Uncategorised

अब बारी केरल की… तीन जोड़ी नई अमृतभारत गाड़ियोंके परिचालन की घोषणा

20 जनवरी 2026, मंगलवार, पौष, शुक्ल पक्ष, द्वितीया, विक्रम संवत 2082

जी हाँ, पश्चिम बंगाल के बाद अब नई गाड़ियोंकी घोषणाओं की बारी केरल राज्य की है। तीन नई साप्ताहिक अमृतभारत गाड़ियाँ इस राज्य से घोषित की जा रही है।

16329/30 नागरकोइल मंगालूरु जंक्शन नागरकोइल साप्ताहिक अमृतभारत एक्सप्रेस

16329 अमृतभारत एक्सप्रेस प्रत्येक मंगलवार को 11:40 पर नागरकोइल से रवाना होकर अगले दिन प्रातः 5:00 बजे मंगालूरु जंक्शन पहुँचेंगी। वापसी में 16330 अमृतभारत एक्सप्रेस प्रत्येक बुधवार को सुबह 8:00 बजे मंगालूरु जंक्शन से रवाना होकर उसी दिन रात को 22:05 पर नागरकोइल पहुँचेंगी।

स्टोपेजेस : नागरकोइल, तिरुवनंतपुरम सेंट्रल, वरकला शिवगिरी, कोलम, करुनागप्पाल्ली, कयणकुलं, मवेळीक्कारा, चेंगाणुर, तिरुवल्ला, चंगनाशेरी, कोट्यायाम, एर्नाकुलम टाउन, अलुवा, थ्रिशुर, शोरणुर, तिरुर, कोझिकोड, थल्लाशेरी, कण्णूर, कासरगोड, मंगालूरु जंक्शन

16121/22 तम्बाराम तिरुवनंतपुरम सेंट्रल तम्बाराम साप्ताहिक अमृतभारत एक्सप्रेस

16321 अमृतभारत एक्सप्रेस प्रत्येक बुधवार को 17:30 पर तम्बाराम से रवाना होकर अगले दिन सुबह 8:00 बजे तिरुवनंतपुरम सेंट्रल पहुँचेंगी। वापसी में 16322 अमृतभारत एक्सप्रेस प्रत्येक गुरुवार को सुबह 10:40 बजे तिरुवनंतपुरम सेंट्रल से रवाना होकर उसी दिन रात को 23:45 पर तम्बाराम पहुँचेंगी।

स्टोपेजेस : तम्बाराम, चेंगलपट्टू, विल्लुपुरम, वृद्धाचलम, अरियालुर, श्रीरंगम, तिरुचिरापल्ली, डिंडीगुल, मदुरै, विरुदुनागर, कोविलपट्टी, सातुर, तिरुनेलवेली, वल्लीयुर, नागरकोइल टाउन, कुलिततुरै, तिरुवनंतपुरम सेंट्रल

17041/42 चारलापल्ली तिरुवनंतपुरम नार्थ चारलापल्ली साप्ताहिक अमृतभारत एक्सप्रेस

17041 अमृतभारत एक्सप्रेस प्रत्येक मंगलवार को सुबह 7:15 पर चारलापल्ली से रवाना होकर अगले दिन दोपहर 14:45 बजे तिरुवनंतपुरम नार्थ पहुँचेंगी। वापसी में 17042 अमृतभारत एक्सप्रेस प्रत्येक बुधवार को शाम 17:30 बजे तिरुवनंतपुरम नार्थ से रवाना होकर अगले दिन, देर  रात को 23:30 पर चारलापल्ली पहुँचेंगी।

स्टोपेजेस : चारलापल्ली, नालगोंडा, मिरयालागुड़ा, सत्येनापल्ली, गुंटुर, तेनाली, बपटाला, ऑंगल, नेल्लूर, रेनिगुंटा, तिरुत्तनी, काटपाडी, जोलारपट्टी, सालेम, इरोड़, तिरुप्पुर, कोयम्बटूर, पालक्कड़, थ्रिशुर, अलुवा, एर्नाकुलम टाउन, कोट्यायाम, चंगनाशेरी, तिरुवल्ला, चेंगाणुर, मवेळीक्कारा, कयणकुलं, करुनागप्पाल्ली, कोलम, वरकला शिवगिरी, तिरुवनंतपुरम नार्थ

Uncategorised

मध्य रेल की 6 गाड़ियोंमे टर्मिनल बदलाव, समयसारणी में बदलाव

19 जनवरी 2026, सोमवार, पौष, शुक्ल पक्ष, प्रतिपदा, विक्रम संवत 2082

मध्य रेल अपनी उपनगरीय गाड़ियोंकी संख्या बढाकर स्थानीय यात्रिओंकी सेवाओंमें वृद्धि करना चाहती है और इसीलिए अपनी चार जोड़ी गाड़ियोंके टर्मिनल स्टेशन को बदलने जा रही है। इसके साथ ही दो गाड़ियोंके समयसारणी में बदलाव भी कर रही है।

A) 16331/32 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुम्बई तिरुवनंतपुरम सेंट्रल छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुम्बई साप्ताहिक एक्सप्रेस, 16351/52 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुम्बई नागरकोइल छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुम्बई द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस, 16339/40 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुम्बई नागरकोइल छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुम्बई सप्ताह में चार दिवसीय एक्सप्रेस इन तीन जोड़ी गाड़ियोंको लोकमान्य तिलक टर्मिनस से परिचालित करने का निर्णय लिया है।

B) 22629/30 दादर तिरुनेलवेली दादर साप्ताहिक एक्सप्रेस को दादर की जगह लोकमान्य तिलक टर्मिनस से परिचालित किया जाएगा।

इस निर्णय से उपरोक्त गाड़ियाँ दादर स्टेशन स्किप करेंगी। साथ ही समयसारणी भी तदनुसार बदलेगी।यात्रीगण कृपया निम्नलिखित परिपत्र देखें,

समयसारणी में बदलाव :

12111  छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुम्बई अमरावती प्रतिदिन सुपरफास्ट की समयसारणी में बदलाव किया जा रहा है।

12289/90 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुम्बई नागपुर छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुम्बई प्रतिदिन दुरन्तो सुपरफास्ट की समयसारणी में बदलाव किया जा रहा है।

मित्रों, उक्त सारे बदलाव अग्रिम आरक्षण अवधि (ARP) के अनुसार अर्थात कमसे कम 60 दिनों बाद लागू किए जाएंगे। कुल मिलाकर हम यह समझ सकते है, की यह समयसारणी या टर्मिनल स्टेशन के बदलाव मार्च 2026 के अंतिम सप्ताह से लागू हो पाएंगे। उपरोक्त परिपत्र में केवल सम्मती प्राप्त है यह लिखा गया है, तिथियोंकी घोषणा नही की गई है, अतः निश्चित तिथियों के लिए थोडा समय लग सकता है।

Uncategorised

आठ उद्धाटन विशेष गाड़ियाँ

15 जनवरी 2026, गुरुवार, पौष, शुक्ल पक्ष, द्वादशी, विक्रम संवत 2082

भारतीय रेल दिनांक 17/18 जनवरी को आठ नई गाड़ियोंका शुभारंभ करने जा रहा है। तदनुसार निम्नलिखित शुभारंभ गाड़ियाँ चलाई जा रही है और इन गाड़ियोंके नियमित फेरोंकी घोषणा रेल विभाग अलग से करेंगे।

1: 01032 सिलीगुड़ी पनवेल शुभारंभ विशेष

2: 06598 अलीपुरद्वार सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया टर्मिनस बेंगलुरु शुभारंभ विशेष

3: 02603 रानीगंज नागरकोईल शुभारंभ विशेष

4: 02609 न्यू जलपाईगुड़ी तिरुचिरापल्ली शुभारंभ विशेष

5: 06224 राधिकापुर सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया टर्मिनस बेंगलुरु शुभारंभ विशेष

6: 06534 बालुरघाट सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया टर्मिनस बेंगलुरु शुभारंभ विशेष

7: 05949 डिब्रूगढ़ गोमतीनगर शुभारंभ विशेष

8: 05671 कामाख्या रोहतक शुभारंभ विशेष

Uncategorised

वन्देभारत स्लिपर में रेल विभाग का नवाचार! खानपान, सुपरफास्ट, आरक्षण शुल्क सभी टिकट किराए में सम्मिलित

15 जनवरी 2026, गुरुवार, पौष, शुक्ल पक्ष, द्वादशी, विक्रम संवत 2082

भारतीय रेल में, वन्देभारत सीरीज में स्लिपर आवृत्ति का अवतरण पहली बार होने जा रहा है। अब तक वन्देभारत प्रीमियम ट्रेनसेट की 164 सिटिंग गाड़ियाँ चलाई जा रही है। इन गाड़ियोंकी लोकप्रियता देखते हुए और यात्रिओंकी जरुरतोंको देखते हुए भारतीय रेल ने वन्देभारत स्लिपर का भी अविष्कार किया है। यूँ तो वातानुकूलित स्लिपर के अनेक प्रकार भारतीय रेल में चलते है। जिसमे राजधानी, तेजस, हमसफ़र, गरीब रथ इत्यादि है, मगर वन्देभारत स्लिपर में न सिर्फ ट्रेनसेट बल्कि और भी नए नए नियम और सुविधाएं लाई गई है।

वन्देभारत स्लिपर में केवल और केवल कन्फ़र्म टिकट ही बेचे जाएंगे अर्थात कोई वेटिंगलिस्ट या RAC टिकटोंका आवंटन नही किया जाएगा।

वन्देभारत स्लिपर के किरायोंमें GST के अलावा कोई अतिरिक्त चार्जेस जैसे की आरक्षण शुल्क, सुपरफास्ट सप्लिमेंटरी चार्ज नही जोड़ा जाएगा। यहाँ तक की खानपान शुल्क कैटरिंग चार्जेस भी किरायोंमे सम्मिलित है। यात्री को पेयजल की बोतल एवं ताज़ा अखबार दिया जाएगा। इसके बाद यात्री के टिकट अनुसार उसके यात्रा प्रारम्भ से लेकर गन्तव्य स्टेशन तक समयानुसार चाय, नाश्ता और भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।

वन्देभारत स्लिपर में केवल जनरल याने सामान्य, महिला एवं दिव्यांग कोटा ही रहेगा अन्य सभी गाड़ियोंकी तरह तत्काल, प्रीमियम तत्काल या पुलिंग कोटा PQWL या रिमोट लोकेशन RLWL कोटे नही रहेंगे।

वन्देभारत स्लिपर में किसी भी टिकट प्रकार को कोई भी रियायत उपलब्ध नही रहेगी। पास, वारण्ट जिनमे टिकटोंका पूर्ण किराया देय हो, यात्रा कर पाएंगे।

भारतीय रेल ने कैटरिंग चार्जेस के सम्बंध में एक परिपत्र जारी किया है। वन्देभारत स्लिपर के यात्रिओंको पेयजल, अखबार एवं खानपान उपलब्ध कराने के एवज में सम्बंधित क्षेत्रीय रेलवे प्रति यात्री 40 पैसे प्रति किलोमीटर, उनके टिकट अनुसार दर्ज हुए अंतर के अनुसार आईआरसीटीसी को अदा करेंगी।

Uncategorised

मध्य रेल की 14 नई वातानुकूलित उपनगरीय सेवाएं

13 जनवरी 2026, मंगलवार, पौष, शुक्ल पक्ष, दशमी, विक्रम संवत 2082

वर्ष 2026 के गणतंत्र दिवस, 26 जनवरी से मध्य रेल छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुम्बई – पनवेल के बीच हार्बर लाइन पर चौदह वातानुकूलित उपनगरीय सेवाओंका शुभारम्भ करने जा रहा है।

इन गाड़ियोंके शुरू होने से मध्य रेल के बेड़े में कुल चौरानवें वातानुकूलित उपनगरीय सेवा हो जाएगी। जिसमें 80 सेवाएं मुख्य मार्ग पर और पहली बार यह चौदह सेवाएं हार्बर मार्ग पर शुरू होंगी। यह चौदह गाड़ियाँ पुरानी ग़ैरवातानुकूलित सेवाओंकी जगह लेंगी।

इन नई सेवाओंके साथ मध्य रेल की कुल उपनगरीय सेवाओंकी संख्या एक हजार आठ सौ बीस 1820 हो जाएगी।