Uncategorised

मध्य रेल CR के खण्डवा में CRS शुरू

पश्चिम रेलवे के खण्डवा – सनावद मार्ग का मामूली खण्डवा स्टेशन कनेक्टिविटी का CRS किया जा रहा है। मथेला से निमाड़खेड़ी NTPC के कोयला लदी मालगाड़ियां आवागमन करते रहती है। मगर अब यह मार्ग खण्डवा स्टेशन से जुड़ने जा रहा है। इससे खण्डवा – सनावद रेल मार्ग पर यात्री गाड़ियाँ शुरू किए जाने की आशा प्रबल हो रही है।

अभी खण्डवा स्थित, श्री मनोज सोनी जो मध्य रेल क्षेत्रीय रेल उपभोक्ता समिति के सदस्य भी है, द्वारा प्रेषित कुछ वीडियो, तस्वीरे यहाँ दे रहे है और इसी ब्लॉग पर उक्त CRS सम्बंधित ताजा सामग्री अपडेट की जायेगी।

स्पीड ट्रायल

Uncategorised

नई रेल गाड़ी : भुसावल – मुम्बई सेंट्रल के बीच वाया नंदुरबार त्रिसाप्ताहिक 10 जनवरी से चलेगी।

08 जनवरी 2023, रविवार, माघ, कृष्ण पक्ष, द्वितीया, विक्रम संवत 2079

जैसे की हाल ही में मा. रेल राज्य मंत्री दर्शना जरदोष ने ट्वीट के जरिए जानकारी दी थी, 09051/52 भुसावल मुम्बई सेंट्रल भुसावल वाया नंदुरबार त्रिसाप्ताहिक विशेष गाड़ी दिनांक 10 जनवरी से यात्री सेवा में दाखिल हो रही है। इस विशेष गाड़ी के साथ इस मार्ग से सीधे मुम्बई के लिए 19003/04 खान्देश एक्सप्रेस को देखते हुए, सप्ताह में कुल मिलाकर 6 दिन यात्री गाड़ी की सुविधा खान्देश वासीयोंको मिल जाएगी।

गाड़ी की संरचना : 01 वातानुकूल प्रथम, 01 वातानुकूल टू टियर, 02 वातानुकूल थ्री टियर, 04 स्लीपर, 04 द्वितीय श्रेणी अनारक्षित, 02 एसएलआर कुल 14 कोच रहेंगे।

यात्रीगण ज्ञात रहे, चूँकि यह विशेष गाड़ी होनेसे केवल वातानुकूल प्रथम श्रेणी के यात्रिओंको ही लीनन, कम्बल, बेड रोल उपलब्ध कराए जाएंगे। अन्य वातानुकूल कोच जैसे वातानुकूल थ्री टियर एवं वातानुकूल टू टियर में यात्रिओंको बेड रोल, लीनन नही मिलेगा। और एक बात यह गाड़ी TOD अर्थात ट्रेन ऑन डिमाण्ड होने से इसका यात्री किराया भी अतिरिक्त दर से लागू रहेगा।

09051 मुम्बई सेंट्रल भुसावल विशेष दिनांक 10 जनवरी से 31 मार्च तक प्रत्येक रविवार, मंगलवार एवं शुक्रवार को रवाना होगी वापसी में 09052 भुसावल मुम्बई सेंट्रल विशेष दिनांक 11 जनवरी से 01 अप्रैल तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार एवं शनिवार को रवाना होगी।

गाड़ी क्रमांक 09051 की मुम्बई सेंट्रल से भुसावल के लिए चलने की तिथियाँ

गाड़ी क्रमांक 09052 की भुसावल से मुम्बई सेंट्रल के लिए चलने की तिथियाँ

गाड़ी की समयसारणी

09002 उद्धाटन विशेष गाड़ी 09 जनवरी को भुसावल से मुम्बई के लिए चलेगी। उसकी एकल उद्धाटन फेरे की समयसारणी निम्नलिखित है।

Uncategorised

कोपरगाँव – कान्हेगाँव रेल दोहरीकरण कार्य के चलते 10 गाड़ियाँ पूर्णतः रद्द और 15 गाड़ियाँ मार्ग परिवर्तन कर चलनेवाली है।

उपरोक्त गाड़ियोंके नियमित मार्ग और परावर्तित मार्ग के बदलाव को हम यहाँ अधोरेखित करेंगे। ज्ञात रहें JCO का अर्थ है, गाड़ी के प्रारम्भिक स्टेशन से छूटने के तिथि

1) 12782 हजरत निजामुद्दीन मैसूरु स्वर्णजयंती साप्ताहिक एक्सप्रेस JCO 23 जनवरी को हज़रत निजामुद्दीन से निकल भोपाल से पुणे के बीच मार्ग परिवर्तन कर लेगी। ऐसी अवस्था मे उक्त तिथि को गाड़ी भोपाल से आगे अपना नियमित मार्ग इटारसी, खण्डवा, भुसावल, मनमाड़, अहमदनगर, दौंड स्टेशनोंको बगैर छुए संत हिरदारामनगर, मक्सी, नागदा, रतलाम, वडोदरा, वसई रोड, कर्जत होते हुए पुणे पहुचेगी और पुणे से अपने नियमित रेल मार्ग से आगे मैसूरु की ओर बढ़ेगी।

2) 12130 हावडा पुणे आज़ाद हिन्द प्रतिदिन एक्सप्रेस हावडा से दिनांक 22 जनवरी को निकल नागपुर से दौंड के बीच मार्ग परिवर्तन कर लेगी। ऐसी अवस्था मे उक्त JCO की गाड़ी नागपूर से आगे अपना नियमित मार्ग वर्धा, बड़नेरा, अकोला भुसावल, मनमाड़, अहमदनगर स्टेशनोंको बगैर छुए सेवाग्राम (स्टॉपेज नही), बल्हारशाह, काजीपेट, सिकंदराबाद, वाड़ी, होते हुए दौंड और आगे पुणे पहुचेगी।

3) 17206 काकीनाड़ा पोर्ट साईं नगर शिर्डी त्रिसाप्ताहिक एक्सप्रेस JCO 23 जनवरी को काकीनाड़ा पोर्ट से निकल सिकंदराबाद आएगी आगे से पुण्ताम्बा (नियमित समयसारणी का स्टॉपेज नही), शिर्डी तक मार्ग परिवर्तन करेगी। ऐसी अवस्था मे उक्त JCO की गाड़ी सिकंदराबाद से आगे अपना नियमित मार्ग बीदर, लातूर रोड, परली, परभणी, औरंगाबाद, मनमाड़ स्टेशनोंको बगैर छुए सिकंदराबाद, वाड़ी, दौंड, पुण्ताम्बा और आगे शिर्डी पहुचेगी।

4) 22846 हटिया पुणे द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 22 जनवरी को निकल नागपुर से दौंड के बीच मार्ग परिवर्तन कर लेगी। ऐसी अवस्था मे उक्त JCO की गाड़ी नागपूर से आगे अपना नियमित मार्ग वर्धा, बड़नेरा, अकोला भुसावल, मनमाड़, अहमदनगर स्टेशनोंको बगैर छुए सेवाग्राम (स्टॉपेज नही), बल्हारशाह, काजीपेट, सिकंदराबाद, वाड़ी, होते हुए दौंड और आगे पुणे पहुचेगी।

5) 12103 पुणे लखनऊ साप्ताहिक एक्सप्रेस JCO 24 जनवरी, अपने प्रारम्भिक स्टेशन पुणे से ही परावर्तित मार्ग कर्जत, वसई रोड, वडोदरा, रतलाम, मक्सी, संत हिरदाराम नगर होते हुए भोपाल पहुंचेगी। ऐसी अवस्था मे उक्त JCO की गाड़ी अपने नियमित स्टॉपेज दौंड कॉर्ड, कोपरगाँव, मनमाड, भुसावल, खण्डवा, इटारसी स्टेशनोंको बगैर छुए भोपाल पहुंचेगी और आगे नियमित मार्ग से लखनऊ जाएगी।

6) 17205 साईं नगर शिर्डी काकीनाड़ा पोर्ट त्रिसाप्ताहिक एक्सप्रेस JCO 24 जनवरी को शिर्डी से निकल सिकंदराबाद तक परावर्तित मार्ग पुण्ताम्बा (नियमित समयसारणी का स्टॉपेज नही), दौंड, वाड़ी होकर सिकंदराबाद आएगी और आगे काकीनाड़ा पोर्ट अपने नियमित मार्ग से चलेगी। ऐसी अवस्था मे उक्त JCO की गाड़ी सिकंदराबाद तक अपना नियमित मार्ग बीदर, लातूर रोड, परली, परभणी, औरंगाबाद, मनमाड़ स्टेशनोंको बगैर छुए शिर्डी से सिकंदराबाद पहुचेगी।

7) 12147 कोल्हापुर हज़रत निजामुद्दीन साप्ताहिक एक्सप्रेस JCO 24 जनवरी को कोल्हापुर से पुणे तक आकर पुणे से भोपाल के बीच परावर्तित मार्ग कर्जत, वसई रोड, वडोदरा, रतलाम, मक्सी, संत हिरदाराम नगर होते हुए भोपाल पहुंचेगी। ऐसी अवस्था मे उक्त JCO की गाड़ी अपने नियमित स्टॉपेज दौंड कॉर्ड, अहमदनगर, बेलापुर, कोपरगाँव, मनमाड, भुसावल, खण्डवा, इटारसी स्टेशनोंको बगैर छुए भोपाल पहुंचेगी और आगे नियमित मार्ग से हज़रत निजामुद्दीन को जाएगी।

8) 22141 पुणे नागपुर वातानुकूल हमसफर साप्ताहिक एक्सप्रेस JCO 19 जनवरी, अपने प्रारम्भिक स्टेशन पुणे से ही परावर्तित मार्ग कर्जत, पनवेल, कल्याण होते हुए मनमाड पहुंचेगी। ऐसी अवस्था मे उक्त JCO की गाड़ी अपने नियमित स्टॉपेज दौंड कॉर्ड स्टेशनको बगैर छुए मनमाड़ पहुंचेगी और आगे नियमित मार्ग से नागपुर जाएगी।

9) 22142 नागपुर पुणे वातानुकूल हमसफर साप्ताहिक एक्सप्रेस JCO 20 जनवरी, को नागपुर से निकल नियमित मार्ग से मनमाड़ तक आएगी और आगे अपने परावर्तित मार्ग कर्जत, पनवेल, कल्याण होते हुए पुणे पहुंचेगी। ऐसी अवस्था मे उक्त JCO की गाड़ी अपने नियमित स्टॉपेज दौंड कॉर्ड स्टेशनको बगैर छुए पुणे पहुंचेगी।

10) 22139 पुणे अजनी वातानुकूल हमसफर साप्ताहिक एक्सप्रेस JCO 21 जनवरी, अपने प्रारम्भिक स्टेशन पुणे से ही परावर्तित मार्ग कर्जत, पनवेल, कल्याण होते हुए मनमाड पहुंचेगी। ऐसी अवस्था मे उक्त JCO की गाड़ी अपने नियमित स्टॉपेज दौंड कॉर्ड स्टेशनको बगैर छुए मनमाड़ पहुंचेगी और आगे नियमित मार्ग से अजनी जाएगी।

11) 22140 अजनी पुणे वातानुकूल हमसफर साप्ताहिक एक्सप्रेस JCO 22 जनवरी, को अजनी से निकल नियमित मार्ग से मनमाड़ तक आएगी और आगे अपने परावर्तित मार्ग कर्जत, पनवेल, कल्याण होते हुए पुणे पहुंचेगी। ऐसी अवस्था मे उक्त JCO की गाड़ी अपने नियमित स्टॉपेज दौंड कॉर्ड स्टेशनको बगैर छुए पुणे पहुंचेगी।

12) 22117 पुणे अमरावती वातानुकूल साप्ताहिक एक्सप्रेस JCO 18 जनवरी, अपने प्रारम्भिक स्टेशन पुणे से ही परावर्तित मार्ग कर्जत, पनवेल, कल्याण होते हुए मनमाड पहुंचेगी। ऐसी अवस्था मे उक्त JCO की गाड़ी अपने नियमित स्टॉपेज दौंड कॉर्ड, अहमदनगर, कोपरगाँव स्टेशनको बगैर छुए मनमाड़ पहुंचेगी और आगे नियमित मार्ग से अमरावती जाएगी।

13) 22118 अमरावती पुणे वातानुकूल हमसफर साप्ताहिक एक्सप्रेस JCO 19 जनवरी, को अमरावती से निकल नियमित मार्ग से मनमाड़ तक आएगी और आगे अपने परावर्तित मार्ग कर्जत, पनवेल, कल्याण होते हुए पुणे पहुंचेगी। ऐसी अवस्था मे उक्त JCO की गाड़ी मनमाड़ से आगे पुणे तक अपने नियमित स्टॉपेज कोपरगाँव, अहमदनगर, दौंड कॉर्ड स्टेशनको बगैर छुए पुणे पहुंचेगी।

14) 22123 पुणे अजनी वातानुकूल साप्ताहिक एक्सप्रेस JCO 21 जनवरी, अपने प्रारम्भिक स्टेशन पुणे से ही परावर्तित मार्ग कर्जत, पनवेल, कल्याण होते हुए मनमाड पहुंचेगी। ऐसी अवस्था मे उक्त JCO की गाड़ी अपने नियमित स्टॉपेज दौंड कॉर्ड, कोपरगाँव स्टेशनको बगैर छुए मनमाड़ पहुंचेगी और आगे नियमित मार्ग से अजनी जाएगी।

15) 22124 अजनी पुणे वातानुकूल साप्ताहिक एक्सप्रेस JCO 24 जनवरी, को अजनी से निकल नियमित मार्ग से मनमाड़ तक आएगी और आगे अपने परावर्तित मार्ग कर्जत, पनवेल, कल्याण होते हुए पुणे पहुंचेगी। ऐसी अवस्था मे उक्त JCO की गाड़ी अपने नियमित स्टॉपेज कोपरगाँव, दौंड कॉर्ड स्टेशनको बगैर छुए पुणे पहुंचेगी।

यात्रीगण परावर्तित मार्ग से चलनेवाली गाड़ियोंके सम्बन्ध के आवश्यक रूप से ध्यान रखने की बात:-

गाड़ी परावर्तित मार्ग के किसी भी स्टेशनोंपर ठहराव नही लेती है और ना ही उन स्टेशनोंके लिए यात्री टिकट बुकिंग की अनुमति या यात्री आवागमन को अनुमति देती है।

यह निश्चित है की परावर्तित मार्ग से गाड़ी के चलनेसे गाड़ी देरी और अनिश्चित देरी से चलेगी अतः यात्री अपने रेल यात्रा का नियोजन देरी को मानकर, समझकर करे। किसी भी असुविधा जैसे यात्री के संबंधित स्टेशन का परावर्तित मार्ग में न होना, गाड़ी का नियोजित समयसारणी से 3 घण्टे से ज्यादा की देरी से चलना इत्यादि अवस्था मे धनवापसी नियम के अधीन रहते हुए, यात्री को टिकट रद्द करने का पर्याय उपलब्ध रहता है।

कई बार परावर्तित मार्ग आम यात्री को बिल्कुल समझ नही आता और न ही समयसारणी काम करती है ऐसी अवस्था मे केवल रेल विभाग की वेबसाइट और ऍप ntes पर विश्वास रखा जा सकता है। यात्री रेल्वके की हेल्पलाइन 139 से भी पूछताछ कर अपनी गाड़ी की सूचना जान सकता है।

इसी रेल ब्लॉक के मद्देनजर निम्नलिखित 10 गाड़ियाँ पूर्णतः रद्द भी की गई है। यात्रीगण कृपया उसपर भी गौर करें।

उपरोक्त परिपत्रक में JCO तिथि के अनुसार गाड़ियोंके रद्द की तिथि समझ कर अपने सम्बंधित स्टेशनोंकी तिथी समयसारणी नुसार ज्ञात करें।

Uncategorised

मध्य रेल CR के भुसावल, नागपुर एवं सोलापुर मण्डल में विभिन्न खण्डों पर रेल ब्लॉक्स के चलते यात्री गाड़ियाँ बाधित

भुसावल मण्डल में रेल ब्लॉक

भुसावल मंडल के खंडवा – भुसावल खंड में (एन आय) कार्य के चलते कुछ गाडी रद्द और कुछ गाडी के मार्ग में परिवर्तन

मध्य रेलवे भुसावल मंडल के खंडवा – भुसावल खंड में (एन आय) कार्य का प्रावधान किया गया है,
जिसमें खंडवा के प्लेटफॉर्म क्रमांक 6 पर यात्री गाड़ियोंके आवागमन के लिए, अप मालगाड़ी लाइन के आइसोलेशन का प्रावधान, अप और डाउन मालगाड़ी लाइन पर ट्रैक सर्किट का प्रावधान है
जिसमें (एन आई) कार्य दिनांक 08.01.2023 को 09.50 बजे से 09.01.2023 को 21.50 बजे तक संचालित किया जाएगा।

ट्रेन संचालन पर प्रभाव इस प्रकार होगा:

रद्द की गई ट्रेनें :- (JCO का अर्थ है, जर्नी कमिन्सिंग ऑन) गाड़ी के प्रारम्भिक स्टेशन से छूटने की तिथि

1) ट्रेन संख्या -11115 – भुसावल – इटारसी एक्सप्रेस जेसीओ दिनांक -07.01.2023 और 08.01.2023 रद्द कर दी गई है
2)ट्रेन संख्या -11116 – इटारसी – भुसावल एक्सप्रेस जेसीओ दिनांक 08.01.2023 और 09.01.2023 कर दी गई है
3)ट्रेन संख्या -11127 – भुसावल – कटनी एक्सप्रेस जेसीओ दिनांक -07.012023 और 08.01.2023 रद्द कर दी गई है
4) ट्रेन संख्या -11128 – कटनी – भुसावल एक्सप्रेस जेसीओ दिनांक -08.012023 और 09.01.2023 रद्द कर दी गई है
5) ट्रेन संख्या – 05689/05686 – खंडवा – बीर- खंडवा जेसीओ दिनांक -08.012023 और 09.01.2023 रद्द कर दी गई है
6) ट्रेन संख्या – 05685/05692 – खंडवा – बीर- खंडवा जेसीओ दिनांक -08.012023 और 09.01.2023 रद्द कर दी गई है
7) ट्रेन संख्या – 05691/05690 – खंडवा – बीर- खंडवा जेसीओ दिनांक -08.012023 और 09.01.2023 रद्द कर दी गई है

गाडी के मार्ग मे बदल :-
1) ट्रेन संख्या -19045-सूरत – छपरा- एक्सप्रेस जेसीओ-09.01.2023 को – रतलाम – नागदा – भोपाल के रास्ते जायेगी
2) ट्रेन संख्या -19046- छपरा -सूरत – एक्सप्रेस जेसीओ-08.01.2023 को – भोपाल – नागदा – रतलाम के रास्ते जायेगी
3) ट्रेन संख्या -12752- जम्मू तवी – नांदेड – एक्सप्रेस जेसीओ-08.01.2023 को – इटारसी-जुझारपुर- -बडनेरा- नरखेर-अकोला के रास्ते जायेगी।

सोलापुर मण्डल में रेल ब्लॉक

कोपरगाँव और कान्हेगाँव के बीच एन आय, नॉन एन आय और डबल लाइन यार्ड रिमोल्डिंग का कार्य

कोपरगाँव और कान्हेगांव के बीच एन आय, नॉन एन आय और डबल लाइन कोपरगाँव का यार्ड रिमॉडलिंग कार्य का प्रावधान किया गया है,
जिसमें दौंड मनमाड खंड में कोपरगांव और कान्हेगांव के बीच नॉन इंटरलॉकिंग कार्य, सोलापुर मंडल पर कोपरगांव यार्ड की रीमॉडलिंग के साथ दोहरी लाइन कार्य हेतु दिनांक 03.01.2023 से 23.01.2023 प्री एन आय कार्य के लिए ब्लॉक का निर्णय लिया गया है

ट्रेन संचालन पर प्रभाव इस प्रकार होगा :

रद्द की गई ट्रेनें :-
1) ट्रेन संख्या -22147 – दादर साईनगर शिरडी एक्सप्रेस जेसीओ दिनांक -06.01.2023, 13.01.2023 और 20.01.2023 रद्द कर दी गई है।
2) ट्रेन संख्या -22148 – साईनगर शिरडी दादर एक्सप्रेस जेसीओ दिनांक 07.01.2023, 14.01.2023 और 21.01.2023 रद्द कर दी गई है।
3) ट्रेन संख्या -12131 – दादर साईनगर शिरडी एक्सप्रेस जेसीओ दिनांक -23.01.2023 रद्द कर दी गई है।
4) ट्रेन संख्या -12132 – साईनगर शिरडी दादर एक्सप्रेस जेसीओ दिनांक -24.01.2023 रद्द कर दी गई है।
5) ट्रेन संख्या -01135 – भुसावल दौंड मेमू जेसीओ दिनांक -05.01.2023, 12.01.2023 और 19.01.2023 रद्द कर दी गई है।
6) ट्रेन संख्या -01136 – दौंड भुसावल मेमू जेसीओ दिनांक -05.01.2023, 12.01.2023 और 19.01.2023 रद्द कर दी गई है।
7) ट्रेन संख्या -11039 – कोल्हापुर गोंदिया महाराष्ट्र एक्सप्रेस जेसीओ दिनांक -21.01.2023, 22.01.2023 और 23.01.2023 रद्द कर दी गई है।
8) ट्रेन संख्या -11040 – गोंदिया कोल्हापुर महाराष्ट्र एक्सप्रेस जेसीओ दिनांक –21.01.2023, 22.01.2023 और 23.01.2023 रद्द कर दी गई है।

9) 11409 दौंड निजामाबाद डेमू दिनांक 10 से 24 जनवरी तक और वापसी में 11410 निजामाबाद पुणे डेमू दिनांक 12 से 26 जनवरी तक रद्द रहेगी।

निम्नलिखित गाड़ियाँ अपने नियमित मार्ग की जगह परावर्तित मार्ग से चलाई जाएगी।

नागपुर मण्डल में रेल ब्लॉक

नागपुर मंडल द्वारा जनवरी 2023 में प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को विभिन्न प्रकार के मेंटेनेंस ब्लॉक
नागपुर मंडल द्वारा जनवरी 2023 में प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को विभिन्न प्रकार के मेंटेनेंस ब्लॉक संचालित करने की स्वीकृति दी गयी है, इन कार्यों को सुगम बनाने के लिए ट्रेनों को निरस्त एवं यात्री ट्रेनों का शॉर्ट टर्मिनेट किया जायेगा.

रद्द की गई गाड़ियाँ:-
1) ट्रेन संख्या – 01315 – वर्धा बल्हारशाह मेमू जेसीओ दिनांक -07.01.2023, 08.01.2023, 14.01.2023, 15.01.2023, 21,01.2023, 22.01.2023, 28.01.2023 & 29.01.2023 रद्द कर दी गई है।

2) ट्रेन संख्या – 01316 – बल्हारशाह वर्धा मेमू जेसीओ दिनांक 07.01.2023, 08.01.2023, 14.01.2023, 15.01.2023, 21.01.2023, 22.01.2023, 28.01.2023 & 29.01.2023 रद्द कर दी गई है।

3) ट्रेन संख्या – 01372 – वर्धा अमरावती मेमू जेसीओ दिनांक 07.01.2023, 08.01.2023, 14.01.2023, 15.01.2023, 21. 01.2023, 22.01.2023, 28.01.2023 & 29.01.2023 रद्द कर दी गई है।

4) ट्रेन संख्या 01371 – अमरावती वर्धा मेमू जेसीओ दिनांक 07.01.2023, 08.01.2023, 14.01.2023, 15.01.2023, 21. 01.2023, 22.01.2023, 28.01.2023 & 29.01.2023 रद्द कर दी गई है।

5) ट्रेन संख्या – 01367- बडनेरा नरखेड मेमू जेसीओ दिनांक 07.01.2023, 08.01.2023, 14.01.2023, 15.01.2023, 21.01.2023, 22.01.2023, 28.01.2023 & 29.01.2023 रद्द कर दी गई है।

6) ट्रेन संख्या – 01368 – नरखेड बडनेरा मेमूजेसीओ दिनांक 07.01.2023, 08.01.2023, 14.01.2023, 15.01.2023, 21.01.2023, 22.01.2023, 28.01.2023 & 29.01.2023 रद्द कर दी गई है।

ट्रेन संख्या 01373 वर्धा नागपुर पैसेंजर रविवार को गाड़ी क्रमांक 01316 के रेक आने के बाद वर्धा से नागपुर के लिए चलाई जाएगी।

Uncategorised

उ प रेल NWR में रेल विकास कार्य के चलते यात्री गाड़ियोंका परिचालन बाधित रहेगा।

06 जनवरी 2023, शुक्रवार, पौष, शुक्ल पक्ष, पूर्णिमा, विक्रम संवत 2079

जयपुर बांदीकुई रेल खण्ड में खातीपुरा स्टेशन पर ब्लॉक लिया जा रहा है। निम्नलिखित परिपत्रक देखें।

निम्नलिखित रेल ब्लॉक फरवरी माह में जोधपुर – मेड़तारोड खण्ड पर पीपाड़ रोड़ से राई का बाग़ पैलेस के बीच रहेगा।

पूर्णतः रद्द गाड़ियाँ

1: 14823/24 रेवाड़ी जोधपुर रेवाड़ी दिनांक 07 से 20 फरवरी तक रद्द

2: 09704/03 रेवाड़ी सीकर रेवाड़ी दिनांक 07 से 20 फरवरी तक रद्द

3: 14892/91 हिसार जोधपुर हिसार दिनांक 06 से 19 फरवरी तक रद्द

4: 14813/14 जोधपुर भोपाल जोधपुर दिनांक 07 से 20 फरवरी तक रद्द

5: 22977/78 जयपुर जोधपुर जयपुर दिनांक 07 से 20 फरवरी तक रद्द

6: 04845/46 जोधपुर बिलाड़ा जोधपुर दिनांक 06 से 19 फरवरी तक रद्द

अंशतः रद्द गाड़ियाँ

14721 जोधपुर भटिंडा प्रतिदिन एक्सप्रेस दिनांक 07 से 18 फरवरी तक जोधपुर से मेड़तारोड के बीच रद्द रहेगी। साथ ही 14722 अबोहर से जोधपुर प्रतिदिन एक्सप्रेस दिनांक 06 से 17 फरवरी तक मेड़तारोड से जोधपुर के बीच रद्द रहेगी।

22421 दिल्ली सराय रोहिल्ला जोधपुर प्रतिदिन एक्सप्रेस दिनांक 07 से 18 फरवरी तक जोधपुर से डेगाना के बीच रद्द रहेगी। साथ ही 22422 जोधपुर दिल्ली सराय रोहिल्ला प्रतिदिन एक्सप्रेस दिनांक 08 से 19 फरवरी तक जोधपुर से डेगाना के बीच रद्द रहेगी।