Uncategorised

छह जोड़ी TOD गाड़ियाँ नियमित की जा रही है।

01 मार्च 2026, रविवार, फाल्गुन, शुक्ल पक्ष, त्रयोदशी, विक्रम संवत 2082

जाहिर सी बात है, लाभार्थी चुनाव क्षेत्र ही है। 😊

पहले यह समझ लें की TOD याने क्या और इन्हें नियमित गाड़ियोंमे बदला गया याने यात्रिओंका कैसा लाभ हुवा है?

TOD, ट्रेन ऑन डिमाण्ड अर्थात कुल मिलाकर ऐसी विशेष गाड़ी जिसका यात्री किराया सीधे तत्काल रेट से लगाया जाता है और समयसारणी का समय पालन, लगभग न के बराबर। अब जब इन्हें नियमित किया जा रहा है तो विशेष किराए घट कर सर्वसाधारण किराया तालिका के अनुसार किराए लगेंगे। समयपालन अचूकता से होगा, गाड़ी समयपर चलने की संभावनाएं ज्यादा रहेगी। निम्नलिखित सभी TOD गाड़ियाँ उनके अग्रिम आरक्षण अवधी या उक्त क्षेत्रीय रेलवे को जो उपयुक्त हो उस तिथीसे शुरू कर दी जाएगी।

1: पूर्व विशेष गाड़ी 04653/54 अमृतसर न्यू जलपाईगुड़ी अमृतसर TOD एक्सप्रेस को 14663/64 न्यु जलपाईगुड़ी अमृतसर न्यु जलपाईगुड़ी अमृतभारत साप्ताहिक एक्सप्रेस में बदला जा रहा है।

2 : पूर्व विशेष गाड़ी 07225/26 चारलापल्ली शालीमार चारलापल्ली TOD एक्सप्रेस को 17065/66 चारलापल्ली शालीमार चारलापल्ली अमृतभारत साप्ताहिक एक्सप्रेस में बदला जा रहा है।

3 : पूर्व विशेष गाड़ी 08007/08 शालीमार भाँजपुर शालीमार TOD एक्सप्रेस को 18015/16  शालीमार भाँजपुर शालीमार द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस में बदला जा रहा है।

4: पूर्व विशेष गाड़ी 08011/12 भाँजपुर पुरी भाँजपुर TOD एक्सप्रेस को 18017/18 भाँजपुर पुरी भाँजपुर द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस में बदला जा रहा है।

5: पूर्व विशेष गाड़ी 08539/40 विशाखापट्टनम कोलम विशाखापट्टनम TOD एक्सप्रेस को 18501/02 विशाखापट्टनम कोलम विशाखापट्टनम साप्ताहिक एक्सप्रेस में बदला जा रहा है।

6: पूर्व विशेष गाड़ी 07229/30 हैदराबाद कन्याकुमारी हैदराबाद TOD विशेष को 17069/70 हैदराबाद कन्याकुमारी हैदराबाद साप्ताहिक एक्सप्रेस में बदला जा रहा है।

Uncategorised

नान्देड़ वन्देभारत की समयसारणी में होगा बदलाव

28 फरवरी 2026, शनिवार, फाल्गुन, शुक्ल पक्ष, द्वादशी, विक्रम संवत 2082

20705/06 हुजुरसाहिब नान्देड़ छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस हुजुरसाहिब नान्देड़ वन्देभारत एक्सप्रेस की समयसारणी में जल्द ही सकारात्मक बदलाव किया जाने वाला है।

उक्त बदलाव से 20705 नान्देड़ मुम्बई वन्देभारत एक्सप्रेस 1800 सेकण्ड स्पीड-अप होंगी। वर्तमान समयसारणी के अनुसार सुबह 5:00 बजे नान्देड़ से चलकर दोपहर 14:25 को मुम्बई पहुँचती है, जो बदलाव के बाद नान्देड़ से सुबह 5:20 को रवाना होकर 14:15 को मुम्बई पहुँचेंगी।

वापसी में 20706 मुम्बई नान्देड़ वन्देभारत एक्सप्रेस भी 1800 सेकण्ड स्पीड-अप होंगी। वर्तमान समयसारणी के अनुसार दोपहर 13:10 बजे मुम्बई से चलकर रात 22:50 को नान्देड़ पहुँचती है, जो बदलाव के बाद मुम्बई से दोपहर 13:15 को रवाना होकर रात 22:25 को नान्देड़ पहुँचेंगी।

वर्तमान समयसारणी के साथ ही मुख्यालय द्वारा स्वीकृत समयसारणी निम्नप्रकार से है,

गौरतलब यह है, समयसारणी के उपरोक्त बदलाव ARP अर्थात अग्रिम आरक्षण अवधि याने अमूमन 60 दिनोंके बाद लागू की जा सकती है। यूँ समझिए की 01 मई 2026 से यह बदलाव लागू हो सकते है।

Uncategorised

बड़ी खबर : वन्देभारत एक्सप्रेस अब श्रीनगर से सीधा कटरा और आगे बढ़कर जम्मूतवी साधेगी!

24 फरवरी 2026, मंगलवार, फाल्गुन, शुक्ल पक्ष, अष्टमी, विक्रम संवत 2082

भाईसाहब, 26401/02 श्री माता वैष्णो देवी कटरा से श्रीनगर के बीच चलनेवाली वन्देभारत को दिनांक 01 मार्च से जम्मूतवी से श्रीनगर के बीच चलाया जाएगा। और और जरा रुकिए खबर और भी बाकी है। यह वन्देभारत जो अब तक 08 कोच के संरचना के साथ चल रही थी वह भी यात्रिओंकी पुरजोर माँग के मद्देनजर  दिनांक 01 मार्च से 20 कोच संरचना से चलेगी।

चलिए अब 01 मार्च से लागू होने वाली समयसारणी देख लीजिए,

है की नही होली के शुभ अवसर पर धमाकेदार, रंगारंग खबर!

Uncategorised

भोपाल से धनबाद, चोपन की पूर्वघोषित नई गाड़ियाँ, इस सप्ताहांत तक चल पड़ेगी।

21 फरवरी 2026, शनिवार, फाल्गुन, शुक्ल पक्ष, चतुर्थी, विक्रम संवत 2082

11631/32 भोपाल धनबाद भोपाल त्रिसाप्ताहिक एक्सप्रेस और 11633/34 भोपाल चोपन भोपाल साप्ताहिक एक्सप्रेस इन गाड़ियोंके शुभारंभ के फेरे का ब्यौरा निम्नप्रकार से है,

01631 भोपाल धनबाद शुभारंभ विशेष दिनांक 24 फरवरी को भोपाल से शाम 19:30 को रवाना होगी और वापसी में 01632 धनबाद भोपाल शुभारंभ विशेष दिनांक 25 फरवरी को रात 23:00 बजे रवाना होगी।

नियमित फेरे :

11631 भोपाल धनबाद त्रिसाप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 27 फरवरी से प्रत्येक सोमवार, गुरुवार एवं शुक्रवार को रवाना होगी और 11632 धनबाद भोपाल त्रिसाप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 01 मार्च से प्रत्येक बुधवार, शनिवार एवं रविवार को रवाना होगी।

11633 भोपाल चोपन साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 01 मार्च से प्रत्येक रविवार को रवाना होगी और 11634 चोपन भोपाल साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 02 मार्च से प्रत्येक सोमवार को रवाना होगी।

उपरोक्त दोनों गाड़ियोंकी कोच संरचना निम्नलिखित रहेगी।

कोच संरचना :- 01 वातानुकूल प्रथम, 02 वातानुकूल टू टियर, 06 वातानुकूल थ्री टियर, 07 स्लिपर, 04 द्वितीय साधारण जनरल, 01 एसएलआर, 01 जनरेटर कार कुल 22 LHB कोच

Uncategorised

आरक्षित टिकट में बोर्डिंग स्टेशन बदलने के नियम में सुधार करने पर विचार

20 फरवरी 2026, शुक्रवार, फाल्गुन, शुक्ल पक्ष, तृतीया, विक्रम संवत 2082

भारतीय रेल के आरक्षित टिकटोंमें यात्री को बुकिंग स्टेशन के अलावा बीच रास्ते के किसी अन्य स्टेशन से भी गाड़ी में सवार होने की सुविधा मिलती है। इसे ही ‘चेंज द बोर्डिंग पॉइंट’ कहा जाता है।

दरअसल यात्री सुविधाओं की व्यवस्था यात्रिओंके उपयोग के लिए होती है, लेकिन उसका दुरुपयोग ज्यादा किया जाता है।

बोर्डिंग पॉइन्ट बदलने की सुविधा का दुरुपयोग सीधे रेल आरक्षण के कोटे से जुड़ता है। बहुत से यात्री बड़े कोटे से आरक्षण करते है और बोर्डिंग के लिए अपने सुविधानुसार स्टेशन का चुनाव करते है। अब तक बोर्डिंग स्टेशन बदलने की अवधि प्रथम चार्टिंग से पहले तक थी। चूँकि चार्टिंग का समय गाड़ी प्रस्थान समय से 4 घण्टे पूर्व से बदल कर अब 10 घण्टे पूर्व हो गया है अतः रेल प्रशासन चाहता है, स्टेशन बोर्डिंग बदलने की सुविधा को प्रथम चार्टिंग समय की जगह द्वितीय याने अन्तिम चार्टिंग जो गाड़ी प्रस्थान समय से महज 30 मिनट पहले किया जाता है, तब तक दिया जाए। निम्नलिखित सूचना देखें,

चूँकि उपरोक्त सूचना में वाणिज्यिक परिपत्र क्र 17 वर्ष 2019 का उल्लेख है, तो हम उसे यहाँ लेकर आए है,

दरअसल टिकट बुक करने का स्टेशन और बोर्डिंग स्टेशन अलग है, तो रेल विभाग यह खाली जगह किसी अन्य जरूरतमंद यात्री के लिए उपलब्ध करा देता है। इससे कम अन्तर के यात्रा करनेवाले यात्री को आरक्षण की सुविधा मिल जाती है और रेल विभाग की भी किसी एक ही बुकिंग्ज पर दोबारा बुकिंग्ज कर के आय को बढाने का मौका मिलता है। अब यदि यह बोर्डिंग स्टेशन बदलने की सुविधा को अंतिम चार्टिंग तक बढ़ा दिया जाता है तो जिस बुकिंग स्टेशन से बोर्डिंग स्टेशन तक खाली रही जगह को किसी अन्य यात्री के बुकिंग्ज के उपलब्ध नही हो पाएगी।

ख़ैर रेल प्रशासन चाहता है, तो वैसा भी हो जाएगा कि यात्री अपना बोर्डिंग स्टेशन चार्टिंग होने के आधे घंटे पहले तक भी बदल सकेगा और रेल विभाग को तो बुकिंग स्टेशन से गन्तव्य तक का किराया मिल चुका है, यात्री बुकिंग स्टेशन से सवार हो या मार्ग के किसी अन्य स्टेशन से उन्हें कोई आपत्ति नही है। बस यह था की वह जगह किसी अन्य जरूरतमंद यात्री को नही मिल पाएगी।

दूसरा पहलू यह है, चार्टिंग स्टेशन से गाड़ी प्रस्थान के समय से आधे घंटे पूर्व तक यात्री अपनी सुविधानुसार अपना बोर्डिंग स्टेशन बदल सकेगा। अब जब पहला चार्टिंग 10 घण्टे पहले हो चुका है और उसमे कुछ बुकिंग्ज करन्ट में खाली रह गई है, जब बोर्डिंग चेन्ज करने की सुविधा को द्वितीय चार्टिंग तक खींचा जाएगा तो करन्ट बुकिंग्ज में कोई यात्री अन्य बोर्डिंग लेकर अपनी टिकट बुक कर पाएगा?

यह सबसे बड़ा ट्वीस्ट है इस सुविधा का इस तरह विस्तार करने में

☺️😊