Uncategorised

खुशख़बर : नान्देड़ से चलेगी, जालना वन्देभारत!

13 जून 2025, शुक्रवार, आषाढ़, कृष्ण पक्ष, द्वितीया, विक्रम संवत 2082

20705/06 जालना छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुम्बई जालना वन्देभारत एक्सप्रेस का हुजुरसाहिब नान्देड़ तक विस्तार किया जा रहा है। रेल मुख्यालय ने नान्देड़ के लिए एक बहुत अर्से से चली माँग को अनुमति दे दी है और जल्द ही इस पर कार्रवाई करने के आदेश सम्बन्धित रेलवे को दे दिए है।

वन्देभारत एक्सप्रेस जालना की जगह नान्देड़ से चले की वजह से 20705 जालना मुम्बई वन्देभारत एक्सप्रेस की विद्यमान समयसारणी में व्यापक बदलाव भी हो रहा है, जो निम्नप्रकार रहेगा।

20705 वन्देभारत एक्सप्रेस नान्देड़ से प्रातः 5:00 बजे रवाना होकर परभणी 5:40, जालना 7:22, औरंगाबाद 8:15, मनमाड़ 10:03, नासिक रोड 11:02, कल्याण 13:30, दादर 14:08 होते हुए मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस को दोपहर 14:25 को पहुँचेंगी।

वापसी में 20706 वन्देभारत एक्सप्रेस की मुम्बई से औरंगाबाद की समयसारणी यथावत रहेगी। जालना 19:10, परभणी 21:43 होते हुए रात 22:50 को हुजुरसाहिब नान्देड़ पहुँचेंगी।

समयसारणी :

Uncategorised

रेल प्रशासन ने ‘तत्काल’ टिकट प्रणाली में सामान्य यात्रिओंके लिए, किया बदलाव! वक्त ही बताएगा, सुलझे या और ज्यादा उलझ गए!

11 जून 2025, बुधवार, जेष्ठ, शुक्ल पक्ष, पौर्णिमा/प्रतिपदा, विक्रम संवत 2082

तमाम विवादोंके बाद रेल प्रशासन ने सर्वसाधारण यात्रिओंके लिए ‘तत्काल’ टिकिटिंग में सकारात्मक बदलाव किया है।

दिनांक 01 जुलाई 2025 से केवल वही यात्री तत्काल टिकट बुक कर पायेंगे, जिन्होंने अपना आधार क्रमांक आईआरसीटीसी ऍप/वेबसाइट पर सत्यापित किया हुवा है। इसके साथ ही दिनांक 15 जुलाई 2025 से आधार द्वारा भेजे गए OTP वन टाइम पासवर्ड को दर्ज कराने के बाद ही तत्काल टिकट बुक किए जाएंगे।

दिनांक 15 जुलाई 2025 से, PRS (रेल आरक्षण खिड़की) पर अर्थात यात्री अथवा अधिकृत एजंटों को भी आधार प्रणाली द्वारा आए OTP, जो उनके द्वारा आरक्षण माँग पत्र में दर्ज मोबाइल क्रमांक पर भेजे जाएंगे, उस को दर्ज कराने के बाद ही तत्काल टिकट बनाया जा सकेगा।

तत्काल प्रणाली में शुरवात के आधे घण्टे, याने 30 मिनट तक किसी भी रेल विभाग द्वारा नियुक्त किए गए अधिकृत एजंटोंको तत्काल टिकट निकालने की अनुमति नही रहेंगी। वातानुकूलित टिकटों की तत्काल बुकिंग सुबह 10:00 बजे शुरू होती है और ग़ैरवातानुकूलित टिकटों की बुकिंग 11:00 बजे शुरू की जाती है। इसका अर्थ यह है, कोई भी अधिकृत रेल टिकट बुकिंग एजेंट सुबह 10:30 से पहले वातानुकूलित और 11:30 से पहले ग़ैरवातानुकूलित श्रेणी के ‘तत्काल’ टिकट की बुकिंग नही कर पाएगा।

रेल विभाग ने इस सम्बंध में निम्नलिखित सूचना जारी की है।

कुल मिलाकर यह समझ लें, आईआरसीटीसी की वेबसाइट के साथ साथ अब आधार की वेबसाइट भी दिनके  दस और ग्यारह बजे जाम होने वाली है। चूँकि एक मिनट में अमूमन तीस हजार टिकट आईआरसीटीसी से निकलते है और करीबन दस गुना लोग उस वक्त तत्काल टिकट हेतु झुझते है तो …. ☺️

Uncategorised

पुंडलिक वरदे हरी विठ्ठल, श्री ज्ञानदेव तुकाराम! पंढरीनाथ भगवान की जय!!

देवशयनी आषाढ़ी एकादशी निमित्त, रेल विभाग की ‘वारी विशेष’ गाड़ियाँ!

10 जून 2025, मंगलवार, जेष्ठ, शुक्ल पक्ष, पौर्णिमा, विक्रम संवत 2082

हेडिंग में दरअसल यह वारी में होनेवाला जयघोष लिखा गया है। सारे वारकरी वारी में जगह जगह से पैदल चलते हुए, यह जयघोष करते हुए पांडुरंग माउली के दर्शन हेतु देवशयनी एकादशी को पंढरपुर पहुंचने की चाह रखते है। मध्य रेल प्रशासन पंढरपुर के लिए आठ जोड़ी ‘वारी विशेष’ गाड़ियाँ चला रहा है। इन सेवाओं में कुछ गाड़ियाँ अनारक्षित भी चलाई जायेंगी।

1 : 01205/06 नागपुर – मिरज – नागपुर विशेष के 2 – 2 कुल 4 फेरे वाया भुसावल, मनमाड़, दौंड, कुर्डुवाड़ी, पंढरपुर

01205 विशेष नागपुर से दिनांक 4, 5 जुलाई को मिरज के लिए सुबह 08:50 रवाना होगी और सुबह 8:00 बजे पंढरपुर, 11:35 को मिरज पहुँचेंगी। वापसी में 01206 विशेष मिरज से दिनांक 5, 6 जुलाई को नागपुर के लिए दोपहर 12:55 रवाना होगी, शाम 17:00 बजे पंढरपुरसे रवाना होगी और अगले दिन, दोपहर 12:25 को नागपुर पहुँचेंगी।

स्टोपेजेस : अजनी, वर्धा, पुलगांव, धामणगांव, चांदूर, बड़नेरा, मुर्तिजापुर, अकोला, शेगाव, मलकापुर, भुसावल, जलगाँव, चालीसगांव, मनमाड़, कोपरगाँव, बेलापुर, अहमदनगर, दौंड जंक्शन, कुर्डुवाड़ी, पंढरपुर, सांगोळा, म्हसोबा डोंगरगांव, जत रोड, ढालगांव, कवठे महाँकाल, सालागरे, अरग

कोच संरचना : 02 वातानुकूलित थ्री टियर, 10 स्लिपर, 04 द्वितीय साधारण जनरल, 02 एसएलआर, कुल 18 ICF कोच

2 : 01119/20 नई अमरावती – पंढरपुर – नई अमरावती विशेष के 2 – 2 कुल 4 फेरे वाया भुसावल, मनमाड़, दौंड, कुर्डुवाड़ी

01119 विशेष नई अमरावती से दिनांक 2, 5 जुलाई को पंढरपुर के लिए 14:40 पर रवाना होगी और सुबह 9:10 बजे पंढरपुर पहुँचेंगी। वापसी में 01120 विशेष पंढरपुर से दिनांक 3, 6 जुलाई को नई अमरावती के लिए 19:30 पर रवाना होगी और अगले दिन, दोपहर 12:50 को नई अमरावती पहुँचेंगी।

स्टोपेजेस : बड़नेरा, मुर्तिजापुर, अकोला, शेगाव, जलम्ब, नंदुरा, मलकापुर, बोदवड, भुसावल, जलगाँव, पाचोरा, चालीसगांव, नांदगांव, मनमाड़, कोपरगाँव, बेलापुर, अहमदनगर, दौंड जंक्शन, कुर्डुवाड़ी

कोच संरचना : 02 वातानुकूलित थ्री टियर, 10 स्लिपर, 04 द्वितीय साधारण जनरल, 02 एसएलआर, कुल 18 ICF कोच

3 : 01121/22 खामगांव – पंढरपुर – खामगांव विशेष के 2 – 2 कुल 4 फेरे वाया भुसावल, मनमाड़, दौंड, कुर्डुवाड़ी

01121 विशेष खामगांव से दिनांक 3, 6 जुलाई को पंढरपुर के लिए 13:30 पर रवाना होगी और प्रातः 3:30 बजे पंढरपुर पहुँचेंगी। वापसी में 01122 विशेष पंढरपुर से दिनांक 4, 7 जुलाई को खामगांव के लिए 05:00 पर रवाना होगी और अगले दिन, शाम 19:30 को खामगांव पहुँचेंगी।

स्टोपेजेस : जलम्ब, नंदुरा, मलकापुर, बोदवड, भुसावल, जलगाँव, पाचोरा, चालीसगांव, नांदगांव, मनमाड़, कोपरगाँव, बेलापुर, अहमदनगर, दौंड जंक्शन, कुर्डुवाड़ी

कोच संरचना : 02 वातानुकूलित थ्री टियर, 10 स्लिपर, 04 द्वितीय साधारण जनरल, 02 एसएलआर, कुल 18 ICF कोच

4 : 01159/60 भुसावल – पंढरपुर – भुसावल अनारक्षित विशेष के 1 – 1 कुल 2 फेरे वाया भुसावल, मनमाड़, दौंड, कुर्डुवाड़ी

01159 विशेष भुसावल से दिनांक 7 जुलाई को पंढरपुर के लिए 13:30 पर रवाना होगी और प्रातः 3:30 बजे पंढरपुर पहुँचेंगी। वापसी में 01160 विशेष पंढरपुर से दिनांक 8 जुलाई को भुसावल के लिए रात 22:30 पर रवाना होगी और अगले दिन, दोपहर 13:00 को भुसावल पहुँचेंगी।

स्टोपेजेस : जलगाँव, पाचोरा, चालीसगांव, नांदगांव, मनमाड़, कोपरगाँव, बेलापुर, अहमदनगर, दौंड जंक्शन, कुर्डुवाड़ी

कोच संरचना : 16 द्वितीय साधारण जनरल, 02 एसएलआर, कुल 18 ICF कोच

5 : 01101/02 लातूर रोड – पंढरपुर – लातूर रोड अनारक्षित विशेष के 5 – 5 कुल 10 फेरे वाया उस्मानाबाद, बार्शी टाउन, कुर्डुवाड़ी

01101 विशेष लातूर रोड से दिनांक 2, 4, 7, 8 और 9 जुलाई को पंढरपुर के लिए 07:30 पर रवाना होगी और 12:50 बजे पंढरपुर पहुँचेंगी। वापसी में 01102 विशेष पंढरपुर से दिनांक 2, 4, 7, 8 और 9 जुलाई को 13:50 पर रवाना होगी और शाम 19:30 को लातूर रोड पहुँचेंगी।

कोच संरचना : 08 स्लिपर, 04 द्वितीय साधारण जनरल, 02 एसएलआर, कुल 18 ICF कोच (04 वातानुकूलित कोच बन्द अवस्था मे)

6 : 01107/08 मिरज – कलबुर्गी मिरज प्रतिदिन अनारक्षित विशेष के 10 – 10 कुल 20 फेरे वाया पंढरपुर, कुर्डुवाड़ी, सोलापुर

01107 विशेष मिरज से दिनांक 01 से 10 जुलाई तक प्रतिदिन पंढरपुर के लिए प्रातः 05:00 पर रवाना होगी और पंढरपुर होते हुए 13:30 बजे कलबुर्गी पहुँचेंगी। वापसी में 01108 विशेष कलबुर्गी से उसी तिथि को दोपहर 15:30 पर रवाना होगी और रात 23:50 को मिरज पहुँचेंगी।

कोच संरचना : 12 द्वितीय साधारण जनरल, 02 एसएलआर, कुल 14 ICF कोच

7 : 01209/10 कोल्हापुर – कुर्डुवाड़ी –  कोल्हापुर प्रतिदिन अनारक्षित विशेष के 10 – 10 कुल 20 फेरे वाया मिरज, पंढरपुर

01209 विशेष कोल्हापुर से दिनांक 01 से 10 जुलाई तक प्रतिदिन पंढरपुर के लिए प्रातः 06:10 पर रवाना होगी और पंढरपुर होते हुए 13:30 बजे कुर्डुवाड़ी पहुँचेंगी। वापसी में 01210 विशेष कुर्डुवाड़ी से उसी तिथि को दोपहर 16:30 पर रवाना होगी और रात 22:30 को कोल्हापुर पहुँचेंगी।

कोच संरचना : 12 द्वितीय साधारण जनरल, 02 एसएलआर, कुल 14 ICF कोच

8 : 01207/08 पुणे – मिरज –  पुणे प्रतिदिन अनारक्षित विशेष के 8 – 8 कुल 16 फेरे वाया दौंड जंक्शन, कुर्डुवाड़ी, पंढरपुर

01207 विशेष पुणे से दिनांक 03 से 10 जुलाई तक प्रतिदिन मिरज के लिए प्रातः 08:40 पर रवाना होगी और पंढरपुर होते हुए 18:45 बजे मिरज पहुँचेंगी। वापसी में 01208 विशेष मिरज से उसी तिथि को 19:30 पर रवाना होगी और अगले दिन प्रातः 04:30 को पुणे पहुँचेंगी।

कोच संरचना : 12 द्वितीय साधारण जनरल, 02 एसएलआर, कुल 14 ICF कोच

Uncategorised

दो नई साप्ताहिक गाड़ियाँ  फिरोजपुर – हरिद्वार एवं फिरोजपुर – हुजुरसाहिब नान्देड़ का परिपत्रक जारी हुवा

09 जून 2025, सोमवार, जेष्ठ, शुक्ल पक्ष, त्रयोदशी, विक्रम संवत 2082

फिरोजपुर से नान्देड़ के लिए यात्रिओंकी माँग के चलते रेल प्रशासन ने पूर्वचलित विशेष गाड़ी 04661/62 को अब नियमित करने का विचार किया है। हालाँकि विशेष गाड़ी भटिंडा, दिल्ली सफदरजंग, भोपाल, इटारसी, नरखेड़, नवी अमरावती, अकोला इस मार्ग से चलती थी मगर अब नई गाड़ी मुख्य मार्ग भुसावल, मनमाड, औरंगाबाद होकर नान्देड़ जाएगी। इसके साथ ही फिरोजपुर – हरिद्वार के बीच एक साप्ताहिक सेवा का भी प्रस्ताव था। इन दोनों गाड़ियोंको रेल प्रशासन से मंजूरी प्राप्त हो चुकी है और अब संक्षिप्त समयसारणी भी जारी हो चुकी है।

14622/21 फिरोजपुर कैंट – हुजुरसाहिब नान्देड़ – फिरोजपुर कैंट साप्ताहिक एक्सप्रेस वाया दिल्ली सफदरजंग, भोपाल, भुसावल, मनमाड़

14622 फिरोजपुर कैंट – हुजुरसाहिब नान्देड़ साप्ताहिक एक्सप्रेस प्रत्येक शुक्रवार, दोपहर 13:25 को फिरोजपुर से निकल कर, रविवार प्रातः 3:30 को हुजुरसाहिब नान्देड़ पहुँचेंगी। वापसी में 14621 एक्सप्रेस प्रत्येक रविवार सुबह 11:50 को नान्देड़ से निकल कर मंगलवार प्रातः 4:30 को फिरोजपुर पहुँचेंगी।

मार्ग : फ़रीदकोट, कोटकपूरा, बठिंडा, दिल्ली सफदरजंग, मथुरा, आगरा कैंट, वीरांगना लक्ष्मी बाई झाँसी, बीना, इटारसी, खण्डवा, भुसावल, मनमाड़, औरंगाबाद, जालना, सेलु, परभणी, पूर्णा

यह थी प्रस्तावित समयसारणी,

14626/25 फिरोजपुर कैंट – हरिद्वार – फिरोजपुर कैंट साप्ताहिक एक्सप्रेस

14626 फिरोजपुर कैंट – हरिद्वार साप्ताहिक एक्सप्रेस प्रत्येक बुधवार, रात 22:40 को फिरोजपुर से निकल कर, गुरुवार सुबह 8:30 को हरिद्वार पहुँचेंगी। वापसी में 14625 एक्सप्रेस प्रत्येक गुरुवार दोपहर 14:45 को हरिद्वार से निकल कर गुरूवार देर रात अर्थात शुक्रवार को 0:35 को फिरोजपुर पहुँचेंगी।

मार्ग : फ़रीदकोट, कोटकपूरा, बठिंडा, रामपुरा फुल, बरनाला, धुरी, नाभा, पटियाला, राजपुरा, अम्बाला कैंट, यमुनानगर जगधारी, सहारनपुर, रूड़की

यह थी प्रस्तावित समयसारणी

दिनांक 13 जून 2025 शुक्रवार से फिरोजपुर से चल पड़ेंगी 14622 और 15 जून से हुजुरसाहिब नान्देड़ से रवाना होंगी। निम्नलिखित है, समयसारणी।

Uncategorised

नई गाड़ी : धरती के स्वर्ग में अवतरित हो रही ‘वन्देभारत’

04 जून 2025, बुधवार, जेष्ठ, शुक्ल पक्ष, नवमी, विक्रम संवत 2082

जी हाँ! फाइनली, मोस्ट अवेटेड!!

कश्मीर का श्रीनगर भारतीय रेल नेटवर्क से वन्देभारत के जरिए सीधा जुड़ने जा रहा है।

दिनांक 06 जून को जम्मूतवी – श्रीनगर के बीच दो जोड़ी वन्देभारत गाड़ियों का शुभारम्भ होने जा रहा है और यह माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करने जा रहे है। आज ही इसके लिए रेल मुख्यालय से परिपत्रक जारी हुवा है।

26401/02 जम्मूतवी श्रीनगर जम्मूतवी वन्देभारत एक्सप्रेस (सप्ताह में छह दिन, प्रत्येक मंगलवार छोड़कर)

और

26403/04 जम्मूतवी श्रीनगर जम्मूतवी वन्देभारत एक्सप्रेस (सप्ताह में छह दिन, प्रत्येक बुधवार छोड़कर)

समयसारणी निम्नलिखित है,

यह दोनों गाड़ियाँ जम्मूतवी से श्रीनगर के बीच,  मार्ग में श्री माता वैष्णो देवी कटरा, बनिहाल स्टोपेजेस पर रुकेंगी।

वैसे इन गाड़ियोंके नियमित फेरों की घोषणा के लिए थोड़ा सा इंतज़ार करना होगा।