Uncategorised

सब को मिलेगी ‘वन्देभारत’

मीडिया मीडिया….☺️

आजकल हमारे माननीय प्रधानमंत्री जी का दौरा घोषित हुवा नही की मीडिया वाले सबन्धित शहरों के लिए ‘वन्देभारत’ की अटकलें लगाना शुरू कर देते है। वैसे भी हम भारतीयों को रेलवे से इतना लगाव है, की यदि अखबारों, सोशल मीडिया के खबरों की TRP नापी जाती तो रेल से जुड़ी खबरें अव्वल 10 स्थान पर अवश्य ही रहती।

हाल ही में माननीय प्रधानमंत्री इन्दौर शहर प्रवासी भारतीयों के सम्मेलन के लिए पहुंचे थे। स्थानीय मीडिया अपने अलग ही शबाब पर था। उन्होंने इन्दौर – जयपुर, इन्दौर – जबलपुर ऐसी वन्देभारत लगभग चलवा ही दी थी। समयसारणीयाँ प्रकाशित की जा रही थी। यहाँतक की मार्ग की खींचातानी भी शुरू हो गयी। भई, खिचड़ी पकी नही और जीमने वाले पत्तल पर जम गए।😊

इन्दौर रेल क्षेत्र पश्चिम रेलवे में पड़ता है। प रे से आधिकारिक बयान आया, हमारे तरफ इन्दौर से वन्देभारत चलवाने जैसी कोई सूचना नही है। जयपुर क्षेत्र NWR उपरे और जबलपुर क्षेत्र WCR पमरे से भी इन्दौर वन्देभारत गाड़ी चलाये जाने की किसी सूचना का खण्डन किया गया। तब जाकर मीडिया ऐसी चुप हुई की हम तो इस खबर से जुड़े ही ना थे।

हमारे माननिय प्रधानमंत्री जी के आगामी दौरे मुम्बई महाराष्ट्र और तेलंगाना में है और वन्देभारत गाड़ी की अटकलों ने फिर जोर पकड़ लिया है। सिकंदराबाद – विशाखापट्टनम देश की आठवीं वन्देभारत एक्स्प्रेस की आधिकारिक सूचना भी पहुंच गई है। वही मुम्बई – सोलापुर की खबर भी मीडिया में धूम मचा रही है। फिर से बता दें, मध्य रेल से कोई आधिकारिक सूचना नही है। मगर अटकलों का क्या? मुम्बई – सोलापुर के साथ साथ अब पुणे – सोलापुर भी चर्चाओं में जोर पकड़ रही है।

सिकंदराबाद – विशाखापट्टनम वन्देभारत

एक बात तय है, प्रत्येक क्षेत्र में वन्देभारत गाड़ियाँ चलनेवाली है, बस बात आगेपीछे, कल परसों ऐसी रहेंगी। जिस तरह मीडिया स्वयं प्रस्तावित ☺️वन्देभारत गाड़ियाँ चलवा देती है, यदि 500 किलोमीटर के भीतर चलनेवाली इंटरसिटी गाड़ियोंकी वक़ालत करे तो कितना अच्छा होगा?

Uncategorised

रेल द्वारा रामेश्वरम तीर्थ करने वाले यात्रियोंके लिए सूचना

रामेश्वरम स्टेशन तक पहुंचने के लिए रेलवे को पामबन रेलवे पुलिया पार करना होता है। इस पुल रखरखाव अभी जारी है और रेलोंका आवागमन बन्द किया गया है। यह रद्दीकरण अवधि आगे सूचना दिए जाने तक जारी रहेगी।

निम्नलिखित परिपत्रक यह बताता है, 33 गाड़ियाँ जो रामेश्वरम पहुंचती थी य्या वहाँ से निकलती थी उन्हें निकटतम स्टेशन तक ही ले जा कर समाप्त किया गया है। परिपत्रक में स्टेशनोंके कोड का उपयोग किया है।

RMM याने रामेश्वरम, MMM मण्डपम, RMD रामनाथपुरम। यात्रीगण से निवेदन है, इस मार्ग पर यात्रा कर रहे है, तो निम्नलिखित सूचना का ध्यान रखें और उस तरह अपनी रेल यात्रा का नियोजन करें।

Uncategorised

सुरत – अमरावती – सुरत सुपरफास्ट पूर्णतः बहाल

Photo courtesy : indiarailinfo.com

20925 सुरत – अमरावती सुपरफास्ट एक्सप्रेस दिनांक 19 जनवरी से और 20926 अमरावती – सुरत सुपरफास्ट एक्सप्रेस दिनांक 20 जनवरी से त्रिसाप्ताहिक चलने लग जाएगी। फिलहाल यह गाड़ियाँ सप्ताह में दो दिन फेरे लगा रही है।

20925 सुपरफास्ट इंटरसिटी दिनांक 19 जनवरी से प्रत्येक गुरुवार, शुक्रवार एवं रविवार को सुरत से अमरावती के बीच चलेगी। वापसी में 20926 दिनांक 20 जनवरी से प्रत्येक शुक्रवार, शनिवार एवं सोमवार को अमरावती से सुरत के बीच चलाई जाएगी। ज्ञात रहे, यह गाड़ी संक्रमनपूर्व काल मे इन्ही दिनों को चलाई जाती थी, जिसे अब पूर्णतः बहाल किया गया है। खुशी की बात और भी है, यात्रिओंकी पुरजोर माँग के चलते इन गाड़ियोंमे अब दो स्लीपर कोच भी लगाए जाने लगे है।

यह खबर पश्चिम रेलवे के मुम्बई मण्डल व्यवस्थापक DRM के ट्विटर अकाउंटसे प्रस्तुत की गई है।

Uncategorised

खुशखबर : सुरत – अमरावती – सुरत पुढच्या आठवड्यापासून त्रिसाप्ताहिक स्वरुपात धावेल

Photo courtesy : indiarailinfo.com

20925 सुरत-अमरावती सुपरफास्ट एक्स्प्रेस 19 जानेवारीपासून आणि 20926 अमरावती – सुरत सुपरफास्ट एक्स्प्रेस 20 जानेवारीपासून आठवड्यातुन तीन दिवस धावेल. सध्या या गाड्या आठवड्यातून दोनदा धावत आहेत.

20925 सुपरफास्ट इंटरसिटी सुरत ते अमरावती 19 जानेवारीपासून दर गुरुवार, शुक्रवार आणि रविवारी धावेल. परतीच्या दिशेने 20926 ही गाडी 20 जानेवारीपासून दर शुक्रवार, शनिवार आणि सोमवारी अमरावती ते सुरतपर्यंत धावेल. लक्षात घ्या, ही गाड़ी संक्रमणपूर्व काळात याच दिवसात चालविली जात होती, जी आता पूर्णपणे पूर्ववत झालेली आहे. प्रवाशांच्या आग्रहाच्या मागणीमुळे आता या गाड्यांमध्ये दोन स्लीपर कोचही बसवण्यात आले आहेत, ही आनंदाची बाब आहे.

पश्चिम रेल्वेचे मुंबई विभागीय व्यवस्थापक डीआरएम यांच्या ट्विटर अकाउंटवरून ही बातमी देण्यात आलेली आहे.

Uncategorised

नई गाड़ी : बेलगावी – मानुगुरु प्रतिदिन एक्सप्रेस

07335 बेलगावी मानुगुरु प्रतिदिन विशेष एक्सप्रेस दिनांक 17 जनवरी से 30 मार्च तक चलाई जाएगी वापसी में 07336 मानुगुरु बेलगावी प्रतिदिन विशेष एक्सप्रेस दिनांक 18 जनवरी से 31 मार्च तक चलेगी। गाड़ी की संरचना में, 01 वातानुकूल टू टियर, 01 वातानुकूल थ्री टियर, 06 स्लीपर, 02 द्वितीय श्रेणी अनारक्षित एवं 02 एसएलआर ऐसे कुल 12 कोच रहेंगे।

Photo courtesy : indiarailinfo.com

ज्ञात रहे, यह 11303/11304 कोल्हापुर मानुगुरु कोल्हापुर एक्सप्रेस संक्रमणपूर्व काल का रूपांतरण है और हो सकता है कोल्हापुर स्टेशन विकास के बाद इसे पुराना सम्पूर्ण मार्ग बहाल कर दिया जाए। निम्नलिखित समयसारणी देखिए,