Uncategorised

महाराष्ट्र एक्सप्रेस के गोंदिया से आगे रीवा तक विस्तारीकरण में गोंदियावासियों की नाराजी

हाल ही में कोल्हापुर गोंदिया महाराष्ट्र एक्सप्रेस के गोंदिया से आगे रीवा तक विस्तारीकरण का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड ने मान्य किया है।

रेलवे ने इस प्रस्ताव के समर्थन में रेलवे बोर्ड की लाय ओवर पॉलिसी को कम कर रेलवे के स्टॉक्स का यथायोग्य उपयोग करने, किसी दो अलग गाड़ियोंको एक कर के चलाने की नीति को अपनाया है। इस विस्तारीकरण से रेलवे का करीबन 120 करोड़ का फायदा होगा जिसमे 100 करोड़ के यात्री कोच और 20 करोड़ के लोको की बचत होगी ऐसे रेलवे का मानना है।

01039 कोल्हापुर गोंदिया महाराष्ट्र एक्सप्रेस के 2 घण्टे स्पीड अप का मनमाड़, चालीसगांव, जलगाँव, अकोला के स्थानीय यात्रिओंने जो रोजाना इस गाड़ी से कम अंतर में जाना आना करते है, धुर विरोध किया था। हालांकि 100-200 डेली कम्यूटर्स के मुकाबले कोल्हापुर, पुणे से जलगाँव, अकोला, नागपुर और गोंदिया तक लम्बी यात्रा करने वाले सैकडों यात्रिओंने इसके समय बदलावोंपर खुशी ही जाहिर की थी।

अब गोंदिया से रीवा के विस्तारीकरण पर गोंदिया में हलचल निर्माण की जा रही है। गोंदिया के स्थानीय यात्री समिति के सदस्य मेठी जी इस विस्तारीकरण पर नाराजी जता चुके है, उनका मानना है, रेलवे चाहे तो कोल्हापुर से रीवा के बीच अलग गाड़ी चला दे मगर महाराष्ट्र एक्सप्रेस को ना छेड़े। गौरतलब यह है, महाराष्ट्र एक्सप्रेस नागपुर से गोंदिया विस्तारित की गई थी तब नागपुर के यात्री संगठन का बर्ताव कुछ इसी तरह का था और गोंदिया वासी उत्साहित थे।

गाड़ियोंके विस्तारीकरण पर ऐसा हमेशा ही होता रहा है। महाराष्ट्र एक्सप्रेस के गोंदिया से रीवा तक विस्तारीकरण के कुछ तथ्य है, आइए हम समझते है।

कोल्हापुर से रीवा के लिए इस गाड़ी से बेहतर शार्ट रूट उपलब्ध है, दूसरा 70% जगह गोंदिया के यात्रिओंके लिए छोड़ दी जाएगी ऐसा परीपत्रक में मान्य किया गया है। अतः यह गाड़ी एन्ड टू एन्ड फूल चलेगी और गोंदिया के स्थानीय यात्रिओंको इस गाड़ी में जगह नही मिलेगी ऐसा सीधा कहना उचित नही होगा।

गाड़ी एक्सटेंशन के बाद फुल्ल रैक 22-23 कोच LHB हो जाएगी मौजूदा ICF 18 डिब्बों के ऐवज में गाड़ी की यात्री क्षमता निश्चित ही ज्यादा होगी।

गोंदिया से कोपरगाँव तक गाड़ी डबल ट्रैक पर दौड़ती है। गोंदिया से पुणे तक का रेल मार्ग विद्युतीकरण पूर्ण हुवा है और पुणे से कोल्हापुर के बीच दोहरीकरण, विद्युतीकरण का कार्य जारी है। गाड़ी का लोको दौंड में नही बदलता अपितु पुणे में बदलता है। गाड़ी दौंड जंक्शन के बजाय दौंड कॉर्ड स्टेशन से 2 मिनिट के ठहराव पश्चात रवाना हो जाती है।

कोल्हापुर – रीवा के बीच यदि कोई अतिरिक्त गाड़ी चलती भी है तो वह भुसावल से खण्डवा, इटारसी, जबलपुर, सतना होते हुए रीवा निकल जाएगी ओर ऐसी सूरत में जबलपुर से गोंदिया के बीच के स्टेशनोंको जो लाभ महाराष्ट्र एक्सप्रेस की कनेक्टिविटी का मिलने जा रहा है, वह नही मिल पाएगा।

कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है, हर व्यक्ति अपने स्थानीय विचारोंसे प्रभावित होता है और उसकी सोच वहीं तक सीमित कर लेता है, मगर रेल प्रशासन को अपनी तमाम इन्वेंट्री, साजोसामान का बेहतर उपयोग करते हुए निर्णय लेना होता है। दूरदराज के क्षेत्रोंकी देश के अन्य भागोंसे सम्पर्कता बढ़ती है तो गाड़ियोंके विस्तारीकरण में हर्ज ही क्या है?

Photo courtesy : indiarailinfo.com

Uncategorised

कोंकण रेलवे का मॉन्सुन टाइमटेबल

कोंकण रेलवे पर 10 जून से 31 अक्टूबर तक गाड़ियोंको नियमित समयसारणी से अलग समयोपर चलाया जाता है। यह कोंकण रेलवे की मॉन्सुन समयसारणी कहलाती है।

Uncategorised

उत्तर मध्य रेलवे NCR की 12 विशेष गाड़ियाँ फिरसे चल पड़ेंगी, 4 गाड़ियोंके फेरे भी बढाए जा रहे है।

उत्तर मध्य रेलवे ने अपनी 6 जोड़ी याने 12 गाड़ियोंको फिर से पटरी पर लाने की घोषणा कर दी है।

शुरू की जानेवाली गाड़ियाँ

02033/34 कानपुर नई दिल्ली कानपुर शताब्दी सप्ताह में 4 दिन, दिनांक 7 जून से

04197/98 भोपाल ग्वालियर भोपाल, सप्ताह में 5 दिन, दिनांक 7 जून से

02179/80 लखनऊ आग्रा फोर्ट लखनऊ, सप्ताह में 5 दिन, दिनांक 7 जून से

04195/96 आग्रा फोर्ट अजमेर आग्रा फोर्ट, सप्ताह में 5 दिन, दिनांक 7 जून से

01807/08 झाँसी आग्रा कैंट झाँसी प्रतिदिन, दिनांक 7 जुनसे

01911/12 ईदगाह बांदीकुई ईदगाह प्रतिदिन अनारक्षित विशेष दिनांक 07/08 जून से।

साथ मे 01911 ईदगाह बांदीकुई अनारक्षित विशेष की बदली समयसारणी भी दी गयी है।

गाड़ियोंके फेरे बढ़े

04113/14 सूबेदारगंज देहरादून सूबेदारगंज द्विसाप्ताहिक से बढ़कर त्रिसाप्ताहिक

04125/26 काठगोदाम देहरादून काठगोदाम द्विसाप्ताहिक से बढ़कर त्रिसाप्ताहिक

Uncategorised

महाराष्ट्र एक्सप्रेस जाएगी महाराष्ट्र से बाहर, गोंदिया से आगे जबलपुर होते हुए रीवा तक विस्तार का प्रस्ताव

01039/40 छत्रपति शाहू महाराज टर्मिनस कोल्हापुर से गोंदिया के बीच प्रतिदिन चलनेवाली महाराष्ट्र एक्सप्रेस के मध्यप्रदेश के रीवा स्टेशन तक सप्ताह में 3 दिन विस्तार किए जाने का प्रस्ताव दिया गया है और रेलवे बोर्ड से इस प्रस्ताव को सम्मति भी मिल गयी है। बस पश्चिम मध्य और दक्षिण पूर्व मध्य रेल से सन्मवय होते ही इस गाड़ी के चलने के दिन घोषित किए सकते है।

दरअसल रेलवे बोर्ड की यह नीति है, की गन्तव्योंपर गाड़ियोंके लाय ओवर पीरियड याने लौटने की अवधि में कमी लाकर गाड़ी के रैक का यात्रिओंके लिए यथायोग्य उपयोग किया जाए। इसी नीति के तहत गोंदिया से रीवा के बीच त्रिसाप्ताहिक चलनेवाली 01753/54 गाड़ी के 2 रैक महाराष्ट्र एक्सप्रेस के 4 रैक से संलग्न किए जाएंगे और इतवारी रीवा इतवारी गाड़ी का रूपांतरण रीवा कोल्हापुर रीवा त्रिसाप्ताहिक गाड़ी में हो जाएगा।

इस विस्तार से रीवा, सतना, कटनी, जबलपुर, नैनपुर, बालाघाट के यात्रिओंके लिए महाराष्ट्र के वर्धा, बडनेरा, अकोला, जलगाँव, शिर्डी, पुणे, सातारा, सांगली, कोल्हापुर जैसे प्रमुख शहरोंसे सीधा जुड़ाव हो जाएगा।

रेल विभाग का दावा है, इस तरह दो गाड़ियोंके रैक लिंक कर चलाने से रेलवे का करीबन 100 करोड़ के यात्री डिब्बों का सही तरीकेसे उपयोग होगा। महाराष्ट्र एक्सप्रेस जो फ़िलहाल पुराने ICF कोच से चल रही है, वह LHB कोच व्यवस्था से सुसज्जित हो जाएगी।

महाराष्ट्र एक्सप्रेस की गोंदिया से रीवा तक विस्तार किए जाने के बाद की प्रस्तवित समय सारणी। कोल्हापुर से गोंदिया समय मे कोई बदलाव नही।

गौरतलब यह है की हाल ही में कोल्हापुर से गोंदिया के बीच चलनेवाली 01039 महाराष्ट्र एक्सप्रेस के ढाई घण्टे स्पीड अप का व्यापक विरोध चालीसगांव, जलगाँव, अकोला क्षेत्र से, रोजाना जाना आना करने वाले यात्रिओंद्वारा किया गया था।

Uncategorised

कभी हाँ, कभी ना ….

02126/25 भिण्ड – रतलाम – भिण्ड और 01126/25 ग्वालियर रतलाम ग्वालियर इन लोकप्रिय गाड़ियोंकी की 2-4 दिनोंमें जो खींचतान चल रही थी, उसे विराम लगता नजर आ रहा है। दरअसल संक्रमणकाल में बन्द की गई इन गाड़ियों को जब फिरसे खोले जाने की बात जाहिर हुई तो रतलामवासियोंको ठगा सा महसूस करा गयी। गाड़ी को यद्यपि रेल आरक्षण में रतलाम तक दिखाया जा रहा था मगर परीपत्रक निकला तो वह गाड़ी ग्वालियर / भिण्ड से इन्दौर के बीच चलने का ही था।

रतलाम के यात्री तो भौंचक रह गए, उनकी सदाबहार गाड़ी इन्दौर से पलटने वाली जो थी। फौरन मालवा यात्री ग्रुप के सदस्य शिवम राजपुरोहित और उनके सहकारी सक्रिय हुए और विषय को ऊपरी स्तर तक लगाए रखा।

आज नया नोटिफिकेशन आया कि गाड़ी को रतलाम तक पुनःस्थापित किया जा रहा है और सबसे ज्यादा खुशी की बात यह है, यह गाड़ी इन्दौर से फतेहाबाद चंद्रावती गंज के मार्ग से होते हुए रतलाम तक पहुचेंगी।

02126 भिंड – रतलाम का संचालन 05 जून से
01125 रतलाम – ग्वालियर का संचालन 06 जून से
01126 ग्वालियर – रतलाम का संचालन 07 जून से
02125 रतलाम – भिंड का संचालन 08 जून से