Uncategorised

वरिष्ठ नागरिक रेल किराया रियायत सिरे से खारिज, क्योंकी रेल विभाग तो प्रत्येक यात्री को रेल किराए में रियायत दे रहा है! : रेल मन्त्री अश्विनी वैष्णव

11 मार्च 2026, मंगलवार, चैत्र, कृष्ण पक्ष, अष्टमी, विक्रम संवत 2082

आज लोकसभा में रेल सम्बन्धी विविध सवालों के उत्तर देते हुए केंद्रीय रेल, सूचना और प्रसारण और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री, श्री अश्विनी वैष्णव ने हमेशा उठते हुए वरिष्ठ नागरिकोंको संक्रमण पूर्व मिलती रेल किरायोंकी रियायत पर पूर्णविराम लगा दिया है।

दरअसल कुछ दिनों पहले वन्देभारत स्लिपर के किरायोंपर रखी गई गोपनीयता पर चर्चा शुरू थी। उस पर यह निम्नलिखित खुलासा,

रेलवे किरायों को ‘व्यापारिक गोपनीयता’ (Trade Secret) नहीं मानता; यात्री किराया युक्तिकरण, संशोधन आदि में समय-समय पर किए जाने वाले किसी भी बदलाव को व्यापक रूप से प्रकाशित किया जाता है: श्री अश्विनी वैष्णव

वंदे भारत स्लीपर का किराया ₹2.40 से ₹3.80 प्रति PKM के बीच है, जो चीन, जापान और फ्रांस में ऐसी ही सेवाओं के मुकाबले काफी कम है, जहाँ यह किराया ₹7.00 से ₹20.00 प्रति किलोमीटर के बीच होता है।

भारतीय रेलवे ने 2024-25 में यात्री टिकटों पर ₹60,239 करोड़ की सब्सिडी दी, जो रेलवे से यात्रा करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को औसतन 43% की रियायत के बराबर है। (टिकिटों पर छपे रेलवे द्वारा 57% किराया वसूले जाने की नोट याद कर लीजिए!)

रेलवे स्लीपर, 3AC/2AC और आरक्षित सीटिंग श्रेणियों में वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांग व्यक्तियों, 45 वर्ष से अधिक उम्र की महिला यात्रियों और गर्भवती महिलाओं के लिए प्राथमिकता वाली निचली बर्थ और विशेष कोटा उपलब्ध कराता है। (वरिष्ठ नागरिकों के लिए रेल विभाग फिलहाल यह योगदान दे रही है।)

रेल मंत्रालय टिकट के किराए को “व्यापारिक गोपनीयता” (Trade Secret) नहीं मानता है। यात्री सेवाओं की सभी श्रेणियों के किरायों से संबंधित जानकारी व्यापक रूप से प्रकाशित की जाती है और सार्वजनिक रूप से उपलब्ध है।

भारतीय रेलवे ने 2024-25 में यात्री टिकटों पर ₹60,239 करोड़ की सब्सिडी दी। यह रेलवे से यात्रा करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को औसतन 43% की रियायत के बराबर है। दूसरे शब्दों में, यदि सेवा प्रदान करने की लागत ₹100 है, तो टिकट की कीमत केवल ₹57 होती है। यह सब्सिडी सभी यात्रियों के लिए जारी है। इसके अलावा, इस सब्सिडी राशि से भी अधिक रियायतें कई श्रेणियों के लिए जारी हैं, जैसे कि दिव्यांग व्यक्तियों (दिव्यांगजनों) की 4 श्रेणियां, रोगियों की 11 श्रेणियां और छात्रों की 8 श्रेणियां। पूरी पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए, यात्री किराए के विभिन्न घटकों (मूल किराया, आरक्षण शुल्क, सुपरफास्ट शुल्क, GST, आदि) का विवरण यात्री टिकटों पर प्रदर्शित किया जाता है; इन्हें भौतिक और डिजिटल रूप में किराया तालिकाओं के तौर पर प्रकाशित किया जाता है, और ये कम्प्यूटरीकृत टिकटिंग प्रणालियों (यात्री आरक्षण प्रणाली, अनारक्षित टिकटिंग प्रणाली), मोबाइल एप्लिकेशन (RailOne), आदि पर उपलब्ध/प्रदर्शित होते हैं।

इसके अलावा, यात्री किराए के युक्तिकरण, संशोधनों आदि में समय-समय पर किए गए किसी भी बदलाव से संबंधित जानकारी भी व्यापक रूप से प्रकाशित की जाती है। एक सार्वजनिक स्वामित्व वाले उद्यम के रूप में, भारतीय रेल सेवाओं को आर्थिक रूप से टिकाऊ तरीके से प्रदान करने के लिए लोगों और संसद के प्रति पूरी तरह से जवाबदेह है। यात्री किराए का निर्धारण सेवा की लागत, परिवहन के अन्य साधनों से प्रतिस्पर्धा, वहनीयता आदि को ध्यान में रखकर किया जाता है।

भारतीय रेल यात्रियों की सुविधा के लिए, जिसमें वरिष्ठ नागरिक और दिव्यांग व्यक्ति भी शामिल हैं, विभिन्न सुविधाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहती है। वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग व्यक्तियों को प्रदान की जाने वाली कुछ सुविधाएं इस प्रकार हैं:

i. दिव्यांग व्यक्तियों (PwDs), वरिष्ठ नागरिकों, और 45 वर्ष तथा उससे अधिक आयु की महिला यात्रियों को स्वचालित रूप से निचली बर्थ (lower berths) का आवंटन—भले ही उन्होंने कोई विकल्प न चुना हो—बशर्ते बर्थ उपलब्ध हों।

ii. वरिष्ठ नागरिकों, 45 वर्ष और उससे अधिक आयु की महिला यात्रियों, तथा गर्भवती महिलाओं के लिए—ट्रेन में उस श्रेणी के कोचों की संख्या के आधार पर—स्लीपर श्रेणी के प्रत्येक कोच में छह से सात निचली बर्थों का; वातानुकूलित 3-टियर (3AC) श्रेणी के प्रत्येक कोच में चार से पांच निचली बर्थों का; और वातानुकूलित 2-tier (2AC) श्रेणी के प्रत्येक कोच में तीन से चार निचली बर्थों का एक संयुक्त कोटा आरक्षित करना।

iii. राजधानी/शताब्दी टाइप की ट्रेनों सहित मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों में दिव्यांग लोगों और उनके अटेंडेंट के लिए रिज़र्वेशन कोटा इस तरह तय किया जाएगा:-

स्लीपर क्लास में चार बर्थ (जिसमें दो लोअर और दो मिडिल बर्थ शामिल हैं)

3AC/3E में चार बर्थ (जिसमें दो लोअर और दो मिडिल बर्थ शामिल हैं)

ट्रेन में उस क्लास के दो से ज़्यादा कोच होने पर रिज़र्व सेकंड सिटिंग (2S)/एयर कंडीशन्ड चेयर कार (CC) में चार सीटें।

iv. ट्रेन में खाली होने वाली लोअर बर्थ सीनियर सिटिज़न्स, दिव्यांग लोगों या गर्भवती महिलाओं (जिन्हें मिडिल/अपर बर्थ दी गई है) को प्रायोरिटी पर दी जाएंगी।

पहली वंदे भारत स्लीपर सर्विस यानी 27575/27576 हावड़ा- कामाख्या वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस 22.01.2026 से शुरू की गई है। वंदे भारत स्लीपर सेवाओं सहित नई ट्रेन सेवाओं का प्रसार एक सतत प्रक्रिया है, जो विभिन्न कारकों पर निर्भर करती है, जिनमें शामिल हैं-

उस सेक्शन की क्षमता

पथ की उपलब्धता

आवश्यक रोलिंग स्टॉक की उपलब्धता

रोलिंग स्टॉक के लिए मिलान करने वाले बुनियादी ढांचे की उपलब्धता

रेलवे पटरियों और अन्य संपत्तियों की रखरखाव आवश्यकता।

सेक्शन की अधिभोग और यातायात आवश्यकता

यात्रियों के यात्रा अनुभव को बेहतर बनाने के लिए, वंदे भारत स्लीपर को आधुनिक कोच प्रदान किए गए हैं जिनमें उन्नत सुरक्षा विशेषताएं और यात्री सुविधाएं हैं जैसे जर्क-फ्री अर्ध स्थायी कपलर, कवच, उच्च त्वरण, बेहतर अग्नि सुरक्षा मानक, सील्ड गैंगवे, सभी कोचों में सीसीटीवी, इमरजेंसी टॉक-बैक यूनिट केंद्रीकृत कोच निगरानी प्रणाली आदि।

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का किराया संरचना प्रति यात्री-प्रति किलोमीटर की दर पर आधारित है GST को छोड़कर 1000 km की दूरी के लिए इंडिकेटिव किराया 3 AC के लिए ₹2400 है।

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन पैसेंजर सर्विस की एक अलग कैटेगरी है जिसमें ऑल इनक्लूसिव किराया है और इस ट्रेन में RAC टिकट का कोई प्रोविज़न नहीं है। वेटिंग लिस्ट वाले पैसेंजर को कन्फर्मेशन मिलता है जब कन्फर्म पैसेंजर टिकट कैंसिल करते हैं। इसलिए पैसेंजर के लिए सर्विस आसानी से मिल जाती हैं।

रेलवे हमेशा समाज के सभी तबकों को सस्ती सर्विस देने की कोशिश करता है। इसलिए, यह समाज के अलग-अलग तबकों की यात्रा की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए अलग-अलग कैटेगरी की ट्रेन सर्विस चलाता है, जिसमें समाज के पिछड़े तबके को फायदा पहुंचाने के लिए कम किराए वाली ट्रेनें और बेहतर सुविधाओं वाली ट्रेनें भी शामिल हैं।

इंडियन रेलवे का किराया दुनिया के दूसरे देशों के मुकाबले सबसे कम है। वंदे भारत स्लीपर का किराया ₹2.40 से ₹3.80 प्रति PKM के बीच है, जो चीन, जापान और फ्रांस जैसे देशों में इसी तरह की सर्विस के किराए से बहुत कम है, जहाँ यह ₹7.00 से ₹20.00 प्रति PKM है।

Uncategorised

अब बारी तमिलनाडु, केरलम की..

08 मार्च 2026, रविवार, चैत्र, कृष्ण पक्ष, पंचमी, विक्रम संवत 2082

नई गाड़ियाँ, अतिरिक्त स्टोपेजेस यह सब बिन माँगे, विनासायास मिलने के लिए क्षेत्र में एक विशेष अवसर रहना चाहिए, और वह अवसर उपरोक्त राज्योंमें बस आ ही गया है।😊

लीजिए नई साप्ताहिक अमृतभारत एक्सप्रेस जो चलेंगी पोडणुर से धनबाद के बीच और एक नई गाड़ी चलेंगी तिरुनेलवेली से मंगालुरु के बीच मदुरै होकर। आइए, जानते है विस्तृत जानकारी

16619/20 पोडणुर धनबाद पोडणुर साप्ताहिक अमृतभारत एक्सप्रेस

16619 अमृतभारत एक्सप्रेस पोडणुर से प्रत्येक शनिवार को सुबह 6:15 को रवाना होकर सोमवार प्रातः 4:00 धनबाद पहुँचेंगी। वापसी में 16620 अमृतभारत एक्सप्रेस प्रत्येक सोमवार को दोपहर 14:00 बजे धनबाद से रवाना होकर बुधवार को सुबह 11:20 को पोडणुर पहुँचेंगी।

स्टोपेजेस : पोडणुर, कोयम्बटूर, तिरुप्पुर, इरोड़, सेलम, जोलारपट्टी, काटपाडी, तिरुत्तनी, रेनिगुंटा, नेल्लूर, ऑंगल, विजयवाड़ा, इलुरु, राजमुंदरी, सामलकोट, दुव्वाड़ा, सिम्हाचलम उत्तर, कोट्टावलासा, विजियानगराम, बोबिली, पार्वतीपुरम, रायगड़ा, मुनिगुड़ा, केसिंगा, टिटलागढ़, बलांगीर, बारगढ़ रोड, संबलपुर, झारसुगुड़ा, रौरक़ेला, हटिया, राँची, मुरी, बोकारो स्टील सिटी, चन्द्रपुरा, कत्रासगढ़, धनबाद

16707/08 मंगालुरु तिरुनेलवेली मंगालुरु साप्ताहिक एक्सप्रेस

कोच संरचना : 01 वातानुकूल टू टियर, 02 वातानुकूल थ्री टियर, 08 स्लिपर, 04 द्वितीय साधारण, 01 एसएलआर कुल 17 LHB कोच

स्टोपेजेस : मंगालुरु जंक्शन, कासरगोड, कन्हानगढ़, कण्णूर, ठल्लाशेरी, वडक्करा, कोझिकोड, तिरुर, शोरणुर, पालक्कड़, पालक्कड़ टाउन, कोलेनगोड़े, पोलाच्ची, उद्मलपेट, पलानी, ओडमछत्रं, डिंडीगुल, मदुरै, विरुदुनागर, सातुर, कोविलपट्टी, तिरुनेलवेली

Uncategorised

52 जोड़ी गाड़ियोंको असम में प्रायोगिक तौरपर स्टोपेजेस दिए जा रहे है।

03 मार्च 2026, मंगलवार, फाल्गुन, शुक्ल पक्ष, पूर्णिमा, विक्रम संवत 2082

रेल प्रशासन ने निम्नलिखित परिपत्र जारी कर 52 जोड़ी यात्री गाड़ियोंको पूर्वोत्तर सीमान्त रेलवे NFR क्षेत्र में, असम राज्य के रेलवे स्टेशनोंपर स्टोपेजेस देने की सूचना प्रस्तुत की है। यह सभी स्टोपेजेस प्रायोगिक तौर पर दिए गए है और इन स्टेशनोंकी टिकट बिक्री पर निगरानी रखने की भी सूचना सम्बंधित रेल विभाग को दी जा रही है।

Uncategorised

छह जोड़ी TOD गाड़ियाँ नियमित की जा रही है।

01 मार्च 2026, रविवार, फाल्गुन, शुक्ल पक्ष, त्रयोदशी, विक्रम संवत 2082

जाहिर सी बात है, लाभार्थी चुनाव क्षेत्र ही है। 😊

पहले यह समझ लें की TOD याने क्या और इन्हें नियमित गाड़ियोंमे बदला गया याने यात्रिओंका कैसा लाभ हुवा है?

TOD, ट्रेन ऑन डिमाण्ड अर्थात कुल मिलाकर ऐसी विशेष गाड़ी जिसका यात्री किराया सीधे तत्काल रेट से लगाया जाता है और समयसारणी का समय पालन, लगभग न के बराबर। अब जब इन्हें नियमित किया जा रहा है तो विशेष किराए घट कर सर्वसाधारण किराया तालिका के अनुसार किराए लगेंगे। समयपालन अचूकता से होगा, गाड़ी समयपर चलने की संभावनाएं ज्यादा रहेगी। निम्नलिखित सभी TOD गाड़ियाँ उनके अग्रिम आरक्षण अवधी या उक्त क्षेत्रीय रेलवे को जो उपयुक्त हो उस तिथीसे शुरू कर दी जाएगी।

1: पूर्व विशेष गाड़ी 04653/54 अमृतसर न्यू जलपाईगुड़ी अमृतसर TOD एक्सप्रेस को 14663/64 न्यु जलपाईगुड़ी अमृतसर न्यु जलपाईगुड़ी अमृतभारत साप्ताहिक एक्सप्रेस में बदला जा रहा है।

2 : पूर्व विशेष गाड़ी 07225/26 चारलापल्ली शालीमार चारलापल्ली TOD एक्सप्रेस को 17065/66 चारलापल्ली शालीमार चारलापल्ली अमृतभारत साप्ताहिक एक्सप्रेस में बदला जा रहा है।

3 : पूर्व विशेष गाड़ी 08007/08 शालीमार भाँजपुर शालीमार TOD एक्सप्रेस को 18015/16  शालीमार भाँजपुर शालीमार द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस में बदला जा रहा है।

4: पूर्व विशेष गाड़ी 08011/12 भाँजपुर पुरी भाँजपुर TOD एक्सप्रेस को 18017/18 भाँजपुर पुरी भाँजपुर द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस में बदला जा रहा है।

5: पूर्व विशेष गाड़ी 08539/40 विशाखापट्टनम कोलम विशाखापट्टनम TOD एक्सप्रेस को 18501/02 विशाखापट्टनम कोलम विशाखापट्टनम साप्ताहिक एक्सप्रेस में बदला जा रहा है।

6: पूर्व विशेष गाड़ी 07229/30 हैदराबाद कन्याकुमारी हैदराबाद TOD विशेष को 17069/70 हैदराबाद कन्याकुमारी हैदराबाद साप्ताहिक एक्सप्रेस में बदला जा रहा है।

Uncategorised

नान्देड़ वन्देभारत की समयसारणी में होगा बदलाव

28 फरवरी 2026, शनिवार, फाल्गुन, शुक्ल पक्ष, द्वादशी, विक्रम संवत 2082

20705/06 हुजुरसाहिब नान्देड़ छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस हुजुरसाहिब नान्देड़ वन्देभारत एक्सप्रेस की समयसारणी में जल्द ही सकारात्मक बदलाव किया जाने वाला है।

उक्त बदलाव से 20705 नान्देड़ मुम्बई वन्देभारत एक्सप्रेस 1800 सेकण्ड स्पीड-अप होंगी। वर्तमान समयसारणी के अनुसार सुबह 5:00 बजे नान्देड़ से चलकर दोपहर 14:25 को मुम्बई पहुँचती है, जो बदलाव के बाद नान्देड़ से सुबह 5:20 को रवाना होकर 14:15 को मुम्बई पहुँचेंगी।

वापसी में 20706 मुम्बई नान्देड़ वन्देभारत एक्सप्रेस भी 1800 सेकण्ड स्पीड-अप होंगी। वर्तमान समयसारणी के अनुसार दोपहर 13:10 बजे मुम्बई से चलकर रात 22:50 को नान्देड़ पहुँचती है, जो बदलाव के बाद मुम्बई से दोपहर 13:15 को रवाना होकर रात 22:25 को नान्देड़ पहुँचेंगी।

वर्तमान समयसारणी के साथ ही मुख्यालय द्वारा स्वीकृत समयसारणी निम्नप्रकार से है,

गौरतलब यह है, समयसारणी के उपरोक्त बदलाव ARP अर्थात अग्रिम आरक्षण अवधि याने अमूमन 60 दिनोंके बाद लागू की जा सकती है। यूँ समझिए की 01 मई 2026 से यह बदलाव लागू हो सकते है।