Uncategorised

कोंकण रेलवे मान्सून समयसारणी की पीड़ीएफ

31 मई 2026, रविवार, अधिक जेष्ठ, शुक्ल पक्ष, पूर्णिमा, विक्रम संवत 2083

कोंकण रेलवे में मॉनसून की एक अलग समयसारणी चलती है। हमेशा यह 10 जून से शुरू होकर 30 अक्टूबर तक लागू रहती है। इस बार शायद सुपर अल-नीनो इफ़ेक्ट कोंकण रेलवे की समयसारणी पर भी छाया हुवा है। ख़ैर, इस बार मॉनसून समयसारणी की अवधि 15 जून से शुरू होकर 20 अक्टूबर तक रहने वाली है।

निम्नलिखित पीड़ीएफ फाइल दक्षिण रेलवे की ओर से जारी की गई है।

Uncategorised

उ प रेल NWR क्षेत्र की तेरह जोड़ी विशेष गाड़ियाँ नियमित होंगी।

28 मई 2026, गुरुवार, अधिक जेष्ठ, शुक्ल पक्ष, द्वादशी, विक्रम संवत 2083

उत्तर पश्चिम रेल ने अपने क्षेत्र के अंतर्गत परिचालित तेरह जोड़ी विशेष गाड़ियोंको नियमित मेल/एक्सप्रेस, सवारी/डेमू गाड़ियोंमें बदलने की घोषणा की है। उक्त बदलाव दिनांक 01 जून से लागू हो जाएंगे।

इन तेरह जोड़ी विशेष गाड़ियोंको बारह नियमित सवारी/डेमू और एक जोड़ी को एक्सप्रेस श्रेणी में बदला जाएगा। इससे यात्रिओंको इन गाड़ियोंकी मे यात्रा करते हुए, अब नियमित किराया श्रेणी से ही किराया देना होगा और विशेष गाड़ियोंके अतिरिक्त किरायोंकी चपत नही लगेगी।

1: 74835/36 सीकर जयपुर सीकर प्रतिदिन डेमू (04801/02 विशेष का नियमितीकरण)

कोच संरचना : 08 डेमू कोच

स्टोपेजेस : सीकर, गोरिया, राणोली शिशु, पलसाना, बोरी ठिकरिया, सोंठलिया, रिंगस जंक्शन, छोटा गुढ़ा, गोविंदगढ़ मालिकपुर, लोहरवाड़ा, चौमूं सम्मोद, भाटों की गली, निन्दर बेनार, ढहर के बालाजी, जयपुर

2: 54879/80 बाड़मेर मुनबाव बाड़मेर प्रतिदिन सवारी (04879/80 विशेष का नियमितीकरण)

कोच संरचना : 07 द्वितीय साधारण, 02 एसएलआर कुल 09 कोच

स्टोपेजेस : बाड़मेर, जसाई, बचभार, रामसर, गगरिया, गड़रा रोड़, लीलमा, जैसिंदर, मुनबाव

3: 59709/10 जयपुर भिवानी जयपुर प्रतिदिन सवारी (09733/34 विशेष का नियमितीकरण)

कोच संरचना : 09 द्वितीय साधारण, 02 एसएलआर कुल 11 कोच

स्टोपेजेस : जयपुर, ढहर के बालाजी, निन्दर बेनार, चौमूं सम्मोद, गोविंदगढ़ मालिकपुर, रिंगस जंक्शन, श्री माधोपुर, कांवट, नीम का थाना, मोण्डा, डाबला, निजामपुर, नारनौल, अटेली, कुण्ड, रेवाड़ी जंक्शन, कोसली, झारली, चरखी दादरी, भिवानी

4: 59633/34 रेवाड़ी रिंगस रेवाड़ी द्विसाप्ताहिक सवारी (09637/38 विशेष का नियमितीकरण)

कोच संरचना : 13 द्वितीय साधारण, 02 एसएलआर कुल 15 कोच

स्टोपेजेस : रिंगस जंक्शन, श्री माधोपुर, कांवट, नीम का थाना, मोण्डा, डाबला, निजामपुर, नारनौल, अटेली, कुण्ड, रेवाड़ी जंक्शन

5: 74827/28 मेड़ता रोड रतनगढ़ मेड़ता रोड प्रतिदिन डेमू (04851/52 विशेष का नियमितीकरण)

कोच संरचना : 08 डेमू कोच

स्टोपेजेस : मेड़ता रोड, खेड़ली, जालसू, जालसू नानक, डेगाना जंक्शन, किरोडा, बड़ी खाटू, छोटी खाटू, पिरवा, खुनखुना, मारवाड़ बलिया, डीडवाना,सांवराद, बालसंमद, लाडनूं, सुजानगढ़, तालछापर, परिहार, लोहा, रतनगढ़

6: 74829/30 रतनगढ़ चुरू रतनगढ़ प्रतिदिन डेमू (04849/50 विशेष का नियमितीकरण)

कोच संरचना : 08 डेमू कोच

स्टोपेजेस : रतनगढ़, मोलिसर, श्री मकड़ी नाथ नगर, जुहारपुर, देप्लसर, चुरू

7: 54767/68 हनुमानगढ़ सादुलपुर हनुमानगढ़ प्रतिदिन सवारी (04778/77 विशेष का नियमितीकरण)

कोच संरचना : 08 द्वितीय साधारण, 02 एसएलआर कुल 10 कोच

स्टोपेजेस : हनुमानगढ़, हनुमानगढ़ टाउन, शेरेकन, सालमगढ़ मन्साई, टिब्बी, तलवाड़ा झील, इलेनाबाद, सुरेण, खिनानिया, भूकरका, नोहर, दिपलाना, श्री रामगढ़ हॉल्ट, गोगामेड़ी, तहसील भद्र, कलाना, अनूपशहर, सिद्धमुख, हँसियावास, नरवासी, पहाड़सर, सादुलपुर

8: 54757/58 हनुमानगढ़ सादुलपुर हनुमानगढ़ प्रतिदिन सवारी (04776/75 विशेष का नियमितीकरण)

कोच संरचना : 08 द्वितीय साधारण, 02 एसएलआर कुल 10 कोच

स्टोपेजेस : हनुमानगढ़, हनुमानगढ़ टाउन, शेरेकन, सालमगढ़ मन्साई, टिब्बी, तलवाड़ा झील, इलेनाबाद, सुरेण, खिनानिया, भूकरका, नोहर, दिपलाना, श्री रामगढ़ हॉल्ट, गोगामेड़ी, तहसील भद्र, कलाना, अनूपशहर, सिद्धमुख, हँसियावास, नरवासी, पहाड़सर, सादुलपुर

9: 54769/70 श्रीगंगानगर सूरतगढ़ श्रीगंगानगर प्रतिदिन सवारी (04773/80 विशेष का नियमितीकरण)

कोच संरचना : 08 द्वितीय साधारण, 02 एसएलआर कुल 10 कोच

स्टोपेजेस : श्रीगंगानगर, पृथ्वीराजपुर, केसरी सिंहपुर, दलपतसिंहपुर, श्रीकरनपुर, जोरावरपुरा, गजसिंहपुर, रायसिंगनगर, मोहननगर, मसानीवाला, बगिया होल्ट, जैतसर, सरूपसर, सरदारगढ़, साहुवाला, भगवानसर, सूरतगढ़

10: 74833/34 सीकर लोहारू सीकर प्रतिदिन डेमू (04853/54 विशेष का नियमितीकरण)

कोच संरचना : 08 डेमू कोच

स्टोपेजेस : सीकर, नवलगढ़, बलवन्तपुर चेलसी, धुँधलोद मुकुंदगढ़, नुवा, झुंझुनूं, रतनशहर, चिड़ावा, सुजानगढ़, लोहारू

11: 59530/29 फुलेरा रेवाड़ी फुलेरा प्रतिदिन सवारी (09635/36 जयपुर रेवाड़ी जयपुर विशेष का विस्तार एवं नियमितीकरण)

कोच संरचना : 13 द्वितीय साधारण, 02 एसएलआर कुल 15 कोच

स्टोपेजेस : फुलेरा, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, गेटोर जगतपुरा, खातीपुरा, बस्सी, दौसा, कोलवाग्राम, अरनिया, बांदीकुई जंक्शन, बस्वा, राजगढ़, मालाखेड़ा, अलवर जंक्शन, खैरथल, हरसौली, अजराका, बावल, रेवाड़ी

12: 54751/52 हनुमानगढ़ श्रीगंगानगर हनुमानगढ़ प्रतिदिन सवारी (04703/04 विशेष का नियमितीकरण)

कोच संरचना : 11 द्वितीय साधारण, 01 स्लिपर अनारक्षित, 02 एसएलआर कुल 14 कोच

स्टोपेजेस : हनुमानगढ़, धोलिपाल, सादुलशहर, बनवाली, श्रीगंगानगर

13: 14709/10 हनुमानगढ़ जयपुर हनुमानगढ़ प्रतिदिन एक्सप्रेस (04705/06 विशेष का नियमितीकरण)

कोच संरचना : 11 द्वितीय साधारण, 01 स्लिपर अनारक्षित, 02 एसएलआर कुल 14 कोच

स्टोपेजेस : हनुमानगढ़, हनुमानगढ़ टाउन, टिब्बी, इलेनाबाद, नोहर, दिपलाना, गोगामेड़ी, तहसील भद्र, कलाना, अनूपशहर, सिद्धमुख, सादुलपुर जंक्शन, रामपुरा बेड़ी, लोहारू, सुजानगढ़, चिड़ावा, रतनशहर, झुंझुनूं, नुवा, धुँधलोद मुकुंदगढ़, नवलगढ़, सीकर जंक्शन, पलसाना, रिंगस जंक्शन, गोविंदगढ़ मालिकपुर, चौमूं सम्मोद, ढहर के बालाजी, जयपुर

Uncategorised

कल्याण – इगतपुरी के बीच 06 जून को रेल ब्लॉक; करीबन पैंतीस यात्री गाड़ियाँ बाधित

27 मई 2026, बुधवार, अधिक जेष्ठ, शुक्ल पक्ष, एकादशी, विक्रम संवत 2083

मध्य रेल के मुम्बई भुसावल मुख्य रेल मार्ग पर, कल्याण से इगतपुरी के बीच दिनांक 06 जून, शनिवार दोपहर 14:00 से लेकर दिनांक 07 जून रविवार प्रातः 3:00 बजे तक लगभग 13 घण्टोंका रेल ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। ब्लॉक समयावधि में निम्नलिखित यात्री गाड़ियाँ बाधित होंगी।

रद्द होने वाली गाड़ियाँ :

11011/12 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुम्बई धुळे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुम्बई इंटरसिटी एक्सप्रेस दिनांक 06 जून को दोनों दिशाओं से पूर्णतः रद्द रहेंगी।

12109/10 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुम्बई मनमाड़ छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुम्बई पंचवटी सुपरफास्ट इंटरसिटी दिनांक 06 जून को दोनों दिशाओं से पूर्णतः रद्द रहेंगी।

मार्ग परिवर्तित गाड़ियाँ : निम्नलिखित छह गाड़ियाँ जो दिनांक 06 जून को मुम्बई की ओर से रवाना होने वाली है, अपने नियमित रेल मार्ग कल्याण, इगतपुरी की जगह परावर्तित मार्ग कल्याण, कर्जत, पुणे होकर आगे बढ़ेगी।

1: 11001 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुम्बई बल्हारशहा नन्दीग्राम एक्सप्रेस पुणे, मनमाड़ होकर चलेगी

2: 12131 दादर साईं नगर शिर्डी सुपरफास्ट एक्सप्रेस कल्याण, पुणे, दौंड कॉर्ड होकर शिर्डी पहुँचेंगी।

3: 17057 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुम्बई लिंगमपल्ली देवगिरी एक्सप्रेस कल्याण, पुणे, दौंड जंक्शन, कुरडुवाडी होकर आगे लिंगमपल्ली पहुँचेंगी।

4: 11071 लोकमान्य तिलक टर्मिनस बलिया कामायनी एक्सप्रेस कल्याण, पुणे, मनमाड़ होकर आगे चलेगी।

5: 01027 दादर गोरखपुर विशेष कल्याण, पुणे, मनमाड़ होकर आगे चलेगी।

6: 15066 पनवेल गोरखपुर एक्सप्रेस कल्याण, पुणे, मनमाड़ होकर आगे चलेगी।

शॉर्ट टर्मिनेट/ओरिजिनेट की जानेवाली गाड़ियाँ :

12071/72 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुम्बई हिंगोली छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुम्बई जनशताब्दी एक्सप्रेस दिनांक 06 जून को दोनों दिशाओं से आँशिक रद्द रहेंगी। यह गाड़ियाँ हिंगोली से नासिक रोड के बीच चलेगी। नासिक रोड से मुम्बई के बीच रद्द रहेगी।

17611/12 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुम्बई हुजुरसाहिब नान्देड़ छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुम्बई राज्यरानी एक्सप्रेस दिनांक 06 जून को दोनों दिशाओं से आँशिक रद्द रहेंगी। यह गाड़ियाँ नान्देड़ से मनमाड़ के बीच चलेगी। मनमाड़ से मुम्बई के बीच रद्द रहेगी।

नियंत्रित कर चलने वाली गाड़ियाँ :

निम्नलिखित नौ यात्री गाड़ियाँ जो मुम्बई की दिशा में चल रही है और मनमाड़ से इगतपुरी, कल्याण खण्ड में दिनांक 06 जून को पास होगी, दस मिनट से लेकर 105 मिनट तक अपने मार्ग में नियंत्रित की जाएगी।

रिशेड्यूल गाड़ियाँ : मुम्बई की ओरसे कल्याण, इगतपुरी की दिशा में चलने वाली, बारह यात्री गाड़ियाँ जिनका प्रस्थान समय, अपने प्रारम्भिक स्टेशन से, ब्लॉक अवधि के दौरान रहने वाला है, उन गाड़ियोंको रिशेड्यूल किया जा रहा है। यह गाड़ियाँ अपने प्रारम्भिक प्रस्थान स्टेशन से नियमित समयसारणी की बजाए देरी से छोड़ी जाएगी।

इस रेल ब्लॉक की वजह से उक्त अवधी में, मुम्बई – कल्याण के बीच कोई मेगा ब्लॉक नही लिया जाएगा।

Uncategorised

लम्बी दूरी की पाँच जोड़ी विशेष गाड़ियाँ, अब हो रही नियमित

25 मई 2026, सोमवार, अधिक जेष्ठ, शुक्ल पक्ष, दशमी, विक्रम संवत 2083

भारतीय रेल ने एक अच्छा, यात्रिओंके लिए बेहतरीन निर्णय लिया है। रेल विभाग अपनी वर्षोंसे चल रही, लगभग सभी लम्बी दूरी की विशेष गाड़ियाँ अब नियमित करने जा रहा है। इससे यात्रिओंको नियमित किराया तालिका से किराया देना होगा, अतिरिक्त किराया चुकाने की जरूरत नही रहेगी। साथ ही इन गाड़ियोंमें नियमित होने के कारण तत्काल समेत विभिन्न आरक्षित कोटे भी लागू हो जाएंगे।

1: 19419/20 अहमदाबाद तिरुचिरापल्ली अहमदाबाद साप्ताहिक एक्सप्रेस ( 09419/20 का नियमितीकरण)

19419 एक्सप्रेस अहमदाबाद से प्रत्येक गुरुवार को सुबह 9:30 को चलकर शनिवार को सुबह 3:35 पर तिरुचिरापल्ली पहुँचेंगी। वापसी में 19420 एक्सप्रेस तिरुचिरापल्ली से प्रत्येक रविवार को सुबह 5:45 को चलकर सोमवार को रात 21:15 पर अहमदाबाद पहुँचेंगी।

स्टोपेजेस : अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत, वलसाड, वापी, वसई रोड, कल्याण, पुणे, सोलापुर, कलबुर्गी, वाड़ी, कृष्णा, रायचुर, मन्त्रालयम रोड, अडानी, गुंटकल, तादिपत्री, कड़ापा, रेनिगुंटा, अर्कोणम, पेरंबूर, चेन्नई एगमोर, तांबरम, चेंगलपटु, विल्लुपुरम, कड्डलोर, चिदम्बरम, सिरकाज़ी, वैतिस्वरणकोइल, मैलाडूथुराई, कुंभकोणम, पापनासम, थंजावूर, तिरुचिरापल्ली

कोच संरचना : 01 वातानुकूलित टू टियर, 03 वातानुकूलित थ्री टियर, 12 स्लिपर, 04 द्वितीय साधारण, 02 एसएलआर कुल 22 ICF कोच

2: 19525/26 हापा नाहारलगुन हापा साप्ताहिक एक्सप्रेस ( 09525/26 का नियमितीकरण)

19525 एक्सप्रेस हापा से प्रत्येक बुधवार को अल-सुबह 0:40 को चलकर शुक्रवार को दोपहर 16:00 पर नाहारलगुन पहुँचेंगी। वापसी में 19526 एक्सप्रेस नाहारलगुन से प्रत्येक शनिवार को सुबह 9:40 को चलकर मंगलवार को अल-सुबह 0:30 पर हापा पहुँचेंगी।

स्टोपेजेस : हापा, राजकोट, वांकानेर, सुरेन्द्रनगर,  अहमदाबाद, नडियाद, आणंद, छायापुरी, गोधरा, रतलाम, नागदा, उज्जैन, मक्सी, शाजापुर, ब्यावरा राजगढ़, रुठियाई, गुना, शिवपुरी, ग्वालियर, भिण्ड, इटावा, गोंविन्दपुरी, प्रयागराज जंक्शन, ज्ञानपुर रोड, बनारस, वाराणसी जंक्शन, गाजीपुर सिटी, बलिया, छपरा, हाजीपुर, शाहपुर पिटोरी, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया, नौगाछिया, कटिहार, बारसोई, किशनगंज, न्यू जलपाईगुड़ी, न्यू कूचबिहार, बारपेटा रोड, रंगिया, उदलगुरी, न्यू मिसामारी, रँगापारा नॉर्थ, हड़मूति, नाहारलगुन

कोच संरचना : 01 वातानुकूलित टू टियर, 03 वातानुकूलित थ्री टियर, 12 स्लिपर, 04 द्वितीय साधारण, 02 एसएलआर कुल 22 ICF कोच

3: 11665/66 रानी कमलापति अगरतला रानी कमलापति साप्ताहिक एक्सप्रेस ( 01665/66 का नियमितीकरण)

11665 एक्सप्रेस रानी कमलापति से प्रत्येक गुरुवार को दोपहर 15:20 को चलकर शनिवार को शाम 18:55 पर अगरतला पहुँचेंगी। वापसी में 11666 एक्सप्रेस अगरतला से प्रत्येक रविवार को शाम 17:20 को चलकर मंगलवार को शाम 16:35 पर रानी कमलापति पहुँचेंगी।

स्टोपेजेस : रानी कमलापति, नर्मदापुरम, इटारसी, पिपरिया, गाडरवाड़ा, नरसिंगपुर, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिंवकी, मिर्जापुर, पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र, हाजीपुर, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया, नौगाछिया, कटिहार, किशनगंज, न्यू जलपाईगुड़ी न्यू कूचबिहार, न्यू बोंगाईगांव, रंगिया, गौहाटी, चापरमुख, न्यू हाफलौंग, बदरपुर, न्यू करीमगंज, धर्मनगर, कुमारघाट, अम्बासा, तेलियामुरा, अगरतला

कोच संरचना : 01 वातानुकूलित टू टियर, 05 वातानुकूलित थ्री टियर, 11 स्लिपर, 04 द्वितीय साधारण, 02 एसएलआर कुल 23 ICF कोच

4: 20160/59 जबलपुर कोयम्बटूर जबलपुर साप्ताहिक सुपरफास्ट (02198/97 का नियमितीकरण)

20160 सुपरफास्ट जबलपुर से प्रत्येक शुक्रवार को रात 23:50 को चलकर रविवार को दोपहर 14:30 पर कोयम्बटूर पहुँचेंगी। वापसी में 20159 सुपरफास्ट कोयम्बटूर से प्रत्येक सोमवार को शाम 17:05 को चलकर बुधवार को सुबह 8:45 पर जबलपुर पहुँचेंगी।

स्टोपेजेस : जबलपुर, नरसिंगपुर, गाडरवाड़ा, पिपरिया, इटारसी, हरदा, खण्डवा, भुसावल, नासिक रोड, पनवेल, रोहा, खेड़, चिपलूण, रत्नागिरी, कणकवली, कुडाल, थिविम, मडगांव, कारवार, कुमठे, बिन्दुर मूकाम्बिका रोड, कुन्दापुरा, उडुपी, मुलकी, मंगालुरु, कासरगौड़, कण्णूर, वदाक्कारा, कोझिकोड मेन, तिरुर, शोराणुर, पालक्कड़, कोयम्बटूर

कोच संरचना : 01 वातानुकूलित प्रथम, 02 वातानुकूलित टू टियर, 06 वातानुकूलित थ्री टियर, 09 स्लिपर, 04 द्वितीय साधारण, 02 एसएलआर कुल 24 ICF कोच

5: 15302/01 लालकुवां क्रांतिवीर सांगोली रायन्ना बेंगलुरु सेंट्रल लालकुवां साप्ताहिक एक्सप्रेस ( 05073/74 का नियमितीकरण)

15302 एक्सप्रेस लालकुआं से प्रत्येक शनिवार को शाम 17:45 को चलकर सोमवार को दोपहर 15:25 पर बेंगलुरु पहुँचेंगी। वापसी में 15301 एक्सप्रेस बेंगलुरु से प्रत्येक मंगलवार को सुबह 7:15 को चलकर गुरुवार को सुबह 9:05 पर लालकुआं पहुँचेंगी।

स्टोपेजेस : लालकुआं, किच्छा, बहेड़ी, भोजीपुरा, इज्जतनगर, बरेली सिटी, बरेली जंक्शन, बदायूं, कासगंज, हाथरस सिटी, मथुरा कैंट, मथुरा जंक्शन, आगरा कैंट, ग्वालियर, रानी लक्ष्मीबाई झाँसी, रानी कमलापति, इटारसी, बैतूल, नागपुर, सेवाग्राम, चन्द्रपुर, बल्हारशहा, सिरपुर कागजनगर, मन्चरियाल, पेड़ापल्ली, वरंगल, महबूबाबाद, खम्मम, विजयवाड़ा, तेनाली, आँगल, नेल्लूर, गुडूर, रेनिगुंटा, काटपाडी, जोलारपेट, कुप्पम, बांगरपेट, कृष्णराजापुरम, बेंगलुरु कैंट, के एस आर बेंगलुरु सेंट्रल

रेल मुख्यालय ने सम्बंधित क्षेत्रीय रेल से उपरोक्त गाड़ियोंका जल्द से जल्द नियमितीकरण करने की सूचनाएं दी है।

Uncategorised

पुणे – मनमाड़ मार्गपर विसापुर – रांजणगांव – सारोळा स्टेशनों के बीच आधारभूत संरचना कार्य (दोहरीकरण) हेतु मेगा ट्रैफिक ब्लॉक

23 मई 2026, शनिवार, अधिक जेष्ठ, शुक्ल पक्ष, अष्टमी, विक्रम संवत 2083

मध्य रेलवे, पुणे मंडल द्वारा दौंड-मनमाड खंड के विसापुर – रांजणगांव – सारोळा स्टेशनों के बीच दोहरीकरण कार्य के संबंध में प्री-नॉन इंटरलॉकिंग (प्री-एनआई) तथा नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य हेतु विशेष ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक लिया जाएगा। इन कार्यों के कारण कुछ रेलगाड़ियों के मार्ग में अस्थायी परिवर्तन किए गए हैं। रेल सेवाओं पर प्रभाव निम्नानुसार रहेगा:

गाड़ियों का निरस्तीकरण –

11026 अमरावती – पुणे  एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 27.05.2026 एवं 28.05.2026 को अमरावती, बड़नेरा,अकोला आने के बाद उरुली स्टेशन तक परावर्तित मार्ग से चलने की वजह से अकोला से दौंड कॉर्ड स्टेशन तक उसे इन फेरोंके लिए रद्द समझा जाएगा।

11026 अमरावती – पुणे  एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 29.05.2026 को पूर्णतः रद्द रहेगी।

11025 पुणे – अमरावती एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 28.05.2026 एवं 29.05.2026 को पुणे, उरुली के बाद दौंड जंक्शन, कुरडुवाडी होते हुए अकोला पहुँचेंगी अकोला से बड़नेरा अमरावती जाएगी। चूँकि उरुली से अकोला तक परावर्तित मार्ग से चलने की वजह से नियमित मार्ग के दोण्ड कॉर्ड से लेकर शेगाँव तक सभी स्टेशनोंके लिए यह तेरो की गाड़ी रद्द रहेगी।

11025 पुणे – अमरावती एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 30.05.2026 को पूर्णतः रद्द रहेगी।

01922 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी – हडपसर विशेष, यात्रा प्रारंभ दिनांक 27.05.2026 को वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से रद्द रहेगी।

01921 हडपसर – वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी विशेष, यात्रा प्रारंभ दिनांक 28.05.2026 को हडपसर से रद्द रहेगी।

01458 नागपुर – पुणे विशेष, यात्रा प्रारंभ दिनांक 28.05.2026 को नागपुर से रद्द रहेगी।

01457 पुणे – नागपुर विशेष, यात्रा प्रारंभ दिनांक 27.05.2026 को पुणे से रद्द रहेगी।

गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन –

ट्रेन्स पासिंग रेल ब्लॉक स्पॉट; डाइवर्टेड ऑन डेट 28/5/2025
ट्रेन्स पासिंग रेल ब्लॉक स्पॉट; डाइवर्टेड ऑन डेट 29/5/2025
ट्रेन्स पासिंग रेल ब्लॉक स्पॉट; डाइवर्टेड ऑन डेट 30/5/2025
  1. गाड़ी संख्या 12130 हावड़ा – पुणे एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 26.05.2026 एवं 28.05.2026 को हावड़ा से अपने निर्धारित मार्ग के बजाय मनमाड से, नाशिक रोड, इगतपुरी, कल्याण, पनवेल, कर्जत, लोणावला मार्ग से पुणे पहुंचेगी।
  2. गाड़ी संख्या 11026 अमरावती – पुणे एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 27.05.2026 एवं 28.05.2026 को अमरावती से अपने निर्धारित मार्ग के बजाय अकोला से, पूर्णा, परभणी, लातूर रोड, कुर्डुवाड़ी, दौंड मार्ग से पुणे पहुंचेगी।
  3. गाड़ी संख्या 11025 पुणे – अमरावती एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 28.05.2026 एवं 29.05.2026 को पुणे से अपने निर्धारित मार्ग के बजाय दौंड जंक्शन, कुर्डुवाड़ी, लातूर रोड, परभणी, पूर्णा, अकोला मार्ग से अमरावती पहुंचेगी।
  4. गाड़ी संख्या 22590 हडपसर – बनारस अमृतभारत एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 28.05.2026 एवं 30.05.2026 को हडपसर से अपने निर्धारित मार्ग के बजाय पुणे, लोणावला, कर्जत, पनवेल, कल्याण, इगतपुरी, नाशिक रोड, मनमाड मार्ग से बनारस पहुंचेगी।
  5. गाड़ी संख्या 12627 क्रांतिवीर सांगोली रायन्ना बेंगलुरु सेंट्रल – नई दिल्ली कर्नाटक एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 27.05.2026 एवं 29.05.2026 को केएसआर बेंगलुरु से अपने निर्धारित मार्ग के बजाय सोलापुर से, कुर्डुवाड़ी, लातूर रोड, परभणी, छत्रपति संभाजीनगर, मनमाड मार्ग से नई दिल्ली पहुंचेगी।
  6. गाड़ी संख्या 22685 यशवंतपुर – चंडीगढ़ सम्पर्क क्रांति एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 27.05.2026 को यशवंतपुर से से अपने निर्धारित मार्ग के बजाय पुणे से, लोणावला, कर्जत, पनवेल, कल्याण, इगतपुरी, नाशिक रोड, मनमाड मार्ग से चंडीगढ़ पहुंचेगी।
  7. गाड़ी संख्या 11078 जम्मूतवी – पुणे झेलम एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 26.05.2026 एवं 28.05.2026 को जम्मूतवी से अपने निर्धारित मार्ग के बजाय मनमाड से, इगतपुरी, कल्याण, पनवेल, कर्जत, लोणावला मार्ग से पुणे पहुंचेगी।
  8. गाड़ी संख्या 11410 निजामाबाद – पुणे एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 27.05.2026, 28.05.2026 एवं 29.05.2026 को निजामाबाद से अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परभणी, लातूर रोड, कुर्डुवाड़ी, दौंड मार्ग से पुणे पहुंचेगी।
  9. गाड़ी संख्या 11409 दौंड – निजामाबाद एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 28.05.2026, 29.05.2026 एवं 30.05.2026 को पुणे से अपने निर्धारित मार्ग के बजाय दौंड, कुर्डुवाड़ी, लातूर रोड, परभणी मार्ग से निजामाबाद पहुंचेगी।
  10. गाड़ी संख्या 17629 हडपसर – हजूर साहिब नांदेड़ एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 28.05.2026 एवं 29.05.2026 को हडपसर से अपने निर्धारित मार्ग के बजाय दौंड, कुर्डुवाड़ी, लातूर रोड, परभणी मार्ग से हजूर साहिब नांदेड़ पहुंचेगी।
  11. गाड़ी संख्या 22141 पुणे – नागपुर हमसफ़र एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 28.05.2026 को पुणे से अपने निर्धारित मार्ग के बजाय पुणे, लोणावला, कर्जत, पनवेल, कल्याण, इगतपुरी, नाशिक रोड, मनमाड मार्ग से नागपुर पहुंचेगी।
  12. गाड़ी संख्या 17630 हजूर साहिब नांदेड़ – हडपसर एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 28.05.2026 एवं 29.05.2026 को हजूर साहिब नांदेड़ से अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परभणी, लातूर रोड, कुर्डुवाड़ी, दौंड मार्ग से हडपसर पहुंचेगी।
  13. गाड़ी संख्या 20657 हुबली – हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 29.05.2026 को हुबली से अपने निर्धारित मार्ग के बजाय सोलापुर, कुर्डुवाड़ी, लातूर रोड, परभणी, छत्रपति संभाजीनगर, मनमाड मार्ग से हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी।
  14. गाड़ी संख्या 15030 पुणे – गोरखपुर एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 30.05.2026 को पुणे से अपने निर्धारित मार्ग के बजाय लोणावला, कर्जत, पनवेल, कल्याण, इगतपुरी, मनमाड मार्ग से गोरखपुर पहुंचेगी।
  15. गाड़ी संख्या 12780 हजरत निजामुद्दीन – वास्को द गामा एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 29.05.2026 को हजरत निजामुद्दीन से अपने निर्धारित मार्ग के बजाय मनमाड से, इगतपुरी, कल्याण, पनवेल, कर्जत, लोणावला, पुणे मार्ग से वास्को द गामा पहुंचेगी।

गाड़ियों का नियंत्रित कर चलना :

ट्रेन्स पासिंग थ्रू रेल ब्लॉक स्पॉट; रेग्युलेटेड ऑन डेट 28/5/2025
ट्रेन्स पासिंग थ्रू रेल ब्लॉक स्पॉट; रेग्युलेटेड ऑन डेट 29/5/2025
ट्रेन्स पासिंग थ्रू रेल ब्लॉक स्पॉट; रेग्युलेटेड ऑन डेट 30/5/2025

गाड़ियोंका पुनर्निर्धारण  – अपने प्रारम्भिक स्टेशन से देरी से यात्रा शुरू करना (रिशेड्यूलिंग)

ट्रेन्स पासिंग थ्रू रेल ब्लॉक स्पॉट; रिशेड्यूल्ड ऑन डेट 28/5/2025
ट्रेन्स पासिंग थ्रू रेल ब्लॉक स्पॉट; रिशेड्यूल्ड ऑन डेट 30/5/2025
  1. गाड़ी संख्या 20151 हडपसर – रीवा एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 28.05.2026 को हड़पसर से अपने निर्धारित समय से 02 घंटे विलंब से प्रस्थान करेगी।
  2. गाड़ी संख्या 01415 पुणे – गोरखपुर विशेष, यात्रा प्रारंभ दिनांक 28.05.2026 एवं 30.05.2026 को पुणे से अपने निर्धारित समय से 08 घंटे विलंब से प्रस्थान करेगी।
  3. गाड़ी संख्या 05590 हड़पसर – मुजफ्फरपुर विशेष, यात्रा प्रारंभ दिनांक 28.05.2026,  हड़पसर से अपने निर्धारित समय से 08 घंटे विलंब से प्रस्थान करेगी।
  4. गाड़ी संख्या 12221 पुणे – हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 30.05.2026 को पुणे से अपने निर्धारित समय से 03 घंटे विलंब से प्रस्थान करेगी।
  5. गाड़ी संख्या 01449 पुणे – दानापुर विशेष, यात्रा प्रारंभ दिनांक 30.05.2026 को पुणे से अपने निर्धारित समय से 03 घंटे विलंब से प्रस्थान करेगी।

रेल यात्रियों से अनुरोध है कि वे उपरोक्त परिवर्तनों की जानकारी ध्यान में रखें। ये ब्लॉक आधारभूत संरचना के रखरखाव एवं सुरक्षा के लिए आवश्यक हैं। यात्रियों से होने वाली असुविधा के लिए रेलवे प्रशासन सहयोग की अपेक्षा करता है।