02 दिसम्बर 2023, शनिवार, मार्गशीर्ष, कृष्ण पक्ष, पंचमी, विक्रम संवत 2080
दमरे SCR मुख्यालय की ओर से जारी हुए परिपत्रक में 144 यात्री गाड़ियोंके दिनांक 3 से 7 दिसम्बर तक के फेरे सावधानी के तौर पर रद्द किए जा रहे है। यात्रीगण को सूचना है, कृपया निम्नलिखित परिपत्रक में गाड़ी क्रमांक एवं JCO जर्नी कमिन्स ऑन अर्थात गाडीके प्रारंभिक स्टेशन से चलने की तिथि पर ध्यान दे और तदनुसार अपनी रेल यात्रा का नियोजन करें।
रेलवे हेल्पलाइन 139, अधिकृत वेबसाइट एवं ऍप का उपयोग कर गाड़ी के परिचालन को भी समझा जा सकता है।
02 दिसम्बर 2023, शनिवार, मार्गशीर्ष, कृष्ण पक्ष, पंचमी, विक्रम संवत 2080
यात्रीगण कृपया ध्यान दीजिए, दपुमरे के नागपुर मण्डल में रेल तिहरीकरण का कार्य जारी है अतः निम्नलिखित 48 गाड़ियोंका फेरे दिनांक 04 से 14 दिसम्बर के दरम्यान रद्द किए जा रहे है।
15: 18109 टाटानगर नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस JCO दिनांक 04 से 12 दिसम्बर
16: 18110 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी टाटानगर एक्सप्रेस JCO दिनांक 06 से 14 दिसम्बर
17: JCO दिनांक 08 दिसम्बर, 12870 हावड़ा छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुम्बई एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
18. JCO 10 दिसम्बर 2023, 12869 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुम्बई हावड़ा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
19: JCO दिनांक 04, 05, 11,एवं 12 दिसम्बर 2023 को 20843 बिलासपुर भगत की कोठी सुपरफास्ट रद्द रहेगी।
20: JCO दिनांक 07, 09, 14 एवं 16 2023 को 20844 भगत की कोठी बिलासपुर सुपरफास्ट रद्द रहेगी।
21: JCO दिनांक 07 एवं 09 दिसम्बर 2023 को 20844 बिलासपुर बीकानेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
22: JCO दिनांक 10 एवं 12 दिसम्बर 2023 को 20846 बीकानेर बिलासपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
23: JCO दिनांक 10 दिसम्बर 2023 को 22905 ओखा शालीमार एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
24: JCO दिनांक 12 दिसम्बर 2023 को 22906 शालीमार ओखा सुपरफास्ट एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
25: JCO दिनांक 10 दिसम्बर 2023 को 12145 लोकमान्य तिलक टर्मिनस पुरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
26: JCO दिनांक 12 दिसम्बर 2023 को 12146 पुरी लोकमान्य तिलक टर्मिनस सुपरफास्ट एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
27: JCO दिनांक 08 एवं 09 दिसम्बर 2023 को 12812 हटिया लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
28: JCO दिनांक 10 एवं 11 दिसम्बर 2023 को 12811 लोकमान्य तिलक टर्मिनस हटिया सुपरफास्ट एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
29: दिनांक 10 दिसम्बर 2023 को 22620 तिरुनेलवेली बिलासपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
30। JCO दिनांक 12 दिसम्बर 2023 को 22619 बिलासपुर तिरुनेलवेली सुपरफास्ट एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
31: JCO दिनांक 09 दिसम्बर 2023 को 20822 सांतरागाछी पुणे हमसफ़र सुपरफास्ट एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
32: JCO दिनांक 11 दिसम्बर 2023 को गाड़ी संख्या 20821 पुणे सांतरागाछी हमसफ़र सुपरफास्ट एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
33: JCO दिनांक 04 एवं 11 दिसंबर, 2023 को 12767 हुजुरसाहिब नांदेड़ सांतरागाछी सुपरफास्ट एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
34: JCO दिनांक 06 एवं 13 दिसंबर 2023 को 12768 सांतरागाछी हुजुरसाहिब नांदेड़ एक्सप्रेस सुपरफास्ट रद्द रहेगी।
35: JCO दिनांक 06 एवं 09 दिसंबर 2023 को 13425 मालडा टाउन सूरत एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
36: JCO दिनांक 04 एवं 11 दिसंबर 2023 को 13425 सूरत मालड़ा टाउन एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
37: JCO दिनांक 06, 08, एवं 11 दिसंबर, 2023 को 12771 सिकंदराबाद रायपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
38: JCO दिनांक 07, 09, एवं 12 दिसंबर, 2023 को 12772 रायपुर सिकंदराबाद सुपरफास्ट एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
39: JCO दिनांक 10 दिसंबर 2023 को 22847 विशाखापट्टनम लोकमान्य तिलक टर्मिनस सुपरफास्ट एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
40: JCO दिनांक 12 दिसंबर, 2023 को 22848 लोकमान्य तिलक टर्मिनस विशाखापट्टनम सुपरफास्ट एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
41: JCO दिनांक 08 दिसंबर, 2023 को 12993 गांधीधाम पुरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
42: JCO दिनांक 11 दिसंबर 2023 को 12993 पुरी गांधीधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
43: JCO दिनांक 04, 07, एवं 11 दिसंबर,, 2023 को 20823 पुरी अजमेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
44: JCO दिनांक 07, 12, एवं 14 दिसंबर 2023 को गाड़ी संख्या 20824 अजमेर पुरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
45: JCO दिनांक 07, 09, 11 एवं 13 दिसंबर 2023 को 11754 रीवा नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
46: JCO दिनांक 07, 09, 12 एवं 14 दिसंबर,, 2023 को 11753 नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी रीवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
47: JCO दिनांक 08, 09, 11 एवं 12 दिसंबर 2023 को 12101 लोकमान्य तिलक टर्मिनस शालीमार ज्ञानेश्वरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
48: JCO दिनांक 10, 11, 13 एवं 14 दिसंबर 2023 को 12101 शालीमार लोकमान्य तिलक टर्मिनस ज्ञानेश्वरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
आँशिक रद्द गाड़ियाँ :-
12105 मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस गोंदिया विदर्भ सुपरफास्ट JCO दिनांक 05 से 13 दिसम्बर नागपुर से गोंदिया के बीच रद्द रहेगी। वापसी यात्रा में 12106 गोंदिया मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस विदर्भ सुपरफास्ट JCO दिनांक 06 से 14 दिसम्बर गोंदिया से नागपुर के बीच रद्द रहेगी।
11039 कोल्हापुर गोंदिया महाराष्ट्र एक्सप्रेस JCO दिनांक 04 से 12 दिसम्बर नागपुर से गोंदिया के बीच रद्द रहेगी। वापसी यात्रा में 11040 गोंदिया कोल्हापुर महाराष्ट्र एक्सप्रेस JCO दिनांक 05 से 13 दिसम्बर गोंदिया से नागपुर के बीच रद्द रहेगी।
यात्रीगण, उक्त मार्ग पर रेल यात्रा का नियोजन करने से पूर्व रेलवे हेल्पलाइन 139 या रेलवे की अधिकृत वेबसाइट, ऍप से सम्पर्क कर अपनी गाड़ियोंके परिचालन की जानकारी अवश्य ले।
30 नवम्बर 2023, गुरुवार, मार्गशीर्ष, कृष्ण पक्ष, चतुर्थी, विक्रम संवत 2080
अब तक 34 वन्देभारत एक्सप्रेस भारतीय रेल नेटवर्क पर चलाई जा चुकी है। रेल निर्माण कारखानों में लगभग प्रत्येक 10 दिनोंमें एक वन्देभारत ट्रेन सेट की निर्मिति की जा रही है और उसे रेल प्रशासन को सौंपा जा रहा है।
आपने इस बात को अवश्य ही समझा होगा, रेल प्रशासन ने जितनी भी वन्देभारत गाड़ियाँ चलाई है, सारी की सारी नई सेवाएं है अर्थात किसी भी शताब्दी या तेज गति की कोई गाड़ी के ऐवज में, उसे बदल कर नही चलाया गया है। मगर जब जब वन्देभारत सेवा किसी मार्ग पर शुरू हुई, अवश्य ही उस मार्ग की कई गाड़ियोंकी समयसारणी में फेरबदल किया गया। यह बदलाव दस मिनट से साठ मिनिटोंतक का था। नियमित गाड़ियोंको आगे-पीछे किया गया। यह कवायद, या इस तरह के छोटे बड़े फेरफार थोड़ी ही गाड़ियोंके प्रविष्ट तक ठीक है। आगे बहुत सी वन्देभारत गाड़ियाँ भारतीय रेल में प्रविष्ट होनी है। न सिर्फ वन्देभारत एक्सप्रेस बल्कि ‘सेमी हाई स्पीड’ रेंज में रेल प्रशासन अब ‘अमृत भारत’ ग़ैरवातानुकूल गाड़ियाँ, वन्देभारत स्लिपर आवृत्ति, दो महानगर के बीच चलनेवाली वन्दे मेट्रो इस तरह के प्रयोग पटरियों पर लाने की तैयारी कर रही है।
दूसरे लगभग सभी मुख्य रेल मार्गोंपर LHB रैक से सुसज्जित गाड़ियाँ 130 प्रति घण्टे की गति में चलने जा रही है और आगे कुछ रेल मार्ग 160 गति के लिए भी निर्धारित किए जा रहे। इस अवस्था मे किसी एक गाड़ी को तीव्र गति से रेल मार्ग पर चलना है तो उसे लम्बा पैसेज खाली देना होगा। यह ठीक उसी तरह है, जैसे वन्देभारत गाड़ियोंको प्रविष्ट करने के लिए अन्य नियमित गाड़ियोंकी समयसारणी बदली गयी या उनकी गति को नियंत्रित किया गया।
‘शून्याधारित समयसारणी’ की अवधारणा यहाँ स्पष्ट होती है। कैसे प्रीमियम स्लॉट, जो बड़े महानगरों में सुबह पहुंचना, रात में निकलने वाली गाड़ियोंको उन स्लॉट्स से हटाया गया। कोई गाड़ी की समयसारणी बदली नही जा सकती थी या ज्यादा रेल मार्ग को अवरूद्ध कर रही थी उन्हें सदा के लिए बन्द करना। स्टापेजेस को घटाना, सवारी गाड़ियोंको मेमू रैक से सन्चालित कर एक्सप्रेस में बदलना।
आज भी कुछ LHB गाड़ियाँ 130 की गति से चलने के बावजूद उनकी औसत गति 55 से 60 के बीच की है। इसकी वजह उनको तीव्र गति से चलने के लिए जो पैसेज खाली चाहिए, उसका उपलब्ध न होना।
भारतीय रेल को अपनी औसत गति बढाना है, तो अतिरिक्त रेल मार्ग, ज्यादा प्लेटफॉर्म्स, ज्यादा लम्बे लूप्स उपलब्ध होना आवश्यक है। इस दिशा में रेल प्रशासन एक मिशन की तरह काम कर रहा है। तीव्र गति, तेज परिचालन को प्राप्त करने हेतु बहुत से परिचालनिक कार्य जैसे सिग्नलिंग सिस्टम को अद्ययावत करना, स्टेशनोंपर जिन जिन कारणोंसे देरी होती थी, जैसे शंटिंग, वॉटरिंग, मेंटेनेंस इत्यादि पर रेल प्रशासन ने काबू पा लिया है। लिंक एक्सप्रेस, स्लिप कोचेस का बन्द होना इसी का प्रतिफल है। सम्पूर्ण विद्युतीकरण होने से लोको का शंटिंग भी बन्द हो गया है।
बीते चार वर्षोँसे नियमित रेल समयसारणी का प्रकाशन भी रुका रहा था और अब भी जो समयसारणी आ रही है उनमें प्रकाशित होने के बाद भी गाड़ियोंके समय बदलते रहते है। यह सारा रेल परिचालन एक तरह से अस्थिर है और इसे स्थिर होने में और भी वक्त लग सकता है। यह भारतीय रेल प्रणाली का आमूलचूल बदलाव होगा और आम रेल यात्री को इसके लिए तैयार रहना है।
27 नवम्बर 2023, सोमवार, कार्तिक, शुक्ल पक्ष, पूर्णिमा, विक्रम संवत 2080
दक्षिण रेल्वेज़ में वन्देभारत एक्सप्रेस गाड़ियोंको यात्री प्रतिसाद बहुत उत्तम मिल रहा है। इसी को देखते हुए रेल प्रशासन ने निम्नलिखित पाँच रेल मार्गोंपर वन्देभारत गाड़ियोंके उपलब्ध रैक के जरिए 2-3 महीने की अवधी के लिए उन्हें वन्देभारत विशेष के तौर पर चलाने का प्रस्ताव रेल मुख्यालय के पास रखा। ज्ञात रहे, 06067/68 चेन्नई एगमोर – तिरुनेलवेली – चेन्नई एगमोर वन्देभारत विशेष पहले ही चल रही है, जिसकी अवधि बढाई जाने का प्रस्ताव निम्नलिखित पत्र में दर्ज है।
1: पुरुच्ची थलाइवार डॉ. एम जी रामचन्द्रन चेन्नई सेन्ट्रल – कोयम्बटूर – पुरुच्ची थलाइवार डॉ. एम जी रामचन्द्रन चेन्नई सेन्ट्रल वन्देभारत साप्ताहिक विशेष, दिनांक 28 नवम्बर 23 से 30 जनवरी 24 तक, दोनों दिशाओं में प्रत्येक मंगलवार को चलेंगी, कुल बीस फेरे।
2: पुरुच्ची थलाइवार डॉ. एम जी रामचन्द्रन चेन्नई सेन्ट्रल – मैसूरु – पुरुच्ची थलाइवार डॉ. एम जी रामचन्द्रन चेन्नई सेन्ट्रल वन्देभारत साप्ताहिक विशेष, दिनांक 29 नवम्बर 23 से 31 जनवरी 24 तक, दोनों दिशाओं में प्रत्येक बुधवार को चलेंगी, कुल बीस फेरे।
3: 06067/68 चेन्नई एगमोर – तिरुनेलवेली – चेन्नई एगमोर वन्देभारत साप्ताहिक विशेष, दिनांक 04 जनवरी से 25 जनवरी 24 तक, दोनों दिशाओं में प्रत्येक गुरुवार को, कुल आठ फेरे। #”यह गाड़ी फिलहाल त्यौहार विशेष कर चल रही है”
4: पुरुच्ची थलाइवार डॉ. एम जी रामचन्द्रन चेन्नई सेन्ट्रल – कोट्टायाम द्विसाप्ताहिक वन्देभारत विशेष, दिनांक 01 दिसम्बर 23 से 28 जनवरी 24 तक, प्रत्येक शुक्रवार एवं रविवार को और वापसी में कोट्टायाम – पुरुच्ची थलाइवार डॉ. एम जी रामचन्द्रन चेन्नई सेन्ट्रल वन्देभारत द्विसाप्ताहिक विशेष, दिनांक 02 दिसम्बर 23 से 29 जनवरी 24 तक, प्रत्येक शनिवार एवं सोमवार को चलाई जाएगी। कुल अठारह फेरे।
5: तिरुवनंतपुरम – कासरगौड – तिरुवनंतपुरम वन्देभारत साप्ताहिक विशेष, दिनांक 30 नवम्बर 23 से 25 जनवरी 24 तक, दोनों दिशाओं में प्रत्येक गुरुवार को चलेंगी, कुल अठारह फेरे।
चेन्नई – कोयम्बटूर के बीच साप्ताहिक वन्देभारत विशेष की विस्तृत समयसारणी,
06035/36 पुरुच्ची थलाइवार डॉ. एम जी रामचन्द्रन चेन्नई सेन्ट्रल – कोयम्बटूर – पुरुच्ची थलाइवार डॉ. एम जी रामचन्द्रन चेन्नई सेन्ट्रल वन्देभारत साप्ताहिक विशेष, दिनांक 28 नवम्बर 23 से 30 जनवरी 24 तक, दोनों दिशाओं में प्रत्येक मंगलवार को चलेंगी, कुल बीस फेरे।
स्टापेजेस : पुरुच्ची थलाइवार डॉ. एम जी रामचन्द्रन चेन्नई सेन्ट्रल, काटपाडी, जोलारपेटाई, सेलम, इरोड़, तिरुप्पुर, कोयम्बटूर
26 नवम्बर 2023, रविवार, कार्तिक, शुक्ल पक्ष, चतुर्दशी, विक्रम संवत 2080
मित्रों, भारतीय रेल, हमारे देश की नैशनल कैरियर अर्थात देश का परिवहन। यात्रिओंका मुख्यतः सस्ता, सुगम और सुरक्षित यातायात साधन। भारतीय रेल न सिर्फ देश की करोड़ों की आबादी में, लाखों यात्रिओंको एक ही दिन में ढोती है अपितु कई टनेज में मालवहन भी करती है। इसके अलावा एक बड़ा बोझ भारतीय रेलवे पर है, राजकीय महत्वकांक्षाएं। चूँकि हमारे देश मे रेल यह सार्वजनिक यातायात का साधन है और इसका परिचालन देश की सरकार के जिम्मे होता है, तमाम यात्रिओंकी जो अपेक्षाएं देश के सरकारोंसे होती है, उसी तरह इसके प्रति भी हो गई है। गति तीव्रतम, आरामदायक, साफसुथरी आसनव्यवस्था और सबसे बड़ी अपेक्षा किरायों में सस्ती, ज्यादातर रियायती 😊 दूसरी तरफ कोई यात्री सेवा शुरू होती है तो अलग ही राजकीय उपलब्धि जताई जाती है।
आज ट्विटर पर भारतीय रेल की कमाई के बारे में एक अभ्यासपूर्ण पोस्ट, अपने ग्राफिक्स के साथ दिखी तो उसी के आधारपर कुछ विचार यहाँ प्रगट कर रहा हूँ। उपरोक्त ट्विटर अकाउंट श्री अंशुल गुप्ता जी का है, (@anshgupta64 ट्विटर अकाउंट से साभार)
FY23 में भारतीय रेलवे का राजस्व ₹2.4 लाख करोड़ था! लाभ के मामले में, पूर्वी तटीय रेलवे ECoR भारत में सबसे अधिक लाभार्जन करने वाला रेलवे नेटवर्क था।
आइये समझते हैं रेलवे कैसे कमाती है?
निम्नलिखित ग्राफ़िक में भारतीय रेल के 16 क्षेत्रीय विभाग के आय के आँकड़े दर्ज है।
देश के प्रमुख महानगरों, मुम्बई, दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई और देश को राजस्व में अग्रसर रखने वाले राज्य महाराष्ट्र, गुजरात तामिलनाडु रेल विभाग ने घाटे में दिखाए है। दरअसल भारतीय रेलवे अपने राजस्व के लिए माल के परिवहन पर बहुत अधिक निर्भर है। उपरोक्त ग्राफ़िक में अयस्क और कोयला ढोने वाले क्षेत्र नफे में दिख रहे है।
इस हरे फायदा कमानेवाले क्षेत्र की सच्चाई कुछ इस तरह है।
रेलवे 1 किमी की यात्रा करने वाले प्रति टन माल से 1.84 रुपए कमाता है, जबकि 1 किमी की यात्रा करने वाले प्रति यात्री का किराया 0.64 रुपए है। यात्री राजस्व अर्जन के मामले में, रेल विभाग का अधिकांश राजस्व वातानुकूल 3 टियर और द्वितीय श्रेणी साधारण वर्ग से आता है। जबकि 87% रेल यात्री द्वितीय श्रेणी में यात्रा करते हैं, वे यात्री राजस्व में केवल 32% योगदान करते हैं। औसतन, रेलवे द्वितीय श्रेणी में यात्रा करने वाले प्रति यात्री से ₹35 कमाता है।
जब टिकट बुकिंग से कमाई की बात आती है, टिकट का मूल्य रेलवे द्वारा लिया जाता है और आईआरसीटीसी जो की रेलवे की उपकम्पनी है, केवल सुविधा शुल्क से कमाई करता है। इसके अलावा आईआरसीटीसी के कमाई में रेलवे भी अपना हिस्सा कमाती है:
रेलनीर पैकेज्ड बोतलबन्द पीने का पानी से मुनाफे का 15%
आईआरसीटीसी द्वारा अर्जित कैटरिंग लाइसेंस फीस का 40%
आईआरसीटीसी से कमाईमालभाड़ा क्षेत्र से कमाई
कुल मिलाकर निष्कर्ष यह है, रेल विभाग कमाता मालभाड़े से और लगाता यात्री गाड़ियोंमें है। यात्रिओंके लिए उपयुक्त आवागमन सुविधाए जिसमे प्लेटफार्म, शेड, आसन व्यवस्था, ऊपरी पैदल पुल, एस्कलेटर, लिफ्ट, प्रतिक्षालय, टिकट बुकिंग काउंटर्स इत्यादि,यात्री सुरक्षा एवं सुव्यवस्था के लिए रेल कर्मी जैसे रेल सुरक्षा बल, विविध वाणिज्यिक रेल कर्मी। वहीं माल लदान के लिए ज्यादा व्यवस्था, लागत नही लगती।
इसके बावजूद आज सर्वसाधारण रेल यात्री रेल विभाग से संतुष्ट नहीं है। रेल यात्रिओंकी अपेक्षाएं, आशाएं उनके ज्यादातर यात्रा करनेवाले द्वितीय श्रेणी या ग़ैरवातानुकूल स्लिपर वर्ग से है और वही वर्ग के कोच रेल विभाग नियमित मेल/एक्सप्रेस गाड़ियोंसे लगातर कम करते जा रहा है।
रेल विभाग का दृष्टिकोण अपने मजबूत कमाउँ पक्ष, मालभाडे से अर्जन बढाना है, मगर जो नियमित यात्री गाड़ियोंसे यात्रा करनेवाले द्वितीय श्रेणी के 87% यात्री जिनके लिए उनके पास कोई ठोस उपाय योजना दिखाई नही दे रही। एक तरफ रेल मन्त्री आश्वासित करते पाए जाते है, आनेवाले 5-7 वर्षोंमें रेल विभाग से प्रतिक्षासूची हटा देंगे, कैसे? कैसे हो पाएगा यह, क्या प्रतिक्षासूची टिकट बन्द कर के या सभी यात्री गाड़ियोंको सम्पूर्ण अनारक्षित कर के? यह उपाय ही उनके बयान के सापेक्ष दिखाई पड़ते है। अन्यथा समुचित गाड़ी संख्या बढाने के लिए भारतीय रेल का इन्फ्रास्ट्रक्चर चार छह वर्ष में तैयार होना सम्भव नही है। आज भी कई जंक्शन स्टेशन्स ऐसे है, गाड़ियाँ घण्टो प्लेटफार्म उपलब्धि के इंतजार में आउटर्स पर खड़ी रहती है। गंतव्य से अपनी वापसी यात्रा आरम्भ करने हेतु रखरखाव के लिए 6-8 घण्टे प्रतीक्षा करती पाई जाती है।
समस्या बहुत बिकट है और उपाय इतने साधारण नही है। मगर आशाओंके किरण जगे है, रेल में इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट की भूख जगी है। जगह जगह पर रेल दोहरीकरण, तिहरीकरण, चौपदरी करण चल रहा है। मालभाड़ा समर्पित रेल गलियारा पूर्णत्व की ओर है। नए प्लेटफार्म, नए टर्मिनल्स बनाए जा रहे है। बस, यह सारी क़वायद चलती रहे। देर से सही मगर एक न एक दिन यह बुनियादी सुविधाओं से हम रेल नेटवर्क पर ज्यादा यात्री गाड़ियाँ, मालगाड़ीयाँ देख पाएंगे।