से उतरना डाउन लाइन (कसारा से इगतपुरी दिशा लाइन) पर है, इसलिए डाउन लाइन की यातायात प्रभावित है।
2) पटरी से उतरने से बीच की लाइन का भी बाधित हुई है। मध्य लाइन को सुरक्षित बनाने के प्रयास जारी हैं, ताकी डाउन लाइन का कुछ यातायात (कसारा से इगतपुरी की ओर) शुरू किया जा सके।
3) अप लाइन (इगतपुरी से कसारा की ओर) पहले से फिट है। यह लाइन प्रभावित नहीं है, इसलिए इगतपुरी से कसारा तक रेल यातायात चालू है।
4) मेल एक्सप्रेस जो पहले से ही कल्याण से कसारा खण्ड में आगे बढ़ चुकी थी, जिन्हें अभी फिलहाल परावर्तित नहीं किया जा सक रहा है-
कल्याण – कसारा के बीच अटकीगाड़ियाँ :-
1) 12261 मुम्बई – हावड़ा दुरन्तो एक्सप्रेस- आसनगांव में 2) 11401 मुम्बई – आदिलाबाद नंदीग्राम एक्सप्रेस- कसारा में 3) 12173 लोकमान्य तिलक टर्मिनस – प्रतापगढ़ एक्सप्रेस- कसारा में 4) 12109 मुम्बई – मनमाड पंचवटी एक्सप्रेस- कल्याण के पास।
घाट सेक्शन में मध्य लाइन को 4 रुकी हुई ट्रेनों के चलाने के लिए उपयुक्त बनाने के प्रयास चल रहे हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि वे असुविधा सहन करें।
एक्सीडेंट रिलीफ वैन घटनास्थल पर पहुंची
परावर्तित की गई गाड़ियाँ :-
बुलेटिन नं. 1-
कसारा – टीजीआर3 सेक्शन में मालगाड़ी के पटरी से उतरने के कारण मेल एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन- ( JCO 10/12/23 से शुरू हो रही है। JCO गाड़ियोंके प्रारम्भिक स्टेशन से चलने की तिथि)-
1) 17612 मुम्बई – नांदेड़ राज्यरानी एक्सप्रेस- कल्याण-कर्जत-पुणे-दौंड-लातूर मार्ग से चलाई जा रही है।
2) 12105 मुम्बई गोंदिया विदर्भ एक्सप्रेस- कल्याण-पुणे-दौंड-मनमाड मार्ग से चलाई गई है।
3) 12137 मुम्बई – फिरोजपुर पंजाब मेल एक्सप्रेस दिवा-वसई-उधना-जलगांव मार्ग से चलाई गई है।
4) 12289 मुम्बई – नागपुर दुरंतो एक्सप्रेस- दिवा-वसई-उधना-जलगांव मार्ग से चलाई गई है।
बुलेटिन नं. 2 और 3 निम्नलिखित गाड़ियोंका मार्ग बदला गया है,
5) 12111 मुम्बई – अमरावती अम्बा एक्सप्रेस- कल्याण-पुणे-दौंड-मनमाड के रास्ते
6) 12809 मुम्बई – हावड़ा मेल – दिवा-वसई- उधना- जलगांव मार्ग से
7) 17057 मुम्बई – सिकंदराबाद देवगिरी एक्सप्रेस कल्याण-कर्जत-पुणे-दौंड-मनमाड मार्ग से
9) 18029 लोकमान्य तिलक टर्मिनस शालीमार एक्सप्रेस, दिवा-वसई-उधना-जलगांव मार्ग से
10) 12167 लोकमान्य तिलक टर्मिनस – वाराणसी एक्सप्रेस, दिवा-वसई- उधना-जलगांव मार्ग से
11) 12141 लोकमान्य तिलक टर्मिनस – पाटलिपुत्र एक्सप्रेस, दिवा-वसई- उधना-जलगांव मार्ग से।
हमारे संवाददाता उदय जोशी बुलेटीन्स पर नजरें जमाए है और हम इसी पोस्ट पर, उनके सहयोग से, लगातार अपडेट जारी करते रहेंगे।
बुलेटिन नं. 4 समय 22:10
12) 12132 शिरडी-दादर एक्सप्रेस दौंड-पुणे-लोनावाला-कल्याण-दादर के रास्ते चलाई जाएगी।
बुलेटिन नं. 5 समय 22:30
13) 11057 मुम्बई अमृतसर एक्सप्रेस- जेसीओ 10/12/23, कल्याण- कर्जत- लोनावाला- पुणे- दौंड- मनमाड मार्ग से
14) 22538 लोकमान्य तिलक टर्मिनस गोरखपुर कुशीनगर एक्सप्रेस, जेसीओ 11/12/23 कल्याण- कर्जत- लोनावाला- पुणे- दौंड- मनमाड मार्ग के माध्यम से
15) 20103 लोकमान्य तिलक टर्मिनस गोरखपुर एक्सप्रेस- जेसीओ 11/12/23 ठाणे- दिवा- वसई- भेस्तान- जलगांव मार्ग से
16) 12165 लोकमान्य तिलक टर्मिनस गोरखपुर एक्सप्रेस- जेसीओ 11/12/23 ठाणे- दिवा- वसई रोड- भेस्तान- जलगांव मार्ग से
17) 15017 लोकमान्य तिलक टर्मिनस गोरखपुर काशी एक्सप्रेस, जेसीओ 11/12/23- कल्याण- कर्जत- लोनावाला- पुणे- दौंड- मनमाड मार्ग से
18) 12171 लोकमान्य तिलक टर्मिनस हरिद्वार वातानुकूल एक्सप्रेस- जेसीओ 11/12/23 ठाणे- दिवा- वसई रोड -भेस्तान- जलगांव मार्ग से
19) 22177 मुम्बई वाराणसी महानगरी एक्सप्रेस- जेसीओ 11/12/23 कल्याण- कर्जत- लोनावाला- पुणे- दौंड- मनमाड मार्ग से 20) 12859 मुम्बई हावड़ा गीतांजली एक्सप्रेस- जेसीओ 11/12/23 कल्याण- कर्जत- लोनावाला- पुणे- दौंड- मनमाड मार्ग से
गाड़ियोंका प्रारम्भिक स्टेशन से रद्दीकरण– सभी जेसीओ 11/12/23-
1) 02139- मुम्बई नागपुर विशेष एक्सप्रेस 2) 17617 मुम्बई नांदेड़ तपोवन एक्सप्रेस 3) 22223 मुम्बई शिरडी वन्देभारत एक्सप्रेस 4) 12110 मनमाड मुम्बई पंचवटी एक्सप्रेस 5) 11012 धुले मुम्बई एक्सप्रेस
बुलेटिन 6 :
राहत की साँस ,
11401 मुम्बई -आदिलाबाद नंदीग्राम एक्सप्रेस जो कल्याण – कसारा के बीच फंसी थी उसे, 22:28 बजे कसारा से घाट मिडिल लाइन के माध्यम से निकाला गया। मैन्युअल अन-सिग्नल मूवमेंट ऑपरेशन से मध्य रेल लाइन को सुरक्षित बनाया गया है।
10 दिसम्बर 2023, रविवार, मार्गशीर्ष, कृष्ण पक्ष, द्वादशी/त्रयोदशी, विक्रम संवत 2080
उ रे NR में बाराबंकी – अयोध्या – शाहगंज – जाफ़राबाद रेल मार्ग दोहरीकरण अंतर्गत बाराबंकी रेल यार्ड रिमॉडलिंग हेतु 11 दिसम्बर 2023 से 16 जनवरी 2024 के बीच, छत्तीस दिनोंका रेल ब्लॉक लिया जा रहा है। उपरोक्त तिथियों में 44 मेल/एक्सप्रेस गाड़ियोंके फेरे पूर्णतः रद्द रहेंगे। 67 मेल/एक्सप्रेस गाड़ियाँ अपने नियमित रेल मार्ग में, बाराबंकी होकर नही गुजरेंगी, अन्य 7 अलग अलग मार्ग से चलाई जाएंगी। यात्रीगण से निवेदन है, कृपया निम्नलिखित परिपत्रक देख कर अपनी रेल यात्रा का नियोजन करें। परिपत्रक में गाड़ी क्रमांक, गाड़ी का नाम, प्रकार, ब्लॉक के अवधि में अवस्था, JCO गाड़ी के प्रारम्भिक स्टेशन से छूटने की तिथि एवं बाधित फेरों की संख्या इस तरह रचना की गई है।
पूर्णतः रद्द गाड़ियाँ :-
निम्नलिखित गाड़ियाँ अंशतः रद्द की जाएगी :-
अपने नियमित मार्ग से परिवर्तन कर के चलनेवाली गाड़ियाँ :-
परावर्तित मार्ग :- 1) अयोध्या – अयोध्या कैंट – सुल्तानपुर – प्रयागराज जंक्शन – कानपुर होकर चलनेवाली गाड़ियाँ
परावर्तित मार्ग :- 2) पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन – प्रयागराज जंक्शन – कानपुर होकर चलनेवाली गाड़ियाँ
परावर्तित मार्ग :- 3) लखनऊ – माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन – वाराणसी होकर चलनेवाली गाड़ियाँ
परावर्तित मार्ग :- 4) लखनऊ – सुल्तानपुर होकर चलनेवालीगाड़ियाँ
परावर्तित मार्ग :- 5) बुढ़वल – शहाजहाँपुर होकर चलनेवाली गाड़ियाँ
परावर्तित मार्ग :- 6) कानपुर – प्रयागराज जंक्शन – बनारस – वाराणसी सिटी – भटनी – गोरखपुर होकर चलनेवाली गाड़ियाँ
परावर्तित मार्ग :- 7) कानपुर – प्रयागराज जंक्शन – बनारस – वाराणसी सिटी – बलिया होकर चलनेवाली गाड़ियाँ
निर्धारित समयसारणी में नियंत्रण कर चलाई जानेवाली गाड़ियाँ :-
यात्रीगण अपनी रेल यात्रा का नियोजन करने से पूर्व रेलवे की हेल्पलाइन 139, अधिकृत वेबसाइट या ऍप से जानकारी ले लें।
09 दिसम्बर 2023, शनिवार, मार्गशीर्ष, कृष्ण पक्ष, द्वादशी, विक्रम संवत 2080
बहुप्रतीक्षित और मुम्बई आजमगढ़ मुम्बई साप्ताहिक एक्सप्रेस के शून्याधारित समयसारणी में रद्द किए जाने के बाद की गई लगातार माँग के ऐवज में मिली 15181/82 मऊ – लोकमान्य तिलक टर्मिनस – मऊ साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 16 दिसम्बर से मऊ जंक्शन से प्रत्येक शनिवार को और 18 दिसम्बर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस से प्रत्येक सोमवार को रवाना की जाएगी।
गाड़ी की कोच संरचना इस प्रकार है, 02 वातानुकूल टु टियर, 06 वातानुकूल थ्री टियर इकोनॉमी, 07 स्लिपर, 04 द्वितीय श्रेणी साधारण, 01 जनरेटर वैन और 01 एसएलआर कुल 21 LHB कोच रहेंगे।
09 दिसम्बर 2023, शनिवार, मार्गशीर्ष, कृष्ण पक्ष, द्वादशी, विक्रम संवत 2080
बरसों स्टॉपेज लेती हुई कोई यात्री गाड़ी फलाँ तिथि से न रुकने लगे या बरसों तक यात्रिओंकी जमी-जमाई, अप-डाउन की सेट हुई गाड़ी, अचानक से पूर्णतः रद्द की घोषणा हो जाए! बड़े जोर का झटका लगता है। ग़ैरउपनगरीय रेल में संक्रमण के बाद यह बात बहुत आम हो गयी है। यात्री गाड़ियोंसे रोजाना चलने वाले यात्रिओंके लिए अब रेल से जाना-आना करना दु:स्वप्न हो गया है। नियमित गाड़ियोंके समय बदल दिए गए है, स्टोपेजेस हटा दिए गए है या उन्हें पूर्णतः रद्द कर दिया गया है। उदाहरण देना, कहाँ कहाँ के दे भैया? प्रत्येक ज़ोन, हरेक मण्डल में ऐसी गाड़ियाँ मिल जाएंगी और पीड़ित यात्री भी।
जाहिर सी बात है, प्रश्न ठेठ संसद में पहुंच गया। विद्यमान सांसद ने सीधे रेल मन्त्री से जवाब चाहा और यह वीडियो देखिए, बड़ा वायरल हुवा है।
रेल मन्त्री स्पष्ट शब्दोंमें कह रहे है, रखरखाव कार्य हेतु ‘मेंटेनेंस ब्लॉक’ के लिए कुछ गाड़ियोंको विविक्षित समय से पहले निकालने के लिए समयसारणी में बदलाव किया गया या स्टोपेजेस हटाए गए और कुछ गाड़ियोंमे इस तरह के बदलाव सम्भव नही थे उन्हें पूर्णतः रद्द कर दिया गया, हटा दिया गया। आगे एक आश्वासन भी दिया जा रहा है, रेल इन्फ्रास्ट्रक्चर मान्यता देता है तो स्टोपेजेस या बन्द हुई गाड़ियाँ पुनः स्थापित की जा सकती है।
उदाहरण देते वक्त रेल मन्त्री जी ने सड़क यातायात का उल्लेख किया। सड़क यातायात में वाहन ‘डाइवर्जन’ का उपयोग सहजता से कर लेते है जो रेल यातायात में कदापी सम्भव नही है।
सुरक्षा और रखरखाव के लिए रेल ब्लॉक के लिए किसी भी यात्री को कोई आपत्ति नही हो सकती मगर… ! मगर, यह रेल ब्लॉक की अवधि, बदला हुवा परिचालन की जानकारी यात्रियों तक समुचित समय एवं यथायोग्य तरीके से पहुंचनी आवश्यक है। होता यह है, मात्र 24 घण्टे पूर्व रेल ब्लॉक लिया जाता है और यात्री गाड़ियाँ पिटती है, यात्री घण्टो परेशान होते है। यात्रिओंको बिल्कुल विश्वास में नही लिया जाता यह सबसे बड़ी दिक्कत है। परिवार एवं सामान के साथ चलनेवाले यात्री को कह दिया जाता है, फलाँ गाड़ी अपने गंतव्य तक नही जाएगी या परावर्तित मार्ग से जाएगी, वह बेचारा क्या करें?
कई बार ऐसे होता है, गाड़ियाँ ब्लॉक के अनुसार रद्द बताई जाती है और मात्र कुछ समयावधिसे पहले उन्हें पुनर्स्थापित कर दिया जाता है। विशेष गाड़ियोंका तो परिचालन कभी समयसारणी के अनुसार होता ही नही। यह गाड़ियाँ 24/36 घण्टों तक की देरी से भी चलते रहती है। हफ़्तों, महीनों पहले किए आरक्षण ऐन यात्रा के समय फुस्स हो जाते है। गाड़ियाँ रद्द या देरी से चलती है जिससे यात्री के किसी काम की नही रहती।
कुल मिलाकर यह रेल का खेल, खेला बनकर रह गया है। यात्री परेशान हो रहे है और रेल मन्त्री रेल बुनियादी सुधारोंकी दुहाई दे रहे है। एक बात समझना जरूरी है, रेल सेवा यात्रिओंके लिए है या यात्री रेल सेवा के लिए है? जिस तरह यात्रिओंका बड़ा तबक़ा सड़क यातायात की तरफ़ रुख कर रहा है और केवल मजबूरी में ही रेल यातायात को प्राधान्य दे रहा है, वह दिन दूर नही मालवहन की तरह यात्री सेवा से भी रेल विभाग पिछड़ जाएगा।
वैसे भी रेल विभाग आम यात्रिओंके वर्ग, द्वितीय जनरल और स्लिपर क्लास को धीरे धीरे मेल/एक्सप्रेस गाड़ियोंसे लगातार कम करते जा रहा है। रेल सेवा ‘एलाइट’ वर्ग, हवाई यात्रा करनेवाले यात्रिओंके मद्देनजर बनती जा रही है। वन्देभारत, वन्दे मेट्रो, वन्दे स्लिपर और नियमित गाड़ियोंसे नदारद होते ग़ैरवातानुकूल कोच, इसका सीधा उदाहरण ही तो है।
एक अभ्यास में बताया गया है, यात्री आजकल वातानुकूल कोच से यात्रा को प्राधान्य दे रहे है। भई, जब ग़ैरवातानुकूल कोच ही नही रहेंगे या नाममात्र रहेंगे तो यात्री बेचारा क्या करें?
रेल विभाग को चाहिए, जितनी सवारी गाड़ियाँ बन्द कर रखे है, उन्हें यथासंभव शुरू करवाए। चूँकि उन्हें मेल/एक्सप्रेस में पहले ही बदल चुके है अतः किराए से कम आय का बहाना तो चलने से रहा। बात ब्लॉक की है तो समयसारणी बदलिए, मगर गाड़ियाँ बन्द करना यह ठीक नही। दूसरा नियमित गाड़ियोंमे ग़ैरवातानुकूल कोचोंको बढ़ने की छोड़िए कमसे कम उन्हें जितने पहले उपलब्ध थे उनकी संख्या कायम करें। वातानुकूलित दफ़्तरोंमें बैठे या हवाई जहाजोंसे घूमने वाले उच्चवर्गीयों के सर्वे से आम जनता सिर्फ प्रताड़ित ही हो रही है। ज्ञात रहे, रेल विभाग अपनी बुनियादी संरचना में जो भी व्यापक और आधुनिक बदलाव कर रही है, वह उनतक पहुंच नही रहा, उन्हें सुख का अनुभव तो करा नही रहा बल्कि परेशानी और हैरत का सबब बन रहा है।