Uncategorised

वन्दे मेट्रो की किराया तालिका

13 सितम्बर 2024, शुक्रवार, भाद्रपद, शुक्ल पक्ष, दशमी, विक्रम संवत 2081

भुज अहमदाबाद के बीच देश की पहली वन्दे मेट्रो शुरू होने के है। आज इसकी किराया तालिका भी घोषित हो गई है।

भुज – अहमदाबाद : 358km एकल यात्रा के लिए ₹430/-, साप्ताहिक पास के लिए ₹ 3010/-, पाक्षिक पास के लिए ₹6444/- एवं मासिक पास के लिए ₹ 8592/- लगेंगे। इसमे अन्य चार्जेस जैसे सेफ्टी सरचार्ज ई. एवं GST अलगसे लागू रह सकता है।

वन्दे मेट्रो के लिए न्यूनतम किराए ₹30/- GST सहित रहेंगे।

वन्दे मेट्रो के लिए साप्ताहिक पास के लिए सात एकल यात्राएं, पखवाड़े के लिए पंधरह एकल यात्राएं और मासिक पास के लिए बीस एकल यात्राओंका किराया लगाया जाएगा। इसमे अन्य चार्जेस जैसे सेफ्टी सरचार्ज ई. एवं GST अलगसे लागू रहेगा। सभी किराए ₹5/- में राउंड ऑफ किए जाएंगे। बच्चोंकी टिकट, टिकट रद्दीकरण के लिए सभी नियम यथावत रहेंगे। इस गाड़ी के लिए कोई भी रियायत टिकट लागू नही रहेंगी।

वन्दे मेट्रो के लिए एकल यात्रा किराए (सिंगल जर्नी टिकट)

वन्दे मेट्रो की मासिक पास MST

वन्दे मेट्रो की पाक्षिक पास (पन्द्रह दिन)

वन्दे मेट्रो की साप्ताहिक पास (सात दिन)

Uncategorised

कोल्हापुर पुणे कोल्हापुर, हुब्बाली पुणे हुब्बाली त्रिसाप्ताहिक वन्देभारत

12 सितम्बर 2024, गुरुवार, भाद्रपद, शुक्ल पक्ष, नवमी, विक्रम संवत 2081

20673/74 कोल्हापुर पुणे कोल्हापुर वन्देभारत

20673 कोल्हापुर पुणे वन्देभारत प्रत्येक गुरुवार, शनिवार एवं सोमवार को कोल्हापुर से पुणे के लिए रवाना होगी

20674 पुणे कोल्हापुर वन्देभारत प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार एवं रविवार को पुणे से कोल्हापुर के लिए रवाना होगी।

08 कोच की यह गाड़ी, मार्गपर मिरज, सांगली, किर्लोस्करवाड़ी, कराड़, सातारा स्टेशनोंपर ठहराव लेंगी।

20669/70  हुब्बाली पुणे हुब्बाली वन्देभारत

20669 हुब्बाली पुणे त्रिसाप्ताहिक वन्देभारत, प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार एवं रविवार को हुब्बाली से पुणे के लिए रवाना होगी।

20670 पुणे हुब्बाली वन्देभारत प्रत्येक गुरुवार, शनिवार एवं सोमवार को पुणे से हुब्बाली के लिए रवाना होगी।

मार्गपर धारवाड़, बेलगावी, मिरज, सांगली, सातारा स्टेशनोंपर ठहराव लेगी।

Uncategorised

हावड़ा गया हावड़ा, हावड़ा भागलपुर हावड़ा, हावड़ा राउरकेला हावड़ा और ब्रम्हपुर टाटानगर ब्रम्हपुर वन्देभारत की समयसारणी

12 सितम्बर 2024, गुरुवार, भाद्रपद, शुक्ल पक्ष, नवमी, विक्रम संवत 2081

22303/04 हावड़ा गया हावड़ा वन्देभारत

16 कोच, सप्ताह में छह दिन, प्रत्येक गुरुवार को छोड़कर परिचालित होगी। मार्ग पर दुर्गापुर, आसनसोल, धनबाद, पारसनाथ, कोडरमा ठहराव लेंगी।

22309/10 हावड़ा भागलपुर हावड़ा वन्देभारत

08 कोच, सप्ताह में छह दिन, प्रत्येक शुक्रवार को छोड़कर परिचालित होगी। मार्ग पर बोलपुर शांतिनिकेतन, रामपुर हाट, दुमका, नोनिहाट, हँसडीहा, मन्दार हिल, बाराहाट ठहराव लेंगी।

20871/72 हावड़ा राउरकेला हावड़ा वन्देभारत

08 कोच, सप्ताह में छह दिन, प्रत्येक मंगलवार को छोड़कर परिचालित होगी। मार्ग पर चक्रधरपुर, टाटानगर, खड़गपुर ठहराव लेंगी।

20892/91 ब्रम्हपुर टाटानगर ब्रम्हपुर वन्देभारत

08 कोच, सप्ताह में छह दिन, प्रत्येक मंगलवार को छोड़कर परिचालित होगी। मार्ग पर बालूगाँव, खुर्दा रोड, भुबनेश्वर, कटक, जखपुरा, हरिचन्दनपुर, केंदुझारगढ़, बाँसपानी, चाईबासा ठहराव लेंगी।

Uncategorised

देश की पहली वन्दे मेट्रो भुज – अहमदाबाद के बीच चलेगी; आ गई समयसारणी। साथ ही दुर्ग – विशाखापट्टनम – दुर्ग वन्देभारत की समयसारणी भी घोषित हुई।

12 सितम्बर 2024, गुरुवार, भाद्रपद, शुक्ल पक्ष, नवमी, विक्रम संवत 2081

सारी अटकलों के बीच आखिरकार वन्दे मेट्रो भुज – अहमदाबाद के बीच चलने की घोषणा की गई है।

94802 भुज अहमदाबाद वन्दे मेट्रो भुज से प्रत्येक सोमवार से शनिवार तक (सप्ताह में छह दिन, प्रत्येक रविवार छोड़कर) चलेगी और वापसी में 94801 अहमदाबाद भुज वन्दे मेट्रो अहमदाबाद से प्रत्येक रविवार से शुक्रवार तक (सप्ताह में छह दिन, प्रत्येक शनिवार छोड़कर) चलेगी।

यह गाड़ी भुज से अहमदाबाद के बीच दोनों ओरसे अंजार, गांधीधाम, भचाऊ, सामाखियाली, हलवाड, धांगध्रा, वीरमगाम, चाँदलोडिया, साबरमती पर ठहराव लेंगी।

वन्दे मेट्रो के किराए श्रेणी की बात अभी तक सामने नही आई है। ज्ञात रहें, गाड़ी का उद्धाटन 15/16 सितम्बर 2024 को तय किया गया है।

साथ ही 10 वन्देभारत भी अपने शुभारम्भ के लिए तैयार है, उनमें से 20829/30 दुर्ग – विशाखापट्टनम – दुर्ग की भी समयसारणी घोषित हुई है।

यह गाड़ी सप्ताह में दोनों दिशाओंसे छह दिन, प्रत्येक गुरुवार छोड़कर चला करेगी।

दुर्ग से विशाखापट्टनम के बीच, दोनों दिशाओंमें यह गाड़ी, रायपुर, महासमुंद, ख़ैरार रोड, कान्ताबाँजी, टिटलागढ़, केसिंगा, रायागड़ा, विजयानगरम ठहराव लेंगी।

यह वन्देभारत 16 कोच से परिचालित की जा रही है।

Uncategorised

मध्य रेल : भुसावल – मनमाड़ के बीच, गालन स्टेशन पर दो दिन का विशेष ट्रैफिक और पावर ब्लॉक

11 सितम्बर 2024, बुधवार, भाद्रपद, शुक्ल पक्ष, अष्टमी, विक्रम संवत 2081

भुसावल मंडल के इगतपुरी – भुसावल खंड के बीच गालन स्टेशन पर अप और डाउन लूप लाइनों का विस्तार और इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग के लिए विशेष ट्रैफिक और पावर ब्लॉक परिचालित किया जा रहा है।

इस नॉन-इंटरलॉकिंग ब्लॉक कार्य के कारण
निम्नलिखित यात्री गाड़ियोंके परिचालन में बदलाव किए गए हैं:

मेल/एक्सप्रेस गाड़ियों का रद्दीकरण:

1) 12114 नागपुर – पुणे एक्सप्रेस, यात्रा शुरुवात दिनांक 13.09.2024 को रद्द।

2) 12113 पुणे – नागपुर एक्सप्रेस, यात्रा शुरुवात दिनांक 14.09.2024 को रद्द।

3) 11025 अमरावती – पुणे एक्सप्रेस, यात्रा शुरुवात दिनांक 13.09.2024 और 14.09.2024 को रद्द।

4) 11026 पुणे – अमरावती एक्सप्रेस, यात्रा शुरुवात दिनांक 13.09.2024 और 14.09.2024 को रद्द।

5) 11119 इगतपुरी – भुसावल मेमू, यात्रा शुरुवात दिनांक 13.09.2024 और 14.09.2024 को रद्द।

6) 11120 भुसावल – इगतपुरी मेमू, यात्रा दिनांक 13.09.2024 और 14.09.2024 को रद्द।

7) 11113 देवळाली – भुसावल मेमू, यात्रा दिनांक 13.09.2024 और 14.09.2024 को रद्द।

8) 11114 भुसावल – देवळाली मेमू, यात्रा दिनांक 13.09.2024 और 14.09.2024 को रद्द।

9) 01211 बडनेरा – नासिक विशेष, यात्रा दिनांक 13.09.2024 और 14.09.2024 को रद्द।

10) 01212 नासिक – बडनेरा विशेष, यात्रा दिनांक 13.09.2024 और 14.09.2024 को रद्द।

11) 02187 रेवा – मुंबई विशेष, यात्रा शुरुवात दिनांक 12.09.2024 को रद्द।

12) 02188 मुंबई – रेवा विशेष, यात्रा शुरुवात दिनांक 13.09.2024 को रद्द।

यात्रीगण से अनुरोध है कि इस बुनियादी ढांचे के ब्लॉक के कारण होने वाली असुविधा के लिए रेल प्रशासन को सहयोग प्रदान करें.