Uncategorised

मध्य रेल, भुसावल मण्डल में भारी बारिश के चलते रेल के पहिये थमे। सुरक्षा के मद्देनजर, यात्री गाड़ियाँ रोकी जा रही है।

10 जुलाई 2023, सोमवार, श्रावण, कृष्ण पक्ष, अष्टमी, विक्रम संवत 2080

मध्य रेल ट्वीटर अकाउंट से साभार

मुर्तिजापुर-माना खंड के बीच 18.50 बजे से भारी बारिश से पटरियोंपर बह रहा पानी-

यात्री सुरक्षा कारणोंके चलते रेल यातायात रोक दिया गया है। बह गई गिट्टी को पुनर्स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है।

रोकी गई ट्रेनें-
11121 भुसावल वर्धा मेमू एक्सप्रेस, 12833 अहमदाबाद हावडा सुपरफास्ट एक्सप्रेस,
22827 पुरी सुरत साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 12106 गोंदिया मुम्बई विदर्भ सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 12136 नागपुर पुणे त्रिसाप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 12102 शालीमार लोकमान्य तिलक टर्मिनस ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस, 22940 बिलासपुर हापा साप्ताहिक एक्सप्रेस, 01140 मडगांव नागपुर विशेष, 22738 हिसार सिकंदराबाद द्विसाप्ताहिक सुपरफास्ट, 13426 सुरत मालड़ा टाउन साप्ताहिक एक्सप्रेस, 20821 पुणे सांतरागाछी साप्ताहिक हमसफ़र एक्सप्रेस और 12112 अमरावती मुम्बई अम्बा सुपरफास्ट एक्सप्रेस

उपरोक्त गाड़ियोंके परिचालन सम्बन्धी आगामी सूचनाएं भुसावल मण्डल के द्वारा जल्द ही जारी की जाएगी।

Uncategorised

बून्द से गयी, वह हौज से क्या भर पाएगी?

रेल प्रशासन ने आज तत्काल प्रभाव से देश भर की सभी रेल गाड़ियोंके वातानुकूलित कुर्सी यान और उसी प्रकार के एग्जीक्यूटिव चेयर कार, अनुभूति, विस्टा डोम कोचेस के किरायोंमे 25% तक छूट दिए जाने का निर्णय जारी किया है। अर्थात इन किराए के छूट में विभिन्न किंतु / परन्तु जोड़े गए है।

वातानुकूलित चेयर कार वाली वन्देभारत एक्सप्रेस का फिलहाल बड़ा बोलबाला चल रहा है। एक सुन्दर, आरामदायक, वेगवान और यात्री माँग के आधारित समयसारणी वाली यह प्रीमियम गाड़ी देशभर में अब तक 23 मार्गोंपर चलाई जा रही है। प्रचण्ड लोकप्रियता हासिल हुई इस वन्देभारत एक्सप्रेस के कुछेक संस्करण को यात्रिओंका प्रतिसाद कम मिल रहा है। जिसमे मुख्यतः नागपुर – बिलासपुर के बीच चल रही वन्देभारत और दूसरी हाल ही में शुरू की गई इन्दौर – भोपाल एवं भोपाल – जबलपुर वन्देभारत एक्सप्रेस गाड़ियाँ है।

इन वन्देभारत गाड़ियोंको यात्रिओंका रेल यात्रा हेतु प्राधान्य कम है, इसके कारण मात्र किराया ज्यादा होना, सिर्फ यह नही है। जैसे नागपुर – बिलासपुर में समय सारणी बदले तो भी यात्री भार बढ़ सकेगा। तो इन्दौर भोपाल के बीच सड़क परिवहन से मुकाबला न तो किराए के ऐवज में और न ही बोर्डिंग/ एग्जिट पॉइंट के आधार पर आसान रहेगा। मात्र 400 रुपयोंमें इन्दौर भोपाल के बीच आरामदायक बसें चलती है। जहाँ 810 रुपये वन्देभारत का इन्दौर – भोपाल का किराया है, उसमे से ₹140/- कैटरिंग के घटे तो ₹670/- लगेगा।

अब इसी उदाहरण को इस रियायत वाली स्किम से जोड़े तो, इन्दौर भोपाल के बीच बेसिक किराया है ₹551/- इसका 25% रियायत कम कर होगा ₹415/- इसमे ₹40 आरक्षण के, ₹45 सुपरफास्ट के और जीएसटी के ₹30/- कैटरिंग फिर छोड़ देते है, फिर भी कूल जोड़ हुवा ₹530/- मतलब सड़क परिवहन से फिर भी 30, 35 % ज्यादा। अब बताए क्या रेल प्रशासन किरायोंको कम कर के इन खाली जगहोंको भर पाएगा?

इस सारी कवायदों में एक बात बिल्कुल नई और आश्चर्यभरी है, ऑनबोर्ड यात्रा में TTE को रियायती टिकट बनाने की अनुमति।

रेल प्रशासन के इतिहास में कभी भी काऊंटर्स के आगे किसी भी सूरत में कोई रियायत नहीं दी गई और न ही दी जाती रही है। क्या यह ख़ज़ाने की चाभी उसी के चौकीदार के साथ ही छोड़ देने वाला प्रकार नहीं होगा? कृपया चेकिंग स्टाफ़ इस बात को अन्यथा न लेवे। लेकिन पूरी गाड़ी में यात्री सुविधाओं का ध्यान रखने वाले ऑनबोर्ड TTE स्टाफ़ जो नाममात्र गिनती में केवल 2 या 3 होते है, क्या उनपर यह अतिरिक्त बोझ न होगा? क्या वह हर स्टेशन पर बाहर खड़ा होकर टिकट बनाएगा या प्रत्येक स्टेशन प्रस्थान के बाद प्रत्येक टिकट जांच कर रियायत वालोंके टिकट बनाएगा?

यह बहुत आश्चर्यजनक और हैरत भरा निर्णय है। आगे चलकर कार्यप्रणाली में ही पता चल पाएगा उपयोगी है या परेशानी भरा।

खैर, वन्देभारत और अन्य वातानुकूलित कुर्सी यानों के कई नियमित यात्री अब असमंजस में है की उन्हें इस रियायत का लाभ लेने के लिए हर समय बुकिंग साइट्स पर यह खोजना होगा की कौनसी गाड़ी, उसका कौनसा खण्ड और कौनसा वर्ग रियायत वाला है? चूँकि यह सारी कवायद रेल प्रशासन ने सम्बंधित क्षेत्रीय रेल्वेके वाणिज्यिक अधिकारियोंके के ऊपर और यात्री भार के गुणा गणित पर छोड़ रखी है। वह निगरानी रख रियायत को बदल करने, बन्द करने या इस तरह का कोई भी निर्णय ले कर तत्काल प्रभाव से लागू कर सकते है।

Uncategorised

वन्देभारत एक्सप्रेस सहित कई गाड़ियोंके अनुभूति, विस्टाडोम आदि वातानुकूलित कुर्सी यानों के किराए में 25% तक छूट की योजना

08 जुलाई 2023, शनिवार, श्रावण, कृष्ण पक्ष, षष्टी, विक्रम संवत 2080

रेल मंत्रालय ने अनुभूति और विस्टाडोम कोच सहित एसी सिटिंग सुविधा वाली सभी ट्रेनों की एसी चेयर कार और एक्जीक्यूटिव क्लास में छूट की योजना शुरू की है। हालाँकि इस योजना में बहुत से किंतु, परन्तु जुड़े है। आइए देखते है,

छूट का तत्व मूल किराये पर अधिकतम 25% तक होगा। लागू होने वाले अन्य शुल्क जैसे की आरक्षण, सुपरफास्ट अधिभार, जीएसटी एवं खानपान शुल्क अलग से लगाए जाएंगे। यात्री सहभाग ( ऑक्यूपेंसी ) के आधार पर किसी या सभी वर्गों में छूट प्रदान की जा सकती है। इसके आगे टर्म्स / कंडिशन्स शुरू होती है,

छूट के लिए, पिछले 30 दिनों के दौरान 50% से कम (या तो अंत से अंत तक या कुछ निर्दिष्ट चरणों/खंडों में) ऑक्यूपेंसीवाली या 50% से कम यात्री सहभाग वाले वर्ग की गाड़ियोंका विचार किया जाएगा।

यह छूट तत्काल प्रभाव से लागू की जा रही है।

पहले से बुक किए गए यात्रियों के लिए किराए की कोई धनवापसी, रिफंड स्वीकार्य नहीं होगा।

उन गाड़ियोंके मामले में, जहां किसी विशेष श्रेणी में फ्लेक्सी किराया योजना लागू है और ऑक्यूपेंसी कम है, यात्रिओंका सहभाग बढ़ाने के उपाय के रूप में शुरू में फ्लेक्सी किराया योजना को वापस लिया जा सकता है। यदि इससे यात्री सहभाग में सुधार नहीं होता है, तभी उन गाड़ियों या उनकी श्रेणियों में छूट योजना लागू की जा सकती है।

यह योजना अवकाश/त्यौहार विशेष आदि के रूप में शुरू की गई विशेष ट्रेनों पर लागू नहीं होगी।

गाड़ियोंके यात्रियों द्वारा अधिकतम उपयोग के उद्देश्य से, रेल मंत्रालय ने निम्नलिखित नियमों और शर्तों के अधीन, वातानुकूलित सिटिंग सुविधा वाली गाड़ियों में रियायती किराया योजना शुरू करने के लिए क्षेत्रीय रेलवे को समुचित शक्तियां सौंपने का निर्णय लिया है।

यह योजना अनुभूति और विस्टाडोम कोचों सहित वातानुकूलित कुर्सी यानों वाली सभी ट्रेनों की वातानुकूलित चेयर कार और एक्जीक्यूटिव कक्षाओं में लागू होगी।

पिछले 30 दिनों के दौरान 50% से कम ऑक्यूपेंसी वाली ट्रेनों (या तो अंत से अंत तक या कुछ निर्दिष्ट लेग/सेक्शन में उन सेक्शन के आधार पर जहां छूट प्रदान की जानी है) को ध्यान में रखा जाएगा। छूट की मात्रा तय करते समय परिवहन के प्रतिस्पर्धी माध्यम का किराया मानदंड होगा।

छूट यात्रा के पहले चरण और/या यात्रा के अंतिम चरण और/या मध्यवर्ती खंडों और/या यात्रा के अंत से अंत तक के लिए दी जा सकती है, बशर्ते कि उस चरण/खंड/अंत से अंत तक यात्री सहभाग 50% से कम हो।

इस तरह की छूट शुरू में ट्रेन के आरंभिक स्टेशन के, क्षेत्रीय रेल के PCCM वाणिज्यिक अधिकारी द्वारा तय की गई अवधि के लिए लागू की जाएगी, जो इसके लागू होने से यात्रा की तारीखों के लिए अधिकतम छह महीने के अधीन होगी। रियायती किराया उपरोक्त अवधि के मांग पैटर्न के आधार पर पूरी अवधि या आंशिक अवधि या माहवार या मौसमी या सप्ताह के दिनों/सप्ताहांत के लिए दिया जा सकता है।

आन्तर क्षेत्रीय, प्रारम्भिक-गन्तव्य जोड़े / गंतव्यों वाली ट्रेनों के लिए, कोंकण रेल के मामले में अन्य क्षेत्रीय रेलवे के पीसीसीएम/प्रबंध निदेशक या सीओएम/सीसीएम के परामर्श से किराए में छूट दी जा सकती है।

आगे की समीक्षा नियमित रूप से की जाएगी और यात्री सहभाग के आधार पर छूट को संशोधित /विस्तारित / वापस लिया जा सकता है।

यदि योजना में छूट / वापसी में संशोधन का निर्णय लिया जाता है तो उसे तत्काल प्रभाव से लागू भी किया जा सकता है। हालाँकि, पहले से बुक किए गए यात्रियों से किराए में कोई अंतर नहीं लिया जाएगा, उसी तरह धनवापसी भी नही होगी।

पीटीओ पर टिकट, रेलवे पास पर किराये का अंतर, रियायती वाउचर, विधायक/पूर्व विधायक कूपन, वारंट, सांसद/पूर्व सांसद/स्वतंत्रता सेनानियों आदि को मूल श्रेणीवार किराये पर ही बुक किया जाएगा। इन्हें रियायती किराये की छूट नहीं मिल पाएगी।

यदि प्रारम्भिक स्टेशन से गन्तव्य स्टेशन तक छूट प्रदान की जाती है, तो ऐसी ट्रेनों में तय अवधि के लिए तत्काल कोटा निर्धारित नहीं किया जाएगा। इसके अलावा, यदि ट्रेन की आंशिक यात्रा के लिए छूट प्रदान की जाती है, तो यात्रा के उस हिस्से के लिए तत्काल कोटा प्रदान नहीं किया जा सकता है जिन खण्डों पर छूट दी गई है।

छूट पहले चार्ट की तैयारी तक और वर्तमान बुकिंग के दौरान बुक किए गए टिकटों के लिए होगी। टीटीई द्वारा ‘ऑन बोर्ड’ छूट की भी अनुमति दी जा सकती है।

फिलहाल इस योजना का प्रावधान 1 वर्ष की अवधि तक लागू रहेगा।

यह लेख PIB द्वारा प्राप्त प्रेस विज्ञप्ति पर आधारित है।

Uncategorised

मध्य रेल के पुणे-मिरज खण्ड पर नान्द्रे – सांगली रेल दोहरीकरण तकनीकी कार्य हेतु रेल ब्लॉक रहेगा। 7 गाड़ियाँ रद्द और कुछ गाड़ियाँ परावर्तित, आँशिक रद्द की जा रही है।

08 जुलाई 2023, शनिवार, श्रावण, कृष्ण पक्ष, षष्टी, विक्रम संवत 2080

यात्रीगण कृपया ध्यान दें, उपरोक्त रेल ब्लॉक के कारण निम्नलिखित गाड़ियाँ रद्द / आँशिक रद्द या परावर्तित मार्ग से चलनेवाली है।

रद्द गाड़ियाँ : –

11425/26 पुणे कोल्हापुर पुणे प्रतिदिन एक्सप्रेस दोनोंही दिशाओं से दिनांक 10 जुलाई को नही चलेगी।

11029/30 मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस कोल्हापुर मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस कोयना प्रतिदिन एक्सप्रेस दोनोंही दिशाओं से दिनांक 10 जुलाई को नही चलेगी।

01541/42 सातारा कोल्हापुर सातारा प्रतिदिन डेमू विशेष दोनोंही दिशाओं से दिनांक 10 जुलाई को नही चलेगी।

01549 सांगली मिरज प्रतिदिन डेमू विशेष दिनांक 10 जुलाई को नही चलेगी।

आँशिक रद्द गाड़ियाँ : –

11040 गोंदिया कोल्हापुर महाराष्ट्र प्रतिदिन एक्सप्रेस जो दिनांक 09 जुलाई को गोंदिया से रवाना होनेवाली है, केवल पुणे तक ही जाएगी। पुणे से कोल्हापुर के बीच रद्द रहेगी।

11039 कोल्हापुर गोंदिया महाराष्ट्र प्रतिदिन एक्सप्रेस जो दिनांक 10 जुलाई को कोल्हापुर से रवाना होनेवाली है, पुणे से गोंदिया के लिए रवाना की जाएगी। कोल्हापुर से पुणे के बीच रद्द रहेगी।

01550 कोल्हापुर सांगली डेमू प्रतिदिन विशेष, दिनांक 10 को केवल कोल्हापुर से मिरज तक ही चलेगी। यह गाड़ी मिरज से सांगली के बीच रद्द रहेगी।

परावर्तित मार्ग से चलनेवाली गाड़ियाँ : – निम्नलिखित गाड़ियाँ अपने नियमित मार्ग पुणे – मिरज – पुणे से बदलकर पुणे – दौंड – कुरडूवाड़ी – मिरज होकर चलेंगी।

17318 दादर हुबली प्रतिदिन एक्सप्रेस जो दिनांक 09/07/23 को दादर से प्रस्थान करेंगी, पुणे – मिरज के बीच परावर्तित मार्ग दौंड, कुरडूवाड़ी होकर मिरज पहुँचेंगी और आगे हुबली की ओर जाएगी।

16534 के एस आर बेंगलुरु सिटी जोधपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस जो दिनांक 09/07/23 को बेंगलुरु से प्रस्थान करेंगी, परावर्तित मार्ग मिरज, कुरडूवाड़ी, दौंड होकर पुणे पहुँचेंगी ओर आगे जोधपुर के लिए रवाना होगी।

11006 पुड्डुचेरी दादर चालुक्य त्रिसाप्ताहिक एक्सप्रेस जो दिनांक 09/07/23 को पुड्डुचेरी से प्रस्थान करेंगी, परावर्तित मार्ग मिरज, कुरडूवाड़ी, दौंड होकर पुणे पहुँचेंगी ओर आगे दादर के लिए रवाना होगी।

16209 अजमेर मैसूरु द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस जो दिनांक 09/07/23 को अजमेर से प्रस्थान करेंगी, पुणे – मिरज के बीच परावर्तित मार्ग दौंड, कुरडूवाड़ी होकर मिरज पहुँचेंगी और आगे मैसूरु की ओर जाएगी।

11049 अहमदाबाद कोल्हापुर साप्ताहिक एक्सप्रेस जो दिनांक 09/07/23 को अहमदाबाद से प्रस्थान कर रही है, पुणे – मिरज के बीच परावर्तित मार्ग दौंड, कुरडूवाड़ी होकर मिरज पहुँचेंगी और आगे कोल्हापुर की ओर जाएगी।

12780 हजरत निजामुद्दीन वास्को गोवा प्रतिदिन एक्सप्रेस जो दिनांक 09/07/23 को हजरत निजामुद्दीन से प्रस्थान कर रही है, दौंड कॉर्ड – मिरज के बीच परावर्तित मार्ग दौंड, कुरडूवाड़ी होकर मिरज पहुँचेंगी और आगे वास्को की ओर जाएगी।

17317 हुब्बाली दादर प्रतिदिन एक्सप्रेस जो दिनांक 10/07/23 को हुब्बाली से प्रस्थान कर रही है, परावर्तित मार्ग मिरज, कुरडूवाड़ी, दौंड होकर पुणे पहुँचेंगी ओर आगे दादर के लिए रवाना होगी।

परावर्तित की गई गाड़ियोंसे यात्रा करनेवाले यात्रिओंसे निवेदन है, पुणे – मिरज के बीच के नियमित स्टोपेजेस पर उपरोक्त गाड़ियाँ यात्री सेवा नही दे पाएंगी, अतः रेल विभाग की अधिकृत वेबसाइट, ऍप या हेल्पलाइन 139 से सम्पर्क कर अपनी रेल यात्रा का नियोजन करें।

Uncategorised

मध्य रेल महाप्रबंधक द्वारा भुसावल, नागपुर मण्डल अंतर्गत आनेवाले सांसदोंके साथ वार्षिक बैठक

07 जुलाई 2023, शुक्रवार, श्रावण, कृष्ण पक्ष, पंचमी, विक्रम संवत 2080

नागपुर मंडल एवं भुसावल मंडल के माननीय संसद सदस्यों के साथ मध्य रेल के महाप्रबंधक एवं नागपुर और भुसावल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक तथा अन्य अधिकारियों के साथ नागपुर में वार्षिक बैठक का आयोजन

मध्य रेल पर नागपुर एवं भुसावल मंडल से संबंधित माननीय संसद सदस्यों के साथ वार्षिक बैठक दिनांक 07/07/23 को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, नागपुर में आयोजित की गई। यह बैठक यात्री सुविधाओं, वर्तमान में चल रहे बुनियादी ढांचे के विकास कार्यों और भविष्य की योजनाओं से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के लिए आयोजित की गई थी।

निम्नलिखित माननीय संसद सदस्य, नागपुर में आयोजित इस बैठक में सम्मिलित हुए –

1) माननीय सांसद श्री हेमन्त तुकाराम गोडसे, नासिक
2) माननीय सांसद डॉ. सुभाष भामरे, धुळे
3) माननीय सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल, खण्डवा
4) माननीय सांसद श्री अनिल एस बोंडे, अमरावती
5) माननीय सांसद श्री दुर्गादास उइके, बैतूल

मध्य रेल के महाप्रबंधक नरेश लालवानी ने सभी माननीयों अतिथियों का स्वागत किया। मण्डल के वरिष्ठ अधिकारीयोंने उन्हें पिछले कुछ महीनों में नागपुर और भुसावल मण्डलों में किए गए विकास कार्यों से अवगत कराया, जैसे नई लाइनें, दोहरीकरण, तीसरी लाइन, विद्युतीकरण, ऊपरी पैदल पुल एफओबी, रोड़ ओवर ब्रिज आरओबी/रेल अण्डर ब्रिज आरयूबी का निर्माण कर, लेवल क्रॉसिंग गेट बंद करना, अमृत भारत स्टेशन योजना, स्टेशन पुनर्विकास योजना , लिफ्ट, एस्केलेटर, नए प्लेटफार्म, प्लेटफार्म कवर शेड आदि।

नागपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक, तुषार कांत पांडे और भुसावल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक, एस एस केडिया सहित विभिन्न विभागों के प्रधान विभागाध्यक्ष भी बैठक में उपस्थित थे.

सभी माननीय सांसदों ने अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में रेलवे यात्री सुविधाओं और ढांचागत कार्यों से संबंधित सुझाव रखे-

माननीय सदस्यों द्वारा चर्चा किए गए कुछ प्रमुख मुद्दे है –

सांसद डॉ. सुभाष भामरे धुळे
– धुळे – दादर एक्सप्रेस का नियमितीकरण
– धुळे – पुणे एक्सप्रेस का प्रस्ताव
– धुळे स्टेशन आरयूबी अंडरपास का मुद्दा
– अमृत भारत योजना के तहत धुळे स्टेशन की पुनर्विकास योजना
– धुळे – नरडाणा नई लाइन की प्रगति

माननीय सांसद हेमन्त गोडसे, नासिक
– इगतपुरी से ओढ़ा सेक्शन में विभिन्न लेवल क्रॉसिंग गेटों को आरओबी/आरयूबी के साथ बंद करना
– अंडरपासों में जलजमाव की समस्या हल करना
– पंचवटी एक्सप्रेस, राज्यरानी एक्सप्रेस, गोदावरी एक्सप्रेस सम्बन्धी विभिन्न मुद्दे
– विभिन्न गाड़ियोंका देवलाली में हॉल्ट
– नासिक-पुणे नई सेमी हाई स्पीड लाइन की प्रगति
– इगतपुरी-कसारा घाट में चौथी लाइन/पांचवीं लाइन की परीयोजना
– नासिक स्टेशन का पुनर्विकास

माननीय सांसद दुर्गादास उइके बैतूल

– बैतूल स्टेशन के मुद्दे जैसे रेलवे कोर्ट, ट्रेन हॉल्ट, लेवल क्रॉसिंग गेट नं. 257 आरयूबी, माल शेड
– अमला स्टेशन पर प्लेटफार्म कवर शेड, लिफ्ट, एसी वेटिंग हॉल में जैसी सुविधाओं का विस्तार
– मुलताई स्टेशन की चारदीवारी आदि मुद्दे
– नागपुर-भुसावल एक्सप्रेस (इटारासी के रास्ते) को पुनर्स्थापित कराना
– बरबतपुर में गाड़ियोंका ठहराव (हॉल्ट), एफओबी एवं प्लेटफार्म आदि का निर्माण

माननीय सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, खंडवा
– बुरहानपुर स्टेशन आरओबी
– खंडवा स्टेशन का पुनर्विकास
– खंडवा-अकोला ब्रॉडगेज लाइन प्रगति
– खंडवा में प्लेटफार्मों का चल रहा बुनियादी ढांचागत कार्य
– खंडवा में ट्रेन ठहराव (हॉल्ट) की समस्या

माननीय सांसद अनिल बोंडे, अमरावती
– बोरगांव पाइपलाइन का मुद्दे
– अमरावती सांसदीय क्षेत्र में विभिन्न गाड़ियोंका स्टेशनों पर ठहराव
– हिवरखेड़, चांदूर बाजार, वरुड में यात्री सुविधाएं
– उदखेड़-तरोडा खंड आरयूबी
– पांढुर्णा- वरूड मोर्शी सेक्शन आरओबी
– शेगांव स्टेशन यात्री सुविधाएं
– शकुंतला एक्सप्रेस ब्रॉड गेज प्रगति
– नागपुर/अमरावती से पुणे के लिए नियमित, प्रतिदिन चलनेवाली यात्री सेवाएं
– बडनेरा, वर्धा में गाड़ियोंका ठहराव
– आरयूबी अंडरपास में जलजमाव की समस्या
– अमरावती स्टेशन का पुनर्विकास।

यह प्रेस विज्ञप्ति जनसंपर्क विभाग, मध्य रेल, मुख्यालय, मुंबई द्वारा जारी की गई है।