Uncategorised

बड़ी खबर : मध्य रेल, सोलापुर मण्डल ने रेल ब्लॉक के चलते 6 रद्द गाड़ियोंके परिचालन को पुनप्रस्थापित किया

18 मार्च  2023, शनिवार, चैत्र, कृष्ण पक्ष, एकादशी, विक्रम संवत 2079

सोलापुर मण्डल के दौंड – मनमाड मार्ग पर बेलापुर – पुण्ताम्बा रेल ब्लॉकमें दि.21 और 22 मार्च को सम्पूर्णत: रद्द की गई गाड़ियोंका परिचालन पून:प्रस्थापित करने का स्वागतयोग्य निर्णय लिया है।

17629 पुणे नांदेड प्रतिदिन एक्सप्रेस,
11039 कोल्हापुर गोंदिया महाराष्ट्र प्रतिदिन एक्सप्रेस,
12113 पुणे नागपुर त्रिसाप्ताहिक गरीबरथ एक्सप्रेस,
12135 पुणे नागपुर त्रिसाप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस,
11041 सप्ताह में चार दिन चलनेवाली, दादर साईनगर शिर्डी एक्सप्रेस,
11042 सप्ताह में चार दिन चलनेवाली, साईनगर शिर्डी दादर एक्सप्रेस.

उपरोक्त सभी गाड़ियाँ पून:स्थापित की गई है और अपने पूर्वनियोजित समयसारणी के अनुसार चलाई जाएगी। यात्रीगण से निवेदन है, अपनी रेल यात्रा के लिए रेलवे की अधिकृत हेल्पलाइन 139, वेबसाइट या ऐप से मदत ले कर अपनी रेल यात्रा का नियोजन करें।

Uncategorised

भारतीय रेल पर वर्तमान में जारी ‘नॉन-इंटरलॉकिंग’ कार्य

18 मार्च  2023, शनिवार, चैत्र, कृष्ण पक्ष, एकादशी, विक्रम संवत 2079

समूचे भारतीय रेल नेटवर्क में कहीं न कही इंटरलॉकिंग, नॉन इंटरलॉकिंग के कार्य के चलते रेल ब्लॉक जारी है। ऐसे में उपरोक्त रेल मार्ग पर चलनेवाली यात्री गाड़ियाँ रद्द, आंशिक रद्द या परावर्तित मार्ग से चलाई जा रही है। इस सप्ताह में चलनेवाले ‘नॉन इंटरलॉकिंग’ कार्य की सूची हम यहाँ प्रस्तुत कर रहे है और यात्रीगण को सूचित करते है, यदि उनका उपरोक्त रेल मार्ग से यात्रा करने का नियोजन है तो कृपया रेल हेल्पलाइन 139, रेलवे वेबसाइट, ऍप से अपनी यात्री गाड़ी की परिचालन स्थिति जान ले।

1: उत्तर रेलवे NR का अकबरपुर – अयोध्या के बीच गोसाईंगंज – बिल्हारघाट
2: पूर्वोत्तर रेलवे NER का बेल्थरा रोड से इंदारा के बीच इंदारा – कीदिहारापुर
3: पूर्वोत्तर रेलवे NER का प्रयागराज रामबाग से ज्ञानपुर रोड के बीच झूसी – रामनाथपुर
4: पूर्व रेल्वे ER का राणाघाट से नैहाटी जंक्शन के बीच कल्याणी – नैहाटी
5: पूर्वतटीय ECoR का विशाखापट्टनम – किरंदुल अराकू वैली में मालिगुड़ा – चैत्रीपुट
6: दक्षिण मध्य रेल SCR का गुडूर से नेल्लूर के बीच मनुबोलू – वेदापालम
7: दक्षिण मध्य रेल SCR का विजयवाड़ा से खम्मम के बीच गंगीनेनी – इरूपालम
8: दक्षिण मध्य रेल SCR का नंदयाल जंक्शन से ढोन जंक्शन के बीच बेथामचेरला – मलकापुरम

9: पूर्व मध्य रेलवे ECR का जबलपुर से सिंगरौली मार्ग पर निवास रोड – सरायग्राम
10: मध्य रेल CR का मनमाड़ – दौंड मार्ग पर बेलापुर – पुण्ताम्बा के बीच
11: दक्षिण रेल्वे SR का नागरकॉइल जंक्शन से तिरुनेलवेली जंक्शन के बीच मेलापालायम – नानगुनेरी

Uncategorised

“करन्ट बुकिंग” की रियायत जल्द ही बन्द की जा सकती है।

16 मार्च  2023, गुरुवार, चैत्र, कृष्ण पक्ष, नवमी, विक्रम संवत 2079

रेल प्रशासन द्वारा रेल गाड़ियोंका आरक्षण चार्टिंग दो बार किया जाता है। पहला चार्टिंग गाड़ी के प्रस्थान समय से चार घंटे पहले और दूसरा अन्तिम चार्टिंग गाड़ी के प्रस्थान समय से तीस मिनट पहले।

तकरीबन 8 वर्ष पहले रेल प्रशासन ने पहले चार्टिंग होने के बाद जो भी सीट्स या बर्थस अन बुक्ड अर्थात बिना बुकिंग के खाली रह जाती थी, यदि कोई यात्री उन्हें बुक करता है तो उनपर रेल्वेके मूल किराये का 10% छूट देने का नियम बनाया था। गाड़ी के मूल किराये के अलावा लगने वाले इतर शुल्क जैसे आरक्षण शुल्क, सुपरफास्ट चार्जेस इत्यादि यथावत लगाए जाते थे।

रेल प्रशासन द्वारा इस रियायत को खत्म करने का निर्णय लिया है। इस सम्बंध के परिपत्रक हम यहॉं दे रहे है।

CC 4 of 2023 dt 13.03.2023

उपरोक्त पत्र में केवल सम्बंधित CC के क्रमांक सन्दर्भ हेतु दिए गए है, अतः वह भी परिपत्र यहां जोड़ रहे है।

CC 82 of 2017
यह शुरुवाती परिपत्रक है, जिससे यह 10% वाली रियायत शुरू हुई थी।

मित्रों, रेल प्रशासन की यह अच्छी योजना थी, जिसमे केवल बची आरक्षित सीटें, बर्थस बुकिंग करवाने के लिए यात्रिओंको आकृष्ट किया जाता था। खैर, रेल विभाग के सारे दृष्टिकोण ही बदल गए है। उन्हें लगता है, यात्रिओंको आकृष्ट करने के बजाय परावृत्त करने की जरूरत है। तब ही तो वह वरिष्ठ नागरिक, सवारी गाड़ियाँ जैसी सारी किराया रियायतें बन्द कर दिए है। लगभग सभी मेल/एक्सप्रेस श्रेणी की गाड़ियाँ 80 से 90% वातानुकूलित जैसे उच्च किराया श्रेणी में बदली जा रही है।

शायद इसे ही “पैसेंजर अपग्रेडेशन” अर्थात यात्रिओंकी रेल यात्रा को उन्नत करना है।

Uncategorised

मध्य रेल CR की 15 जोड़ी प्रस्तावित “समर स्पेशल ट्रेन्स”

16 मार्च  2023, गुरुवार, चैत्र, कृष्ण पक्ष, नवमी, विक्रम संवत 2079

“समर स्पेशल ट्रेन्स” के विज्ञापन अख़बारों के पन्ने पाटने लगे की अहसास होने लग जाता है, भई गर्मियों की छुट्टियाँ सामने आ गयी है। बच्चे नाना, मामा, मौसी, चाचा, बुआ के घर जाने की प्लानिंग बनाने लग जाते है। नियमित गाड़ियाँ 120 दिन पहले ही “बुक” कर ली जाती है और जिनके छुट्टियों के प्रोग्राम्स देरी से तय हो रहे है वह लोग इन “समर स्पेशल ट्रेन्स” का बड़ी बेसब्री से इंतजार करते रहते है। हालांकि आज का यह परिपत्रक छुट्टी विशेष गाड़ियोंका प्रस्ताव मात्र है। मध्य रेल ने रेल प्रशासन को निम्नलिखित 15 जोड़ी गाड़ियोंका प्रस्ताव भेजा है और अपेक्षा है, पास भी हो जाएगा, केवल समयसारणी और परिचालन दिन में कुछ मामूली बदलाव हो सकता है। मगर इस परिपत्र से आप को कमसे कम विशेष गाड़ियोंके प्रस्तावित मार्ग तो समझ आ ही सकते है।

1: मुम्बई – नागपुर – मुम्बई साप्ताहिक वातानुकूलित विशेष

2: मुम्बई – मालदा टाउन – मुम्बई साप्ताहिक वातानुकूलित विशेष

3: पुणे – अजनी – पुणे साप्ताहिक विशेष

4: लोकमान्य तिलक टर्मिनस – गोरखपुर – लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक विशेष

5: लोकमान्य तिलक टर्मिनस – समस्तीपुर – लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक विशेष

6: लोकमान्य तिलक टर्मिनस – कन्याकुमारी – लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक विशेष

7: लोकमान्य तिलक टर्मिनस – करमाली – लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक विशेष

8: लोकमान्य तिलक टर्मिनस – शालीमार – लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक वातानुकूलित विशेष

9: पुणे – दानापुर – पुणे साप्ताहिक विशेष

10: पुणे – कानपुर – पुणे साप्ताहिक विशेष

11: पुणे – गोरखपुर – पुणे साप्ताहिक विशेष वाया कानपुर, लखनऊ

12: पुणे – प्रयागराज – पुणे वातानुकूलित साप्ताहिक विशेष

13: पुणे – एर्नाकुलम – पुणे साप्ताहिक विशेष

14: पुणे – करमाली – पुणे साप्ताहिक विशेष

15: पनवेल – करमाली – पनवेल द्विसाप्ताहिक विशेष

Uncategorised

दौंड – मनमाड़ मार्ग पर रेल दोहरीकरण का कार्य जारी है; उक्त रेल ब्लॉक की 21 से 23 मार्च के लिए पुनर्रचना की गई है।

11 मार्च  2023, शनिवार, फाल्गुन, शुक्ल पक्ष, चतुर्थी, विक्रम संवत 2079

मध्य रेल्वेके सोलापुर मंडल ने अपने पूर्व परिपत्रक दिनांक 04 मार्च को दौंड – मनमाड दोहरीकरण परियोजना कार्य के चलते कुछ गाड़ियोंका परिचालन अस्थाई रूप से बदलने की घोषणा थी। इसी परिपत्रक को आगे बढाते हुए कुछ और गाड़ियोंके परिचालन में बदलाव किया जा रहा है। अब कुल मिलाकर इस मार्ग पर चलनेवाली गाड़ियाँ निम्नलिखित बदलावोंके साथ चलेंगी,

सम्पूर्णतः रद्द गाड़ियाँ : –

1) 11409 दौंड निजामाबाद एक्सप्रेस (24 दिन) दिनांक 01.03.23 से 24.03.23 तक

2) 11410 निजामाबाद – पुणे एक्सप्रेस दिनांक 01.03.23 से 26.03.23 तक (26 दिन)

3) 01135 भुसावल – दौंड साप्ताहिक मेमू 02.03.23, 09.03.23, 16.03.23, 23.03.23 (चार दिन)

4) 01136 दौंड भुसावल साप्ताहिक मेमू 02.03.23, 09.03.23, 16.03.23,09.03.23 (चार दिन)

उक्त रेल ब्लॉक में निम्नलिखित गाड़ियों का पुनर्निर्धारण बढाया गया है। यह गाड़ियाँ सम्पूर्णतः रद्द रहेंगी।

5) 17630 नांदेड पुणे एक्सप्रेस JCO दिनांक 21.03.23 और 22.03.23, अपने प्रारम्भिक स्टेशन से सम्पूर्णतः रद्द कर दी गई है।

6) 17629 पुणे नांदेड एक्सप्रेस JCO दिनांक 22.03.23 और 23.03.23, अपने प्रारम्भिक स्टेशन से सम्पूर्णतः रद्द कर दी गई है।

7) 11039 कोल्हापुर गोंदिया महाराष्ट्र एक्सप्रेस   JCO दिनांक 21.03.23 और 22.03.23, अपने प्रारम्भिक स्टेशन से सम्पूर्णतः रद्द कर दी गई है।

8) 11040 गोंदिया कोल्हापुर महाराष्ट्र एक्सप्रेस JCO दिनांक 22.03.23 और 23.03.23, अपने प्रारम्भिक स्टेशन से सम्पूर्णतः रद्द कर दी गई है।

9) 11041 दादर साईंनगर शिर्डी एक्सप्रेस JCO दिनांक 21.03.23 और 22.03.23, अपने प्रारम्भिक स्टेशन से सम्पूर्णतः रद्द कर दी गई है।

10) 11042 साईंनगर शिर्डी दादर एक्सप्रेस JCO दिनांक 22.03.23 और 23.03.23, अपने प्रारम्भिक स्टेशन से सम्पूर्णतः रद्द कर दी गई है।

11) 12114 नागपुर पुणे एक्सप्रेस JCO दिनांक 21.03.23, अपने प्रारम्भिक स्टेशन से सम्पूर्णतः रद्द कर दी गई है।

12) 12113 पुणे नागपुर एक्सप्रेस JCO दिनांक 22.03.23, अपने प्रारम्भिक स्टेशन से सम्पूर्णतः रद्द कर दी गई है।

13) 12136 नागपुर पुणे एक्सप्रेस JCO दिनांक 22.03.23, अपने प्रारम्भिक स्टेशन से सम्पूर्णतः रद्द कर दी गई है।

14) 12135 पुणे नागपुर एक्सप्रेस JCO दिनांक 23.03.23, अपने प्रारम्भिक स्टेशन से सम्पूर्णतः रद्द कर दी गई है।

प्रारम्भिक स्टेशन से पुनर्निर्धारित समय :-

1) 02131 पुणे – जबलपुर साप्ताहिक विशेष एक्सप्रेस JCO –  06.03.23, 13.03.23, 20.03.23 यह (3 दिन) पुणे से अपने नियमित प्रस्थान समय 11:30 के बजाय 15.25 बजे प्रस्थान करेगी।

2) 12103 पुणे – लखनऊ साप्ताहिक एक्सप्रेस। (तीन दिन) अर्थात् JCO – 07.03.23, 14.03.23, 21.03.23 को पुणे से अपने नियमित प्रस्थान समय 10:45 के बजाय 15.25 बजे प्रस्थान करेगी।

3) 22845 पुणे – हाटिया द्विसाप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस। JCO – 01.03.23, 05.03.23, 08.03.23, 12.03.23, 15.03.23, 19.03.23 और 22.03.23। उपरोक्त (7 दिन) पुणे से अपने नियमित प्रस्थान समय 10:45 के बजाय 15.25 बजे प्रस्थान करेगी।

4) 15030 पुणे – गोरखपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस। JCO – 04.03.23, 11.03.23, 18.03.23 उपरोक्त (3 दिन) पुणे से अपने नियमित प्रस्थान समय 10:45 के बजाय 15.25 बजे प्रस्थान करेगी।

निम्नलिखित गाड़ियोंको अपने नियमित मार्ग के बजाय परावर्तित मार्ग से चलाया जाएगा:-

1) 12627 बंगलुरू नई दिल्ली कर्नाटक प्रतिदिन सुपरफास्ट JCO 22.03.23 और 23.03.23 अपने नियमित मार्ग से दौंड तक आने के बाद मार्ग परिवर्तन कर, पुणे, लोनावाला, वसई रोड, वड़ोदरा, रतलाम, संत हिरदाराम नगर से भोपाल आकर फिर नियमित मार्ग से नई दिल्ली जायेगी।

इस मार्ग परिवर्तन में अहमदनगर, बेलापुर, कोपरगाँव, मनमाड़, जलगाँव, भुसावल, बुरहानपुर, खण्डवा, इटारसी यह स्टेशन स्कीप होंगे, अर्थात उक्त स्टेशनोंपर यह गाड़ी नही जाएंगी।


2) 22685 यशवंतपुर चंडीगढ़ कर्नाटक सम्पर्क क्रान्ति द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस JCO दिनांक 22.03.23 अपने नियमित मार्ग से, यशवंतपुर से निकल पुणे तक आकर मार्ग परिवर्तन करेगी। परावर्तित मार्ग :- पुणे, लोनावाला, कल्याण, मनमाड। मनमाड़ से आगे नियमित मार्ग से चंडीगढ़ को जायेगी। स्कीप स्टेशन : नियमित मार्ग दौंड कॉर्ड पर कोई स्टोपेजेस नही अतः कोई स्टेशन स्किप नही हो रहा है।

पुनर्निर्धारित ट्रेनें

3) 12629 यशवंतपुर निजामुद्दीन कर्नाटक सम्पर्क क्रान्ति द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस JCO दिनांक 21.03.23 को यशवंतपुर से निकल पुणे से आगे परावर्तित मार्ग लोनावाला, कल्याण, मनमाड जाएगी। मनमाड़ से आगे नियमित मार्ग से निजामुद्दीन को जायेगी। स्कीप स्टेशन : नियमित मार्ग दौंड कॉर्ड पर कोई स्टोपेजेस नही अतः कोई स्टेशन स्किप नही हो रहा है।

4) 22845 पुणे हटिया द्विसाप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस JCO दिनांक 22.03.2023 नियमित मार्ग से दौंड आने के बाद परावर्तित मार्ग : वाडी, सिकंदराबाद, बल्हारशाह, होते हुए नागपुर पहुंचेगी और आगे नियमित मार्ग से हटिया जायेगी। स्किप स्टेशन : अहमदनगर, कोपरगाँव, मनमाड़, भुसावल, अकोला, बड़नेरा, वर्धा

5) 11037 पुणे गोरखपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस JCO दिनांक 22.03.2023 पुणे से ही मार्ग परिवर्तन कर चलेगी। परावर्तित मार्ग : पुणे, लोनावाला, पनवेल, कल्याण होकर मनमाड और आगे नियमित मार्ग से गोरखपुर जायेगी। स्कीप स्टेशन : दौंड कोर्ड, कोपरगाँव

6) 12129 पुणे हावड़ा आज़ाद हिंद प्रतिदिन सुपरफास्ट JCO दिनांक 22.03.2023 पुणे से निकल दौंड आकर परावर्तित मार्ग: दौंड जंक्शन, वाडी, सिकंदराबाद, बल्हारशाह होकर नागपुर पहुंचेगी और नागपुर से आगे नियमित मार्ग से हावडा को जाएगी। स्किप स्टेशन : दौंड कोर्ड, अहमदनगर, बेलापुर, कोपरगाँव, मनमाड़, जलगाँव, भुसावल, मलकापुर, शेगांव, अकोला, बड़नेरा, वर्धा

7) 12130 हावड़ा पुणे आज़ाद हिंद प्रतिदिन सुपरफास्ट JCO दिनांक 20.03.2023 और 21.03.23 नागपुर से मार्ग परिवर्तन करेगी। परावर्तित मार्ग : नागपुर, बल्हारशाह, सिकंदराबाद, वाडी, दौंड जंक्शन के मार्ग से पुणे जायेगी। स्कीप स्टेशन : दौंड कोर्ड, अहमदनगर, बेलापुर, कोपरगाँव, मनमाड़, जलगाँव, भुसावल, मलकापुर, शेगांव, अकोला, बड़नेरा, वर्धा

8) 22689 अहमदाबाद यशवंतपुर साप्ताहिक सुपरफास्ट JCO दिनांक 21.03.23 अहमदाबाद – से निकल सूरत तक नियमित मार्ग से आकर परावर्तित मार्ग : सूरत, वसई रोड, लोनावाला, कल्याण, पुणे, दौंड जंक्शन आकर नियमित मार्ग से यशवंतपुर जायेगी। स्कीप स्टेशन : नंदुरबार, अमलनेर, जलगाँव, मनमाड़, बेलापुर, अहमदनगर, दौंड कोर्ड

9) 12780 हजरत निजामुद्दीन वास्को गोवा प्रतिदिन सुपरफास्ट JCO दिनांक -21.03.23 और 22.03.23 निजामुद्दीन से निकल भोपाल तक नियमित मार्ग से आकर भोपाल से परावर्तित मार्ग : संत हिरदाराम नगर, रतलाम, वडोदरा, वसई रोड, पनवेल, लोनावाला, पुणे के मार्ग से आगे वास्को जायेगी। स्कीप स्टेशन : इटारसी, हरदा, खण्डवा, भुसावल, जलगाँव, मनमाड़, कोपरगाँव, बेलापुर, अहमदनगर, दौंड कोर्ड

10) 11078 जम्मू तावी पुणे झेलम प्रतिदिन एक्सप्रेस JCO दिनांक 21.03.23 और 22.03.23 जम्मू से निकल भोपाल तक नियमित मार्ग से आकर आगे परावर्तित मार्ग : संत हिरदाराम नगर, रतलाम, वडोदरा, वसई रोड, पनवेल, लोनावाला होकर पुणे पहुंचेगी। स्किप स्टेशन : भोपाल, भुसावल, मनमाड़, दौंड कोर्ड और इस मार्ग के सारे स्टोपेजेस

11) 12628 नई दिल्ली बेंगलोर कर्नाटक प्रतिदिन सुपरफास्ट JCO दिनांक 21.03.23 और 22.03.23 नई दिल्ली से निकल नियमित मार्ग से भोपाल आएगी और आगे परावर्तित मार्ग: संत हिरदारामनगर, रतलाम, वडोदरा, वसई रोड, पनवेल, लोनावाला, पुणे होकर दौंड जंक्शन पहुंचेगी और आगे नियमित मार्ग से बेंगलुरू जायेगी। स्कीप स्टेशन : इटारसी, खण्डवा, भुसावल, जलगाँव, मनमाड़, कोपरगाँव, बेलापुर, अहमदनगर

12) 12150 दानापुर पुणे प्रतिदिन सुपरफास्ट JCO दिनांक 22.03.2023 को दानापुर से निकल मनमाड़ तक आकर परावर्तित मार्ग : कल्याण, पनवेल, लोनावाला होकर पुणे पहुचेंगी। स्किप स्टेशन : कोपरगाँव, अहमदनगर, दौंड कोर्ड

पुनर्निर्धारित की गई गाड़ियाँ

1) 02131 पुणे जबलपुर साप्ताहिक विशेष JCO दिनांक 13.03.23 और 20.03.23 निकलने वाली गाडी दोपहर को 15:25 पुणे से निकलेगी।

2) 12103 पुणे लखनऊ साप्ताहिक सुपरफास्ट JCO दिनांक 14.03.23 और 21.03..23 निकलने वाली गाडी दोपहर को 15:25 पुणे से निकलेगी।

3) 22845 पुणे हटिया द्विसाप्ताहिक सुपरफास्ट JCO दिनांक 12.03.23, 15.03.23 और 19.03.23 निकलने वाली गाडी दोपहर को 15:25 पुणे से निकलेगी।

4) 15030 पुणे गोरखपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस JCO दिनांक 11.03.23 और 18.03.23 निकलने वाली गाडी दोपहर को 15:25 पुणे से निकलेगी।