Uncategorised

साबरमती बीकानेर के बीच प्रतिदिन एक्सप्रेस वाया जालोर, जोधपुर, कल 22 जून से नियमित

21 जून 2026, रविवार, जेष्ठ, शुक्ल पक्ष, सप्तमी, विक्रम संवत 2083

19407/08 साबरमती बीकानेर साबरमती प्रतिदिन एक्सप्रेस दिनांक 22/23 जून से नियमित फेरे शुरू कर देगी। उ प रेल ने इस सन्दर्भ में निम्नलिखित परिपत्र जारी किया है।

स्टोपेजेस : साबरमती, मेहसाणा, पाटण, भीलड़ी, धानेरा, रानीवाड़ा, मारवाड़ भीनमाल, मोदरण, जालोर, मोकलसर, समदड़ी, लूणी, जोधपुर, गोटण, मेड़ता रोड, नागौर, नोखा, बीकानेर, लालगढ़

कोच संरचना : 01 वातानुकूलित प्रथम श्रेणी, 03 वातानुकूलित टू टियर, 05 वातानुकूलित थ्री टियर, 02 वातानुकूलित थ्री टियर इकोनॉमी, 06 स्लिपर, 04 द्वितीय साधारण जनरल, 02 जनरेटर कार / एसएलआर कुल 23 LHB कोच

नियमित समयसारणी :

यात्रीगण ज्ञात रहे, PTT अर्थात पब्लिक टाइमटेबल और WTT वर्किंग टाइमटेबल यात्रिओंको PTT के अनुसार अपनी रेल यात्रा का नियोजन करना है।

Uncategorised

पश्चिम रेल में टर्मिनल बदलाव

20 जून 2026, शनिवार, जेष्ठ, शुक्ल पक्ष, षष्ठी, विक्रम संवत 2083

पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मण्डल में अहमदाबाद, साबरमती जैसे मुख्य टर्मिनल स्टेशनोंपर भीड़ की वजह से होने वाली यात्री असुविधाओंके के मद्देनजर रेल प्रशासन ने गांधीग्राम स्टेशन को टर्मिनल स्टेशन के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया है। इस निर्णय के फलस्वरूप निम्नलिखित तीन जोड़ी गाड़ियाँ जल्द ही साबरमती स्टेशन की जगह गांधीग्राम स्टेशन से अपनी रेल यात्रा प्रारम्भ करेंगी और वापसी में समाप्त करेंगी।

1: 14821/22 जोधपुर गांधीग्राम (साबरमती) जोधपुर प्रतिदिन एक्सप्रेस

2: 12547/48 आग्रा कैंट गांधीग्राम (साबरमती) आग्रा कैंट सप्ताह में चार दिन परिचालित

3: 12547/48 ग्वालियर गांधीग्राम (साबरमती) ग्वालियर सप्ताह में तीन दिन परिचालित

टर्मिनल बदलाव के चलते होने वाले समय की जानकारी निम्नलिखित परिपत्र में दी गई है।

नीचे मैप में, साबरमती एवं अहमदाबाद स्टेशन से गांधीग्राम स्टेशन की लोकेशन देखी जा सकती है। गाड़ियाँ साबरमती स्टेशन को बाईपास करते हुए, चारखेड़ा रोड़ स्टेशन पर स्टोपेजेस लेते हुए गांधीग्राम स्टेशन जाएगी।

मैप http://www.indiarailinfo.com से साभार
Uncategorised

आखिरकार पुणे शिर्डी एवं पुणे दानापुर अमृतभारत के नियमित शुरू होने की तिथी, समयसारणी आ गई!

20 जून 2026, शनिवार, जेष्ठ, शुक्ल पक्ष, षष्ठी, विक्रम संवत 2083

माननीय रेल मन्त्री द्वारा दिनांक 17 जून को शुभारंभ की गई पुणे साईंनगर शिर्डी एवं पुणे दानापुर अमृतभारत एक्सप्रेस के शुभारंभ फेरे तो निपट गए मगर नियमित परिचालन के बारे में कही कोई चर्चा नही थी। आखिर कल मध्य रेल प्रशासन ने उक्त दोनों गाड़ियोंके नियमित फेरोंकी तिथी एवं समयसारणी जारी की, जिसे यहाँ प्रस्तुत कर रहे है। यात्रीगण ज्ञात रहे, परिपत्र में PTT याने पब्लिक टाईम टेबल और WTT याने वर्किंग टाइमटेबल, यात्रिओंको PTT के अनुसार अपनी यात्रा का नियोजन करना है।

11423/24 पुणे साईंनगर शिर्डी पुणे प्रतिदिन इंटरसिटी एक्सप्रेस दिनांक 22 जून से प्रतिदिन चलेगी।

स्टोपेजेस : पुणे, दौंड कॉर्ड, श्रीगोन्दा, अहिल्यानगर, राहुरी, बेलापुर, साईंनगर शिर्डी

कोच संरचना : वातानुकूलित चेयर कार 01, द्वितीय श्रेणी चेयर कार 08, द्वितीय श्रेणी साधारण जनरल 04, जनरेटर कार 01, एसएलआर 01 कुल 15 LHB कोच

11431/32 पुणे दानापुर पुणे अमृतभारत साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 27 जून से प्रत्येक शनिवार को पुणे से एवं दिनांक 29 जून से प्रत्येक मंगलवार को दानापुर से चलाई जाएगी।

स्टोपेजेस : पुणे, दौंड कॉर्ड, अहिल्यानगर, बेलापुर, कोपरगाँव, मनमाड़, भुसावल, खण्डवा, इटारसी, पिपरिया, नरसिंगपुर, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिंवकी, पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर

कोच संरचना : 08 स्लिपर, 07 द्वितीय श्रेणी साधारण जनरल, 01 पेंट्रीकार, 02 एसएलआर कुल 18 LHB अमृतभारत कोच

Uncategorised

नई गाड़ी : जयपुर दरभंगा जयपुर के बीच सप्ताह में छह दिन चलेंगी अमृतभारत एक्सप्रेस

19 जून 2026, शुक्रवार, जेष्ठ, शुक्ल पक्ष, पंचमी, विक्रम संवत 2083

19725/26 खातीपुरा (जयपुर) दरभंगा खातीपुरा (जयपुर) अमृतभारत एक्सप्रेस

19725 अमृतभारत एक्सप्रेस प्रत्येक शुक्रवार के अलावा पूरे सप्ताह, खातीपुरा से रात 22:30 को रवाना होकर अगले दिन सुबह कानपुर और उसके अगले दिन 0:55 पर दरभंगा पहुँचेंगी। वापसी में 19726 अमृतभारत एक्सप्रेस प्रत्येक रविवार के अलावा पूरे सप्ताह, दरभंगा से प्रातः 4:30 पर रवाना हो कर अगली सुबह 8:40 पर खातीपुरा स्टेशन पहुँचेंगी।

स्टोपेजेस : खातीपुरा, दौसा, बांदीकुई, मण्डावर महवा रोड, भरतपुर, ईदगाह आग्रा, टूण्डला, इटावा, कानपुर सेन्ट्रल, उन्नाव, ऐशबाग, गोमतीनगर, बाराबंकी, गोण्डा, गोरखपुर, कप्तानगंज, बगहा, नरकटियागंज, सकती, रक्सौल, बैरगनिया, सीतामढ़ी, जनकपुर रोड, कमतौल, दरभंगा

कोच संरचना : 08 स्लिपर, 12 द्वितीय साधारण जनरल, 01 पेंट्रीकार, 01 एसएलआर कम जनरेटर कार कुल 22 कोच का अमृतभारत रैक

माननीय रेल मन्त्री अश्विनी वैष्णव इस गाड़ी का शुभारंभ, दिनांक 21 जून को खातीपुरा स्टेशन से हरी झण्डी दिखाकर करेंगे।

Uncategorised

नई गाड़ी : पुणे साईंनगर शिर्डी पुणे प्रतिदिन एक्सप्रेस की समयसारणी

16 जून 2026, मंगलवार, जेष्ठ, शुक्ल पक्ष, द्वितीया, विक्रम संवत 2083

रेल यात्रिओंकी बहुत समय से अहिल्यानगर पुणे के बीच एक दैनंदिन एक्सप्रेस की माँग थी। रेल प्रशासन ने इस माँग के मद्देनजर पुणे – साईंनगर शिर्डी प्रतिदिन एक्सप्रेस चलाकर कई यात्रिओंकी माँग को पूरा किया है। साथ ही श्रीगोन्दा, बेलापुर, राहुरी स्टोपेज के कारण, किसानों, राहुरी कृषि विद्यापीठ के विद्यार्थियों और श्री क्षेत्र शनि शिंगणापुर के रेल सम्पर्कता के लिए बड़ी उपलब्धि हुई है।

11423/24 पुणे साईंनगर शिर्डी पुणे प्रतिदिन एक्सप्रेस

11423 एक्सप्रेस पुणे से प्रतिदिन सुबह 6:55 को रवाना होकर दोपहर 12:00 साईंनगर शिर्डी पहुँचेंगी। वापसी में 11424 एक्सप्रेस साईंनगर शिर्डी से प्रतिदिन शाम 18:10 को चलकर रात 23:55 पर पुणे पहुँचेंगी।

स्टोपेजेस : पुणे, दौंड कॉर्ड, श्रीगोन्दा रोड, अहिल्यानगर, राहुरी, बेलापुर, साईंनगर शिर्डी

कोच संरचना : 15 LHB कोच

समयसारणी :