Uncategorised

बड़ी मेहेरबानी हुजूर की बिस्तर दियो, पर जगह भी बताए देव के इसे डाले कहाँ और लेटे कहाँ?

05 अगस्त 2026, बुधवार, श्रावण, कृष्ण पक्ष, सप्तमी, विक्रम संवत 2083

भाईसाहब, रेल प्रशासन ने बड़े लम्बे सोच विचार के बाद, आखिरकार यह निर्णय लिया कि वे सब वातानुकूलित शयनयानों के प्रत्येक यात्री को पूर्ण बेड रोल सेट अर्थात दो चद्दरें, एक तकिया उसके कवर के साथ और कम्बल, नैपकिन उसकी रेल यात्रा के दौरान मुहैय्या कराएंगे। यह नियम RAC टिकट धारक के लिए भी लागू रहेगा।

दरअसल यह समस्या वर्षोंसे चली आ रही, इन RAC यात्रिओंकी ही है, जिन्हें वातानुकूलित यानों में बिस्तर नही दिए जा रहे थे। जे अब बिस्तर दिए जाएंगे तो अगली माँग निश्चित ही जगह की रहेगी। पहले निम्नलिखित पत्र देखिए,

अब आम यात्री यह समझेगा की आखिर आज यह नियम क्यूँ बताया जा रहा है? जब की वर्ष 2016 से ही रेल मुख्यालय इस सन्दर्भ में कह रहा है, RAC यात्री को बेड रोल दिया जाना चाहिए। तो बीते 10 वर्षोंमे जारी तीन पत्रोंके बाद भी, रेल मुख्यालय केवल यह सुनिश्चित कर रहा है की RAC यात्री को भले कंप्लीट बर्थ न मिले पर बेड रोल सेट तो कम्प्लीट दे ही देना चाहिए।☺️

सबसे पहले हमे RAC आरक्षण क्या होता है यह समझना होंगा। RAC याने रिजर्वेशन अगेन्स्ट कैंसलेशन (रद्द के ऐवज पर मिला हुवा आँशिक आरक्षण) इसमे भले ही यात्री से पूर्ण बर्थ का शुल्क वसूला गया हो मगर उसे किनारे की निचली बर्थ में एक सहयात्री के साथ बैठ कर यात्रा करनी पड़ती है। याने एक साइड लोअर बर्थ दो यात्रिओंको अलॉट की जाती है। यह बात निश्चित है की यात्रा के दौरान ऐसे यात्री को कहीं भी बर्थ उपलब्ध होती है तो प्राथमिकता से दी जाती है।

इसमे विवाद की बात यह है, कोई RAC टिकट धारक में सहयात्री भिन्न लिंगी रहे तो रात्री की यात्रा में बड़ी असुविधाजनक स्थिति निर्माण हो जाती है। और तो और जो RAC यात्री उस बर्थ पर पहले पहुँच गया हो, सहमती की भावना न रखने वाला हो तो विवाद भी हो जाते है। इसमे सबसे बड़ी दिक्कत वातानुकूलित यानों में होती है। 64/72 सवारी के लिए बना कोच जब 8/9 अतिरिक्त यात्रिओंको बिनावजह समायोजन करता है, तो हर तरह से कन्फर्म यात्रिओंकी परेशानी बढ़ती है।

रात की यात्रा में हर यात्री को नींद लेना है और यात्रा सुख, शान्ति से आरामदायक हो इस लिए यात्री ने उच्च श्रेणी में टिकट खरीदा है। ऐसी स्थितीमें यदि उसे बिस्तर तो मिले पर बिस्तर डालने की जगह न मिले तो? तो उस बिस्तर को क्या वह यात्री दो बर्थ के बीच की जगह में बिछाएगा? या कॉरिडोर में? और इन जगहों पर उस यात्री के सोने से अन्य यात्रिओंको जो असुविधा होगी उसका कौन जिम्मेदार रहेगा?

रेल मुख्यालय अतिरिक्त बिस्तर तो दे सकता है मगर बिस्तर डालने की जगह नही तो उस बिस्तर को लेकर RAC यात्री क्या करें? कुल मिलाकर रेल प्रशासन को चाहिए कि आनेवाले ARP एडवांस रिजर्वेशन पीरियड से RAC टिकट का आवंटन रद्द करना चाहिए। रेल अधिनियम में किसी भी आरक्षित कोच में निर्धारित यात्री संख्या से अतिरिक्त यात्री, यात्रा नही कर सकते तो यह RAC यात्रिओंका अमानवीय प्रावधान क्यों चलाया जा रहा है।

Uncategorised

मध्य रेल भुसावल मण्डल में, भुसावल – जलगांव के बीच पाँचवी रेल लाइन के कार्य हेतु एकदिवसीय रेल ब्लॉक

04 अगस्त 2026, मंगलवार, श्रावण, कृष्ण पक्ष, षष्ठी, विक्रम संवत 2083

मध्य रेलवे के भुसावल मंडल के भादली स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कुछ यात्री गाड़ियोंके परिचालन में अस्थायी परिवर्तन

मध्य रेलवे के भुसावल मंडल के इगतपुरी – भुसावल खंड में भादली – जलगांव के बीच पाँचवीं रेल लाइन परियोजना के अंतर्गत भादली स्टेशन यार्ड के पुनर्गठन तथा पाँचवीं रेल लाइन की कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने हेतु महत्वपूर्ण नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के लिए विशेष ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। इस कार्य के दौरान कुछ ट्रेनों के परिचालन में निम्नानुसार अस्थायी परिवर्तन किए गए हैं।

  1. प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहने वाली गाड़ियाँ
  • गाड़ी संख्या 59075 नंदुरबार भुसावल पैसेंजर दिनांक 12.08.2026 को नंदुरबार से निरस्त रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 59076 भुसावल नंदुरबार पैसेंजर दिनांक 12.08.2026 को भुसावल से निरस्त रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 01212 नासिक रोड बडनेरा विशेष दिनांक 12.08.2026 को नासिक रोड से निरस्त रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 01211 बडनेरा नासिक रोड विशेष दिनांक 12.08.2026 को बडनेरा से निरस्त रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 19005 सूरत भुसावल एक्सप्रेस दिनांक 11.08.2026 को सूरत से निरस्त रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 19006 भुसावल सूरत एक्सप्रेस दिनांक 14.08.2026 को भुसावल से निरस्त रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 11119 इगतपुरी भुसावल मेमू दिनांक 12.08.2026 को इगतपुरी से निरस्त रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 11120 भुसावल इगतपुरी मेमू दिनांक 12.08.2026 को भुसावल से निरस्त रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 11113 देवलाली भुसावल मेमू दिनांक 12.08.2026 को देवलाली से निरस्त रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 11114 भुसावल देवलाली मेमू दिनांक 12.08.2026 को भुसावल से निरस्त रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 19003 दादर भुसावल विशेष दिनांक 12.08.2026 को दादर से निरस्त रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 19004 भुसावल दादर विशेष दिनांक 12.08.2026 को भुसावल से निरस्त रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 19013 भुसावल कटनी एक्सप्रेस दिनांक 12.08.2026 को भुसावल से निरस्त रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 19014 कटनी भुसावल एक्सप्रेस दिनांक 14.08.2026 को कटनी से निरस्त रहेगी।
  1. परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाड़ियाँ
  • गाड़ी संख्या 17019 हिसार हैदराबाद एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 11.08.2026 को हिसार से चलने वाली, भुसावल सी केबिन (कॉर्ड लाइन) –अकोला–पूर्णा मार्ग से परिवर्तित मार्ग पर चलाई जाएगी।
  • गाड़ी संख्या 12716 अमृतसर नांदेड़ एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 11.08.2026 को अमृतसर से चलने वाली, भुसावल सी केबिन (कॉर्ड लाइन) –अकोला–पूर्णा मार्ग से परिवर्तित मार्ग पर चलाई जाएगी।
  1. दिनांक 12.08.2026 को नियंत्रित (रेगुलेट) की जाने वाली गाड़ियाँ
  • गाड़ी संख्या 12627 बेंगलुरु नई दिल्ली एक्सप्रेस को मनमाड–जलगांव खंड में 1 घंटा 35 मिनट नियंत्रित किया जाएगा।
  • गाड़ी संख्या 11055 लोकमान्य तिलक टर्मिनस गोरखपुर एक्सप्रेस को मनमाड–जलगांव खंड में 1 घंटा 40 मिनट नियंत्रित किया जाएगा।
  • गाड़ी संख्या 12629 यशवंतपुर हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस को मनमाड–जलगांव खंड में 1 घंटा 30 मिनट नियंत्रित किया जाएगा।
  • गाड़ी संख्या 12362 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस आसनसोल एक्सप्रेस को मनमाड–जलगांव खंड में 1 घंटा 25 मिनट नियंत्रित किया जाएगा।
  • गाड़ी संख्या 11061 लोकमान्य तिलक टर्मिनस जयनगर एक्सप्रेस को मनमाड–जलगांव खंड में 1 घंटा 05 मिनट नियंत्रित किया जाएगा।
  • गाड़ी संख्या 11058 अमृतसर छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस को खंडवा–भुसावल खंड में 1 घंटा 55 मिनट नियंत्रित किया जाएगा।
  • गाड़ी संख्या 22537 गोरखपुर लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस को खंडवा–भुसावल खंड में 1 घंटा 40 मिनट नियंत्रित किया जाएगा।
  • गाड़ी संख्या 11062 जयनगर लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस को खंडवा–भुसावल खंड में 1 घंटा 30 मिनट नियंत्रित किया जाएगा।
  • गाड़ी संख्या 11040 गोंदिया कोल्हापुर एक्सप्रेस को अकोला–भुसावल खंड में 1 घंटा 15 मिनट नियंत्रित किया जाएगा।
  • गाड़ी संख्या 22589 बनारस हडपसर अमृत भारत एक्सप्रेस को खंडवा–भुसावल खंड में 3 घंटे नियंत्रित किया जाएगा।
  • गाड़ी संख्या 20625 एमजीआर चेन्नई सेंट्रल भगत की कोठी एक्सप्रेस को अकोला–जलगांव खंड में 2 घंटे नियंत्रित किया जाएगा।
  1. पुनर्निर्धारित गाड़ियां
  • गाड़ी संख्या 22590 हडपसर -बनारस एक्सप्रेस यात्रा प्रारंभ दिनांक 12.08.2026 को हडपसर से 10.20 बजे प्रस्थान करेगी (निर्धारित प्रस्थान समय 07.50 बजे)

इस कार्य से भविष्य में रेल परिचालन क्षमता में वृद्धि, ट्रेनों की समयपालनता में सुधार तथा सुरक्षित एवं सुगम रेल संचालन सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी।
रेल प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व अपनी ट्रेन की अद्यतन जानकारी NTES, RailOne ऐप अथवा रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट से अवश्य प्राप्त कर लें।
यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए मध्य रेलवे खेद व्यक्त करता है। भविष्य में अधिक सुरक्षित, सक्षम एवं सुचारु रेल सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य अत्यंत आवश्यक है। रेल प्रशासन यात्रियों से सहयोग की अपेक्षा करता है।

Uncategorised

पुणे रेलवे स्टेशनपर दिनांक 02 अगस्त को रेल ब्लॉक रहेगा, कुछ यात्री गाड़ियाँ नियंत्रित की जा रही है।

31 जुलाई 2026, शुक्रवार, श्रावण, कृष्ण पक्ष, द्वितीया, विक्रम संवत 2083

पुणे रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के उन्नतिकरण कार्य चल रहे है। इसके चलते दिनांक 02 अगस्त को पुणे स्टेशन पर रेल ब्लॉक रहेगा। कुछ यात्री गाड़ियाँ नियंत्रित की जा रही है जो निम्नप्रकार है,

रद्द की गई गाड़ियाँ :

दिनांक 02 अगस्त को चलनेवाली 99902/03 पुणे तलेगांव पुणे और 99818/17 पुणे लोनावला / लोनावला शिवाजीनगर ई एम यू  गाड़ियाँ पूर्णतः रद्द रहेगी।

11007/08 मुम्बई पुणे मुम्बई डेक्कन एक्सप्रेस JCO 02 अगस्त, पूर्णतः रद्द रहेगी।

71407 पुणे दौण्ड डेमू JCO 02 अगस्त, पूर्णतः रद्द रहेगी।

शॉर्ट टर्मिनेटिंग ट्रेन्स :

निम्नलिखित गाड़ियाँ अपने निर्धारित गन्तव्य स्टेशन पुणे की जगह अन्य स्टेशनोंपर समाप्त की जाएगी।

1: 12940 जयपुर पुणे द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस JCO 01 अगस्त, खड़की स्टेशन पर समाप्त की जाएगी।

2: 12127 मुम्बई पुणे सुपरफास्ट इंटरसिटी JCO 01 अगस्त, खड़की स्टेशन पर समाप्त की जाएगी।

3: 11078 जम्मूतवी पुणे झेलम एक्सप्रेस JCO 31 जुलाई, हड़पसर स्टेशन पर समाप्त की जाएगी।

4: 12136 नागपुर पुणे एक्सप्रेस JCO 01 अगस्त, हड़पसर स्टेशन पर समाप्त की जाएगी।

5: 11405 अमरावती पुणे द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस JCO 01 अगस्त, हड़पसर स्टेशन पर समाप्त की जाएगी।

6: 71406 बारामती पुणे डेमू JCO 02 अगस्त, दौण्ड जंक्शन स्टेशन पर समाप्त की जाएगी।

7: 99813 लोनावला पुणे ई एम यू लोकल JCO 02 अगस्त, शिवाजीनगर स्टेशन पर समाप्त की जाएगी।

शॉर्ट ओरिजिनेटिंग ट्रेन्स :

निम्नलिखित गाड़ियाँ JCO 02 अगस्त रविवार को, अपने निर्धारित प्रारम्भ स्टेशन पुणे की जगह अन्य स्टेशन से अपनी यात्रा प्रारम्भ करेंगी।

1: 12939 पुणे जयपुर द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस पुणे की जगह खड़की से शाम 17:35 को रवाना होगी।

2: 12128 पुणे मुम्बई सुपरफास्ट इंटरसिटी पुणे की जगह खड़की से शाम 17:59 को रवाना होगी।

3: 12135 पुणे नागपुर सुपरफास्ट पुणे की जगह हड़पसर से शाम 17:45 को रवाना होगी।

4: 99820 पुणे लोनावला लोकल शिवाजीनगर से रवाना होगी।

Uncategorised

पहली अगस्त से रेल आरक्षण तत्काल बुकिंग बदलाव हो रहा है।

30 जुलाई 2026, गुरुवार, श्रावण, कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा, विक्रम संवत 2083

मित्रों, शीर्षक देख कर चौंक गए न? क्योंकि यह हमारा स्टाइल, हमारी पद्धति नही है। अच्छे बड़े नाम है मगर इस तरह शीर्षक डालकर अपनी वेबसाइटों पर फुटफॉल बढ़वाया जाता है।

दरअसल एक अगस्त से तत्काल बुकिंग के लिए PRS याने रेल आरक्षण काउंटर्स पर जो टोकन बंटते है, उसके समय मे कुछ बदलाव किया जा रहा है। PRS काउंटर्स पर तत्काल टिकट के लिए और अग्रिम आरक्षण शुरू होने का पहला दिन अर्थात यात्रा के 60 दिन पहले वाली तिथि के लिए अनेक यात्री कतार लगाकर खड़े रहते है। इन आरक्षण के खुलने के समय तय रहते है। जैसे 60 दिन पहले वाला सुबह 8:00 बजे, वातानुकूलित यान में आरक्षण सुबह 10:00 बजे और गैर-वातानुकूलित यानों में आरक्षण सुबह 11:00 शुरू होता है। मुम्बई और मुम्बई उपनगरों में यात्री कई बार पहली रात से ही कतार बनाकर खड़े हो जाते है। इनके लिए टोकन बंटते है और इसके समय मे कुछ बदलाव किया गया है। आरक्षण शुरू होने के समय में किसी तरह का कोई बदलाव नही हुवा है और न ही होने जा रहा है।

अब रेल आरक्षण पर बात चली ही है, तो कुछ सामान्य बाते भी साँझा कर लेते है। अग्रिम आरक्षण गाड़ी के प्रारंभिक स्टेशन से चलने की तिथि से 60 दिन पहले मिलना शुरू होता है। गाड़ी लम्बी दूरी तय करके आ रही है तो कुछ स्टेशनोंसे यह तिथि 61 या 62 दिन पहले भी पड़ सकती है। अतः ध्यान रहे की गाड़ी के प्रारंभिक स्टेशन से चलने की तिथि से 60 दिन गिनना है। ठीक इसी तरह से तत्काल टिकट की तिथि में भी गड़बड़ी होती है। तत्काल टिकट के लिए, गाड़ी के प्रारंभिक स्टेशन से चलने की तिथि से एक दिन पहले तत्काल टिकट मिलना शुरू हो जाता है।

रेल विभाग अपनी समयसारणी के लिए 24 घण्टे की घड़ी का उपयोग करता है। इससे AM/PM या सुबह/शाम वाली कन्फ्यूजन नही रहती 6:00 याने सुबह की 6 और 18:00 याने शाम की 6। अब रात की 12 बजे के लिए दो समय अंकित किए जा सकते है। 24:00 और 0:00। गाड़ी के आने का समय 23:55 है और जाने का 24:00 तो उसकी परिचालन तिथि जो आने की है वही छूटने की भी रहेगी। यही तिथि अगला दिन होना है तो आने का समय 23:55 और जाने का समय 0:00 रहेगा। अब यह यात्रिओंमें, तिथियोंका कन्फ्यूजन दूर करने के लिए रेल विभाग 23:55 और 0:01 ऐसे समय अंकित कर देता है। ध्यान रहे, आरक्षण या यात्रा की तिथि गाड़ी के छूटने के समय से निश्चित की जाती है। अर्थात 23:55 सोमवार को आई गाड़ी 0:01 मंगलवार को रवाना हो रही है।

कई बार गाड़ी संरचना लिखते वक्त गाड़ी के कोच LHB है, इसका विशेष उल्लेख किया रहता है। इसका कारण यह है, पारंपरिक ICF कोच से LHB कोच की यात्री क्षमता 10% ज्यादा रहती है।  यदि आपको अपनी गाड़ी LHB है या नही यह जानना हो तो उसके स्लिपर कोच की बर्थ संख्या देखकर समझा जा सकता है। ICF में प्रत्येक 8 बर्थ की 9 कैबिन याने 72 बर्थ तो LHB में प्रत्येक 8 बर्थ की 10 कैबिन याने 80 बर्थ रहती है। यही एक एक अतिरिक्त कैबिन का फर्क वातानुकूलित यानों में भी रहता है। और एक तरीका है, यदि गाड़ी में वातानुकूलित थ्री टियर इकोनॉमी कोच लगा है, तो गाड़ी पक्की LHB है। चूँकि पुराने ICF संरचना में यह कोच बने ही नही थे। यह LHB की ही जनरेशन है। 😊

चलिए, आशा करते है, आज हमने आपके रेल विषयक ज्ञान में वृद्धि करवाई होंगी। आपकी और भी कोई जिज्ञासा हो तो हमे जरूर पूछिएगा, हम प्रयत्न करेंगे आपके लिए सटीक उत्तर  लाने का।

Uncategorised

यात्री गाड़ियोंकी बाधित अवस्था मे सवार यात्रिओंको शॉर्ट मेसेजिंग के जरिए चलस्थिती से अवगत कराए, रेल विभाग

23 जुलाई 2026, गुरुवार, आषाढ़, शुक्ल पक्ष, नवमी, विक्रम संवत 2083

रेल यात्रिओंके लिए PNR यह शब्द कोई नया नही है। इसी PNR के जरिए यात्री अपनी आरक्षित रेल यात्रा को पंजीकृत करता है और रेल यात्रा शुरू होने तक शॉर्ट मेसेजिंग के जरिए प्रत्येक ताजा स्थिती जो यात्री को गाड़ी की चल-स्थिती, उसके आरक्षण की ताजा स्थिती से अवगत कराती है।मित्रों, आज हम ऐसा विषय लेकर उपस्थित हुए है, जो रेल यात्री को उसकी रेल यात्रा में आपात स्थिति में जानकारी उपलब्ध कराने के उपलक्ष में है।

PNR :- पैसेंजर नेम रिकॉर्ड : यात्री नाम एवं उसके रेल यात्रा बुकिंग का समस्त ब्यौरा

आपात स्थिति में जैसे जलभराव या लैंड स्लाइडिंग की वजह से रेल मार्ग बन्द होना इज़ तरह की स्थिति में कोई गाड़ी बीच रास्ते मे अचानक ही मार्ग परिवर्तन कर चलाने की घोषणा कर दी जाती है तो गाड़ी में सवार यात्रिओंको बहुत परेशानीयोंका सामना करना पड़ता है। कई बार यात्री की गाड़ी उसके लिए एकदम अन्जान रास्तोपर निकल पड़ती है। उसे समझ ही नही आता कि वह उसके ईच्छित स्टेशन पर कब पहुँचेंगा या किसी पास के स्टेशन पर ही उसे उतरना होगा? वह केवल स्थानीय यात्रिओंके जानकारी पर आश्रित रह जाता है। ऐसी स्थितीमें रेल विभाग यात्रीयोंके PNR रिकॉर्ड आधारित जानकारी से उन्हें SMS कर मद्त कर सकती है। यह कैसे हो सकता है इसके लिए हमें सबसे पहले PNR क्या है, यह विस्तार से समझना होगा।

PNR पी एन आर याने पैसेंजर नेम रिकॉर्ड। रेल विभाग आरक्षित यात्री की नाम, उम्र, लिंग, सम्पर्क क्रमांक, पता, आरक्षित रेल यात्रा का ब्यौरा जैसे की यात्रा कहाँ से कहाँ तक रहेगी, टिकट कन्फर्म्ड है या नही, यदि है तो सीट/बर्थ क्रमांक, बर्थ की लोकेशन इत्यादि जानकारी इसी PNR क्रमांक के तहत दर्ज की गई होती है। यह दस आँकड़ोंका PNR क्रमांक यूनिक अर्थात एकमेव होता है। इसमे दर्ज पहले आंकड़े से यह पता चलता है की किस क्षेत्रीय रेलवे से यह टिकट निकला है।

रेल विभाग की आरक्षण प्रणाली को PRS पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम कहा जाता है। इसके देशभर में पांच जगह डेटा सेंटर्स है। सिकंदराबाद, नई दिल्ली, चेन्नई, कोलकाता एवं मुम्बई। यह विभिन्न डेटा सेंटर्स यात्रिओंकी जानकारी PNR नम्बर के तहत दर्ज करते रहता है। PNR नम्बर में शुरुवाती आंकड़ा निम्नलिखित क्षेत्रीय रेल से यात्रा शुरू होगी यह दर्शाता है तो अगले दो नम्बर्स उक्त PRS के तहत पड़ने वाले बुकिंग सेंटर को दर्शाते हैं।

1 : सिकंदराबाद PRS – SCR दक्षिण मध्य रेल,

2, 3 : नई दिल्ली PRS – NR, NER, NCR एवं NWR उत्तर रेलवे, पूर्वोत्तर रेलवे, उत्तर मध्य रेलवे एवं उत्तर पश्चिम रेलवे,

4, 5 : चेन्नई PRS – SR, SWR, SCR दक्षिण रेलवे, दक्षिण पश्चिम रेलवे एवं दक्षिण मध्य रेलवे

6, 7 : कोलकाता PRS – NFR, ECR, ER, SER, SECR, ECoR पूर्व सीमांत रेलवे, पूर्व मध्य रेलवे, पूर्व रेलवे, दक्षिण पूर्व रेलवे, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, पूर्व तटीय रेलवे

8, 9 : मुम्बई PRS – CR, WR, WCR – मध्य रेल, पश्चिम रेल एवं पश्चिम मध्य रेल

अंत के सात आँकड़े केवल उक्त PNR की यूनिकनेस रखने के लिए बने रहते है।

अब यह यूनिक PNR से यात्री के रेल यात्रा की आवश्यक जानकारी रेल विभाग के पास दर्ज रहती है और समय समय पर रेल विभाग उस यात्री को उसके आरक्षण और गाड़ी की चल स्थिति से, sms शॉर्ट मेसेजिंग सर्विस के जरिए अवगत कराते रहता है। यहाँ तक यह व्यवस्था एकदम दुरुस्त है, मगर जैसे ही यात्री अपनी रेल यात्रा शुरू करने गाड़ी में सवार होता है, यह सारे sms बिल्कुल बन्द हो जाते है। हमारी अपेक्षा है, रेल विभाग यह sms सेवा यात्री की रेल यात्रा समाप्त हो अर्थात गाड़ी उसके निर्धारित गंतव्य तक पहुँचे तब तक जारी रख सकती है।

चूँकि गाड़ी निर्धारित मार्ग और समय से चल रही है तो यात्री को कोई परेशानी नही मगर कोई आपदा आए और गाड़ी की समयसारणी बाधित हो रही हो तो रेल विभाग को चाहिए की वह यात्री को sms के जरिए गाड़ी की चल-स्थिति से अवगत कराते रहे। कई बार गाड़ियोंको शॉर्ट टर्मिनेट किया जाता है, नियमित मार्ग की जगह परावर्तित मार्ग से चलाया जाता है तब गाड़ी में सवार यात्री को किसी तरह की अधिकृत जानकारी नही मिल पाती और वह बेबस की तरह इधर-उधर तकते रहता है या अधकचरी जानकारी के चलते परेशानी में पड़ सकता है।

रेल विभाग किस तरह मदत कर सकता है :- जो भी गाड़ी किसी आपदा की वजह से निर्धारीत समयसारणी की जगह अन्य व्यवस्था अपना रही है तो यह सूचना sms के जरिए गाड़ी में सवार यात्री के पंजीकृत मोबाइल पर दी जाएगी। जैसे की परावर्तित मार्ग से चलने की वजह से गाड़ी अपने समय से कितनी देरी से चल रही है, कौनसे मार्ग से चल रही है? हालाँकि यह सूचनाएं रेल विभाग सम्बंधित रेलवे स्टेशनोंकी अनाउंसमेंट सिस्टम्स के द्वारा करता है और उनकी NTES नैशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम पर भी देता है, मगर sms के जरिए PNR के आधार से दी जाए तो यात्रिओंको बहुत ज्यादा उपयोगी सिद्ध हो सकती है।

आशा करते है, रेल विभाग जल्द ही इस विषय पर कोई पहल करें और सकारात्मक निर्णय ले।