Uncategorised

बड़ी खबर : हैदराबाद – सोलापुर के बीच प्रतिदिन इण्टरसिटी विशेष

23 अप्रैल 2023, रविवार, वैशाख, शुक्लपक्ष, चतुर्थी, विक्रम संवत 2080

रेल प्रशासन एक अच्छी सोच के साथ आगे बढ़ रही है। हम पहले से कहते आये है, रेल्वेने कम अन्तर की डेमू, मेमू एवं इण्टरसिटी गाड़ियोंपर प्राधान्य पूर्वक काम करना होगा। जिस कदर लम्बी दूरी की गाड़ियोंसे ग़ैरवातानुकूल कोचेस कम किये जा रहे, साथ ही स्टापेजेस भी रद्द करने का सिलसिला चला था ऐसे मे छोटी, कम अन्तर की इण्टरसिटी गाड़ियाँ चले यह आवश्यक भी हो जाता है।

07003/04 हैदराबाद – सोलापुर – हैदराबाद प्रतिदिन इण्टरसिटी विशेष दिनांक 24 अप्रैल से 14 मई तक चलाई जाएगी। गाड़ी की संरचना में 01 वातानुकूल कुर्सी यान, 11 द्वितीय श्रेणी साधारण (जनरल) और 02 एसएलआर कोच रहेंगे।

आशा करते है, यह गाड़ी सीमित अवधितक न रहकर सदा के लिए नियमित हो जाये।

Uncategorised

धुळे – दादर – धुळे त्रिसाप्ताहिक विशेष इण्टरसिटी की सूचना जारी!

23 अप्रैल 2023, रविवार, वैशाख, शुक्लपक्ष, चतुर्थी, विक्रम संवत 2080

लीजिए धुळेकर, आपकी ख्वाहिश को पंख लग गए है! ☺️ रेल प्रशासन ने धुळे – दादर के बीच सप्ताह में तीन दिन चलनेवाली इण्टरसिटी विशेष गाड़ी की सूचना जारी कर दी है। बस देखना है, अब क्षेत्रीय और मण्डल इसपर कितने जल्द काम कर यात्री सेवा को पटरी पर ले आता है।

परिपत्रक के अनुसार 01066 धुळे दादर विशेष प्रत्येक सोमवार, मंगलवार एवं शनिवार को चलेगी और वापसीमे 01065 दादर धुळे विशेष प्रत्येक रविवार, सोमवार एवं शुक्रवार को चलेगी। अपनी यात्रा के दौरान यह गाड़ी शिरुड, जामदा, चालीसगांव, नांदगांव, मनमाड़, लासलगांव, निफाड़, नाशिक रोड, इगतपुरी, कल्याण एवं ठाणे इन स्टेशनोंपर रुकेंगी। फिलहाल यह समयसारणी संक्षिप्त है और रेल विभाग अपनी विस्तृत सूचना में समय बदलाव भी कर सकती है।

धुळे से दादर के लिए 11057/58 पठानकोट एक्सप्रेस में प्रतिदिन स्लिप कोच सेवा चलती थी। चूँकि रेल प्रशासन की गाड़ियोंके यात्राओं के दौरान बीच के स्टेशनोंपर शंटिंग बन्द करने नीति बनी और देशभर की तमाम स्लिप कोच, लिंक एक्सप्रेस गाड़ियाँ बन्द कर दी गयी। इसमे कई सारे शाखा स्टेशनोंकी बड़े शहरों, महानगरों को जोड़नेवाली यात्री सेवाएं बन्द हो गयी। हालाँकि रेल प्रशासन ने उसके ऐवज में साप्ताहिक, त्रिसाप्ताहिक सीधी गाड़ियाँ शुरू करी है। धुळे से मुम्बई को जोड़ने का यह प्रयास इसी नीति की देन है।

खैर, यह रेल प्रशासन से जारी सूचना है और क्षेत्रीय, मण्डल मुख्यालय इस पर काम कर अपनी एक विस्तृत सूचना जारी करेंगे। जिसमे पूर्ण समयसारणी, गाड़ी की संरचना इत्यादि जानकारी रहेंगी। संक्षिप्त समयसारणी से यह समझा जा सकता है, यह गाड़ी 8 कोच की मेमू या कुर्सी यान वाली संरचना की इण्टरसिटी गाड़ी हो सकती है।

अब जब दादर के लिए धुळेकर यात्रिओंकी इच्छापूर्ति हो ही रही है तो 11039/40 महाराष्ट्र एक्सप्रेस में भी धुळे से पुणे के बीच प्रतिदिन स्लिप कोच चलते थे उन्हें भी इस त्रिसाप्ताहिक के बचे दिनोंमें सप्ताह में चार की धुळे – पुणे – धुळे एक्सप्रेस के रूप में पुनर्स्थापित करने की माँग जोर पकड़ रही है।

Uncategorised

पंधरवीं वन्देभारत, केरल के खाते में!

22 अप्रैल 2023, शनिवार, वैशाख, शुक्लपक्ष, द्वितीया/तृतिया, विक्रम संवत 2080

देश की पंधरवीं वन्देभारत एक्सप्रेस कासरगोड – तिरुवनंतपुरम के बीच चलेगी। दिनांक 25 अप्रैल को माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इसके उद्धाटन दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

20633 कासरगोड तिरुवनंतपुरम वन्देभारत एक्सप्रेस और 20634 तिरुवनंतपुरम कासरगोड वन्देभारत एक्सप्रेस के नियमित फेरे, सप्ताह में 6 दिन, प्रत्येक गुरुवार को छोड़कर दिनांक 26 अप्रैल से शुरू हो जाएंगे।

इसकी समयसारणी निम्नलिखित है,

यह रही उद्धाटन विशेष की समयसारणी, यह गाड़ी 02634 क्रमांक से तिरुवनंतपुरम से दिनांक 25 अप्रैल को चलेगी।

Uncategorised

भारतीय रेल के सभी प्रमुख रेल मार्ग के साथ और 53 शाखा मार्ग भी 130 kmph गति के लिए उन्नत किये जायेंगे।

19 अप्रैल 2023, बुधवार, वैशाख, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी, विक्रम संवत 2080

भारतीय रेल अब अपनी गति से आगे बढ़ने लगी है। उन्नत चल स्टॉक अर्थात तेज गति के लोको, कोचेस, वन्देभारत जैसे ट्रेन सेट्स, ऑटोमेटिक सिग्नलिंग सिस्टम और बहुत कुछ।

मित्रों, वाहन तेज गतीसे चलने के काबिल हो तो उसे उसकी पूर्ण क्षमता के मार्ग भी आवश्यक है। साथ ही मार्ग की अन्य गाड़ियाँ जैसे मालगाड़ी जिनकी गति ज्यादा नही होती वह इन तीव्र गति की गाड़ियोंको चलने में प्रतिरोध उत्पन्न करती है अतः उनके लिए रेल विभाग अलगसे मार्ग चाहता है। यूँ तो EDFC और WDFC दो मालगाड़ी के लिए समर्पित गलियारों का निर्माण पुर्णत्व की ओर है, मगर इतर मार्ग जहाँ फ़िलहाल इस तरह के पूर्णतः अलग फ्रेट कॉरिडोर नही है, वहाँ पर तीसरी, चौथी लाइन मालगाड़ी के लिए उपयोग में लाने की हेतु निर्माण की जा रही है।

रेल्वेके जो स्वर्ण चतुर्भुज मार्ग है; मुम्बई – चेन्नई, चेन्नई – कोलकाता, कोलकाता – दिल्ली और दिल्ली – मुम्बई साथ ही इनको छेदने वाले अक्ष मुम्बई – कोलकाता और दिल्ली – चेन्नई इनके 130 kmph गति के लिए उन्निकरण का काम भी लगभग पूरा हो चुका है। इन्ही मार्गों का तिहरीकरण, चौथे मार्ग के भी सर्वे औऱ कई खण्डो में काम जारी भी है।

अब रेल विभाग इन प्रमुख मार्गोंके अलावा शाखा मार्गोंको भी 130 kmph गति क्षमता के योग्य करना चाहती है और यह कार्य मार्च 2024 तक पूरा करने की टाइम लाइन तैयार की जा रही है। आइए, हम देखते है उन मार्गोंकी सूची,

आप यह समझ कर चलिए, आनेवाले दिनोंमें जो 400 वन्देभारत गाड़ियाँ पटरियों पर दौडनेवाली है, यह सारी तैयारियाँ उसी की है। 😊

ग्रुप A के चार मार्ग, नई दिल्ली – हावड़ा राजधानी मार्ग, नई दिल्ली – मुम्बई सेंट्रल फ्रंटियर मेल मार्ग, नई दिल्ली – चेन्नई ग्रैंड ट्रंक मार्ग एवं हावड़ा – नागपुर – मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज यह 160 kmph की गति में उन्नत किये जायेंगे।
Uncategorised

हुजूर साहिब नान्देड़ – इरोड के बीच सिकंदराबाद, रेनिगुंटा होकर साप्ताहिक विशेष गाड़ी

18 अप्रैल 2023, मंगलवार, वैशाख, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी, विक्रम संवत 2080

07189 नान्देड़ इरोड़ साप्ताहिक विशेष दिनांक 21 अप्रैल से 30 जून तक, प्रत्येक शुक्रवार को नान्देड़ से रवाना होगी। वापसीमे 07190 इरोड़ नान्देड़ साप्ताहिक विशेष दिनांक 23 अप्रैल से 02 जुलाई तक प्रत्येक रविवार को इरोड़ से चलेगी।

गाड़ी की संरचना : 02 वातानुकूल टू टियर, 05 वातानुकूल थ्री टियर, 07 स्लीपर, 02 द्वितीय श्रेणी साधारण, 02 एसएलआर कुल 18 कोच

यात्रीगण ज्ञात रहे, यह TOD ट्रेन ऑन डिमाण्ड श्रेणी की विशेष गाड़ी है अतः इसके किराए नियमित किरायोंसे 1.3 गुना ज्यादा रहेंगे।

समयसारणी निम्नलिखित;