प म रेल ने अपने क्षेत्र की और अपने क्षेत्र से गुजरने वाली 314 गाड़ियोंके समयोंमे बदलाव का परिपत्रक निकाला है। आपके लिए यहाँ प्रस्तुत है।
Author: Rail Duniya
दक्षिण मध्य रेल SCR में लम्बी यात्री गाड़ियोंमे भारी बदलाव
द म रेल ने अपने बदलावोंकी सूची तो जारी कर दी थी मगर कुछ गाड़ियोंके बदलाव अलगसे दिए जा रहे है। 6 जोड़ी गाड़ियाँ साधारण मेल/एक्सप्रेस से सुपरफास्ट बनाई जा रही है। जिसमे सिकन्दराबाद से हिसार के बीच चलनेवाली द्विसाप्ताहिक गाड़ी भी है। सहज है, की इनके गाड़ी क्रमांक भी बदल जाएंगे।

22 गाड़ियाँ सवारी याने PSPC से मेल/एक्सप्रेस में बदली जा रही है।

5 जोड़ी गाड़ियोंका मार्ग परिवर्तन किया जा रहा है। इससे बीच के जंक्शन स्टेशन पर गाड़ियोंका दबाव कम होने में मद्त मिलेगी। साथ ही दक्षिण मध्य की फिलहाल चलनेवाली 872 गाड़ियोंमे से 674 गाड़ियोंकी गति बढाई गयी है।

6 गाड़ियोंके गन्तव्य स्टेशनोंमें बदलाव किए गए है, साथ ही इन गाड़ियोंके गाड़ी क्रमांक भी बदल जाएंगे।

06527 बेंगालूरु नई दिल्ली कर्नाटक विशेष एक्सप्रेस का समय परिवर्तन, 80 मिनट स्पीड अप

इसके समय परिवर्तन दिनांक 01 अक्तूबर 2021 से बेंगालूरु से लागू हो जाएंगे।
दक्षिण मध्य रेल SCR की समयसारणी में बदलाव
द म रेल ने भी अपनी समयसारणी में दिनांक 01 अक्तूबर से बदलाव किया है। उक्त बदलावोंकी पीडीएफ फाइल यहाँ जोड़ रहे है।
सिलसिला समयसारणी के बदलावोंका….
कुछ क्षेत्रीय रेलवे ने जहाँ अपनी नई समयसारणी पहली अक्तूबर से जारी कर दी है, वही कुछ क्षेत्रीय रेलवे में कोई हलचल ही नही है। यात्रिओंको एक बड़ा गहन प्रश्न पड़ा है, पूरे भारतीय रेल नेटवर्क पर ऐसा किस तरह सम्भव है, की किसी क्षेत्रीय रेलवे ने अपनी समयसारणी बदली हो और किसी ने नही?
सबसे पहले समयसारणी में बदलाव के परिपत्रक देने की शुरुवात उत्तर रेलवे ने की थी। हालाँकि तब भी उन्होंने समयसारणी लागू होने की कोई निश्चित तिथि नही दी थी। इसके बाद पूर्वोत्तर रेल NER, पश्चिम मध्य रेल WCR, दक्षिण रेल SR ने अपने समयसारणी सम्बन्धी बदलावोंके बारे में सूचनाएं जारी की। मध्य रेल CR और पश्चिम रेल WR इन्होंने पहले ही 01 अक्तूबर से समयसारणी तैयार करने में असमर्थता जता दी थी। एकीकृत समयसारणी की जगह, जब किसी यात्री गाड़ी में कुछ बदलाव होते है तो अलग अलग सूचनाएं प्रकाशित की जा रही है।
आज पूर्व रेलवे ने अपने क्षेत्र में जितनी भी यात्री गाड़ियाँ चल रही है, उसकी क्रमवार सूची प्रकाशित की है। इनके परिचालन में यदि कोई भी बदलाव हो तो यात्री उक्त गाड़ी क्रमांक से भारतीय रेल की अधिकृत वेबसाइट या हेल्पलाइन के जरिए पता कर सकता है। यात्रीगण यह बात भी ध्यान रखे, उक्त सूची WTT याने रेलवे के परिचालन विभाग के लिए बनाई गई “वर्किंग टाइमटेबल” के गाड़ियोंसे निकली हुई है।
