Uncategorised

11120/19 भुसावल ईगतपुरी भुसावल मेमू टाइमटेबल मराठी मधे

11120 भुसावल इगतपुरी अनारक्षित मेमू दिनांक 10 जानेवारी तसेच 11119 इगतपुरी भुसावल अनारक्षित मेमू दिनांक 11 जानेवारी पासून प्रत्येक दिवशी चालेल. सदर गाडीला मेल/एक्सप्रेसच्या द्वितीय श्रेणीचे भाड़े लागणार आहे.

Uncategorised

आली रे आली, भुसावल इगतपुरी भुसावल मेमू आली!!

11120 भुसावल इगतपुरी मेमू दिनांक 10 जनवरी से एवं 11119 इगतपुरी भुसावल मेमू दिनांक 11 जनवरी से यात्री सेवा में हाज़िर हो रही है। यह मेमू गाड़ी अनारक्षित मेल/एक्सप्रेस द्वितीय श्रेणी यात्री किराया दर से चलाई जाएगी।

उपरोक्त मेमू गाड़ी, लगभग पुरानी भुसावल मुम्बई भुसावल सवारी गाड़ी की ही समयसारणी पर चलाई जा रही है। मगर फर्क यह है, किराया मेल/एक्सप्रेस का लगेगा। वाघली, पिम्परखेड, पांझण, हिसवहल, समिट, ऊगांव, ओढा, लाहाविट इन स्टेशनोंके ठहराव समाप्त किए गए है।

Uncategorised

नई गाड़ी : गोमतीनगर कामाख्या गोमतीनगर साप्ताहिक एक्स्प्रेस

गोमतीनगर कामाख्या के बीच एक साप्ताहिक एक्सप्रेस शुरू होने जा रही है। गाड़ी का नियमित संचालन गोमतीनगर से दिनांक 10 जनवरी प्रत्येक सोमवार से एवं कामाख्या से दिनांक 11 जनवरी प्रत्येक मंगलवार से शुरू हो जाएगा। निम्नलिखित समयसारणी उद्धाटन विशेष की है, जल्द ही नियमित गाड़ी की विस्तृत समयसारणी भी या जाएगी।

Uncategorised

प म रेल की 06616/15 कोटा नागदा कोटा मेमू, शुरू होने से पहले ही समयसारणी में बदलाव

प म रेल की नियोजित 06616 कोटा नागदा अनारक्षित विशेष मेमू अपने पहले दौड़ से पहले ही समयसारणी का भारी बदलाव झेल रही है। प म रेल के परिपत्रक अनुसार परिचालन विभाग का समायोजन करने हेतु यह बदलाव किया गया है। वापसीमे 06615 नागदा कोटा गाड़ी में समय का कोई बदलाव नही किया गया है।

बदले हुए समय निम्नलिखित परिपत्रक के अनुसार रहेंगे।

Uncategorised

प म रेल WCR की 3 जोड़ी विशेष अनारक्षित मेमू गाड़ियोंकी समयसारणी

प म रेल में 3 जोड़ी प्रतिदिन विशेष अनारक्षित मेमू गाड़ियाँ चलनेवाली है। 06612/11 बीना कोटा बीना, 06614/13 कोटा झालावाड़ सिटी कोटा, 06616/15 कोटा नागदा कोटा

दरअसल यह पुरानी सवारी गाड़ियोंका मेमू गाड़ियोंमे रूपांतरण है। निम्नलिखित सूची में पुरानी गाड़ियोंके क्रमांक, उनके मेमू नियमित क्रमांक और फिलहाल परिचालित विशेष गाड़ी क्रमांक दिए गए है। फिलहाल विशेष श्रेणी में होने की वजह से सभी मेमू गाड़ियोंके किराए मेल/एक्सप्रेस द्वितीय श्रेणी के लगाए जा रहे है।

1: 06612/11 बीना कोटा बीना मेमू दोनोंही दिशाओंकी ओर से दिनांक 06 जनवरी से प्रतिदिन चल पड़ेगी।

2: 06614 कोटा झालावाड़ सिटी मेमू दिनांक 05 जनवरी से प्रतिदिन चल पड़ेगी और वापसीमे 06613 झालावाड़ सिटी कोटा मेमू दिनांक 06 जनवरी से प्रतिदिन चल पड़ेगी।

3: 06616/15 कोटा नागदा कोटा मेमू दोनोंही दिशाओंकी ओर से दिनांक 06 जनवरी से प्रतिदिन चल पड़ेगी। यात्रीगण कृपया ध्यान देंगे यह मेमू सेवा शुरू होने के साथ ही फ़िलहाल जो 09802/01 कोटा नागदा कोटा विशेष चल रही है, उसका परिचालन बन्द कीया जाएगा।