Uncategorised

अनधिकृत रेल यात्रियों पर रेल प्रशासन सख्त, अब हो रही है कार्रवाई!

21 जून 2024, शुक्रवार, जेष्ठ, शुक्ल पक्ष, पूर्णिमा, विक्रम संवत 2081

बीते सप्ताह हमारा लेख था, ‘अब ली जा रही है सुध … रेल मन्त्री ने अपना अंदाज़ बदला’ आचार संहिता समाप्त हुई, नवनिर्वाचित सांसदो को  विभिन्न कामकाज का आवंटन किया गया। कई मन्त्रियोंकी, पिछले पंचवार्षिक की जिम्मेवारी को जारी रखा गया। इसी तरह रेल मन्त्री भी फिर से अपना कामकाज संभालने मंत्रालय पहुँचे। चूँकि जायज़ा लिया जा रहा था, पहले रेल विभाग का परिचालन दुरुस्त करने की बात तय की गई। यात्री गाड़ियोंको निर्धारित समयानुसार चलाने पर ध्यान दिया गया।

अब अगले चरण में यात्री सुरक्षा, नियमितता और सुविधाओं पर कामकाज किया जा रहा है। दिनांक 13 जून को जारी इस पत्र को देखिए,

रेल विभाग ने अनधिकृत यात्रिओंपर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश रेल सुरक्षा बल एवं रेलवे के वाणिज्यिक विभाग को दिए है। इस पत्र में महिला और दिव्यांग जनोंके लिए आरक्षित यानों में अनाधिकृत प्रवेश पर कार्रवाई करने की बात की गई है।

अनाधिकृत (unauthorised) और अवैध (illegal) इसमे फर्क समझिए। अनाधिकृत यात्री याने अपर्याप्त वैधता। जैसे अनारक्षित टिकट धारक यात्री का आरक्षित कोच, महिला/दिव्यांग कोच में पाया जाना, टिकट से अलग श्रेणी में पाया जाना और अवैध यात्री याने जिसके पास कोई भी वैध प्रमाण का न होना जैसे बिना टिकट यात्री या बिना वैध अनुमति के रेल परिसर में, रेल गाड़ी में व्यवसाय करना।

उपरोक्त पत्र में केवल महिला, दिव्यांग आरक्षित कोच में अनाधिकृत प्रवेशपर कार्रवाई की जाने का उल्लेख है। जबकि अनाधिकृत यात्रिओंके आरक्षित कोचों में प्रवेश की ढेरों शिकायतें अन्य आरक्षित यानों जैसे की द्वितीय श्रेणी शयनयान स्लिपर कोच एवं वातानुकूलित कोचों की हो रही है, जिसका कोई विशेष उल्लेख नही है।

दरअसल रेल यात्राओंमें आम रेल यात्रिओंको इन समस्याओं का भारी सामना करना पड़ रहा है। अनारक्षित टिकट धारक धड़ल्ले से आरक्षित शयनयान स्लिपर एवं वातानुकूलित कोचों में घुसपैठ करते है। रेल प्रशासन को इस मामलोंपर भी कड़ाई से काम करने की जरूरत है।

अमर्याद अनारक्षित टिकटोंकी बिक्री, यात्रियों द्वारा, PRS रेलवे काउंटर्स से जारी प्रतिक्षासूची के टिकट का चार्टिंग के बाद भी रद्द न करना और यात्री का उसी टिकटपर यात्रा करते रहना यह बड़ी तकनीकी समस्या है। चूँकि रेल नियम यह कहता है, प्रत्येक प्रतिक्षासूची टिकट चार्ट बनने के बाद और गाड़ी के स्टेशनसे प्रस्थान समय से 30 मिनट पहले रद्द करना आवश्यक है। अन्यथा उस टिकट की कोई धनवापसी नही दी जायेगी। अब टिकट, चार्टिंग के बाद प्रतिक्षासूची में रह जाता है तो ई-टिकट तो अपने आप रद्द हो जाता है और ई-टिकट धारक प्रतिक्षासूची यात्री बेटिकट हो जाता है मगर PRS टिकट में यह प्रावधान नही होने की वजह से वहीं प्रतिक्षासूची का टिकट लेकर यात्री आरक्षित कोच में सवार हो जाता है।

अब हम फिर से व्याख्या पर आते है, क्या PRS का प्रतिक्षासूची धारक यात्री आरक्षित कोच में अवैध है या अनधिकृत है? रेल प्रशासन यह कहता है, प्रतिक्षासूची टिकट धारक आरक्षित कोच में यात्रा न करें, अनारक्षित कोच में यात्रा कर सकता है। जिस तरह प्रतिक्षासूची का ई-टिकट अपनेआप रद्द हो जाता है, उसकी धनवापसी हो जाती है, रेल प्रशासन को चाहिए की PRS टिकट भी उसी तरह रद्द करार दिया जाए और वैसे यात्री को यदि यह यात्री आरक्षित कोच में पाया गया तो बिनाटिकट समझकर उसे दण्डित किया जाए। साथ ही द्वितीय श्रेणी में भी उसे बिनाटिकट ही समझा जाए अर्थात ई-टिकट के प्रतिक्षासूची टिकट धारक की ही तरह वह भी सर्वथा बिनाटिकट है। चूँकि टिकट रद्द कर उसकी धनवापसी लेना उसकी जिम्मेदारी थी, जिसका निर्वहन उसने नही किया और वह वैसे ही यात्रा कर रहा है।

आखिरकार जो दो-भाव ई-टिकट और PRS टिकट के प्रतिक्षासूची धारकों में हो रहा है उसे रेल प्रशासन को कहीं न कहीं पाटना तो पडेगा। यही प्रतिक्षासूची धारक आरक्षित यानों में बेखटके, बेखौफ यात्रा करते है और महीनों पहले या तत्काल किराए देकर आरक्षण किए हुए यात्रिओंकी परेशानी का सबब बनते है।

Uncategorised

कोलकाता से दो साप्ताहिक गरीबरथ एक्सप्रेस चलेंगी

20 जून 2024, गुरुवार, जेष्ठ, शुक्ल पक्ष, त्रयोदशी, विक्रम संवत 2081

गरीबरथ वातानुकूलित गाड़ियोंको उनके पुराने साइड मिडल बर्थ वाले कोचेस हटाकर, नए वातानुकूलित थ्री टियर इकोनॉमी कोच लगाकर पुनर्स्थापित करने का दौर चल रहा है।

पुराने गरीबरथ के हरे, पीले कोच अब इतिहास बनने जा रहे है। इन गाड़ियोंमे अत्याधुनिक वातानुकूलित थ्री टियर इकोनॉमी कोच लगेंगे।

इसी कड़ी में 12517/18 कोलकाता गुवाहाटी कोलकाता द्विसाप्ताहिक गरीबरथ एक्सप्रेस जिसका वर्ष 2008 में शुभारंभ हुवा था और 2020 से रद्द कर दी गई थी, अब उसे साप्ताहिक स्वरूप में नए कलेवर, अवतार में लाया जा रहा है। इसके साथ ही इसी गाड़ी का एक फेरा 12501/02 क्रमांक से कोलकाता से अगरतला के बीच चला करेगा।

12517 कोलकाता गुवाहाटी साप्ताहिक गरीबरथ दिनांक 04 जुलाई 2024 से प्रत्येक गुरुवार को चला करेगी।

12518 गुवाहाटी कोलकाता साप्ताहिक गरीबरथ दिनांक 06 जुलाई 2024 से प्रत्येक शनिवार को चला करेगी।

12501 कोलकाता अगरतला साप्ताहिक गरीबरथ दिनांक 07 जुलाई 2024 से प्रत्येक रविवार को चला करेगी।

12502 अगरतला कोलकाता साप्ताहिक गरीबरथ दिनांक 03 जुलाई 2024 से प्रत्येक बुधवार को चला करेगी।

कोच संरचना : उपरोक्त सभी गाड़ियोंमे वातानुकूलित थ्री टियर इकोनॉमी के 16 कोच और 2 जनरेटर कम लगेज कोच ऐसे कुल 18 कोच रहेंगे।

समयसारणी :

Uncategorised

अमृत भारत एक्सप्रेस की संरचना में सकारात्मक बदलाव

19 जून 2024, बुधवार, जेष्ठ, शुक्ल पक्ष, द्वादशी, विक्रम संवत 2081

अमृत भारत एक्सप्रेस भारतीय रेलवे द्वारा संचालित एक सुपरफास्ट एक्सप्रेस है। यूँ तो यह वन्देभारत प्रीमियम एक्सप्रेस की तरह ट्रेनसेट संरचना में ही ढाली गई है मगर वन्देभारत की तरह सेल्फ प्रोपेल्ड, वातानुकूलित और सिटिंग नही है।यह एक गैर-वातानुकूलित, दोनों सिरे पर लोको जोड़ के बनाया गया ट्रेन सैट है। इसमे प्रीमियम वाली बात तो रहेगी मगर सम्पूर्ण गाड़ी ग़ैरवातानुकूलित कोच संरचना से सज्जित है। आरक्षित स्लीपर एवं अनारक्षित साधारण द्वितीय श्रेणी सिटिंग कोच लगते है।

Photo courtesy : http://www.indiarailinfo.com

फिलहाल भारतीय रेल पर अमृत भारत श्रेणी की केवल दो गाड़ियाँ चल रही है।

1: 13433/34 सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया टर्मिनस बेंगलुरु – मालदा टाउन – सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया टर्मिनस बेंगलुरु साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस

2: 15557/58 दरभंगा आनंदविहार टर्मिनस दरभंगा द्विसाप्ताहिक अमृतभारत एक्सप्रेस

इन दोनों ही गाड़ियोंमे 8 अनारक्षित द्वितीय श्रेणी, 12 स्लिपर कोच और दो एसएलआर कुल 22 कोच उपलब्ध है।

भारतीय रेल आनेवाले दिनोंमें अमृतभारत श्रेणी की करीबन 50 गाड़ियाँ शुरू करने जा रहा है और उसके कोच संरचना में भी उपर्युक्त बदलाव करने जा रहा है।

अमृत भारत एक्सप्रेस संशोधित कोच संरचना के साथ कुछ इस तरह रहेंगी, दोनों सिरों पर लोको और आगे…

1 एसएलआर
6 अनारक्षित द्वितीय साधारण जनरल
4 स्लिपर
1 नॉन एसी पेंट्री कार
4 स्लिपर
5 अनारक्षित द्वितीय साधारण जनरल
1 एसएलआर

कुल 22 कोच

नई संरचना में 8 की जगह 11 अनारक्षित द्वितीय श्रेणी जनरल कोच रहेंगे और वह दोनों सिरों की दिशामे रहेंगे। 12 की जगह 8 कोच स्लिपर आरक्षित शयनयान रहेंगे और मध्य भाग में पेंट्रीकार रहेंगी। दोनों सिरोंके लोको के साथ ही एसएलआर कोच रहेंगे, जिसमे गार्ड, दिव्यांग जन और लगेज/पार्सल की व्यवस्था होंगी।

Uncategorised

मनमाड़ – पुणे मार्ग पर पुणताम्बा में तेरह दिनों का रेल ब्लॉक : 14 गाड़ियोंके फेरे रद्द, 6 गाड़ियाँ मार्ग परिवर्तन, 5 गाड़ियाँ नियंत्रित, पुणे –  अमरावती एक्सप्रेस रिशेड्यूल तो 4 गाड़ियाँ आँशिक रद्द रहेंगी।

18 जून 2024, मंगलवार, जेष्ठ, शुक्ल पक्ष, एकादशी, विक्रम संवत 2081

मनमाड़ – पुणे मार्ग पर पुणताम्बा – कान्हेगाँव खण्ड का रेल दोहरीकरण कार्य पूर्णत्व की दिशामे है। इस कार्य के लिए तेरह दिनों का रेल ब्लॉक लिया जा रहा है। इस ब्लॉक में कुछ विशेष और नियमित गाड़ियाँ रद्द, नियंत्रित कर चलाई जाएंगी जिसका विवरण निम्नप्रकार है,

ब्लॉक का कार्यावधी :

पूर्णतः रद्द गाड़ियाँ :

1: 01922 वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई नगर झाँसी – पुणे साप्ताहिक TOD विशेष JCO दिनांक 19 एवं 26 जून 2024

2: 01921 पुणे – वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई नगर झाँसी साप्ताहिक TOD विशेष JCO दिनांक 20 एवं 27 जून 2024

3: 07623 हुजुरसाहिब नान्देड़ – हड़पसर साप्ताहिक TOD विशेष JCO दिनांक 19/6/2024

4: 07624 हड़पसर – हुजुरसाहिब नान्देड़ साप्ताहिक TOD विशेष JCO दिनांक 20/6/2024

5: 02132 जबलपुर – पुणे साप्ताहिक TOD विशेष JCO दिनांक 23/6/2024

6: 02131 पुणे – जबलपुर साप्ताहिक TOD विशेष JCO दिनांक 24/6/2024

7: 22223/24 मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस – साईं नगर शिर्डी – मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस वन्देभारत एक्सप्रेस JCO दिनांक 29 एवं 30 जून 2024 को दोनोंही दिशाओंमें रद्द रहेगी।

8: 22147 दादर साईं नगर शिर्डी साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस JCO दिनांक 28 जून 2024 को रद्द रहेगी।

9: 22148 साईं नगर शिर्डी दादर साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस JCO दिनांक 29 जून 2024 को रद्द रहेगी।

10: 12131 दादर साईं नगर शिर्डी त्रिसाप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस JCO दिनांक 29 जून 2024 को रद्द रहेगी।

11: 12132 साईं नगर शिर्डी दादर त्रिसाप्ताहिक सुपरफ़ास्ट एक्सप्रेस JCO दिनांक 30 जून 2024 को रद्द रहेगी।

12: 11041 दादर साईं नगर शिर्डी एक्सप्रेस वाया पुणे, JCO दिनांक 29 जून 2024 को रद्द रहेगी।

13: 11042 साईं नगर शिर्डी दादर एक्सप्रेस JCO दिनांक 30 जून 2024 को रद्द रहेगी।

नियंत्रित कर चलाई जानेवाली गाड़ियाँ :

1: 12103 पुणे लखनऊ साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस JCO 18/6/2024, एवं 25/6/2024 को 90 मिनट नियंत्रित की जाएगी।

2: 22845 पुणे हटिया द्विसाप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस JCO दिनांक 19, एवं 26 जून 2024 को 90 मिनट नियंत्रित की जाएगी।

3: 11026 अमरावती पुणे हुतात्मा एक्सप्रेस JCO दिनांक 20 एवं 23 जून को 90 मिनट नियंत्रित की जाएगी।

4: 12627 क्रान्तिवीर सांगोली रायन्ना बेंगलुरु – नई दिल्ली प्रतिदिन कर्णाटक सुपरफास्ट एक्सप्रेस JCO दिनांक 28, 29 जून 2024, 30 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।

5: 12628 नई दिल्ली – क्रान्तिवीर सांगोली रायन्ना बेंगलुरु प्रतिदिन कर्णाटक सुपरफास्ट एक्सप्रेस JCO दिनांक 28, 29 जून 2024, 90 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।

नियमित समयसारणी से बदलाव कर (रिशेड्यूल) चलाई जानेवाली गाड़ियाँ:

1: 11025 पुणे अमरावती हुतात्मा एक्सप्रेस JCO दिनांक 18, 19, 20, 21, 24, 25, 26, 27, 28 जून 2024 को अपने निर्धारित समय अपने निर्धारित समय 11:05 की जगह 90 मिनट देरी से याने 12:35 को पुणे से प्रस्थान करेंगी।

2: 22148 साईं नगर शिर्डी – दादर साप्ताहिक सुपरफास्ट JCO दिनांक 22 जून 2024 को अपने नियोजित समय 07:25 की जगह 60 मिनट देरी से याने 08:25 को शिर्डी से प्रस्थान करेंगी।

3: 05609 हड़पसर गुवाहाटी साप्ताहिक TOD विशेष JCO दिनांक 27 जून 2024 को हड़पसर से अपने निर्धारित समय 10:00 की जगह 150 मिनट देरी से याने 12:30 को प्रस्थान करेंगी।

अपने नियमित मार्ग से परावर्तित मार्गपर चलाई जानेवाली गाड़ियाँ :

1: 11409 दौंड – निजामाबाद डेमू प्रतिदिन एक्सप्रेस JCO दिनांक 26, 27, 28, 29 एवं 30 जून 2024 को परावर्तित मार्ग कुरडूवाड़ी – लातूर रोड – परळी – परभणी होकर चलेगी। यह गाड़ी दौंड से परभणी तक उक्त दिनोंमें अपने सारे नियमित स्टापेजेस रद्द करेंगी। परभणी से निजामाबाद तक नियमित मार्गपर चलेंगी।

2: 11410 निजामाबाद – दौंड डेमू प्रतिदिन एक्सप्रेस JCO दिनांक 25, 26, 27, 28, एवं 29 जून 2024 को परावर्तित मार्ग परभणी – परळी – लातूर रोड – कुरडूवाड़ी होकर दौंड पहुँचेंगी। यह गाड़ी परभणी से दौंड तक उक्त दिनोंमें अपने सारे नियमित स्टापेजेस रद्द करेंगी। निजामाबाद से परभणी तक नियमित मार्गपर चलेंगी।

3: 17629 पुणे हुजुरसाहिब नान्देड़ प्रतिदिन एक्सप्रेस JCO दिनांक 25, 26, 27, 28, 29 जून 2024 को परावर्तित मार्ग कुरडूवाड़ी – लातूर रोड – परळी – परभणी होकर चलेगी। यह गाड़ी दौंड से परभणी तक उक्त दिनोंमें अपने सारे नियमित स्टापेजेस रद्द करेंगी। परभणी से नान्देड़ तक नियमित मार्गपर चलेंगी।

4: 17630 हुजुरसाहिब नान्देड़ प्रतिदिन एक्सप्रेस JCO दिनांक 26, 27, 28, 29 एवं 30 जून 2024 को परावर्तित मार्ग कुरडूवाड़ी – लातूर रोड – परळी – परभणी होकर चलेगी। यह गाड़ी दौंड से परभणी तक उक्त दिनोंमें अपने सारे नियमित स्टापेजेस रद्द करेंगी। परभणी से नान्देड़ तक नियमित मार्गपर चलेंगी।

5: 11078 जम्मूतवी पुणे प्रतिदिन झेलम एक्सप्रेस JCO दिनांक 27, 28 जून 2024 को मनमाड़ – पुणे के बीच परावर्तित मार्ग इगतपुरी – कल्याण – पनवेल – कर्जत होकर पुणे पहुँचेंगी। इस दौरान नियमित स्टापेजेस कोपरगाँव, बेलापुर, अहमदनगर, दौंड स्किप होंगे।

6: 12780 हज़रत निजामुद्दीन वास्को प्रतिदिन गोवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस JCO दिनांक 28, 29 जून 2024 को मनमाड़ – पुणे के बीच परावर्तित मार्ग इगतपुरी – कल्याण – पनवेल – कर्जत होकर पुणे पहुँचेंगी और पुणे से आगे नियमित मार्ग से चलकर वास्को पहुँचेंगी। इस दौरान नियमित स्टापेजेस कोपरगाँव, बेलापुर, अहमदनगर, दौंड स्किप होंगे।

आँशिक रद्द गाड़ियाँ :

1: 17002 सिकंदराबाद – साईं नगर शिर्डी द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस JCO दिनांक 28 जून 2024 मनमाड़ तक ही चलेगी। मनमाड – शिर्डी के बीच रद्द रहेगी।

2: 17001 साईं नगर शिर्डी – सिकंदराबाद द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस JCO दिनांक 29 जून 2024 शिर्डी की जगह मनमाड़ से ही प्रारम्भ होगी। शिर्डी – मनमाड़ के बीच रद्द रहेगी।

3: 20857 पुरी – साईं नगर शिर्डी साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस JCO दिनांक 28 जून 2024 मनमाड़ तक ही चलेगी। मनमाड – शिर्डी के बीच रद्द रहेगी।

4: 20858 साईं नगर शिर्डी – पुरी साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस JCO दिनांक 30 जून 2024 शिर्डी की जगह मनमाड़ से ही प्रारम्भ होगी। शिर्डी – मनमाड़ के बीच रद्द रहेगी।

तिथिनुसार गाड़ियोंके रद्दीकरण/नियंत्रण किए जाने का विवरण

Uncategorised

NFR पूर्वोत्तर सीमान्त रेलवे में भीषण रेल दुर्घटना : रंगापानी के पास सियालदह जाने वाली कंचनजंगा एक्सप्रेस से मालगाड़ी भिड़ी

17  जून 2024, सोमवार, जेष्ठ, शुक्ल पक्ष, दशमी, विक्रम संवत 2081

पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग के पास 13174 अगरतला सियालदाह कंचनजंगा एक्सप्रेस न्यू जलपाईगुड़ी से चलने के बाद, रँगापानी से आगे, गाड़ी अनशेड्यूल्ड स्टॉपेज पर रुक गई। कहा जा रहा है, स्लिपर कोच S-6 की अलार्म चेन पुलिंग हुई और इसके चलते गाड़ी रुक गई। पीछे से आती मालगाड़ी के लोको पायलटों को भारी बारिश के चलते सिग्नल दिखाई नही दिया और मालगाड़ी सीधे, रुकी हुई कंचनजंगा एक्सप्रेस में जा भिड़ी। गाड़ी के आखरी पाँच डिब्बे दुर्घटना ग्रस्त हो गए। इनमें दो पार्सल वैन और एक लगेज कम गार्ड कोच था इस वजह से ज्यादा यात्री इस दुर्घटना के चपेट में आने से बच गए। दुर्घटना के कारणों की विस्तार से जाँच की जाएगी।

दुर्घटना के दृश्य आपको विचलित कर सकते है।

अब तक 15 जानें जाने की खबर है और 60 लोग घायल बताए जा रहे है। मृतकोंमें मालगाड़ी के दोनों लोको पायलट एवं एक गार्ड शामिल है।

रेल प्रशासन ने उक्त हेल्पलाइन नंबर जारी किए है,

हेल्पलाइन नंबर। लुमडिंग स्टेशन

03674263958
03674263831
03674263120
03674263126
03674263858

हेल्पलाइन नंबर। गुवाहाटी स्टेशन
03612731621
03612731622
03612731623

हेल्पलाइन नंबर। कटिहार
9002041952
9771441956