Uncategorised

द प रेल SWR के, गदग बाईपास कार्य में गाड़ियाँ रदद्, आंशिक रदद् और मार्ग परिवर्तन का विस्तृत और बदला हुवा विवरण

रदद् गाड़ियाँ :-

आंशिक रदद्, मार्ग परिवर्तन कर चलनेवाली गाड़ियाँ और नियन्त्रित गाड़ियाँ :-

Uncategorised

यह आ गयी अगली सूची, सवारी गाड़ियाँ शुरू करने की!

12 क्षेत्रीय रेलवे की कुल 111 यात्री, सवारी गाड़ियाँ पटरी पर फिर से लाने की अनुमति मिली है। ज्ञात हो, वर्ष 2020 की मार्च से यह गाड़ियाँ संक्रमण काल निर्बन्धों के चलते बन्द कर दी गयी थी। इस सूची के जारी होने के बाद और भी कुछ गाड़ियोंका यात्रिओंको शायद इंतजार करना होगा।

भुसावल मण्डल की 51181/82 भुसावल – देवलाली, 51423/24 इगतपुरी मनमाड़, 51285/86 भुसावल नागपुर, 51197/98 भुसावल वर्धा इनकी कोई घोषणा अब तक नही की गई है। 51153/54 इस मुम्बई – भुसावल सवारी की मुम्बई कनेक्टिविटी घटा कर इगतपुरी – भुसावल कर दी गयी है। मुम्बई, पुणे की जनता कनेक्टिविटी वाली भुसावल – पुणे – भुसावल हुतात्मा एक्सप्रेस के लिए जनता अब भी आक्रोशित है।

चूंकि यह साफ है, निम्नलिखित सूची में क्षेत्रीय रेलवे के माँग अनुसार ही रेल बोर्ड ने गाड़ियोंकी अनुमति दी है, तब सवाल क्षेत्रीय रेलवे की मांग पर उठता है, क्या सचमुच क्षेत्रीय रेलवे, क्षेत्र के यात्रिओंकी मांग रेलवे बोर्ड के पास भेज रहा है?

Uncategorised

बड़ी खबर : पूर्वोत्तर राज्योंमे सम्पर्कता और गहराई तक जाएगी।

जरा सोचिए, मुम्बई से सीधे गाड़ी सुदूर पूर्वोत्तर में अगरतला और सिल्चर तक जाने के लिए उपलब्ध हो रही हो या सिल्चर से जम्मूतवी तक सीधी रेल मिल जाये! जी यह सम्पर्कता मिल सकती है।

उपरोक्त पत्र देखिए, दरअसल यह पत्र गौहाटी, कामाख्या रेलवे स्टेशनोंपर गाड़ियोंके बहुतायत होने की वजह से रखरखाव और पार्किंग की परेशानियों के चलते कुछ गाड़ियोंको अपने गन्तव्योंसे थोड़ा और आगे ले जा कर टर्मिनेट करने की सम्भावनाएं तलाशने के लिए लिखा गया कार्यालयीन पत्र है।

इस पत्र में 12514/13 गौहाटी सिकन्दराबाद गौहाटी साप्ताहिक एक्सप्रेस को अगरतला, 15651/52 गौहाटी जम्मूतवी गौहाटी साप्ताहिक एक्सप्रेस को सिल्चर, 15645/46 गौहाटी लोकमान्य तिलक टर्मिनस गौहाटी द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस को न्यू तिनसुकिया या डिब्रूगढ़ और 12520/19 कामाख्या लोकमान्य तिलक टर्मिनस कामाख्या साप्ताहिक एक्सप्रेस को अगरतला तक ले जा कर टर्मिनेट करने की संभावनाएं देखने के लिए, सम्बन्धित मण्डल कहा गया है। इन गाड़ियोंका विस्तार इनके गौहाटी/कामाख्या स्टेशनोंपर तकरीबन 50 से 60 घंटे तक के लंबे ‘लाय ओवर पीरियड’ के कारण सम्भव हो सकता है।

लुमडिंग मण्डल का अगरतला, सिल्चर या तिनसुकिया मण्डल के डिब्रूगढ़, न्यू तिनसुकिया तक यह मुम्बई, सिकन्दराबाद, जम्मू की गाड़ियां सीधी पहुंचने लग जाए तो पूर्वोत्तर राज्योंमें, न सिर्फ पर्यटन बल्कि व्यापार उद्योगों को भी बड़ी चालना मिलेगी। वैसे इन स्टेशनोंके लिए अभी भी गाड़ियाँ चल रही है, मगर सीधी गाड़ी की बात ही कुछ और है। हम आशा करते है, जल्द ही उपरोक्त मण्डलोंका समयसारणी एवं रखरखाव का नियोजन हो जाये और रेल बोर्ड इन गाड़ियोंका विस्तार कर दे।

Uncategorised

मध्य रेल CR की 6 जोड़ी मेल/एक्स. गाड़ियाँ 22 मार्च और 165 लम्बी दूरी की 29 जून से अनारक्षित की जा रही है।

मध्य रेलवे ने 6 जोड़ी इण्टरसिटी एक्सप्रेस गाड़ियोंमें 22 मार्च से द्वितीय श्रेणी साधारण अनारक्षित टिकट खोलने का निर्णय लिया है। जिसमे 5 जोड़ी मुम्बई पुणे के बीच और 1 जोड़ी मुम्बई मनमाड के बीच चलने वाली गाड़ियाँ है।

मुम्बई पुणे के बीच चलने वाली 12127/28 इण्टरसिटी, 22105/06 इंद्रायणी, 11007/08 डेक्कन, 11009/10 सिंहगड, 12123/24 डेक्कन क्वीन यह और मुम्बई मनमाड़ के बीच 12109/10 पंचवटी गाड़ियाँ 22 मार्च से अनारक्षित हो जाएगी। अनारक्षित डिब्बों की संरचना निम्नलिखित है।

लम्बी दूरी के लिए चलनेवाली गाड़ियोंकी सूची, यह गाड़ियोंमे 29 जून से अनारक्षित टिकट बहाल किये जायेंगे।

Uncategorised

कामायनी और काशी दोनोंही गाड़ियोंके नेपानगर ठहराव बहाल ; छह माह में होंगी समीक्षा

11071/72 लोकमान्य तिलक टर्मिनस वाराणसी कामायनी और 15017/18 लोकमान्य तिलक टर्मिनस गोरखपुर काशी इन दोनों प्रतिदिन चलनेवाली गाड़ियोंके नेपानगर स्टोपेजेस की पुनर्बहाली मिल गयी है। 19 मार्च से दोनोंही दिशाओं से यह गाड़ियाँ नेपानगर में रुकने लग जाएगी।

नेपानगर और सम्बन्धित यात्रीगण से नम्र निवेदन है, उपरोक्त ठहराव को प्रायोगिक श्रेणी में पुनर्बहाली मिली है अतः उपरोक्त गाड़ियोंमे ही और सम्भव हो तो नेपानगर से ही टिकट ले, आरक्षण भी वहींसे कराये ताकी छह महीनोंकी समीक्षा में यह अस्थायी ठहराव स्थायी रूप में बदल जाये।

इस ठहराव के लिए क्षेत्र के सांसद ज्ञानेश्वर पाटील इनके विशेष प्रयासों के लिए नेपानगरवासियोंने आभार प्रकट किए है।