Uncategorised

बान्द्रा बाड़मेर बान्द्रा साप्ताहिक विशेष गाड़ी वाया भीलड़ी, जालोर, समदड़ी, 31 दिसम्बर से 8 फेरे

09037 बान्द्रा बाड़मेर साप्ताहिक विशेष दिनांक 31 दिसम्बर से 18 फरवरी तक प्रत्येक शुक्रवार को बाड़मेर के लिए चलेगी वापसीमे 09038 बाड़मेर बान्द्रा साप्ताहिक विशेष दिनांक 01 जनवरी से 19 फरवरी तक प्रत्येक शनिवार को बाड़मेर से चलेगी। 21 कोच की इस गाड़ी में 12 वातानुकूल थ्री टियर, 6 द्वितीय श्रेणी शयनयान स्लिपर, 2 LRRM और 1 पेंट्रीकार रहेगी। यह गाड़ी 19091/92 बान्द्रा गोरखपुर बान्द्रा हमसफ़र एक्सप्रेस के लाय ओवर समय मे समायोजित की गई है। यात्रीगण से निवेदन है, निम्नलिखित समयसारणी के PTT (पब्लिक टाइमटेबल) समय ही ध्यान में लेवे। WTT याने वर्किंग टाइमटेबल होता है जिसका उपयोग रेल्वके परिचालन विभाग हेतु बनाया गया रहता है।

Uncategorised

पंजाब में किसान आंदोलन समाप्त हुवा, अब ट्रेनें सीधी चलने लगेगी।

अभी की ताजा खबर है, पश्चिम रेलवे ने एक घोषणा के जरिए यह कहा है, उनके यहांसे चलने वाली गाड़ियाँ अब शार्ट टर्मिनेट नही होगी और सीधे अपने नियोजित गन्तव्योंतक चलेगी।

Uncategorised

12729/30 पुणे नान्देड पुणे सुपरफास्ट के समयसारणी और गंतव्य में बदलाव

12729/30 पुणे की बजाय हड़पसर से आया जाया करेंगी और 12730 नान्देड हड़पसर सुपरफास्ट के समयसारणी में भी भारी बदलाव किया गया है। मात्र परिचालन के दिनोंमें कोई बदलाव नही है, वह 12729 हड़पसर नान्देड द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस यथवत सोमवार एवं बुधवार को चला करेंगी और अगले दिन नान्देड पहुचेंगी। उसी प्रकार वापसी में नान्देड से मंगलवार और रविवार को हड़पसर के लिए समय बदलाव के साथ शाम 18:30 को निकल सुबह 6:55 को हड़पसर पहुंचा देगी।

नियमित समयसारणी

उद्धाटन विशेष गाड़ी, 02730 जो जालना से दिनांक 02 जनवरी को सुबह 11:00 बजे हड़पसर के लिए रवाना की जाएगी।

Uncategorised

पश्चिम रेलवे : शून्याधारित समयसारणी के प्रस्ताव का परिपत्र

यूँ तो यह परिपत्रक आपके नजरोंसे कई बार गया होगा या चर्चाएं भी कानोंमें पड़ी होगी, मगर अब इसे इसलिए देखना है, की जो जो बदलाव हो रहे है वह सब इसी प्रकार से और इस परिपत्र के अनुसार ही हो रहे है। चूँकि जब एकदम शुरुवात में यह परिपत्रक आया था और सारी गाड़ियाँ बन्द थी तो क्या चल रहा है या क्या चलेगा यह समझ ही नही आ रहा था। अभी एक एक कर के गाड़ियाँ नियमित की जा रही है तो हम लोग इससे उन गाड़ियोंको समझ सकते है। पश्चिम रेल प्रशासन ने इसे 10 मदोंमें प्रस्तुत किया है।

1: 67 गाड़ियोंका परिचालन रद्द

2: पूर्व निर्धारित गंतव्य स्टेशन को बदलना (शॉर्ट टर्मिनेशन 22 गाड़ियाँ )

3: 34 गाड़ियोंका मार्ग परिवर्तन, ताकी रिवर्सल बचे

4: 6 जोड़ी गाड़ियोंके प्रारम्भिक परिचालन में विस्तार (एक्सटेंशन ऑफ रूट)

5 : गाड़ियोंकी गती नियन्त्रित करना (स्पीड अप/डाउन) इसमें 584 गाड़ियोंको स्पीड अप, 110 गाडीयोंको स्पीड डाउन और 120 गाड़ियोंमे कोई बदलाव नही किए जाने का प्रस्ताव है।

6: 16 गाड़ियोंकी परिचालन श्रेणी में बदलाव – 12 सवारी गाड़ी, 1 डेमू और 3 मेमू गाड़ियाँ एक्सप्रेस में परावर्तित की जाएगी।

7: कॉरिडोर ब्लॉक – इसमें 100 गाड़ियाँ नामित की गई है, जो नियंत्रित की जाएगी।

8: ठहरावोंका रद्द करना – 1016 स्टेशनोंकी इस सूची में वह ठहराव भी शामिल है जो सवारी गाड़ियोंके एक्सप्रेस में रूपांतरित किए जाने के बाद रद्द हो जाएंगे।

9: मालगाड़ियोंके मार्ग – वह मार्ग जीन पर शून्याधारित समयसारणी लागू होने के बाद गति सीमा बढ़कर 75/100 किलोमीटर प्रति घण्टा की जा सकती है।

10: LHB रैक का मानकीकरण करना

मित्रों, प्रस्तुत दस्तावेज इसी स्वरूपमे मिला है। कई पृष्ठ पढ़ने योग्य नही है, कटे कटे से है, लेकिन इसके लिए हम असमर्थ है। सिवा खेद के और कुछ नही व्यक्त किया जा सकता है।

Uncategorised

मराठवाडा रेल कोच फैक्ट्री, लातूर

लातूर महाराष्ट्र में रेलद्वारा स्थापित नूतन मराठवाड़ा रेल कोच फैक्टरी लगभग पूर्णत्व की ओर है, अप्रैल 2022 में उद्धाटन किए जाने के लिए तैयार है। इस रेल कोच फैक्टरी में मेट्रो, emu, मेमू और lhb कोच का निर्माण किया जा सकेगा। आज हम आपके लिए केवल तस्वीरें ले आए है और जल्द ही इसकी विस्तारपूर्वक जानकारी भी देंगे।

Photo courtesy : shri Vijay Dhage, RailPost.in